कैसे सीखें अंग्रेजी बोलना ? / How to learn spoken English through Hindi
YouTube पर देखें

कैसे सीखें अंग्रेजी बोलना?
इस article में मैं Spoken English सीखने से सम्बंधित अपनी thoughts share कर रहा हूँ, यह मेरा व्यक्तिगत दृष्टिकोण है और आप इससे पूरी तरह असहमत भी हो सकते हैं, पर यदि इससे कुछ लोगों को फायदा पहुँचता है तो मुझे ख़ुशी होगी. 🙂
दोस्तों हमारे देश में अंग्रेजी बोलना सीखना एक बहुत बड़ा business है. ख़ास तौर पे छोटे शहरों में इसका कुछ ज्यादा ही craze है. आपको जगह -जगह English Speaking से related ads दिख जायेंगे, “ 90 घंटे में अंग्रेजी बोलना सीखें,”, ”फर्राटेदार अंग्रेजी के लिए join करें XYZ School of Language” etc.
पर क्या यह school सचमुच इतने effective हैं ? शायद नहीं ! क्योंकि वो पहले ही गलत expectation set कर देते हैं ! मात्र 90 घंटे सीखकर किसी भाषा को आसानी के साथ बोलना बहुत मुश्किल है.
हाँ, ये हो सकता है कि कुछ दिन वहां जाकर आप पहले की अपेक्षा थोडा और fluent हो जाएं , पर ऐसे कम ही लोग होते हैं जो सचमुच अपनी इंग्लिश बोलने की काबीलियत का श्रेय ऐसे school को दे सकें.अगर आप पहले से ठीक-ठाक अंग्रेजी बोल लेते हैं और तब ऐसी जगह जाते हैं तो यह आपके लिए फायदेमंद हो सकता है, नहीं तो आपके लिए अच्छा होगा कि आप इस mindset के साथ जाइये कि ऐसे school में जाकर आप एक start कर सकते हैं पर यहाँ से निकलने के बाद भी आपको काफी दिनों तक पूरी dedication के साथ लगे रहना होगा.
तो आइये सबसे पहले मैं आपके साथ अंग्रेजी बोलने से सम्बंधित कुछ myths share करता हूँ :
English बोलने के लिए grammar अच्छे से आना चाहिए:
यह एक बहुत बड़ा myth है, आप ही सोचिये कि जब आपने हिंदी बोलना सीखा तो क्या आपको संज्ञा, सर्वनाम, इत्यादि के बारे में पता था ? नहीं पता था, क्योंकि उसकी जरूरत ही नहीं पड़ी वो तो बस आपने दूसरों को देखकर -सुनकर सीख लिया. उसी तरह अंग्रेजी बोलने के लिए भी Grammar की knowledge जरूरी नहीं है. English Medium school से अच्छी शिक्षा मिलने के कारण मैं अच्छी English बोल लेता हूँ, पर यदि आप मेरा Tenses का test लें तो मेरा पास होना भी मुश्किल होगा.:)
कुछ ही दिनों में अंग्रेजी बोलना सीखा जा सकता है :
गलत ! अपनी मात्र भाषा से अलग कोई भी भाषा सीखने में समय लगता है. कितना समय लगेगा यह person to person differ करेगा. पर मेरा मानना है कि यदि कोई पहले से थोड़ी बहुत अंग्रेजी जानता है और वो dedicated होकर effort करे तो 6 महीने में अच्छी अंग्रेजी बोलना सीख सकता है.और यदि आप सीख ही रहे हैं तो कामचलाऊ मत सीखिए, अच्छी English सीखिए.
English Medium से पढने वाले ही अच्छी अंग्रेजी बोल पाते हैं:
यह भी गलत है. अपने घर की ही बात करूँ तो मेरे बड़े भैया ने Hindi Medium से पढाई की है, पर आज वो बतौर Senior Consultant काम करते हैं और बहुत अच्छी English लिखते – बोलते हैं. यदि आपको ऐसी schooling नहीं मिली जहाँ आप अंग्रेजी बोलना सीख पाए तो उसपर अफ़सोस मत कीजिये, जो पहले हुआ वो past है, present तो आपके हाथ में है जो चीज आप पहले नहीं सीख पाए वो अब सीख सकते हैं, in fact as an adult आप अपनी हर उपलब्धि या नाकामयाबी के लिए खुद जिम्मेदार हैं.
अंग्रेजी बोलने के लिए अच्छी vocabulary होना जरूरी है :
नहीं, vocabulary जितनी अच्छी है उतना अच्छा है, पर generally आम -बोल चाल में जितने words बोले जाते हैं, वो आपको पहले से ही पता होंगे या थोड़ी सी मेहनत से आप इन्हें जान जायेंगे. दरअसल हम जो words जानते हैं बस उन्ही को सही जगह place करने की बात होती है. मैंने कई बार लोगों को एक से एक कठिन words की meaning रटते देखा है, पर ऐसा करना आपकी energy ऐसी जगह लगाता है जहाँ लगाने की फिलहाल ज़रुरत नहीं है.
