
सच या झूठ
एक नाविक तीन साल से एक ही जहाज पर काम कर रहा था।एक दिन नाविक रात मेँ नशे मेँ धुत हो गया। ऐसा पहली बार हुआ था। कैप्टन नेँ इस घटना को रजिस्टर मेँ इस तरह दर्ज किया, ” नाविक आज रात नशे मेँ धुत था।”
नाविक नेँ यह बात पढ़ ली। नाविक जानता था कि इस एक वाक्य से उसकी नौकरी पर बहुत बुरा असर पड़ेगा। इसलिए वह कैप्टन के पास गया, माफी मांगी और कैप्टन से कहा कि उसनेँ जो कुछ भी लिखा है, उसमेँ आप ये जोड़ दीजिये कि ऐसा तीन साल मेँ पहली बार हूआ है, क्योँकि पुरी सच्चाई यही है।
कैप्टन नेँ उसकी बात से साफ इंकार कर दिया और कहा,-” कि मैनेँ जो कुछ भी रजिस्टर मेँ दर्ज किया है. वही सच है।”
कुछ दिनों बाद नाविक की रजिस्टर भरनेँ की बारी आयी। उसनेँ रजिस्टर मेँ लिखा-” आज की रात कैप्टन नेँ शराब नहीँ पी है।” कैप्टन नेँ इसे पढ़ा और नाविक से कहा कि इस वाक्य को आप या तो बदल देँ अथवा पूरी बात लिखनेँ के लिए आगे कुछ और लिखेँ, क्योँकि जो लिखा गया था, उससे जाहिर होता था कि कैप्टन हर रोज रात को शराब पीता था। नाविक नेँ कैप्टन से कहा कि उसनेँ जो कुछ भी रजिस्टर मेँ लिखा है, वही सच है।
दोनोँ बातेँ सही हैँ, लेकिन दोनोँ से जो संदेश मिलता है, वह झूठ के सामान है।
मित्रों इस काहनी से हम दो बातें सीखने को मिलती है , पहली – हमें कभी इस तरह की बात नहीं करी चाहिए जो सही होते हुए भी गलत सन्देश दे और दूसरी किसी बात को सुनकर उस पर अपना विचार बनाने या प्रतिक्रिया देने से पहले एक बार सोच लेना चाहिए कि कहीं इस बात का कोई और पहलु तो नहीं है। संक्षेप में कहें तो हमे अर्धसत्य से बचना चाहिए।
किरण साहू
रायगढ़ (छ.ग.)
Email- [email protected]
इन inspirational stories को भी ज़रूर पढ़ें :
ज़िन्दगी बदलने वाली मोटिवेशनल कहानियों को पढने के लिए यहाँ क्लिक करें
We are thankful to Mr. Kiran Sahu for sharing this short story with a great message in Hindi with AKC.
किरण जी द्वारा कंट्रीब्यूट किये गए अन्य लेख पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें.
यदि आपके पास Hindi में कोई article, inspirational story या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है:[email protected].पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!
its a very good story which can give a change in the humans life if he/she follows it with full of heart and dedication . thanks for such a nice story with moral.
I’d like to say that bahut hi achi or shiksha prad kahani hai hamein bina puri baat jaane kisi bhi baat ko sach ya jhutt nahi maan na chahiye.
बहुत सुन्दर, बात का अर्थ ऐसे ही परिवर्धित होता है।
yaha shiv kheda ki book ” Jeet Apki ” se liya gaya hai well its good
Good Story with good message 🙂
BAHUT HI ACCHI BAAT……….. JO KISI BHI KO MAAN NI CHAHIE
Couse |3est Msg…
झुठ को बिना देखे सच मानते है। सत्य पे तब विशवास करते है जब तक खुद ना देखेँ । अगर ईसी लाईन को बदले देँ हर किसी सोच + रहेगी।
very nice………….
बहुत ही शिक्षापद्र कहानी है.