मित्रों आज हिंदी दिवस है। आप सभी को हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। :) 2012 और 2013 में मैंने इस अवसर पर आपसे पहेलियाँ पूछी थीं , पर 2014 में मैं कोई पहेली नहीं बना पाया था। लेकिन 2015 में एक बार फिर मैं आज के दिन एक और पहेली के साथ उपस्थित हूँ। ये पहेली आसान है या कठिन इसका निर्णय तो आप ही कर सकते हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं। पहेली : नीचे दिए गए अनुच्छेद में कुछ हिंदी शब्दों की वर्तनी यानि स्पेलिंग जान-बूझ कर गलत कर दी गयी है और आपको इन्ही शब्दों को पहचानना है। आप अपने … [Read more...]
Archives for 2015
अंगूठी की कीमत Hindi Kahani
एक नौजवान शिष्य अपने गुरु के पास पहुंचा और बोला , " गुरु जी एक बात समझ नहीं आती , आप इतने साधारण वस्त्र क्यों पहनते हैं …इन्हे देख कर लगता ही नहीं कि आप एक ज्ञानी व्यक्ति हैं जो सैकड़ों शिष्यों को शिक्षित करने का महान कार्य करता है . गुरु जी मुस्कुराये . फिर उन्होंने अपनी ऊँगली से एक अंगूठी निकाली और शिष्य को देते हुए बोले , " मैं तुम्हारी जिज्ञासा अवश्य शांत करूँगा लेकिन पहले तुम मेरा एक छोटा सा काम कर दो ... इस अंगूठी को लेकर बाज़ार जाओ और किसी सब्जी वाले या ऐसे … [Read more...]
पुराना रिवाज़ Motivational Hindi Story
रेगिस्तान के बीच बसे एक शहर में फलों की बहुत कमी थी . भगवान ने अपने दूत को भेजा कि जाओ और लोगों से कह दो कि हो सके तो वो एक दिन में बस एक ही फल खाएं . सभी लोग ऐसा ही करने लगे . पीढ़ी दर पीढ़ी ऐसा ही होता चला आया और वहां का पर्यावरण संरक्षित हो गया . चूँकि बचे हुए फलों के बीजों से और भी पेड़ निकल आते , कुछ दशकों में ही पूरा शहर हरा-भरा हो गया . अब वहां फलों की कोई कमी नहीं थी लेकिन अभी भी लोग एक दिन में बस एक ही फल खाने का पुराना रिवाज़ मानते थे - वे अपने पुरखों द्वारा दी गयी नसीहत के … [Read more...]
मैं प्रेम हूँ !
आप सभी को जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाये ! भगवान कृष्ण प्रेम के संरक्षक माने जाते है, प्रेम इस समाज और व्यक्ति के आत्मिक विकास के लिए बहुत जरुरी है, वास्तव में मनुष्य का शरीर भोजन से लेकिन उसकी आत्मा प्रेम से विकसित होती है जीवन जीने की कला में प्रेम महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है अगर आप प्रकृति के करीब रहना चाहते है तो आप को प्रेम करना ही पड़ेगा क्योकि जहाँ प्रेम है वहाँ जीवन है, जीवन मूल्य है , अच्छा समाज भी वही है जिसका संचालन प्रेम पूर्वक किया जाये वर्तमान परिप्रेक्ष्य में प्रेम की … [Read more...]
महान शिक्षाविद डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन – जीवन परिचय
Dr. Sarvepalli Radhakrishan Essay & Biography in Hindi डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन जीवनी व निबंध महान शिक्षाविद, महान दार्शनिक, महान वक्ता, विचारक एवं भारतीय संस्कृति के ज्ञानी डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन विलक्षण प्रतिभा के धनी थे। भारत को शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊँचाइयों पर ले जाने वाले महान शिक्षक डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिन प्रतिवर्ष 5 सितंबर को शिक्षकों के सम्मान के रूप में सम्पूर्ण भारत में मनाया जाता है। Related: टीचर्स डे पर भाषण व निबंध डॉ. राधाकृष्णन के अनमोल … [Read more...]