अगर आप ऊपर दिए गए किसी मिथक को मानते हों तो अब उनसे छुटकारा पा लीजिये, और स्पोकेन इंग्लिश सीखने के लिए नीचे दिए गये सुझावों को अपनाइए .
12 Ideas to Learn Spoken English
स्पोकेन इंग्लिश सीखने के 12 सुझाव
1. अपना महौल English बनाएं :
किसी भी भाषा को सीखने में जो एक चीज सबसे महत्त्वपूर्ण होती है वो है हमारा environment, हमारा माहौल. आखिर हम अपनी मात्र -भाषा छोटी सी ही उम्र में कैसे बोलने लगते हैं :- क्योंकि 24X7 हम ऐसे माहौल में रहते हैं जहाँ वही भाषा बोली , पढ़ी, और सुनी जाती है. इसीलिए अंग्रेजी बोलना सीखना है तो हमें यथा संभव अपने माहौल को English बना देना चाहिए. इसके लिए आप ऐसा कुछ कर सकते हैं:
- हिंदी अखबार की जगह English Newspaper पढना शुरू कीजिये.
- हिंदी गानों की जगह अंग्रेजी गाने सुनिए.
- अपने interest के English program / movies देखिये.
- अपने room को जितना English बना सकते हैं बनाइये ….English posters, Hollywood actors,English books,Cds..जैसे भी हो जितना भी हो make it English.
2. ऐसे लोगों के साथ group बनाएं जो आप ही की तरह स्पोकेन इंग्लिश सीखना चाहते हों:
कुछ ऐसे दोस्त खोजिये जो आप ही की तरह अंग्रेजी बोलना सीखना चाहते हैं. अगर आपके घर में ही कोई ऐसा है तो फिर तो और भी अच्छा है. लेकिन अगर ना हो तो ऐसे लोगों को खोजिये, और वो जितना आपके घर के करीब हों उतना अच्छा है. ऐसे दोस्तों से अधिक से अधिक बात करें और सिर्फ English में. हाँ ,चाहें तो आप mobile पर भी यही काम कर सकते हैं.
3. कोई mentor बना लें:
किसी ऐसे व्यक्ति को अपना mentor बना लें जो अच्छी English जानता हो, आपका कोई मित्र, आपका कोई रिश्तेदार, कोई पडोसी, कोई अंग्रेजी सीखाने वाला institute….कोई भी जो आपकी मदद के लिए तैयार हो. आपको अपने मेंटर से जितनी मदद मिल सके लेनी होगी. अगर आप को मेंटर ना मिले तो भी मायूस होने की ज़रुरत नहीं है आप अपने efforts में लगे रहे, मेंटर मिलने सी आपका काम आसानी से होता लेकिन ना मिलने पर भी आप अपने प्रयास से यह भाषा सीख सकते हैं.
4. पहले दिन से ही correct English बोलने का प्रयास मत करें:
अगर आप ऐसा करेंगे तो आप इसी बात में उलझे रह जायेंगे की आप सही बोल रहे हैं या गलत. पहला एक -दो महिना बिना किसी tension के जो मुंह में आये बोले, ये ना सोचें कि आप grammatically correct हैं या नहीं. जरूरी है कि आप धीरे -धीरे अपनी झिझक को मिटाएं .
5. English सीखने के लिए Alert रहे:
वैसे तो मैं अपनी spoken English का श्रेय अपने school St.Paul’s को देता हूँ पर अंग्रेजी के लिए अपनी alertness की वजह से भी मैंने बहुत कुछ सीखा है. मैं जब TV पर कोई English program देखता था तो ध्यान देता था की words को कैसे pronounce किया जा रहा है, और किसी word को sentence में कैसे use किया जा रहा है. इसके आलावा मैंने नए words सीखने के लिए एक diary भी बनायीं थी जिसमे मैं newspaper पढ़ते वक़्त जो words नहीं समझ आते थे वो लिखता था, और उसका use कर के एक sentence भी बनता था, इससे word की meaning याद रखने में आसानी होती थी.
6. बोल कर पढ़ें:
हर रोज आप अकेले या अपने group में तेज आवाज़ में English का कोई article या story पढ़ें. बोल -बोल कर पढने से आपका pronunciation सही होगा, और बोलने में आत्मविश्वास भी बढेगा.
