एलर्जी या अति संवेदनशीलता आज की लाइफ में बहुत तेजी से बढ़ती हुई सेहत की बड़ी परेशानी है कभी कभी एलर्जी गंभीर परेशानी का भी सबब बन जाती है जब हमारा शरीर किसी पदार्थ के प्रति अति संवेदनशीलता दर्शाता है तो इसे एलर्जी कहा जाता है और जिस पदार्थ के प्रति प्रतिकिर्या दर्शाई जाती है उसे एलर्जन कहा जाता है l
एलर्जी के कारण –
एलर्जी किसी भी पदार्थ से ,मौसम के बदलाव से या आनुवंशिकता जन्य हो सकती है एलर्जी के कारणों में धूल ,धुआं ,मिटटी पराग कण, पालतू या अन्य जानवरों के संपर्क में आने से ,सौंदर्य प्रशाधनों से ,कीड़े बर्रे आदि के काटने से,खाद्य पदार्थों से एवं कुछ अंग्रेजी दवाओ के उपयोग से एलर्जी हो सकती है सामान्तया एलर्जी नाक ,आँख ,श्वसन प्रणाली ,त्वचा व खान पान से सम्बंधित होती है किन्तु कभी कभी पूरे शरीर में एक साथ भी हो सकती है जो की गंभीर हो सकती है l
स्थानानुसार एलर्जी के लक्षण –
- नाक की एलर्जी -नाक में खुजली होना ,छीकें आना ,नाक बहना ,नाक बंद होना या बार बार जुकाम होना आदि l
- आँख की एलर्जी -आखों में लालिमा ,पानी आना ,जलन होना ,खुजली आदि l
- श्वसन संस्थान की एलर्जी -इसमें खांसी ,साँस लेने में तकलीफ एवं अस्थमा जैसी गंभीर समस्या हो सकती है l
- त्वचा की एलर्जी -त्वचा की एलर्जी काफी कॉमन है और बारिश का मौसम त्वचा की एलर्जी के लिए बहुत ज्यादा मुफीद है त्वचा की एलर्जी में त्वचा पर खुजली होना ,दाने निकलना ,एक्जिमा ,पित्ती उछलना आदि होता है l
- खान पान से एलर्जी -बहुत से लोगों को खाने पीने की चीजों जैसे दूध ,अंडे ,मछली ,चॉकलेट आदि से एलर्जी होती है l
- सम्पूर्ण शरीर की एलर्जी -कभी कभी कुछ लोगों में एलर्जी से गंभीर स्तिथि उत्पन्न हो जाती है और सारे शरीर में एक साथ गंभीर लक्षण उत्पन्न हो जाते हैं ऐसी स्तिथि में तुरंत हॉस्पिटल लेकर जाना चाहिए l
- अंग्रेजी दवाओं से एलर्जी-कई अंग्रेजी दवाएं भी एलर्जी का सबब बन जाती हैं जैसे पेनिसिलिन का इंजेक्शन जिसका रिएक्शन बहुत खतरनाक होता है और मौके पर ही मोत हो जाती है इसके अलावा दर्द की गोलियां,सल्फा ड्रग्स एवं कुछ एंटीबायोटिक दवाएं भी सामान्य से गंभीर एलर्जी के लक्षण उत्पन्न कर सकती हैं l
- मधु मक्खी ततैया आदि का काटना –इनसे भी कुछ लोगों में सिर्फ त्वचा की सूजन और दर्द की परेशानी होती है जबकि कुछ लोगों को इमर्जेन्सी में जाना पड़ जाता है l
एलर्जी से बचाव –
- एलर्जी से बचाव ही एलर्जी का सर्वोत्तम इलाज है इसलिए एलर्जी से बचने के लिए इन उपायों का पालन करना चाहिए 1.य़दि आपको एलर्जी है तो सर्वप्रथम ये पता करें की आपको किन किन चीजों से एलर्जी है इसके लिए आप ध्यान से अपने खान पान और रहन सहन को वाच करें l
- घर के आस पास गंदगी ना होने दें l
- घर में अधिक से अधिक खुली और ताजा हवा आने का मार्ग प्रशस्त करें l
- जिन खाद्य पदार्थों से एलर्जी है उन्हें न खाएं l
- एकदम गरम से ठन्डे और ठन्डे से गरम वातावरण में ना जाएं l
- बाइक चलाते समय मुंह और नाक पर रुमाल बांधे,आँखों पर धूप का अच्छी क़्वालिटी का चश्मा लगायें l
- गद्दे, रजाई,तकिये के कवर एवं चद्दर आदि समय समय पर गरम पानी से धोते रहे l
- रजाई ,गद्दे ,कम्बल आदि को समय समय पर धूप दिखाते रहे l
- पालतू जानवरों से एलर्जी है तो उन्हें घर में ना रखें l
