Diabetes Tips in Hindi
डायबिटीज जिसे मधुमेह भी कहा जाता है एक गंभीर बीमारी है जिसे धीमी मौत (साइलेंट किलर ) भी कहा जाता है।

Symbol for Diabetes – A blue circle
संसार भर में मधुमेह रोगियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है विशेष रूप से भारत में। इस बीमारी में रक्त में ग्लूकोज का स्तर सामान्य से अधिक बढ़ जाता है तथा रक्त की कोशिकाएं इस शर्करा को उपयोग नहीं कर पाती। यदि यह ग्लूकोज का बढ़ा हुआ लेवल खून में लगातार बना रहे तो शरीर के अंग प्रत्यंगों को नुकसान पहुँचाना शुरू कर देता है।
डायबिटीज के कारण (Causes of Diabetes )-
खान पान एवं लाइफ स्टाइल की गलत आदतें जैसे मधुर एवं भारी भोजन का अधिक सेवन करना, चाय, दूध आदि में चीनी का ज्यादा सेवन, कोल्ड ड्रिंक्स एवं अन्य सॉफ्ट ड्रिंक्स अधिक पीना, शारीरिक परिश्रम ना करना, मोटापा, तनाव, धूम्रपान, तम्बाकू, आनुवंशिकता आदि डायबिटीज के प्रमुख कारण हैं ।
डायबिटीज के लक्षण (Diabetes Symptoms)-
बार बार पेशाब लगना, प्यास ज्यादा लगना, भूख ज्यादा लगना, बिना काम करे भी थकान होना, शरीर में कहीं घाव होने पर जल्दी ठीक ना होना तथा त्वचा का बार बार इन्फेक्शन होना। ये सब डायबिटीज के लक्षण हैं।
यदि इनमे से कुछ लक्षण यदि लगातार दिखाई दें तो खून में शुगर की जाँच अवश्य करवानी चाहिए यह जाँच बहुत सामान्य और सस्ती होती है जो छोटी छोटी लैब्स में आसानी से हो जाती हैं इसके लिए शुगर का शक होने पर दिन में किसी भी समय (ब्लड शुगर- रैंडम) जाँच करवाई जा सकती है या बार -बार जरुरत पड़े तो जाँच करने की मशीन घर पर लायी जा सकती है जो ज्यादा महँगी नहीं होती।
ज़रूर पढ़ें: डायबिटीज के 10 प्रमुख लक्षण और उनकी वजहें
डायबिटीज रोग के उपद्रव (Complications of Diabetes) –
यदि मधुमेह रोग का समय पर पता ना चले या पता चलने पर भी खान पान तथा जीवन शैली में लगातार लापरवाही की जाये और समुचित चिकित्सा ना की जाये तो खून में सामान्य से अधिक बढ़ा हुआ शुगर का लेवल शरीर के अनेक अंगों जैसे गुर्दे (Kidney), ह्रदय (Heart), धमनियां (Arteries) आँखें (Eyes) त्वचा (Skin) तथा नाड़ी तंत्र (Nervous System) को नुकसान पहुँचाना शुरू कर देता है और जब तक रोगी संभलता है तब तक बहुत देर हो चुकी होती है।
डायबिटीज की चिकित्सा-
1. ख़ान पान में सुधार करें-चीनी (sugar) एवं अन्य मीठे पदार्थो का सेवन कम से कम करें या ना करें, चोकर युक्त आटा, हरी सब्जियां ज्यादा खाएं, मीठे फलों को छोड़ कर अन्य फल खाएं, एक बार में ज्यादा खाने की बजाय भोजन को छोटे छोटे अंतराल में लें, घी तेल से बनी एवं तली भुनी चीजें जैसे- समोसे, कचौड़ी, पूड़ी, परांठे आदि का सेवन कम से कम करें, गेहूँ, जौ एवं चने को मिला कर बनाई हुई यानि मिस्सी रोटी शुगर की बीमारी में बहुत फायदेमंद होती है।
- शारीरिक रूप से सक्रिय रहे –
नित्य व्यायाम करना, योग प्राणायाम का नियमित अभ्यास करना, सुबह शाम चहल कदमी (Morning Evening walk) करना मधुमेह रोग में शुगर कंट्रोल करने के लिए बहुत लाभदायक है तथा मोटापा नियंत्रण में रहता है जो की डायबिटीज का महत्वपूर्ण कारण है।
3. तनाव (Tension, Anxiety Stress) से बचें –
मधुमेह रोग में तनाव की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण होती है तनाव से बचने की पूरी कोशिश करें। स्ट्रेस या तनाव के कारणों को आपसी बात चीत से हल करें, योगा, प्राणायाम, ध्यान तथा सुबह शाम घूमने से स्ट्रेस कंट्रोल करने में सहायता मिलती है।
4. घरेलु उपाय ( Home Remedies for Diabetes in Hindi )–
आयुर्वेद की कुछ जड़ी बूटियां मधुमेह रोग में बहुत उपयोगी हैं इनका सेवन डायबिटीज में बहुत लम्बे समय से किया जा रहा है आधुनिक चिकित्सा विज्ञान भी डायबिटीज में इनकी उपयोगिता सिद्ध कर चुका है।
- दाना मेथी –
दाना मेथी मधुमेह में बहुत उपयोगी है इसके लिए एक या दो चम्मच दाना मेथी को एक गिलास पानी में रात में भिगो देते है सुबह मेथी को चबा चबा कर खा लेते हैं तथा मेथी के पानी को पी लेते हैं या मेथी का चूर्ण या सब्जी बनाकर भी सेवन कर सकते हैं।
- करेला –
करेला भी डायबिटीज के लिए अति महत्पूर्ण है इसके लिए करेले का जूस अकेले या आंवले के जूस में मिला कर 100-125 Ml की मात्रा में सुबह शाम भूखे पेट लें साथ ही करेले की सब्जी बनाकर या चूर्ण के रूप में भी सेवन कर सकते हैं।
- जामुन –
जामुन का फल खाने में जितना स्वादिस्ट और रुचिकारक होता है उतना ही शुगर की तकलीफ में लाभदायक होता है इसके लिए जामुन के सीजन में जामुन के फल खाए जा सकते हैं तथा सीजन ना होने पर जामुन की गुठली का चूर्ण सुबह शाम भूखे पेट पानी से ले सकते हैं।
पढ़ें: जामुन के बीज से डायबिटीज का इलाज कैसे करें?
