सरदार भगत सिंह, एक ऐसा नाम जिसे सुनते ही हम हिन्दुस्तानियों के रगों में देशभक्ति का खून दौड़ने लगता है। एक ऐसा जांबाज वीर योद्धा जिसने मात्र २३ साल की उम्र में अंग्रेजों के दांत खट्टे कर दिए और अपने आप को देश के लिए बलिदान कर दिया। आइये आज हम उसी महान देशभक्त के क्रांतिकारी विचारों को जानते हैं। सरदार भगत सिंह की जीवनी यहाँ पढ़ें Name Shaheed Bhagat Singh / शहीद भगत सिंह Born 28 September 1907 Jaranwala Tehsil, Punjab, British India Died 23 March 1931 (aged 23)Lahore, … [Read more...]
सुपर स्टार शाहरुख़ ख़ान के इंस्पायरिंग थॉट्स Shahrukh Khan Quotes in Hindi
Shahrukh Khan Quotes in Hindi शाहरुख़ खान के प्रेरक कथन दिल्ली की गलियों से निकल कर मुंबई के बॉलीवुड का किंग बनना कोई आसान काम नहीं था. पर Shahrukh Khan ने इसे संभव कर दिखाया. TV serials से शुरुआत करने वाला एक साधारण सा लड़का आज भारत ही नहीं पूरी दुनिया में विख्यात है और दुनिया के सबसे अमीर एक्टर्स में गिना जाता है. आइये आज हम उनके कुछ inspiring thoughts जानते हैं. Name Shahrukh Khan / शाहरुख़ ख़ान Born 2 November 1965 New Delhi, … [Read more...]
क्या बनना चाहेंगे आप कैरट्स , एग्स या कॉफ़ी बीन्स
कुछ दिनों से उदास रह रही अपनी बेटी को देखकर माँ ने पूछा , " क्या हुआ बेटा , मैं देख रही हूँ तुम बहुत उदास रहने लगी हो …सब ठीक तो है न ?" " कुछ भी ठीक नहीं है माँ ... ऑफिस में बॉस की फटकार , दोस्तों की बेमतलब की नाराजगी ….पैसो की दिक्कत …मेरा मन बिल्कुल अशांत रहेने लगा है माँ , जी में तो आता है कि ये सब छोड़ कर कहीं चली जाऊं ...." , बेटी ने रुआंसे होते हुए कहा . माँ ये सब सुनकर गंभीर हो गयीं और बेटी का सिर सहलाते हुए किचन में ले गयीं . वहां उन्होंने तीन पैन उठाये और उनमे पानी भर दिया .उसके बाद … [Read more...]
सफलता की तैयारी
शहर से कुछ दूर एक बुजुर्ग दम्पत्ती रहते थे . वो जगह बिलकुल शांत थी और आस -पास इक्का -दुक्का लोग ही नज़र आते थे . एक दिन भोर में उन्होंने देखा की एक युवक हाथ में फावड़ा लिए अपनी साइकिल से कहीं जा रहा है , वह कुछ देर दिखाई दिया और फिर उनकी नज़रों से ओझल हो गया .दम्पत्ती ने इस बात पर अधिक ध्यान नहीं दिया , पर अगले दिन फिर वह व्यक्ति उधर से जाता दिखा .अब तो मानो ये रोज की ही बात बन गयी , वह व्यक्ति रोज फावड़ा लिए … [Read more...]
माया एंजिलो के 34 अनमोल विचार Maya Angelou Quotes in Hindi
Name Maya Angelou / माया एंजिलो Born Marguerite Ann Johnson April 4, 1928 (age 85) St. Louis, Missouri, U.S. Nationality American Profession Poet, civil rights activist, dancer, film producer, television producer, playwright, film director, author, actress, professor Achievement Published seven autobiographies, five books of essays, and several books of poetry, and is credited with a list of plays, movies, and television shows spanning more than fifty years. She … [Read more...]
क्या बनना चाहेंगे आप : Fault Finder या Solution Seeker ?