- ज़िन पौधों के पराग कणों से एलर्जी है उनसे दूर रहे l
- घर में मकड़ी वगैरह के जाले ना लगने दें समय समय पर साफ सफाई करते रहे l
- धूल मिटटी से बचें ,यदि धूल मिटटी भरे वातावरण में काम करना ही पड़ जाये तो फेस मास्क पहन कर काम करेंl
- नाक की एलर्जी -जिन लोगों को नाक की एलर्जी बार बार होती है उन्हें सुबह भूखे पेट 1 चम्मच गिलोय और 2 चम्मच आंवले के रस में 1चम्मच शहद मिला कर कुछ समय तक लगातार लेना चाहिए इससे नाक की एलर्जी में आराम आता है ,सर्दी में घर पर बनाया हुआ या किसी अच्छी कंपनी का च्यवनप्राश खाना भी नासिका एवं साँस की एलर्जी से बचने में सहायता करता है आयुर्वेद की दवा सितोपलादि पाउडर एवं गिलोय पाउडर को 1-1 ग्राम की मात्रा में सुबह शाम भूखे पेट शहद के साथ कुछ समय तक लगातार लेना भी नाक एवं श्वसन संस्थान की एलर्जी में बहुत आराम देता है
- जिन्हे बार बार त्वचा की एलर्जी होती है उन्हें मार्च अप्रेल के महीने में जब नीम के पेड़ पर कच्ची कोंपलें आ रही हों उस समय 5-7 कोंपलें 2-3 कालीमिर्च के साथ अच्छी तरह चबा चबा कर 15-20 रोज तक खाना त्वचा के रोगों से बचाता है, हल्दी से बनी आयुर्वेद की दवा हरिद्रा खंड भी त्वचा के एलर्जी जन्य रोगों में बहुत गुणकारी है इसे किसी आयुर्वेद चिकित्सक की राय से सेवन कर सकते हैं l
सभी एलर्जी जन्य रोगों में खान पान और रहन सहन का बहुत महत्व है इसलिए अपना खान पान और रहन सहन ठीक रखते हुए यदि ये उपाय अपनाएंगे तो अवश्य एलर्जी से लड़ने में सक्षम होंगे और एलर्जी जन्य रोगों से बचे रहेंगे एलर्जी जन्य रोगों में अंग्रेजी दवाएं रोकथाम तो करती हैं लेकिन बीमारी को जड़ से ख़त्म नहीं करती है जबकि आयुर्वेद की दवाएं यदि नियम पूर्वक ली जाती है तो रोगों को जड़ से ख़त्म करने की ताकत रखती हैं l

Dr. Manoj Gupta
Dr.Manoj Gupta
C-1462,Ansal Palam Vihar,Gurgao(Haryana)
Contact Number -09929627239 ( Please feel free to contact)
Email-drgupta178@gmail.com
Dr. Manoj Gupta is passionate about spreading awareness on Health and Drug Addiction related issues. His articles have been published in Rajasthan Patrika and some other popular news papers. Once again we than him for his valuable contribution.
——————–
We are grateful to Dr. Manoj Gupta for sharing this informative Hindi article on Allergy .
यदि आपके पास Hindi में कोई article, inspirational story या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है:achhikhabar@gmail.com.पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!

Kya comment karu kisi ka jawab to de nahi rhe ..lekin fir bhi m apni bat ko likh rha hu ki mujhe elergy ki problum h koi upay ho to btao..?? Jukhaam ki elergy..
sir mujhe night me pure shrir me kahi par bhi khujali ho jati he wo pittee jese dekhai dete he or morning hone par sab saaf ho jati he mene bahut ellaj kiya but secuation wahi he pls help….
pani jayda pee or non vag band kar dia
Dear sir
Mujse 3 saal sent sardiyomme pure back per laal rang ke daane nikalte hai aur khujli bhi lagti hair me DUP me parasaani jayada hoti hai aur meri field ki job hai isliye parasaani jayda hoti hai.
