एक अनुरोध
दोस्तों AchhiKhabar.Com के माध्यम से मैं आपसे एक बहुत ही आवश्यक अनुरोध करना चाहता हूँ. पर अनुरोध करने से पहले मैं आपसे कुछ बातें करना चाहूँगा.
भारत में यदि सबसे ज्यादा कोई भाषा बोली और समझी जाती है तो वह है Hindi. पूरी दुनिया में हिंदी, चाईनीज के बाद दूसरी सबसे ज्यादा बोले जाने वाली मात्र भाषा है. 2001 Census Report के हिसाब से भारत में 41% से ज्यादा लोगों की मात्र भाषा हिंदी है. और इसके आलावा भी करोड़ो लोग हैं जिनकी मात्र भाषा बंगाली, मराठी, आदि है मगर हिंदी उनके लिए second language का काम करती है. निश्चित रूप से 2010 में इस संख्या में अच्छा खासा इजाफ़ा हो चुका होगा, तो अब कुछ नहीं तो 55-60 करोड़ लोग होंगे जो Hindi को आसानी से समझते होंगे.
चलिए एक और छोटी सी estimation करते हैं : अगर बहुत positive अनुमान भी लगाया जाये तो इन 60 करोड़ लोगों में से मुश्किल से 10 करोड़ लोग होंगे जो English भी उतनी ही सहजता से समझ लेते होंगे जितनी कि वो हिंदी समझ लेते हैं. पर फिर भी ऐसे 5o करोड़ लोग हैं जिन्हें Hindi ही अच्छे से समझ आती है.
अब एक और बात, आज के इस दौर में सूचना के महत्त्व से कोई इंकार नहीं कर सकता है. चाहे किसी class 5 के बच्चे को कोई project बनाना हो या फिर किसी Research Scholar को अपनी Ph.D पूरी करनी हो, सभी को सूचना यानि information चाहिए. यदि आज से दस साल पहले कि बात करें तो सूचना पाने के लिए या तो हम कोई book खोजते थे या फिर किसी और से उसके बारे में पूछते थे. लेकिन आज तो हमें कोई भी सूचना चाहिए हो तो हम बस Google महाराज को निर्देश दे देते हैं , और वो एक आदर्श सेवक कि तरह हमारे सामने सूचनाओं का अम्बार लगा देते हैं. पर दिक्कत ये है कि उनकी ज्यादातर सूचनाएं अंग्रेजी में होती हैं. चलिए एक उदाहरण लेते हैं :
मैंने गूगल पे सर्च किया “how to discover your life purpose”तो result कुछ यूं था—

पांच करोड़ तेईस लाख results 0.19 सेकंडस में
इस रिजल्ट के माध्यम से मुझे एक से बढ़ कर एक articles पढ़ने को मिले. जो सच-मुच मेरी personal-growth के लिए काफी लाभदायक हैं.
फिर मैंने गूगल पे सर्च किया “अपने जिंदगी का मकसद कैसे पता करें” तो result कुछ यूं था –

