एक बार किसी गाँव में एक बुढ़िया रात के अँधेरे में अपनी झोपडी के बहार कुछ खोज रही थी .तभी गाँव के ही एक व्यक्ति की नजर उस पर पड़ी , “अम्मा इतनी रात में रोड लाइट के नीचे क्या ढूंढ रही हो ?” , व्यक्ति ने पूछा.

” कुछ नहीं मेरी सुई गम हो गयी है बस वही खोज रही हूँ .”, बुढ़िया ने उत्तर दिया.
फिर क्या था, वो व्यक्ति भी महिला की मदद करने के लिए रुक गया और साथ में सुई खोजने लगा. कुछ देर में और भी लोग इस खोज अभियान में शामिल हो गए और देखते- देखते लगभग पूरा गाँव ही इकठ्ठा हो गया.
सभी बड़े ध्यान से सुई खोजने में लगे हुए थे कि तभी किसी ने बुढ़िया से पूछा ,” अरे अम्मा ! ज़रा ये तो बताओ कि सुई गिरी कहाँ थी?”
” बेटा , सुई तो झोपड़ी के अन्दर गिरी थी .”, बुढ़िया ने ज़वाब दिया .
ये सुनते ही सभी बड़े क्रोधित हो गए और भीड़ में से किसी ने ऊँची आवाज में कहा , ” कमाल करती हो अम्मा ,हम इतनी देर से सुई यहाँ ढूंढ रहे हैं जबकि सुई अन्दर झोपड़े में गिरी थी , आखिर सुई वहां खोजने की बजाये यहाँ बाहर क्यों खोज रही हो ?”
” क्योंकि रोड पर लाइट जल रही है…इसलिए .”, बुढ़िया बोली.
मित्रों, शायद ऐसा ही आज के युवा अपने भविष्य को लेकर सोचते हैं कि लाइट कहाँ जल रही है वो ये नहीं सोचते कि हमारा दिल क्या कह रहा है ; हमारी सुई कहाँ गिरी है . हमें चाहिए कि हम ये जानने की कोशिश करें कि हम किस फील्ड में अच्छा कर सकते हैं और उसी में अपना करीयर बनाएं ना कि भेड़ चाल चलते हुए किसी ऐसी फील्ड में घुस जाएं जिसमे बाकी लोग जा रहे हों या जिसमे हमें अधिक पैसा नज़र आ रहा हो .
——————
इन कहानियों को भी ज़रूर पढ़ें:

Sanjay Tiwari
Sanjay Tiwari
Founder JMK SMART COMPUTER EDUCATION
Lalitpur
Email: sanjaytiwarilalitpur@gmail.com
संजय जी BCA के छात्र हैं . वे ललितपुर से विशेष लगाव रखते हैं और वहां के पर्यटन उद्योग को प्रमोट करने के विषय में एक किताब भी लिख चुके हैं. फिलहाल वे कंप्यूटर एजुकेशन के क्षत्र में कार्य कर रहे हैं और JMK SMART COMPUTER EDUCATION संस्थान का सञ्चालन कर रहे हैं.
————————
I am grateful to Mr. Sanjay Tiwari for sharing this inspirational story with AKC. We wish you a great future.
Note: The Hindi story shared here is a part of Osho’s literature.

very nice story………sir
kuch logo ko ye tak faisla karne ka haq nahi hota ki unhe jivan mi kya karna hai aur kya banna hai, unhe to sirf vahi karna hota hai jo unke pariwar ke liye achha ho, na ki vo jo unke liye achha ho.
Right Advise……….
nice sanjay bhai
if you have passion for some thing but to get the things efforts are required then go to the difficult things instead of choosing easy one , for example to search the niddle in dark is difficult to search instead of light .
Very nice and insprational story thanks for this
nice story …….
kahani bahut achhi thi or kahani ke madayam se jo sikh di gai hai woh bhi bahut achhi hai. good one. keep writ.
THIS IS VERY GREAT INFORMATION FOR YOUNGESTERS
Thanks!