मेरे लिए साल की दूसरी post लिखना हमेशा थोड़ा challenging होता है , पहली में तो clarity रहती है कि आप सभी को New Year wish करना है , पर अगली पोस्ट क्या हो इस पर थोड़ा सोचना पड़ता है . मेरी

एक नयी सुबह…
कोशिश यही रहती है कि अपनी दूसरी पोस्ट में किसी कहानी या quotes की बजाये मैं खुद अपने मन की बात आपसे share करूँ . और इस post में भी मैं ऐसा ही कुछ करने का प्रयास कर रहा हूँ .
AchhiKhabar.Com (AKC) की शुरुआत October 2010 में हुई थी , और तब जब मैं इसका About Me page बना रहा था तब मैंने लिखा था कि , “मुझे पूरी उम्मीद है कि एक दिन मैं इस blog के ज़रिये इतनी income generate कर लूँगा कि मुझे किसी नौकरी कि ज़रुरत नहीं रहेगी.”
Friends, Hindi blogs से पैसे कमाना आज भी मुश्किल है और आज से चार साल पहले जब मैंने ऐसा करने का सोचा था तब तो ज्यादातर लोगों के लिए इस बारे में सोचना भी मुश्किल था … पर ईश्वर की कृपा से आज मैं इस स्थिति में पहुँच गया हूँ कि अपनी जॉब छोड़ सकता हूँ , हालांकि अभी भी मैं कुछ समय तक job करता रहूँगा , और अगर सब ठीक -ठाक चलता रहा तो इसी साल के अंदर मैं नौकरी छोड़ पूरी तरह से एक true to self life जीने लगूंगा .
Point ये है कि generally हम जो सपने देखते हैं वो तब देखते हैं जब परिस्थितयां विपरीत हों , तब जब आम तौर पर ऐसा सोचना impossible सा लगे, जब ऐसा सोचने के लिए भी हिम्मत चाहिए हो ….
कुछ examples देखते हैं :
जब Dheerubhai Ambani ने एक business empire खड़ा करने के बारे में सोचा था तो उनके पास अपना घर भी नहीं था , एक रिक्शा चालक के पुत्र Govind Jaiswal ने जब IAS officer बनने का सपना देखा था तब उनके पास किताबें खरीदने के लिए भी ठीक से पैसे नहीं थे , जब youngest CEO Suhas Gopinath ने website building का अपना business set up करने के बारे में सोचा था तब उनके पास खुद का computer भी नहीं था … हर एक case में सपने तब देखे गए जब परिस्थितियां बिलकुल विपरीत थीं , और इन adverse circumstances के बावजूद सपने हक़ीक़त बने .
Friends, सपने पुरे होते हैं , क्योंकि ईश्वर हमें कुछ करने का idea देने से पहले ही हमें उसे हक़ीक़त बनाने की शक्ति दे देता है. *
इसलिए अगर आज आपके मन में कुछ करने का idea आ रहा है तो अपनी क्षमताओं पर शक मत करिये , idea आने का मतलब ही है की आप उसे सच कर सकते हैं , तब भी जब situation आपके खिलाफ हो .
आज अगर आप अपनी current situation से satisfied नहीं हैं तो उसे accept मत करिये , उसकी आदत मत डालिये , situation को कोसते रहने से कुछ नहीं होने वाला , अगर कुछ हो सकता है तो उसे बदलने से , याद रखिये चाहे आज आप कितनी ही बुरी स्थिति में क्यों न हों , आप अपनी life को बदल सकते हैं ,आप किसी भी पल सपने देख सकते हैं और उन्हें पूरा कर सकते हैं . और यही आपको करना चाहिए ! Of course , ऐसा करना आसान नहीं है , किसी के लिए भी नहीं था , पर ये बात गाँठ बाँध लीजिये कि ऐसा करना संभव अवश्य है . और नए साल की शुरुआत के साथ ही आप अपने सपनो को पूरा करने के संघर्ष की भी शुरुआत कर दीजिये , समय बीतेगा …. शाम ढलेगी … और आपके जीवन में भी एक नयी सुबह ज़रूर आएगी !!
All the best !
—————————————
Buy His Book Unposted Letter from Flipkart.com
यदि आपके पास कोई Hindi article, inspirational story या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है:achhikhabar@gmail.com.पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!

आप और आप जैसे लोग जो समाज के लिए बेहेतरीन कार्य कर रहे हैं आप इसे बदस्तूर जारी रखें आपके लेख से करोडों लोग लाभान्वित हो रहे है , आपकी भाषा , अंदाज , विषय , एक्सप्लेन करने का तरीका जबरदस्त है | इस नायाब , महत्वपूर्ण लेख के लिए बहुत बहुत शुक्रिया आगामी नूतन वर्ष आपके लिए ढेर सारी खुशियां लेकर आये , ईश्वर से ऐसी प्रार्थना है |बॉस …….
thank you for your motivational blogs
Its nice to hearing that you are achieving your goal. I am very inspired with your blog,, some time directly, some time indirectly. I always appreciate your story which I read in 2012 (suhas gopinath), one of my favorite story.. mind blowing..
Thanks!!!!
Sir ji mai aapki en posto ko padke apne sapne sakar karne ke liye aur teji se kam karta hu. mai bhi aapki tarah job ke sath sath part time karta hu jo ki yeh compny Health se hai
प्रिय गोपाल सर,
बहुत अच्छा लगा यह पढ़कर के आपने अपने उद्देश्य को प्राप्त कर लिया है , मै आपसे बहुत प्रेरित हूँ और आपके जैसा ही बनना चाहता हूँ , बस मुझे आप अपना आशीर्बाद दे दीजिये /
द्वारा –
amulsharma
Very Very Motivational Gopal ji.Thanks a lot.
thank u for such a nyc and motivating article..
sateek sure sarbat da bhala.
Thanks sir
आप अपने लक्ष्य में सफल हो. मुझे उम्मीद है कि आप पहले सफलतम व्यावसायिक हिन्दी ब्लॉगर बन सकते है. यह आपके ब्लॉग का एक सच्चा पाठक बोल रहा. सादर..