
सफलता की तयारी
शहर से कुछ दूर एक बुजुर्ग दम्पत्ती रहते थे . वो जगह बिलकुल शांत थी और आस -पास इक्का -दुक्का लोग ही नज़र आते थे .
एक दिन भोर में उन्होंने देखा की एक युवक हाथ में फावड़ा लिए अपनी साइकिल से कहीं जा रहा है , वह कुछ देर दिखाई दिया और फिर उनकी नज़रों से ओझल हो गया .दम्पत्ती ने इस बात पर अधिक ध्यान नहीं दिया , पर अगले दिन फिर वह व्यक्ति उधर से जाता दिखा .अब तो मानो ये रोज की ही बात बन गयी , वह व्यक्ति रोज फावड़ा लिए उधर से गुजरता और थोड़ी देर में आँखों से ओझल हो जाता .
दम्पत्ती इस सुन्सान इलाके में इस तरह किसी के रोज आने -जाने से कुछ परेशान हो गए और उन्होंने उसका पीछा करने का फैसला किया .अगले दिन जब वह उनके घर के सामने से गुजरा तो दंपत्ती भी अपनी गाडी से उसके पीछे -पीछे चलने लगे . कुछ दूर जाने के बाद वह एक पेड़ के पास रुक और अपनी साइकिल वहीँ कड़ी कर आगे बढ़ने लगा . १५-२० कदम चलने के बाद वह रुका और अपने फावड़े से ज़मीन खोदने लगा .
दम्पत्ती को ये बड़ा अजीब लगा और वे हिम्मत कर उसके पास पहुंचे ,“तुम यहाँ इस वीराने में ये काम क्यों कर रहे हो ?”
युवक बोला , “ जी, दो दिन बाद मुझे एक किसान के यहाँ काम पाने क लिए जाना है , और उन्हें ऐसा आदमी चाहिए जिसे खेतों में काम करने का अनुभव हो , चूँकि मैंने पहले कभी खेतों में काम नहीं किया इसलिए कुछ दिनों से यहाँ आकार खेतों में काम करने की तैयारी कर रहा हूँ!!”
दम्पत्ती यह सुनकर काफी प्रभावित हुए और उसे काम मिल जाने का आशीर्वाद दिया .
Friends, किसी भी चीज में सफलता पाने के लिए तैयारी बहुत ज़रूरी है . जिस sincerity के साथ युवक ने खुद को खेतों में काम करने के लिए तैयार किया कुछ उसी तरह हमें भी अपने-अपने क्षेत्र में सफलता के लिए खुद को तैयार करना चाहिए।
——————
Note: The inspirational story shared here is not my original creation, I have read /heard it before and I am just providing a modified Hindi version of the same.
यदि आपके पास Hindi में कोई article, inspirational story या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है:achhikhabar@gmail.com.पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!

मे भी बङा सोचता हुँ लेकिन सफलता नही मिलती क्यौकि ऐ हिम्मत नही कर पाता
Aise log hi mahan bante h
bahut hi sunder kahaniyo ka sangrah hai aapke pass. meri subhkamnaye, agey bhi niranter aap achchi rachnaye prastut karte rahenge.
you are doing a good job.
Kishi ne khoob kaha hai jo kitani bhi mushabat ho lakin jo is nanswar shanshar me jeetai hai vahi prbhu kae shacche bhakt hotai hai .¤
Ye website bahut hi achhi h isme jo gyanbardhak khaniya h o aapki jindgi badal skti h ager iska follow shi tariko se kiya jaye
very very beautiful thought and also inspired us to do something in life with honesty and sincerty.
motivative & nice story.
its very nice story
Very nice story sir,
u can do great job sir 🙂