दोस्तों मैं 2010 से blogging कर रहा हूँ। मैंने AKC की शुरुआत October 2010 से की थी। तब Hindi Blogging में नहीं के बराबर पैसे थे, कारण था Google Adsense द्वारा हिंदी भाषा को support ना किया जाना। ( इस बारे में details यहाँ पढ़ें )
खैर, 2014 के खत्म होते-होते Hindi bloggers का बरसों पुराना इंतज़ार खत्म हुआ और Adsense Hindi language को support करने लगा। इससे Hindi bloggers भी कुछ पैसे कमाने लगे…जिसका जितना ज्यादा traffic उसको उतने ज्यादा पैसे। हालांकि, ये एकदम से directly proportional नहीं है…क्योंकि आपकी कमाई इसपर भी निर्भर करती है कि आप किस niche में हैं।
For example: एकबराबर traffic पर Tech ब्लॉग्स और Financial ब्लॉग्स, Hindi Stories और Motivational blogs से कहीं ज्यादा कमाते हैं।
Any ways, thanks to Adsense कि मैं और मेरे जैसे और bloggers Hindi blog होते हुए भी अच्छे पैसे कमाने लगे, और मैंने तो हिम्मत करके अपनी नौकरी भी छोड़ दी, आप मेरी story यहाँ पढ़ सकते हैं : एक MNC जॉब छोड़ कर फुल टाइम ब्लॉगर बनने की कहानी
AKC की success से inspire होकर बहुत से लोगों ने Motivational Hindi blogs शुरू किये….I think इनकी संख्या शायद हज़ारों में हो ! इनमे से कुछ blogs काफी सफल भी हुए और ठीक – ठाक पैसे कमाने लगे पर majority of them अभी भी struggle कर रहे हैं और बुरी खबर ये है कि उनका struggle इतनी जल्दी खत्म नहीं होने वाला है।
Reason being:
- Hindi Blogs से अच्छे पैसे कमाने के लिए बहुत अधिक traffic चाहिए। और चूँकि Motivation वाली niche में already बहुत से players आ चुके हैं इसलिए competition बहुत है और किसी नए player के लिए जगह बनना इतना आसान नहीं…., of course जगह बनायीं जा सकती है…पर इसमें समय और मेहनत बहुत लगेगी।
- और बहुत अधिक traffic क्यों चाहिए… क्योंकि इस तरह के Hindi Blogs पर cost per click (CPC), यानि एक click के बदले मिलने वाला पैसा बहुत कम है… बस 2-3 रुपये, या उससे भी कम।
- और CPC इसलिए कम है क्योंकि Net पर Hindi में advertise करने वालों की कमी है…मतलब advertisers के बीच competition नहीं है कि उनका ऐड किसी अच्छी Hindi website पर अच्छे spot पर दिखाया जाये।
- और advertisers के बीच competition कब होगा…. ये कहा नहीं जा सकता…हालाँकि, I am very optimistic कि कभी न कभी ऐसा होगा ज़रूर।
तो ये तो हो गया थोड़ा सा background, अब आते हैं असल मुद्दे पर :
Blogging से पैसे कमाने का वो तरीका जो शायद आप नहीं जानते!
दो-तीन दिन पहले मुझे एक friend से पता चला की कुछ ब्लॉगर्स, ब्लॉगिंग शुरू करने के 1 साल के अंदर ही; लाख रुपये तक की income touch करने लगे हैं। हैरानी की बात ये थी कि ये लोग Hindi bloggers हैं ! मैंने सोचा कि जहाँ अच्छे पैसे कमाने में मुझे सालों लग गए वहीँ ये new comers इतनी जल्दी इतना पैसा कैसे कमाने लगे ?
पहले तो मुझे कुछ doubt हुआ पर फिर मैंने उनकी site देखी। एक site पे मुझे Monthly Income Report भी मिल गयी, जिसे देख कर लगा
यार ये तो कमाल है….
एक महीने में हुए page views: 3 लाख 50 हज़ार
एक महीने में हुई कमाई : करीब 80,000 रुपये

बाप रे!….अगर AKC पे इस हिसाब से कमाई होती तो शायद मैं India के Top Earning Bloggers में आ जाता 🙂
But what is the catch!….ऐसा कैसे हो सकता है ?