गुलाम की सीख Hindi Kahani
दास प्रथा के दिनों में एक मालिक के पास अनेकों गुलाम हुआ करते थे। उन्हीं में से एक था लुक़मान। लुक़मान था तो सिर्फ एक गुलाम लेकिन वह बड़ा ही चतुर और बुद्धिमान था। उसकी ख्याति दूर दराज़ के इलाकों में फैलने लगी थी। एक दिन इस बात की खबर उसके मालिक को लगी, मालिक ने लुक़मान को बुलाया और कहा- सुनते हैं, कि तुम बहुत बुद्धिमान हो। मैं तुम्हारी बुद्धिमानी की परीक्षा लेना चाहता हूँ। अगर तुम इम्तिहान में पास हो गए तो तुम्हें गुलामी से छुट्टी दे दी जाएगी। अच्छा जाओ, एक मरे हुए बकरे को काटो और उसका जो हिस्सा … [Read more...]
बदलाव
बूढ़े दादा जी को उदास बैठे देख बच्चों ने पूछा , “क्या हुआ दादा जी , आज आप इतने उदास बैठे क्या सोच रहे हैं ?” “कुछ नहीं , बस यूँही अपनी ज़िन्दगी के बारे में सोच रहा था !”, दादा जी बोले . “जरा हमें भी अपनी लाइफ के बारे में बताइये न …”, बच्चों ने ज़िद्द्द की . दादा जी कुछ देर सोचते रहे और फिर बोले , “ जब मैं छोटा था , मेरे ऊपर कोई जिम्मेदारी नहीं थी , मेरी कल्पनाओं की भी कोई सीमा नहीं थी …. मैं दुनिया बदलने के बारे में सोचा … [Read more...]
रूकावट के लिए खेद है !
दोस्तों पिछले 4-5 दिन मेरे लिए बहुत tough थे . क्योंकि AchhiKhabar.Com (AKC) ठीक से फंक्शन नहीं कर रही थी . इससे पहले भी site में कई बार छोटी -बड़ी समस्याएं आ चुकी हैं , पर हर बार मैं नेट से पढ़ के या इधर-उधर से पूछ कर problem solve कर लेता था …पर ये तो अलग ही case था ! सबसे बड़ी problem ये थी कि मैं अपने Wordpress Dashboard में बड़ी मुश्किल से login कर पा रहा था . जब भी लॉगिन करने की कोशिश करता ... 502 Bad Gateway या 504 Bad Gateway error आ जाता . इसको ठीक करने के लिए … [Read more...]
विदुर नीति संस्कृत श्लोक अर्थ सहित Vidur Niti in Hindi
महात्मा विदुर धर्म के अवतार माने जाते हैं। माण्डव ऋषि के श्राप से उन्हें शूद्रयोनि में जन्म लेना पड़ा। ये महाराज विचित्रवीर्य की दासी के गर्भ से उत्पन्न हुए थे। इस प्रकार ये पाण्डु और धृतराष्ट्र के एक तरह से सगे भाई थे। विदुर बड़े ही बुद्धिमान, नीतिज्ञ, धर्मज्ञ, विद्वान, सदाचारी एवं भगवदभक्त थे। "विदुर नीति" महाभारत का एक प्रमुख भाग है जिसमे महात्मा विदुर जी ने राजा धृतराष्ट्र को लोक-परलोक में कल्याण करने वाली बातें बताई हैं। आइये हम उनके कुछ अनमोल वचनों को जानते हैं : Vidur Niti in … [Read more...]
सच्ची मदद
एक नन्हा परिंदा अपने परिवार-जनों से बिछड़ कर अपने आशियाने से बहुत दूर आ गया था । उस नन्हे परिंदे को अभी उड़ान भरने अच्छे से नहीं आता था... उसने उड़ना सीखना अभी शुरू ही किया था ! उधर नन्हे परिंदे के परिवार वाले बहुत परेशान थे और उसके आने की राह देख रहे थे । इधर नन्हा परिंदा भी समझ नहीं पा रहा था कि वो अपने आशियाने तक कैसे पहुंचे? वह उड़ान भरने की काफी कोशिश कर रहा था पर बार-बार कुछ ऊपर उठ कर गिर जाता। कुछ दूर से एक अनजान परिंदा अपने मित्र के साथ ये सब दृश्य बड़े गौर से देख रहा था । कुछ देर देखने के … [Read more...]
- « Previous Page
- 1
- …
- 3
- 4
- 5
- 6
- 7
- …
- 14
- Next Page »