चौदह हज़ार पांच सौ results 0.07 सेकंड्स में
इसमें भी अगर आप ध्यान दें तो दूसरे रिजल्ट का title है “ इंदिरा गाँधी की हत्या का पूरा सच ”,
और बाकी रिजल्ट्स भी किसी मतलब के नहीं हैं. यानि Hindi results में ना Quantity है ना Quality.
तो क्या इसका ये मतलब है कि जो लोग अंग्रेजी जानते हैं बस उन्हें ही ज्ञानवर्धक, अच्छे लेख जो वाकई में जिंदगी को सही दिशा और दशा दे सकते हैं; पढ़ने को मिलने चाहियें? क्या ये आपकी-हमारी जिम्मेदारी नहीं है की हम अपने लोगों के लिए कुछ करें?
देखिये दो चीजें हो सकती हैं . पहली – हम उन करोड़ो लोगों को अंग्रेजी सिखा दें, जो इतनी जल्दी संभव नहीं है या दूसरी हम अपने सम्मिलित प्रयासों से हिंदी भाषा में अंग्रेजी भाषा के समतुल्य या उससे भी बेहतर लेख इन्टरनेट पे उपलब्ध करा दें, जो निश्चित रूप से संभव है.
और यही आपसे मेरे अनुरोध है:
“ कृपया आप अपनी तरफ से कम से कम एक Hindi Article ज़रूर contribute करें.”
और अब, जब आप Hindi Typing उतनी ही आसानी से कर सकते हैं जितना की English Typing तो फिर चिंता किस बात की है. बस शुरू हो जाइये.
आपके लेख किसी भी subject पे हो सकते हैं. जैसे:
- आपके कार्य क्षेत्र से सम्बंधित उपयोगी जानकारियां. For Example: यदि कोई Architect का काम करता है तो वह मकान बनाते समय किन बातों का ध्यान रखें ?” इस विषय पर एक लेख लिख सकता है.
- किसी Real Life Hero के बारे में कोई प्रेरणात्मक लेख.
- कुछ ऐसी जानकारियां जो लोगो के लिए उपयोगी हो.
- ऐसे लेख जो हमारे व्यकतित्व विकास (Personality Development) में सहायक हों.
- इत्यादि.
आप अपने लेख/articles हमें achhikhabar@gmail.com पर भेज सकते हैं.
यदि आप ने पहले से ही कुछ अच्छे लेख लिख रखें हैं तो आप उसे कंप्यूटर पे टाइप कर के या फिर SCAN करा के भी हमें भेज सकते हैं. पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और photo ( यदि आप चाहें) के साथ AchchiKhabar.Com पर Publish करेंगे. Thanks.

Sir maine aaj tumare site par pahale bar visit keya hai ore mai kahe sakta hue ke aaj se ye mare bookmark list me rahegi. thaks
hello sir,
aaj maine achanak se 1st tym aapki site open ki ,or mje achikhabr pdke acha laga,or mere khayal se agr sabhi students ko jarur pdna chahia,becos ye sbke lia labhdayak h,thank u ACHHIKHABAR.
Sir, aapse request hai ki kuchh selling professional k bare kuchh post likhe. Kyuki aapke post mujhe bahut achchhe lagte hai.
Vinod KUMAR tripathi
HUMBLE REQUEST:-
Hello sir,
many people search that how to earn money online without money….so pls post the article in ur site…which is very important for everyone….
bhai aapki es kosis ki jitani sarhana ki jaye kam hai,,,,hum bhi hindi or gau mata ki raksha (panchgavye) or swedesi chizo k liye prachar or jagrati or desh k liye lage hue hai aacha lagta hai jab apni soch ka koi bhai milta hai………..vande gau maatram bhai
bhai agar ho sake to sab bhaiyo ko jodne ka or desh k yuvao jo kaam aap kar rahe hai usmai yuvao ki ekta ki bhut jarurat hai,,,,sabko ek karne ki kosis kare or apna contact no bhi dai aapke reply ki pratiksha rahegi aapka chota bhai mayank
contact no or whats app no.: 08805656878
महोदय आपके द्वारा प्रकाशित किये गये लेख प्रेरणादायी व युवा पीढी को जाग़त करने वाले हैा
मै आपका धन्यवाद करता हूँ
Kiya story english fount me sand ka sakta hu????
Yes
hii
Ap ek achhi koshis kar rahe he aur iska me adar karta hu me .
“Ek Anurodh” lekh mujhe bahut hi achha lagaa. isse hindi ko badawa milegaa. Mujhe pooree ummeed hae ki jald hee aapke dwaraa hindi ke dher saare lekh hum tak pahunch paenge. dhanyavaad.
प्रिय महोदय,
आपसे अनुरोध है कि आप अपनी साईट “अच्छी खबर” पर एक ऐसा सॉफ्ट वेयर अपलोड करें जिसकी सहायता से हिंदी के प्रशंसक अपने विचार हिंदी भाषा में व्यक्त कर सके
आशा करता हूँ कि मेरे इस सुझाव पर आप विचार करने का प्रयास करेंगे
धन्यवाद
एक हिंदी प्रेमी
नील कमल