Catch है “लिखने के तरीके और blog niche में “
- इस तरह से अधिक कमाई करने वाले ब्लॉग : TECH BLOGS हैं, यानि वे technology, blogging, Facebook, Whatsapp, वेबसाइट बनाने जैसी चीजों पे लिखते हैं.
- और दूसरा वो Hindi में लिखते हुए भी English में लिखते हैं।
यानि जहाँ मुझे “My name is Gopal Mishra” हिंदी में लिखना होगा तो मैं लिखूंगा…” मेरा नाम गोपाल मिश्रा है”
वहीँ ये ज्यादा कमाई करने वाले bloggers लिखेंगे…”mera naam Gopal Mishra hai”
यानि वे A-B-C-D का प्रयोग करके हिंदी लिखते हैं, let us call it Roman Hindi….और मैं क, ख, ग, घ यानि देवनागरी लिपि का प्रयोग करके Hindi लिखता हूँ, जैसा कि हमें बचपन से सिखाया जाता है 😕
इससे क्या होता है ?
दरअसल, मुझे लगता है कि Google Adsense इस तरह के blogs को English blogs की तरह ही treat करता है और इसीलिए उनके CPC English sites की तरह ही high होते हैं।
यानि, इससे ये होता है कि ऐसे bloggers Hindi भाषियों के लिए लिखते हुए भी कमाई English blogs की तरह ही करते हैं।
मतलब, जहाँ Hindi वाले 1 ऐड click पर 2-3 रुपये कमाते हैं वहीँ English वाले….8-12 रुपये *
लेकिन user experience का क्या ?
मुझे लगता है Hindi पढ़ने वाले proper देवनागरी में लिखी चीजें पढ़ने में ज्यादा comfortable होंगे। But I am not sure, खासतौर से नयी generation कैसे पढ़ने में ज्यादा comfortable है ये मुझे नहीं मालूम।
Actually, SMS और whatsapp के जमाने में करोड़ों लोगों ने इस तरह से ही लिखने की आदत डाल ली है… तो हो सकता है वो इसी में ज्यादा comfortable हों। But personally, मुझे तो चीजें देवनगरी हिंदी में ही पढ़ना सही लगता है।
तो क्या इस तरह से लिख के अच्छी कमाई बस Tech blog से हो सकती है ?
मेरे ख्याल से ऐसा नहीं होना चाहिए। बाकि niche के blogs पर भी English की तरह कमाई होनी चाहिए…but again I am not sure. अगर कोई reader इस बारे में कुछ बता सकता है तो please comment डाल कर हम सबकी मदद करे।
क्या इस तरह से लिखने में कोई risk भी है ?
मुझे लगता है इसमें एक बहुत बड़ा risk हो सकता है….इस बात का risk कि अगर कहीं Google इस तरह से लिखे जाने वाली posts को “English” की बजाये “Hindi” की मानने लगे तो अचानक ही ऐसे bloggers की adsense से कमाई एक-तिहाई या एक-चौथाई हो जाएगी, जोकि एक बड़ा risk है। But ये just एक assumption है की Google ऐसे blogs को English का मान रहा है….अगर ये assumption ही गलत हो तो ये पूरा का पूरा risk अपने आप ही खत्म हो जायेगा।
दूसरा रिस्क है आगे आने वाले समय में Hindi Input tools का usage तेजी से बढ़ेगा…. तब जो लोग हिंदी में चीजें पढ़ना चाहते हैं वे हो सकता है हिंदी में ही type करके search करें।
For ex: अभी query होती है : ” How to make a blog in Hindi?” या ” blog kaise banaye” बाद में query हो जायेगी ” ब्लॉग कैसे बनाएं “
तब देवनागरी वाले blogs search में ऊपर आने लगेंगे….और ऐसे Roman Hindi वाले blogs का ट्रैफिक कम हो जायेगा।
हालांकि, near future में ऐसा कुछ होता नज़र नहीं आ रहा है,but who knows, कब लोगों की search habits बदल जाएँ !
कुछ ऐसा भी है जिससे लगता है कि ऐसे blogs का future bright है ?