बात बहुत पुरानी है , 13-14 साल पुरानी ….मैं Gorakhpur से Lucknow या शायद Lucknow से Gorakhpur जा रहा था …train मुसाफिरों से भरी हुई थी , गप लड़ाने वालों के ठहाकों और चाय -समोसा बेचने वालों के शोर के बीच एक तीखी आवाज़ कान के पर्दों को लगभग चीरते हुए मुझसे टकराई ….”सरकार चोर है. ” और उसके बाद ऐसी लाइनों की झड़ी सी लग गयी ,क्या युवा , क्या अधेड़ और क्या बुजुर्ग हर एक व्यक्ति system को कोसने में लग गया …मैं वहीँ बैठा ये सब सुन रहा था , कुछ देर सुनता रहा , पर किसी को positively बात ना करते देख मुझसे … [Read more...]
ब्लैक बेल्ट
एक नौजवान मार्शल आर्टिस्ट को सालों की मेहनत के बाद ब्लैक बेल्ट देने के लिए चयनित किया गया . ये बेल्ट एक समारोह में मास्टर सेन्सेइ द्वारा दी जानी थी .समारोह वाले दिन नवयुवक मास्टर सेन्सेइ के समक्ष ब्लैक - बेल्ट प्राप्त करने पहुंचा . “ बेल्ट देने से पहले , तुम्हे एक और परीक्षा देनी होगी ,” सेन्सेइ बोले . “मैं तैयार हूँ ,” नवयुवक बोला ; उसे लगा की शायद उसे किसी से मुकाबला करना होगा . लेकिन सेंसेई के दिमाग में तो कुछ और ही चल रहा था . उन्होंने पूछा , “ तुम्हे इस प्रश्न का उत्तर देना होगा : ब्लैक … [Read more...]
बड़ा काम छोटा काम
शहर की मेन मार्केट में एक गराज था जिसे अब्दुल नाम का मैकेनिक चलाता था . वैसे तो अब्दुल एक अच्छा आदमी था लेकिन उसके अन्दर एक कमी थी , वो अपने काम को बड़ा और दूसरों के काम को छोटा समझता था . एक बार एक हार्ट सर्जन अपनी लक्ज़री कार लेकर उसके यहाँ सर्विसिंग कराने पहुंचे . बातों -बातों में जब अब्दुल को पता चला की कस्टमर एक हार्ट सर्जन है तो उसने तुरन्त पूछा , “ डॉक्टर साहब मैं ये सोच रहा था की हम दोनों के काम एक जैसे हैं... !” “एक … [Read more...]
बुरी आदत
एक अमीर आदमी अपने बेटे की किसी बुरी आदत से बहुत परेशान था. वह जब भी बेटे से आदत छोड़ने को कहते तो एक ही जवाब मिलता , " अभी मैं इतना छोटा हूँ..धीरे-धीरे ये आदत छोड़ दूंगा !" पर वह कभी भी आदत छोड़ने का प्रयास नहीं करता. उन्ही दिनों एक महात्मा गाँव में पधारे हुए थे, जब आदमी को उनकी ख्याति के बारे में पता चला तो वह तुरंत उनके पास पहुँचा और अपनी समस्या बताने लगा. महात्मा जी ने उसकी बात सुनी और कहा , " ठीक है , आप अपने बेटे को कल सुबह बागीचे में लेकर आइये, वहीँ मैं आपको उपाय बताऊंगा. " अगले दिन सुबह … [Read more...]
ऐल्बर्ट आइंस्टाइन का प्रेरणादायी जीवन
सबसे पीछे रहने वाले एक बालक ने अपने गुरु से पूछा ‘श्रीमान मैं अपनी बुद्धी का विकास कैसे कर सकता हूँ?’ अध्यापक ने कहा – अभ्यास ही सफलता का मूलमंत्र है। उस बालक ने इसे अपना गुरु मंत्र मान लिया और निश्चय किया कि अभ्यास के बल पर ही मैं एक दिन सबसे आगे बढकर दिखाऊँगा। बाल्यकाल से अध्यापकों द्वारा मंद बुद्धी और अयोग्य कहा जाने वाला ये बालक अपने अभ्यास के बल पर ही विश्व में आज सम्मान के साथ जाना जाता है। इस बालक को दुनिया आइंस्टाइन के नाम से जानती है। उनका जीवन इस बात का प्रमाण है कि साधारण से साधारण … [Read more...]
- « Previous Page
- 1
- …
- 87
- 88
- 89
- 90
- 91
- …
- 125
- Next Page »