Sir please help. Me
Mirchi khane se sir head me aur penis kupri bhag me chakatte nikanle lagte plese iska ilage bataye
sir mujhe choti umar me hi suru se puri body per sardiyo me puri skin snack jaisi ho jati h aur gharmio me thik ho jati h..sardiyo me vaceline laghane se kuch aaram hota h fir susk ho jati h .mujhe na khujli hoti h aur na khun nlklta h ..upay bataye sir
सर मै सुमित रायबरेली से हूँ मेरे पूरे शरीर पर खुजली होती है और मै खुजला देता हूँ तो पित्तियाँ निकल आती है और ये मुझे 1 साल से हो रहा PLZ SIR MUJHE KUCH SALUSTION BATAYE
Dear friends,
आप सबके प्यार एवं स्नेह के लिए आप सबका बहुत बहुत धन्यवाद l आप सबके कमेंट्स से हमें काम करने का और अधिक मोटिवेशन मिलता है l इसके लिए आप लोग धन्यवाद के पात्र हैं कई बार लोग कमेंट्स में अपनी समस्या भी बताते हैं और उसका समाधान चाहते हैं मित्रों किसी भी रोग के बारे में समाधान बताने के लिए हमें रोगी के बारे में काफी जानकारियों की जरुरत पड़ती है और ये जानकारियां सार्वजनिक मंच पर शेयर करना किसी भी तरीके से उचित नहीं है अतः आप सबसे निवेदन है की आप सेहत या किसी भी रोग के बारे में राय चाहते हैं तो हमें call,sms,whatsapp या mail करें l हम आपको जल्दी से जल्दी reply करने की कोशिश करेंगे l कभी कभी अत्यधिक व्यस्तता की वजह से थोडा समय जरुर लग जाता है ऐसी स्तिथि में आप हमें remind करवादें l whatsapp का माध्यम सलाह लेने और सलाह देने के लिए हमारे और आप दोनों के लिए बहुत आसान और बेहतरीन माध्यम है इसलिए जहाँ तक हो सके आप लोग हमसे whatsapp के माध्यम से ही राय लेने की कोशिश करें l हमें whatsapp पर सिर्फ अपना नाम और परेशानी लिख कर sms कर दिया करें ताकि हम आपको पूछी गई परेशानियों से सम्बंधित सटीक जानकारियां शीघ्रताशीघ्र आप तक पहुंचा सकें l
आप सबका धन्यवाद l
Dr.Manoj Gupta
Mobile & Whatsapp no-09929627239
email-drgupta178@gmail.com
blog-drmanojgupta.blogspot.in
Dear sir,
I am suffering skin disease (small -small pipmles on my whole body)last four year. I am taking medicine regularly Ayurvedic and English 1.5 year and 2.5 year respectively but no
improvement .in skin desease .sir plz write proper treatment
Sir meri wife ko pore body pe khuJli hoti he kafi dawai liya koi fark nahin ho raha he koi upay batao ki mujhe is bimari se chhutkara mil jaye
नमस्कार डाक्टर साहब मैं आशीष राणा उत्तराखंड से हु सर मुझे पिछले ५ सालों से बहुत ज्यादा जुखाम लगता है जो की हफ्ते में कम से कम २ बार तो लगता ही है। सर मैंने बहुत सी दवाइया भी खाई लेकिन कोई असर नहीं हुआ ।सर जी कृपया मुझे जुखाम से छुटकारा पाने की सही राय दे। धन्यवाद् सर।mobile no .09627272787…09410105030
Sir me 3sal se allergy se pereshan hu subah uthte hi chinke ati h ser me dard rahata h KaFI ilaj krwaya PR firk nahi pda jukhm bna rhta hair koi ilaj bataye please
यदि आप एलर्जी से पीड़ित हैँ तो शहद मेँ कालीमिर्च का चूर्ण बनाकर एवँ अदरक का रस निकालकर दोनोँ समान मात्रा मेँ और आवश्यकतानुसार शहद मिलाकर सेवन करने से सभी प्रकार की एलर्जी मेँ आराम मिलता है इसके अलावा सुबह के समय भूखे पेट शहद और नींबू का रस पानी मेँ गर्म कर देने से भी एलर्जी मेँ आराम मिलता है gk in hindi
Hello sir, I have a problem of sneezing from last 4-5 years. I was not take any medicine of sneezing. But last year mujhe khansi ki problem shuru ho gyi or rat ko sans line mein dikkat ho jati ha.. Or cough bhi niklta rehta ha…. Doctor ko check krvane par USNR btaya ki eh allergy ha and usne montelukast and levocitrigen salt keep tablets site ha… Jab mein yeh tablets leta hu to aram aa jata ha par jab tablets nahi leta to sans phulne lag padti ha… Mein yeh tablets kafi mahino se le RHA hu and mujhe dar lagta ha ki kahin iska koi side effect na ho jaye isliye dar lgta ha… Please suggest me ki mujhe medicine continue krni chahiye ya kya krna chiye… Pls help me….