
बुद्धं शरणम् गच्छामि
जो नित्य एवं स्थाई प्रतीत होता है, वह भी विनाशी है। जो महान प्रतीत होता है, उसका भी पतन है। जहाँ संयोग है वहाँ विनाश भी है। जहाँ जन्म है वहाँ मरण भी है। ऐसे सारस्वत सच विचारों को आत्मसात करते हुए महात्मा बुद्ध ने बौद्ध धर्म की स्थापना की जो विश्व के प्रमुख धर्मों में से एक है।
विश्व के प्रसिद्द धर्म सुधारकों एवं दार्शनिकों में अग्रणी महात्मा बुद्ध के जीवन की घटनाओं का विवरण अनेक बौद्ध ग्रन्थ जैसे- ललितबिस्तर, बुद्धचरित, महावस्तु एवं सुत्तनिपात से ज्ञात होता है। भगवान बुद्ध का जन्म कपिलवस्तु के पास लुम्बिनी वन में 563 ई.पू. में हुआ था। आपके पिता शुद्धोधन शाक्य राज्य कपिलवस्तु के शासक थे। माता का नाम महामाया था जो देवदह की राजकुमारी थी। महात्मा बुद्ध अर्थात सिद्धार्थ (बचपन का नाम) के जन्म के सातवें दिन माता महामाया का देहान्त हो गया था, अतः उनका पालन-पोषण उनकी मौसी व विमाता प्रजापति गौतमी ने किया था।
सिद्धार्थ बचपन से ही एकान्तप्रिय, मननशील एवं दयावान प्रवृत्ति के थे। जिस कारण आपके पिता बहुत चिन्तित रहते थे। उपाय स्वरूप सिद्धार्थ की 16वर्ष की आयु में गणराज्य की राजकुमारी यशोधरा से शादी करवा दी गई। विवाह के कुछ वर्ष बाद एक पुत्र का जन्म हुआ जिसका नाम राहुल रखा गया। समस्त राज्य में पुत्र जन्म की खुशियां मनाई जा रही थी लेकिन सिद्धार्थ ने कहा, आज मेरे बन्धन की श्रृंखला में एक कङी और जुङ गई। यद्यपि उन्हे समस्त सुख प्राप्त थे, किन्तु शान्ति प्राप्त नही थी। चार दृश्यों (वृद्ध, रोगी, मृतव्यक्ति एवं सन्यासी) ने उनके जीवन को वैराग्य के मार्ग की तरफ मोङ दिया। अतः एक रात पुत्र व अपनी पत्नी को सोता हुआ छोङकर गृह त्यागकर ज्ञान की खोज में निकल पङे।
गृह त्याग के पश्चात सिद्धार्थ मगध की राजधानी राजगृह में अलार और उद्रक नामक दो ब्राह्मणों से ज्ञान प्रप्ति का प्रयत्न किये किन्तु संतुष्टि नहीं हुई। तद्पश्चात निरंजना नदी के किनारे उरवले नामक वन में पहुँचे, जहाँ आपकी भेंट पाँच ब्राह्मण तपस्वियों से हुई। इन तपस्वियों के साथ कठोर तप किये परन्तु कोई लाभ न मिल सका। इसके पश्चात सिद्धार्थ गया(बिहार) पहुँचे, वहाँ वह एक वट वृक्ष के नीचे समाधी लगाये और प्रतिज्ञां की कि जबतक ज्ञान प्राप्त नही होगा, यहाँ से नही हटुँगा। सात दिन व सात रात समाधिस्थ रहने के उपरान्त आंठवे दिन बैशाख पूणिर्मा के दिन आपको सच्चे ज्ञान की अनुभूति हुई। इस घटना को “सम्बोधि” कहा गया। जिस वट वृक्ष के नीचे ज्ञान प्राप्त हुआ था उसे “बोधि वृक्ष” तथा गया को “बोध गया” कहा जाता है।
ज्ञान प्राप्ति के पश्चात महात्मा बुद्ध सर्वप्रथम सारनाथ(बनारस के निकट) में अपने पूर्व के पाँच सन्यासी साथियों को उपदेश दिये। इन शिष्यों को “पंचवगीर्य’ कहा गया। महात्मा बुद्ध द्वारा दिये गये इन उपदेशों की घटना को ‘धर्म-चक्र-प्रवर्तन’ कहा जाता है। भगवान बुद्ध कपिलवस्तु भी गये। जहाँ उनकी पत्नी,पुत्र व अनेक शाक्यवंशिय उनके शिष्य बन गये। बौद्ध धर्म के उपदेशों का संकलन ब्राह्मण शिष्यों ने त्रिपिटकों के अंर्तगत किया। त्रिपिटक संख्या में तीन हैं-
- विनय पिटक
- सुत्त पिटक
- अभिधम्म पिटक
इनकी रचना पाली भाषा में की गई है।हिन्दू-धर्म में वेदों का जो स्थान है, बौद्ध धर्म में वही स्थान पिटकों का है।
भगवान बुद्ध के उपदेशों एवं वचनों का प्रचार प्रसार सबसे ज्यादा सम्राट अशोक ने किया। कलिंग युद्ध में हुए नरसंहार से व्यथित होकर अशोक का ह्रदय परिवर्तित हुआ उसने महात्मा बुद्ध के उपदेशों को आत्मसात करते हुए इन उपदेशों को अभिलेखों द्वारा जन-जन तक पहुँचाया। भीमराव आम्बेडकर भी बौद्ध धर्म के अनुयायी थे।
महात्मा बुद्ध आजीवन सभी नगरों में घूम-घूम कर अपने विचारों को प्रसारित करते रहे। भ्रमण के दौरान जब वे पावा पहुँचे, वहाँ उन्हे अतिसार रोग हो गया था। तद्पश्चात कुशीनगर गये जहाँ 483ई.पू. में बैशाख पूणिर्मा के दिन अमृत आत्मा मानव शरीर को छोङ ब्रहमाण्ड में लीन हो गई। इस घटना को ‘महापरिनिर्वाण’ कहा जाता है। महात्मा बुद्ध के उपदेश आज भी देश-विदेश में जनमानस का मार्ग दर्शन कर रहे हैं। भगवान बुद्ध प्राणी हिंसा के सख्त विरोधी थे। उनका कहना था कि,
जैसे मैं हूँ, वैसे ही वे हैं, और ‘जैसे वे हैं, वैसा ही मैं हूं। इस प्रकार सबको अपने जैसा समझकर न किसी को मारें, न मारने को प्रेरित करें।
