तो पाकिस्तान क्यों नहीं चले जाते हो ???

भारत में रहते हो
भारत का खाते हो
फिर भी मुंह छिपाकर झंडे पाकिस्तान के फहराते हो
जब ये ही करना है तुमको….
तो पाकिस्तान क्यों नहीं चले जाते हो?
—
आतंकियों से प्यार जताते हो
जनाजों में उनके उमड़े चले जाते हो
भूकंप बाढ़ तूफानों में फिर सेना-सेना क्यों चिल्लाते हो
जब ये ही करना है तुमको….
तो पाकिस्तान क्यों नहीं चले जाते हो?
—
भारत की जीत पर मातम
पाकिस्तान की जीत पर जश्न मनाते हो
जिस मिट्टी में तुमने जन्म लिया उससे गद्दारी कर जाते हो
जब ये ही करना है तुमको….
तो पाकिस्तान क्यों नहीं चले जाते हो?
—
धरती की ज़न्नत को जहन्नुम में बदला जिननें
उनके एजेंडो पर नौजवानों को बरगलाते हो
और अपने प्यारे बच्चों को विदेशों में पढ़ाते हो
जब ये ही करना है तुमको….
तो पाकिस्तान क्यों नहीं चले जाते हो?
—
सह लेती है सेना हुर्रियत को….पत्थरबाजों को
पर उसकी भी है एक सीमा
ये बात जरा सी तुम क्यों नहीं समझ पाते हो
जब ये ही करना है तुमको….
तो पाकिस्तान क्यों नहीं चले जाते हो?
——–
Er. Sunit Kumar Mishra
Lecturer Mech. Engg. Dept.
IMS Engg. College Ghaziabad
We are grateful to Sunit ji for sharing a another very good Desh Bhakti Kavita in Hindi after his remarkable poem- “सेना की जान ज़रूरी है…”
इन posts को भी ज़रूर पढ़ें:
- सेना की जान ज़रूरी है!
- ये मत सोचो कि…
- न मैं हूं महान… न तुम हो महान!
- स्वतंत्रता सेनानियों के 15 प्रसिद्द नारे
- भगत सिंह के क्रांतिकारी विचार
देशभक्ति पर ये कविता ( Patriotic Poem in Hindi) आपको कैसी लगी? कृपया कमेन्ट के माध्यम से अपने विचार शेयर करें.
Note: This Hindi poem on patriotism may be used by students of class 5, 6, 7, 8, 9, 10, etc to recite on Independence Day or Republic Day.
यदि आपके पास Hindi में कोई article, business idea, inspirational story या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है:achhikhabar@gmail.com.पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!

कड़वी सच्चाई को वयांँ करती, दिल को छूती कविता। किन्तु अफसोस ईलाज दुरुस्त नहीं हो रहा।
very nice poem. thanks for sharing Gopal ji
मेरे पास कहने को कुछ नही है इस टॉपिक पर क्योकि जो था वो इस कविता में आ गया। काफी बढ़िया लगा इस कविता को पढ़कर।
जिस देश मे पैदा हुए, जिस देश की मिट्टी में पैदा अन्न को खाया उसी के सीने में चूर घोपने वालो पर यह कविता वास्तव में बढ़िया है।
बहुत सुन्दर पंक्तिया हैं| आज हमारे देश में ऐसे गद्दारों एवं देश द्रोहियों की कमी नहीं है, जो सेवाएं तो भारत सरकार की पाते हैं और गुणगान पकिस्तान का करते हैं| ऐसे लोगों को पकिस्तान चले जाना चाहिए| अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का ये मतलब नहीं होता कि आप अपनी मां- बाप को गाली दो|
very nice, be a best indian
I am indian I support india my country is the best in whole world.
Yaar hindu muslim ko aapas me ladwane k liye youtube hai fb hai uske alawa bhi yogi hai owaisi hai itne log kam padh gaye they kya jo ab aap log bhi ye sab kaam kar rahe ho…dharm k alawa bhi bahot saare topic hai baat karne k liye…but hum indians ne ek hi cheez ko target bana diya hai…bahot pehle se is website ki saari post padhte aaya hu …par dharm naam k topic par bhi aap baat karoge ye ummid nhibkiya tha maine….
इस पूरी पोस्ट में किसी धर्म का नाम पढ़ा क्या आपने? ये धर्म की बात नहीं है ये बात है देश की. भारत में रह कर जो भारत विरोधी काम करे…चाहे वो हिन्दू हो या मुस्लिम या कोई भी for that matter…उसका सपोर्ट नहीं किया जाना चाहिए…और ये कविता कश्मीर के अलगावादियों के लिए है…भारत के देशभक्त मुसलमानों के लिए नहीं. उम्मीद है अब आप इसे नए नज़रिएय से पढेंगे….By the way….ईद मुबारक! 🙂
Nice Reply
Wah !Wah!
Lajwab Kya Topic Hai
Behtrin Soch Hai
Thank you Gopal Ji
THANK YOU SUNIT JI
Very nice Poem .
सर आपने दिल जीत लिया ये पोस्ट डालकर। हमें भारत में रह रहे पाकिस्तान प्रेमियों का हर तरह से बष्किार करना होगा तभी इनका इलाज संभव है। साथ ही मैं सुमित जो धन्यवाद देना चाहता हुँ जिन्होंने यह पोस्ट लिखी।