7. Mirror का use करें:
मैं English बोलना तो जानता था पर मेरे अन्दर भी fluency की कमी थी, इसे ठीक करने के लिए मैं अक्सर अकेले शीशे के सामने खड़े होकर English में बोला करता था. और अभी भी अगर मुझे कोई presentation या interview देना होता है तो मैं शीशे के सामने एक -दो बार practice करके खुद को तैयार करता हूँ. आप भी अपने घर में मौजूद mirror का इस्तेमाल अपनी spoken English improve करने के लिए कीजिये. शीशे के सामने बोलने का सबसे बड़ा फायदा है कि आप को कोई झिझक नहीं होगी और आप खुद को improve कर पाएंगे.
8. Enjoy the process:
English बोलना सीखेने को एक enjoyment की तरह देखें इसे अपने लिए बोझ ना बनाएं. आराम से आपके लिए जो speed comfortable हो उस speed से आगे बढें . पर इसका ये मतलब नहीं है कि आप अपने प्रयत्न एकदम से कम कर दें, बल्कि जब आप इसे enjoy करेंगे तो खुद -बखुद इस दिशा में आपके efforts और भी बढ़ जायेंगे. आप ये भी सोचें कि जब आप fluently बोलने लगेंगे तब कितना अच्छा लगेगा , आप का confidence भी बढ़ जायेगा और आप सफलता की तरफ बढ़ने लगेंगे.
9. English में सोचना शुरू करें:
जब इंसान मन में कुछ सोचता है तो naturally वो अपनी मात्र भाषा में ही सोचता है. लेकिन चूँकि आप English सीखने के लिए committed हैं तो आप जो मन में सोचते हैं उसे भी English में सोचें. यकीन जानिये आपके ये छोटे -छोटे efforts आपको तेजी से आपकी मंजिल तक पंहुचा देंगे.
10. ऐसी चीजें पढ़ें जो समझने में बिलकुल आसान हों:
बच्चों की English comics आपकी हेल्प कर सकती है, उसमे दिए गए pictures आपको story समझने में हेल्प करेंगे और simple sentence formation भी आम बोल चाल में बोले जाने वाले सेंटेंसेस पर आपकी पकड़ बना देंगे.
11. Internet का use करें:
आप स्पोकेन इंग्लिश सीखने के लिए इन्टरनेट का भरपूर प्रयोग करें. You Tube पर available videos आपकी काफी हेल्प कर सकते हैं. सही pronunciation और meaning के लिए आप TheFreeDictionary.Com का use कर सकते हैं. AchhiKhabar.Com पर दिए गए Quotes भी आपकी मदद कर सकते हैं, चूँकि मैंने जो quotes collect किये हैं वो English और Hindi दोनों में हैं तो आप वहां से भी कुछ सीख सकते हैं और साथ ही महापुरुषों के अनमोल विचार भी जान सकते हैं.
12. Interest मत loose कीजिये:
अधिकतर ऐसा होता है कि लोग बड़े जोशो -जूनून के साथ English सीखना शुरू करते हैं. वो ज्यादातर चीजें करते हैं जो मैंने ऊपर बतायीं, पर दिक्कत ये आती है कि हर कोई अपनी comfort zone में जाना चाहता है. आपकी comfort zone Hindi है इसलिए आपको कुछ दिनों बाद दुबारा वो अपनी तरफ खींचेगी और ऊपर से आपका माहौल भी उसी को support करेगा.
इसलिए आपको यहाँ पर थोड़ी हिम्मत दिखानी होगी, अपना interest अपना enthusiasm बनाये रखना होगा. इसके लिए आप English से related अपनी activities में थोडा innovation डालिए.
For example : यदि आप रोज़ -रोज़ serious topics पर conversation करने से ऊब गए हों तो कोई abstract topic, या फ़िल्मी मसाले पर बात करें, कोई इंग्लिश मूवी देखने चले जाएँ, या फिर कुछ और करें जो आपके दिमाग में आये. आप एक -दो दिन का break भी ले सकते हैं, और नए जोश के साथ फिर से अपने mission पर लग सकते हैं. पर कुछ ना कुछ कर के अपना interest बनाये रखें. वरना आपका सारा effort waste चला जायेगा.
Bonus Tip : Use your Television
अभी कुछ दिन पहले मैं फरीदाबाद अपने भैया के यहाँ गया था, वहां मेरा 3 साल का भतीजा बड़े मजे से छोटा भीम कार्टून देख रहा था, मैंने notice किया कि चैनल की language English पे सेट है. I think ये एक अच्छा तरीका है इंग्लिश सीखने का, बच्चों के लिए बनाये गए कार्टून्स की भाषा सरल होती है और साथ में चल रहे एनीमेशन से बात को समझना आसान हो जाता है. आप भी इस तरीके का use कर सकते हैं.इसके आलावा आप ऐसे channels भी देख सकते हैं जिसमे subtitles आते हैं. इससे भी आपको भाषा सीखने में मदद मिलेगी.