- विजयसार –
विजयसार को ना केवल आयुर्वेद बल्कि आधुनिक चिकित्सा विज्ञान भी डायबिटीज में बहुत उपयोगी मानता है इसके लिए विजयसार की लकड़ी से बने गिलास में रात में पानी भर कर रख दिया जाता है सुबह भूखे पेट इस पानी को पी लिया जाता है विजयसार की लकड़ी में पाये जाने वाले तत्व रक्त में इन्सुलिन के स्राव को बढ़ाने में सहायता करते हैं।
- मधुमेह नाशक पाउडर –
इसके लिए गिलोय, गुड़मार, कुटकी, बिल्व पत्र, जामुन की गुठली, हरड़, चिरायता, आंवला, काली जीरी, तेज पत्र, बहेड़ा नीम पत्र एवं अन्य जड़ी बूटियों को एक निश्चित अनुपात में लेकर पाउडर बनाया जाता है जो की डायबिटीज में बहुत फायदेमंद साबित होता है।
उपरोक्त उपाय जरुरत के अनुसार उपयोग करने चाहियें, खून में शुगर का लेवल कम ना हो जाये इसलिए समय समय पर शुगर चैक करते रहना चाहिए।
5. औषधियां-
यदि खून में शुगर की मात्रा ज्यादा बढ़ी हुई नहीं हो तो उपरोक्त उपायों से आराम अवश्य मिलता है किन्तु यदि खून में शुगर लेवल ज्यादा हो तो चिकित्सक की राय अवश्य लेनी चाहिए, इसके लिए एलोपैथी में इन्सुलिन के इंजेक्शन तथा मुख से सेवन करने वाली गोलियों आदि का प्रयोग किया जाता है तथा आयुर्वेद में बसंत कुसुमाकर रस, शिलाजत्वादि वटी, चन्द्र प्रभा वटी, शुद्ध शिलाजीत तथा अन्य अनेक दवाओं का प्रयोग किया जाता है ये दवाइयाँ डायबिटीज में बहुत फायदेमंद होती हैं लेकिन इन्हे चिकित्सक की राय से ही सेवन करना चाहिए ।
डायबिटीज में क्या खाएं क्या ना खाएं और क्या कम खाएं?

Dr. Manoj Gupta
Dr.Manoj Gupta
B-3 Palam Vihar, Gurgaon (Haryana)
Mob & WhatsApp#: 09929627239
Email: drgupta178@gmail.com
Blog: drmanojgupta.blogspot.in (plz visit for Health Articles in Hindi)
डॉ० मनोज गुप्ता राज्य स्तरीय आयुर्वेद के सर्वोच्च पुरस्कार धन्वंतरि पुरस्कार से सम्मानित सीनियर आयुर्वेद विशेषज्ञ हैं। आयुर्वेद एवं स्वास्थ्य लेखन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए आपको माननीय स्वास्थ्य मन्त्री तथा अनेक संस्थाओं द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। आपके लेख राजस्थान पत्रिका, निरोगसुख जैसे प्रतिष्ठित पत्र-पत्रिकाओं में पब्लिश होते रहे हैं।
स्वास्थ्य और मधुमेह से सम्बंधित अन्य लेख:
- कब तक करते रहेंगे हेल्थ को अनदेखा?
- कैसे डालें सुबह जल्दी उठने की आदत?
- सर दर्द ,रुसी और बदहजमी दूर करने के आयुर्वेदिक उपाय
- लम्बाई बढाने के 7 तरीके
- मोटापा कम करने के आयुर्वेदिक व घरेलू उपाय
- गर्भधारण करने का सही तरीका
We are grateful to Dr. Manoj Gupta for sharing this informative Hindi article on Diabetes.