भगवान् बुद्ध के सुविचारों के साथ ही मैं अपनी कलम को विराम देना चाहूंगी , “हम जो कुछ भी हैं वो हमने आज तक क्या सोचा इस बात का परिणाम है। यदि कोई व्यक्ति बुरी सोच के साथ बोलता या काम करता है, तो उसे कष्ट ही मिलता है। यदि कोई व्यक्ति शुद्ध विचारों के साथ बोलता या काम करता है, तो परछाई की तरह ही प्रसन्नता उसका साथ कभी नहीं छोडती।“
अनिता शर्मा
YouTube Channel: Anita Sharma Visit for Educational & Inspirational Videos
Blog: रौशन सवेरा
E-mail Id: voiceforblind@gmail.com
अनिता जी दृष्टिबाधित लोगों की सेवा में तत्पर हैं। उनके बारे में अधिक जानने के लिए पढ़ें – नेत्रहीन लोगों के जीवन में प्रकाश बिखेरती अनिता शर्मा और उनसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Also Read:
- भगवान गौतम बुद्ध के अनमोल विचार
- बुद्ध पूर्णिमा
- बुद्ध और अनुयायी ( प्रेरक प्रसंग)
- डाकू अंगुलिमाल और महात्मा बुद्ध
- भगवद गीता के अनमोल वचन
- भगवान् महावीर
- बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर
- अशोक महान
सेल्फ इम्प्रूवमेंट के लिए इन पोस्ट्स को ज़रूर पढ़ें:
- करोडपति बनना है तो नौकरी छोडिये
- छोटी-छोटी कहानियां जो बढ़ा सकती हैं आपका self-confidence
- Pleasant Personality Develop करने के 10 Tips
- कैसे सीखें अंग्रेजी बोलना? 12 Ideas
- सफलता के लिए ज़रूरी है Focus !
- दिल की सुनने में आने वाले 7 challenges !
- जेल से निकलना है तो सुरंग बनाइये !
- कैसे पाएं Interview में सफलता?
I am grateful to Anita Ji for sharing this inspirational Hindi Essay on Lord Gautam Buddha’s Life in Hindi . Thanks.
Buddha Purnima / Budhha Jayanti will be celebrated on on 25th May this year .
यदि आपके पास Hindi में कोई article, inspirational story या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है:achhikhabar@gmail.com.पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!

Many many thanks. I am a father of two children. Always they have been given home work of such topic. Myself being a working person it is not easy to guide them or help them write this topic. I have done with your help.
Thank you. You keep on writing. You are doing a great job.
thanks for the article , it is really great but u forgot to write the country of nepal where he borned, it is NEPAL., where located world’s highest mountain called Mt. Everest.
Thanks for nice article on Gautam Buddha.I liked it ..
भगवन बुद्ध के बारे में अत्यंत सुन्दर चित्रण.धन्यवाद महोदया.
आपके सूचनार्थ गौतम बुद्ध ने विपत्सना को पुनः खोजा और उसे लोगो को सिखाया.इसके द्वारा हम अपने अंदर गोता लगाकर सत्य का पता लगा कर मुक्त हो सकते है.
गौतम बुद्ध ने धम्म (DHAMMA ie law of nature) सिखाया.He did not teach any religion or phiosphy or system of belief.He said ,’I teach about suffering and the erradication of suffering.”Actually he never established Buddha Dharma.
VIPASSANA is a Pali word meaning insight, seeing things as they are.It is not a blind faith or philosphy and has nothing to do with sectarian religion.It’s a goal to purify mind, to eliminate the tension and negatives that makes us misrable.It is Ancient Meditation Technique of India re-discovered by Budhdha.
Mr S N Goenka & his assistant teachers teach Vippasana Meditation Technique all over world free of cost and conduct 10 days residential courses at these centers.
These comments are based on ‘Art of Living’ book written by William Hart & published by Vipassana Research Institute, Dhamma Giri, Igatpuri, Maharastra.
AAPNE BHAGAWAN BHUDH KE BARE JO LIKHA HAI PAR KAR BAHUT ASHA LAGA
Bhagawan Bhudda ke bare me jo aapne likha hai
Isake kiye aapko Bahut-2
Thanks
nce description of whole life of gautam buddha
mistake-aapke in place of unke in two places
Bhagwan BUDHA ka bahut achchha Varnan.
जो महान प्रतीत होता है, उसका भी पतन है।
जहाँ संयोग है वहाँ विनाश भी है।
जहाँ जन्म है वहाँ मरण भी है।
एवं
यदि कोई व्यक्ति शुद्ध विचारों के साथ बोलता या काम करता है, तो परछाई की तरह ही प्रसन्नता उसका साथ कभी नहीं छोडती। Suvichar…………
Thanks for spiritual & educative article. Thanks Anita Ji.
Very good article on lord buddha biography- and very spiritual:
very inspirable article on lord buddha