2013 की आखिरी पोस्ट में मैं इस साल की तीन ऐसी घटनाओ का जिक्र करना चाहता हूँ जिससे हम कुछ सीख या सबक ले सकते हैं। तो आईये देखते हैं इन्हे :
1) अकेला चना भाड़ फोड़ सकता है :

CM= Common Man
“अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ सकता” ये कहावत समय समय पर झुठलाई जाती रही है और हालिया उदाहरण है अरविन्द केजरीवाल जी। एक साल के अंदर नयी पार्टी बनाना और बीजेपी और कोंग्रेस जैसी बड़ी पार्टियों को पीछे छोड़ दिल्ली की सत्ता पर कब्ज़ा करना… चूँकि ये हो चुका है इसलिए हम सब इस पर यकीन कर सकते हैं नहीं तो 99% लोग इसे हवाई किले बनाने की ही संज्ञा देते।
पर यहाँ एक बात ध्यान देने वाली है कि अरविन्द केजरीवाल को रातो-रात सपना नहीं आया कि चलो देश को बदलें, वो इस काम में अपने कॉलेज डेज से ही लगे हुए थे , IIT के करीब झुग्गी-झोपड़ियों में जाकर पढ़ाते थे , देश सेवा के लिए टाटा की नौकरी छोड़ी ,आईएस में भी चयनित हुए , पर वहाँ भी बात जमी नहीं , अतः करोड़ों युवाओं की इस ड्रीम जॉब को छोड़ कर अपना पूरा समय परिवर्तन नामक NGO में लगा दिया … कई अवार्ड्स भी जीते , जिसमे प्रमुख है एशिया का नोबेल कहा जाने वाला रैमन मैग्सेसे अवार्ड।
सीख : बड़े सपने देखो , उनका पीछा करो , अगर इच्छा दृढ है और मन साफ़ है तो लोग भी साथ देंगे और सपने साकार होंगे .
2) वजह सही हो तो ऊर्जा आ जाती है :
हाल ही में एक खबर आयी थी , दिल को छू गयी . लाता ताई , उम्र 65 साल ने, पुणे में आयोजि 3 किमी की मैराथन में हिस्सा लिया , साडी पहन कर , नंगे पाँव दौड़ी और एक से एक एथलीट्स और पुरुष धावकों को पीछे छोड़ती हुई सबसे आगे निकल गयीं और इनाम में रखी पांच हज़ार की रकम जीत ली , वे दौड़ने की शौक़ीन नहीं हैं….वो तो बस इन पैसों के लिए दौड़ी थीं ताकि अपने बीमार पति का इलाज़ करा सकें। जब लोगों ने जाना तो और भी मदद सामने आयी और उनके अकाउंट में डेढ़ लाख रूपये जमा हो गए। IMAGE HERE
सीख : हम जो भी करना चाहते हैं अगर उसके पीछे एक बड़ी और नेक वजह हो , तो ईश्वर उस काम को करने के लिये खुद हमारी मदद करता है , हमारे अंदर एक ऊर्जा का संचार कर देता है और असम्भव भी सम्भव हो जाता है।
3) गलत काम का गलत नतीजा :
देश का system कुछ ऐसा हो चला था कि लगता था रसूखदार लोगो को कभी सजा नहीं हो सकती। लेकिन 2013 कुछ अलग था , इसने बार-बार दिखाया कि कोई भी क़ानून से बढ़कर नहीं है , चाहे वो आसाराम जैसा संत हो या , श्रीसंत जैसा खिलाडी, संजय दत्त जैसा अभिनेता , वर्षों से मेडिकल कॉलेज में एडमिशन की धांधली काने वाले डॉक्टर्स , या तेजपाल जैसा media mogul … , यहाँ तक की लालू जैसा बड़े नेता को भी महीनो जेल में रहना पड़ा।
सीख : इन घटनाओ से हम सीख ले सकते हैं कि अगर हम किसी गलत काम में involve होंगे तो आज नहीं तो कल हमें उसका नतीजा भुगतना ही पड़ेगा। अतः हमे क़ानून के दायरे में रह कर ही अपने काम करने चाहिएं।
तो चलिए इसी के साथ 2013 को करते हैं अलविदा और तैयारी करते हैं 2014 के स्वागत की. 🙂
——————————————
Note:यदि आपके पास Hindi में कोई article, inspirational story या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है:achhikhabar@gmail.com.पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!

Hello
sir
Mere parents nahi hai mai apne ghar mai akela rahta hu mai aap ke article read kar ke mere andar work karne ka eak josh aur jonoon aa jata hai . jiske kaaran mai kabhi bhi ekela mahasus nahi karta hu.
Mai aap ka mai & new article read karta hu to mujhe jene ka sahi tarika yaad kara deta hai .plz sir mere email id per is tarha apna article bhejte rahe . Aap apna kirpa mujhper ishi tarha banaye rahna sir
ok thanks.
happy new year sir.
Amar kumar shaw
amar.shaw2@gmail.com
Kolkatta.
sir ji jo apne likha hai jeeva ka atut satya hai
सूझबूझ भरा अच्छा एवं रोचक लेख |
“अच्छीखबर” परिवार के सभी मित्रों को नव वर्ष की ढेर सारी शुभ -कामनाएँ |
Apki story pure year inspired ki umeed he next year bhi ye sil sila chalta rahega happy new year sabhi ko
verry nice story
very motivational thought its real . dream can be change in reality . these events of 2013 proved ……..again thank s a lot of . and happy new year all of u
With great pleasurs Bay bay 2013 & most welcome 2014, Truth is a good way!
कैहते है ना गलत काम चाहै कितनी भी चतूराई से करो । मगर इसकी सजा तो मिल के ही रहेगी आज नही तो कल। जब हम कोई गलत काम करते है तो समझ लो कि हमने कोई बिज वो दिया बिज वोने से उसका वृक्ष भी उग जाऐगा जब वृक्ष उग गया तो फल भी देगा ; इसलिए हमे बिज नही वोना है। सदैव सत्य के मार्ग पर चले Thankyou!
गोपाल मिश्राजी , बहुत ही सुन्दर लेख !
देश में हो रही घटनाओ को देख कर लग रहा है की देश का भविष्य सुनहरा है .
आशा है की हर व्यक्ति आत्मविश्वास, जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ अपना काम करे .
अच्छीखबर के सभी सदस्य और पाठको को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाए !!!
नया साल आप सभी के लिए प्रगतिमय, खुशहालीभरा और स्वास्थ्यवर्धक रहे !!!
Happy New Year !!!
It’s true. U r right Gopal ji…
Lets get ready..the story have been inspirational. The credit goes to you as well of what is going in my mind and may happen next year….appreciate that and seeking blessing.