बिलकुल है –
- Google अपने search queires में Roamn Hindi की queries को index करता है :
अगर आप Google Search Box में जाकर लिखें “ Internet se…” तो अपने आप आ जाता है “ Internet se paise kaise kamaye”
यानि गूगल इस बात को समझता है की लोग इस तरह से भी search करते हैं। और जो चीज masses को पसंद है Google उसे negate नहीं कर सकता।
एक मजे की बात ये भी है कि-
इस तरह की क्वेरीज- ” Internet se paise kaise kamaye ” के search results बहुत कम हैं … सिर्फ 39000

जबकि अगर आप search करते हैं “ How to earn money from Internet” तो आपको मिलते हैं 5 करोड़ 87 लाख results
और अगर आप search करते हैं “how to earn money from internet in hindi” तो आपको मिलते हैं ग्यारह लाख साठ हज़ार results।
इन numbers का क्या मतलब है ?
इसका मतलब है की Roman Hindi में competition बहुत कम है। इनमे search queries के हिसाब से कम ही content internet पे मौजूद है, यानि आप अगर इस तरह से content develop करते हैं तो आपको competition कम face करना होगा और आप कम time में अधिक traffic attract कर पाएंगे।
और अगर Google इसे English content ही मानता रहा तो आप earning भी अच्छी कर पाएंगे।
- दूसरी बात है की Google का Speech के थ्रू query वाल software भी Roman Hindi के लिए designed है।
अगर आप गूगल search box के अंत में जो mic बना है उसपर click करें और फिर अपनी query बोलें “ ब्लॉग कैसे बनाएं ”
तो अपने आप search box में लिख कर आ जाता है “ Blog kaise banaye”…अभी करके देखें …it is quite interesting।
It means, Google फिलहाल speech को English phonetics के हिसाब से ही convert कर रहा है …जोकि Roman Hindi वाले bloggers के लिए एक plus point है।
- और सबसे बड़ी बात ये की भले ये bloggers Roman Hindi में लिख रहे हैं, but at the end of the day…वे कुछ valuable content create कर रहे हैं जिसको consume करने के लिए लाखों लोग तैयार हैं। और जहाँ value creation है वहां Google जैसी company को कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए।और in case होती भी है और वे इस तरह के ब्लॉग्स पर adsense ban भी कर देते हैं, तो और भी बहुत तरीके हैं पैसे कमाने के…बस आपके पास ट्रैफिक होना चाहिए!
To conclusion क्या निकलता है ?
Conclusion ये निकलता है की अगर आप पैसों के लिए blogging करना चाह रहे हैं …जोकि majority of लोग चाहते हैं तो आपके लिए ये Roman Hindi वाला idea beneficial हो सकता है … as you know…इसमें competition कम है और पैसे ज्यादा हैं।
वहीँ अगर आप पैसे भी कमाना चाहता है, हिंदी भाषा को Internet पर promote भी करना चाहते हैं और long term में एक valuable content create करना चाहते हैं तो उसके लिए देवनागरी लिपि का प्रयोग करते हुए हिंदी में content create करना ही बेहतर होगा। क्योंकि ultimately content is the king…अगर आपकी साईट valuable और properly search engine optimized है तो उसपर देर-सबेर ट्रैफिक भी आएगा और अगर ट्रैफिक आएगा तो पैसे भी किसी न किसी तरीके से आ ही जायेंगे…and who knows… जैसे सालों के इंतज़ार के बाद Google Adsense Hindi को support करने लगा, वैसे ही कुछ और सालों के बाद Hindi websites की CPC भी English websites की तरह better होने लगे!
Friends, मैंने इस आर्टिकल में बहुत बार … “शायद… may be…मुझे लगता है” जैसे वर्ड्स यूज किये हैं….which shows कि मैं यहाँ जो लिख रहा हूँ उसे पत्थर की लकीर नहीं माना जा सकता …. आप अपने blogging career के लिए क्या decision लेते हैं ये totally आप पर depend करता है। इस article के जरिये मेरा बस इतना प्रयास है कि आप मौजूदा options को जानें और एक informed decision ले सकें।
I hope, ये post आपके लिए useful रही होगी। और चूँकि ये एक interesting discussion है, इसलिए मुझे आपके comments का इंतज़ार रहेगा …so please let me know about your thoughts…आपकी सोच से हज़ारों और लोगों को भी एक direction मिल सकता है, so keep commenting….keep progressing.
Thank You!

Related Post:
- एक सफल ब्लॉग शुरू करना है तो इन 7 बातों का रखें ध्यान
- Blogging पर कोट्स
- करोडपति बनना है तो नौकरी छोडिये!
- बिजनेस आइडियाज
- एक high traffic हिंदी वेबसाइट या ब्लॉग कैसे बनाएं?