यदि आपके पास Hindi में कोई article, inspirational story या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है:achhikhabar@gmail.com.पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम कृष्णा कुमार है, मेरे पिताजी को पिछले १८ वर्षो से डायबिटीज की बीमारी है और उनकी डायबिटीज रोज सूबह-शाम 30-30 इन्सुलिन लगाने के बाद भी PP 450 और FAST 600 रहती थी! फिर किसी ने मुझे माउंटेन ऐज नमक कम्पनी की आयुर्वेदिक ओषधि बनाबा (BANABA xt 250MG ) के बारे में बताया जो पेनक्रीज को रिपेयर कर रोगी के शरीर में इंसुलिन बनाने का कार्य करती है, आज मेरे पिताजी इसे नियमिन रूप से सेवन कर रहे है अब उनकी डायबिटीज PP 110 व FAST 140 रहती है!
Really my mom also suffering from this deasese
sir mera name brij kishor shrama h me bikaner se hu meri age 48 h and mujhe daibitic hue 9-10 year ho gye h me apni is bimari se presan ho gya hu please sir suggest me
ki me kya kr skta hu is bimari ko cantrol krne ke liye
app subha khali pet methi power & jamun power seban kijiye normal ho jayega
I was under PP of 352 mg/dl 2 yearsearlier.
Today pp is 123 mg/dl. Thanks It is curable
by healthy life style.
Very nice
Sir type 2 diabetes kya theek ho sakti hai.my age is 56
Dear friends,
आप सबके प्यार एवं स्नेह के लिए आप सबका बहुत बहुत धन्यवाद l आप सबके कमेंट्स से हमें काम करने का और अधिक मोटिवेशन मिलता है l इसके लिए आप लोग धन्यवाद के पात्र हैं कई बार लोग कमेंट्स में अपनी समस्या भी बताते हैं और उसका समाधान चाहते हैं मित्रों किसी भी रोग के बारे में समाधान बताने के लिए हमें रोगी के बारे में काफी जानकारियों की जरुरत पड़ती है और ये जानकारियां सार्वजनिक मंच पर शेयर करना किसी भी तरीके से उचित नहीं है अतः आप सबसे निवेदन है की आप सेहत या किसी भी रोग के बारे में राय चाहते हैं तो हमें call,sms,whatsapp या mail करें l हम आपको जल्दी से जल्दी reply करने की कोशिश करेंगे l कभी कभी अत्यधिक व्यस्तता की वजह से थोडा समय जरुर लग जाता है ऐसी स्तिथि में आप हमें remind करवादें l whatsapp का माध्यम सलाह लेने और सलाह देने के लिए हमारे और आप दोनों के लिए बहुत आसान और बेहतरीन माध्यम है इसलिए जहाँ तक हो सके आप लोग हमसे whatsapp के माध्यम से ही राय लेने की कोशिश करें l हमें whatsapp पर सिर्फ अपना नाम और परेशानी लिख कर sms कर दिया करें ताकि हम आपको पूछी गई परेशानियों से सम्बंधित सटीक जानकारियां शीघ्रताशीघ्र आप तक पहुंचा सकें l
आप सबका धन्यवाद l
Dr.Manoj Gupta
Mobile & Whatsapp no-09929627239
email-drgupta178@gmail.com
blog-drmanojgupta.blogspot.in
धन्यवाद।
मधुमेह (डायाबिटिज़) के लिए, किसी अनुभवी ने सुझाव दिया था। उन्होंने (एक छोटा चमच मेथी और आधा चमच हल्दी) दोनों मिलाकर भिगोने के लिए कहा था। सबेरे उठकर पी जाता हूँ।
मुझे उसीसे लाभ दिखाई देता है। साथ चंद्रप्रभावटी जो बाबा रामदेव जी की औषध शाला से लाया था, उनकी दो गोलीका चूर्ण कर भोजन के पहले लेता रहता हूँ।
सबेरे जगने के बाद शर्करा की मात्र १२० -१३० तक आती है। और संध्याको भोजन पूर्व, ९०-से १०० के आस पास। हल्दी के विषय में आप का क्या सुझाव है?
उसे बंद कर दें?
Very nice thanks
Dear sir,
I am happay your tips.
my self Anoop Yadav,i am already diabetes patent last 5 years now my age is 26 years ,now i am taking insulin 2 times ,and doctors says you to continues taking the injection . As your future.
so kindly suggest me any option for Control Diabetes ..
Which type diabetes.so first of all check .type 1or type2diabetes.so I could do suggest tremendous herbs and medicines.
सर मधु मेह में खाने के साथ पानी नहीं पीना चाहिए खाना से आधा घंटे पहले और बाद में पानी पीना चाहिए और भोजन को चबा चबा कर खाना चाहिए खाना जीतनी भूख हो उसे आधा खाना चाहिए और दिन में चार बार खाना चाहिए ……..असा करने से मधु मेह नहीं होती है