मेरे लिए साल की दूसरी post लिखना हमेशा थोड़ा challenging होता है , पहली में तो clarity रहती है कि आप सभी को New Year wish करना है , पर अगली पोस्ट क्या हो इस पर थोड़ा सोचना पड़ता है . मेरी

एक नयी सुबह…
कोशिश यही रहती है कि अपनी दूसरी पोस्ट में किसी कहानी या quotes की बजाये मैं खुद अपने मन की बात आपसे share करूँ . और इस post में भी मैं ऐसा ही कुछ करने का प्रयास कर रहा हूँ .
AchhiKhabar.Com (AKC) की शुरुआत October 2010 में हुई थी , और तब जब मैं इसका About Me page बना रहा था तब मैंने लिखा था कि , “मुझे पूरी उम्मीद है कि एक दिन मैं इस blog के ज़रिये इतनी income generate कर लूँगा कि मुझे किसी नौकरी कि ज़रुरत नहीं रहेगी.”
Friends, Hindi blogs से पैसे कमाना आज भी मुश्किल है और आज से चार साल पहले जब मैंने ऐसा करने का सोचा था तब तो ज्यादातर लोगों के लिए इस बारे में सोचना भी मुश्किल था … पर ईश्वर की कृपा से आज मैं इस स्थिति में पहुँच गया हूँ कि अपनी जॉब छोड़ सकता हूँ , हालांकि अभी भी मैं कुछ समय तक job करता रहूँगा , और अगर सब ठीक -ठाक चलता रहा तो इसी साल के अंदर मैं नौकरी छोड़ पूरी तरह से एक true to self life जीने लगूंगा .
Point ये है कि generally हम जो सपने देखते हैं वो तब देखते हैं जब परिस्थितयां विपरीत हों , तब जब आम तौर पर ऐसा सोचना impossible सा लगे, जब ऐसा सोचने के लिए भी हिम्मत चाहिए हो ….
कुछ examples देखते हैं :
जब Dheerubhai Ambani ने एक business empire खड़ा करने के बारे में सोचा था तो उनके पास अपना घर भी नहीं था , एक रिक्शा चालक के पुत्र Govind Jaiswal ने जब IAS officer बनने का सपना देखा था तब उनके पास किताबें खरीदने के लिए भी ठीक से पैसे नहीं थे , जब youngest CEO Suhas Gopinath ने website building का अपना business set up करने के बारे में सोचा था तब उनके पास खुद का computer भी नहीं था … हर एक case में सपने तब देखे गए जब परिस्थितियां बिलकुल विपरीत थीं , और इन adverse circumstances के बावजूद सपने हक़ीक़त बने .
Friends, सपने पुरे होते हैं , क्योंकि ईश्वर हमें कुछ करने का idea देने से पहले ही हमें उसे हक़ीक़त बनाने की शक्ति दे देता है. *
इसलिए अगर आज आपके मन में कुछ करने का idea आ रहा है तो अपनी क्षमताओं पर शक मत करिये , idea आने का मतलब ही है की आप उसे सच कर सकते हैं , तब भी जब situation आपके खिलाफ हो .
आज अगर आप अपनी current situation से satisfied नहीं हैं तो उसे accept मत करिये , उसकी आदत मत डालिये , situation को कोसते रहने से कुछ नहीं होने वाला , अगर कुछ हो सकता है तो उसे बदलने से , याद रखिये चाहे आज आप कितनी ही बुरी स्थिति में क्यों न हों , आप अपनी life को बदल सकते हैं ,आप किसी भी पल सपने देख सकते हैं और उन्हें पूरा कर सकते हैं . और यही आपको करना चाहिए ! Of course , ऐसा करना आसान नहीं है , किसी के लिए भी नहीं था , पर ये बात गाँठ बाँध लीजिये कि ऐसा करना संभव अवश्य है . और नए साल की शुरुआत के साथ ही आप अपने सपनो को पूरा करने के संघर्ष की भी शुरुआत कर दीजिये , समय बीतेगा …. शाम ढलेगी … और आपके जीवन में भी एक नयी सुबह ज़रूर आएगी !!
All the best !
—————————————
Buy His Book Unposted Letter from Flipkart.com
यदि आपके पास कोई Hindi article, inspirational story या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है:achhikhabar@gmail.com.पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!

I must congratulate you for your continuous and sincere efforts towards your goal. Certainly you will reach your target of year 2015. Your determination towards your goal is highly appreciable.
Happy New Year with my good wishes for forever.
Thank You Sir 🙂
good post.aap daily post nhi dalte plz roj post dale
Once again a very nice and motivating article Gopalji. You CAN if you think you CAN. After blogging for more than a year about Health in Hindi I can say that blogging can give you both financial independence and emotional satisfaction.
You are doing a great job and wish you and your readers once again a very Happy and Healthy new year 2015 !!!
Very nice post. thank you
इसमें कोई शक की बात नही जरूर हो सकता.. लेकिन पहले सपने देखना तो शुरू कीजिये..
Thank you sir.
hii,, Gopal ji aap job karte hue bhi apni blog ko kaise maintain kar lete hain..
I want your support for blogging on share market.can you do it
I cannot devote a lot of time on it, but you may ask some objective questions on achhikhabar@gmail.com
Hello sir I am a big fan of your blog you are doing a fabulous work. Wish you a very happy new year.
thank you