- सफलता के लिए ज़रूरी है Focus !
* It is an assumption. Real figures may vary from this.
Note: This article only partly answers the query: “How to make money from Hindi blogs”
यदि आपके पास Hindi में कोई article, story, business idea या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है:achhikhabar@gmail.com.पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!

Hi gopal I hope you are doing good, actually mai kuchh points clear karna chahta hu. Jis bhi blogger ki earning aap dekh rahe ko WO sab apni fake earning and traffic report show kar rahe hai apne blog par internet par fame pane ke liye. They are playing very dirty game with their followers you must have seen supportmeindia earning report. Maine kud uski earning and traffic report dekhi thi. Usne apni traffic report tak fake daal rakki thi Maine jab uski chori pakdi to usne apni traffic report ki image ko crop kar diya traffic report ki image me session views aprox 120k dikh rahe the jab ki details me usne 180k usne likh rakkhe the for jaise hi Maine use message kiya to usne apni image ko crop kar ki session wali line hi hata di aisi hi ak aur fake report ke bare me mai aap ko batata hu kaisekare.in par bhi usne fake report dali hai.
http://kaisekare.in/kaisekare-earning-report-adsense-money/
Agar aap uski report dekhenge to aap ko pata chal gaye Gä ki ye sab ko kaise bewkoof bana rahe hai. Uski traffic report me per day session 30k+ dikha raha hai jab ki isne niche 400k+ session likhe hai agar is hisaab se dekha gaye to 30k per day ke session ke hisab se iske one month me 900k session hone chahiye aap session. Ki line ko niche diye gaye result se match karo aap ko khud hi idea lag jayega ki report fake hai.
Jab traffic report fake hai to earning kitni fake hogi aap ki socho.
I am also running multiple blogs and tools on internet aur mere blog aur portal se mujhe kafi kuchh pata chala because mera har blog alag trah ka hai ak hinglish jisme tech aur health related topic hai same aisa hi hai jiski aap he income report dikhai hai but uski avg CPC 0.5 hai to usase earning na ke barabar hai unki earning report ke hisab se we apni CPC 0.25 ki bata rahe hai Jo ki Indian traffic ke liye WO bhi lower middle class traffic par nahi ho skta WO juth bol rahe hai. Dusra mera blog English me programming tech blog hai jiski avg CPC 0.17 hai aur tisara mera ak portal hai jisme us se kafi traffic at a hai uski CPC 0.40$ hai India based traffic ki WO bhi agar ko Hindi ya hinglish me hai to uski max CPC 0.10 se jyda filhaal ho hi nahi sakti WO avg 0.5 par hi rahe ga we can talk more on this you can send me request on iamrohitx@gmail.com.com because you are dong great job aap apne followers ko galat to nahi bata rahe aap admit to kar rahe ho ki Hindi blog me bahut jyda traffic Lana padega tab kuchh yoga
300k pageviews se we can max earn 300$ so aap confuse mat ho Hindi aur hinglish same hi perform karte hai AdSense me aur Jo bhi surf 1year me apne hinglish blog se bol raha hai ki mai 1000$ earn kar raha hu wo sarasar juhth bol raha hai sirf apne aap ko popular karne ke liye taki internet par unke bare me baat ho log unke bare me article likhe aur unhe fame aur backlink mile
One of your follower
Rohit
I think u are right …..rohit ji
Mai Aapki Baat se Sahmat hoo,
lekin jo Keybord hote hai jisse humari site SEO hoti hai wo Roman me hi hote.
[dev] hindi ma nahi.
To Iss Time mere hisab se Roman Hindi me likhna sahi hai.
Aur Agar Aage chalke google Dev. hindi me Keybord ko aur SEO me mahatv dega to sahi rahega. lekin Abhi iss time Roman hindi me likhna hi sahi rahega.
Thanks Aapne kafi acchi jankari di ho sakta hai Aage chalke Dev. hindi ka krage ho lekin Aapne Iss Topic par Discuss karke Bahut Accha kiya hai meri nazar me.
Gopal ji google adsense alternative advertising network support for hindi blogger or website.(i mean to say post written in hindi roman).??
sir bahut badhiya likha hai apne.. thank you so much
No doubt that Roman-Hindi process is beneficial but as I know Google is working on it and it won’t be longer. It’s good for small msg but people are not comfortable to read in this process for large articles.