Friends, English एक universal language है, इसे दुनिया भर में अरबों लोग बोलते हैं, तो आप ही सोचिये जो काम अरबों लोग कर सकते हैं भला आप क्यों नहीं!!!
बस इतना याद रखिये कि अंग्रेजी बोलना सीखने का सबसे सरल तरीका है “अंग्रेजी बोलना”
और इस लिए आपको ऐसे लोगों के साथ अधिक से अधिक रहना चाहिए जिनसे आप इंग्लिश में बात कर सकते हैं. अपनी झिझक मिटाइए और ऐसे हर एक मौके का फायदा उठाइए जहाँ आपको English बोलने का मौका मिल रहा हो.
तो फिर देर किस बात की है बस लग जाइये अपने efforts में और अपने भाषा ज्ञान में अंग्रेजी भी जोड़ लीजिये.
All the best! 🙂
Also read:
- English Proverbs और उनके हिंदी equivalents
- Self-confidence बढाने के 10 तरीके
- Pleasant Personality Develop करने के 10 Tips
- करोडपति बनना है तो नौकरी छोडिये
- कैसे पाएं सफलता? ३ ज़रूरी बातें!
Personal Development Articles का विशाल संग्रह
———
निवेदन : यदि आप के पास अंग्रेजी बोलना सीखने से सम्बंधित कोई और idea हो तो कृपया उसे अपने comments के माध्यम से हमारे साथ शेयर करें. Your idea can change somebody’s life.
निवेदन : यदि यह लेख, “How to learn spoken English through Hindi” आपके लिए लाभप्रद रहा हो तो कृपया कृपया comment के माध्यम से मुझे बताएं.और इसे अपने Facebook friends के साथ ज़रूर share करें .
यदि आपके पास English या Hindi में कोई article, inspirational story या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है:achhikhabar@gmail.com.पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!

Sir thank you for your advice because you are perfect and great adviser I am speak in englis in fb and whats aap and my english is slovely-slovely impruve that..THANK YOU SIR.
Hello,
I would like to tell you something, you are most glorious person.
You can do to learn english everybody with whats app english group.
Here, I see almost comment, they all want to make an english group on whats app.
So as if you are comfert with all us. Let, make a new englsih begginer group.
And also join me.
+91-7405405594
Thanks sir.ye to English sikhne ka aasan tarika hai.
thanku sir i have appircate u becuase u r a very good advisor i think ur news pepar idea is very awesome
Thank you sir maine apke diye gaye tips ko padha ab me bhi isi tarah shuruvat karta hu ab muje guaranty lag rahi he ki me bhi acchi tarah ENGLISH bol sakunga
waoowww great sir,
i ma Parvin Kumar 3D Designer and i try my best for learn english speaking sir.
because i started next month english speaking course.but i am fear in my mind. if i learn english speak. so yours topic read i ma very existed sir. thanks..
or my reason in english speaking course because i ma trying to job offer for me abored. but i am saying my english not good. that my big problem …
and now read your topic today. i am existed. i acn do it. ( English Speaking )
Very good tips to learn spoken English. Thanks.
I used this http://www.multibhashi.com to teach English Grammar and the Language as well to my son. I found it very interesting and fun to learn English with this app. And my son likes to learn from this app as well, as it is enhanced with video lessons, quizzes which is fun to learn with this app and I would also recommend one to use it. It’s a good app. One can learn English easily from this app.
हेलो सर मैं मतिउल्ला अंसारी । मैं इंग्लिश बोलना सीखना चाहता हूँ।मैं इंग्लिश spoken ज्वाइन कर लिया है । लकिन मेरी सबसे बरी प्रॉब्लम यह है की उस तरह का कोई friend नहीं मिल रहा है । अगर आप english whatsapp grup हैं तो आप मुझे अपने whatsapp gurup में सामिल कर लीजिये तो मेरे लिए बहुत बड़ी मेहरबानी हो जायगी please sr/आप मुझे कोई sajetion दीजिये मेरा numbr है- 7321902246 please sr thankyou alot of thankyou
Hello sir mai thak gayi hu.English nahi aati isliye mujhe Kafi problem face karna padta.lekin aapki baaton se Kafi motivate hui hu. aap ka koi instute hai.to plz contact no. Share kariyega.
thanks a lot
9992622562 is my no. aap agr whtsapp use krte h toh mera no english group m add kre taki mai bhi apni english improve kr sku thnk u.
I’m also lot of try to speak English.but I don’t have any friend with speak English.
don’t worry
Dear sir
Thanks for guidance i will tell your ideas some other people
THanks
Rahul
mob.997148037