The major reason is that we don’t have proper option to type in Hindi. But we know, technology change very rapidly.
Gopal sir ji ekdam mast article likha apne maine abhi apne blog me ek artice likha hai roman hindi me and waise hi complete article hindi lipi me likha tha but jo roman lipi me likha hai usme jyda traffic aa rahi hai…matlb aap samjh gaye honge roman lip abhi google me fast search ho raha hai and log sayad pasand bhi kar rahen hai..
सबसे पहले मैं आपको धन्यवाद देता हूँ. आपके शानदार पोस्ट के लिए।
>>हाँ, ये बिलकुल सही है कि अगला सीजन हिन्दी का होगा, गूगल अभी शुरुआत के स्टेज पर है। वैसे गूगल ने एक हिन्दी सर्च इंजन बनाया है। (माफ करना अभी नाम याद नहीं है।) जिसमें यदि आप अङ्ग्रेज़ी के शब्द लिखते है तो वो हिन्दी में हो जाएगा। इसलिए मैं पूरी तरह से आशान्वित हूँ कि अगला समय हम हिन्दी ब्लॉगर का होगा।
>>और मैं उन ब्लोगगर्स को कहना चाहता हूँ, जिनका भाषा तो हिन्दी है, पर लिखते है अङ्ग्रेज़ी वर्ड… गूगल जल्द ही इस तरह के लिए अलग वर्ग बना सकता है। आपकी भाषा ना तो हिन्दी है ना ही अङ्ग्रेज़ी॥ ऐसे में आपके ब्लॉग की इंपोर्टेन्स सीधे ही गिर सकता है। जिस तरह दुनियाँ की हर मल्टी नेशनल कंपनी इंडिया को लेकर केयर है, ठीक उसी तरह, गूगल भी बहुत केयर है।
क्योंकि आप यह जानते है दुनियाँ में नेट यूज करने के मामले में हम दूसरे स्थान है और हम दुनियाँ में सबसे अधिक युवा शक्ति वाले है।
जरूरत है तो बहुत से हिन्दी ब्लोग्गेर्स की जो अलग अलग फील्ड पर ब्लॉग बनाए और लोगों को सिखाये। जब वो दिन आ जाएगा। उस दिन Hinglish ब्लॉग की छुट्टी हो जाएगी।
>> और आपकी जानकारी के लिए बात दूँ, अब ट्वित्तर पर भी हिन्दी के वर्ड हेश टेग के साथ ट्रेंड करने लगी जैसे पिछले दिनों #मेरा_मन_करता_है वर्ड टिवीटर पर ट्रेंड कर रही थी। इस टैग में लोग अपने खट्टे-मिट्ठे विचार शेयर कर रहे। धीर ही सही पर हिन्दी की क्रांति शुरू हो चुकी है।
>>Hinglish ब्लोगस ज्यादा इसलिए भी कमाते है कि, उनका ट्रेफिक पाकिस्तान, बांगलादेश, नेपाल से भी आता है और कॉम्पटिशन कम होने के कारण उनकी अच्छी रैंकिंग बहुत जल्द ही हो जाता है।
>> ब्लॉग चाहे हिन्दी में हो या अँग्रेजी में, यदि आपको Adsense से अच्छे पैसे कमाने है तो महंगे नीचे पर ब्लॉग बनाना होगा, जहां कंपनियाँ ad देने के लिए कॉम्पटिशन करती है।
Some High CPC Niche
Insurance & Finance
Tech
Beauty
धन्यवाद
धन्यवाद गोपाल जी…
पोस्ट के माध्यम से आपने bloggers को देवनागरी एवं रोमन हिंदी के ब्लॉग में बिलकुल सही अंतर स्पष्ट किया है| इससे नए एवं पुराने bloggers को देवनागरी एवं रोमन हिंदी के ब्लॉग में confusion दूर हो जायेगी|और अब इस लेख को पढ़कर वो सही से निर्णय ले सकेगे कि कोन सी भाषा का उपयोग करे| और मेरे हिसाब से देवनागरी का भविष्य ज्यादा अच्छा है ….
i think you are mistaken gopal ji…. he has 3 different domains…. http://supportmehindi.com/ , http://www.supportmeworld.com/, http://supportmeindia.com/…….
yeh post practical approach deti hai.ultimately its very genuine and good for bloggers.