Lal Krishna Advani Biography in Hindi

लालकृष्ण आडवाणी का जीवन परिचय
पूरा नाम : लालकृष्ण किशनचंद आडवाणी
लोकप्रिय नाम : एल. के. आडवाणी
जन्म : 8 नवंबर 1927
जन्म स्थान : कराची, पाकिस्तान
पिता का नाम : किशनचंद आडवाणी
माता का नाम : ज्ञानी देवी
पत्नी का नाम : कमला आडवाणी
राजनीतिक दल : भारतीय जनता पार्टी (BJP)
शिक्षा : सेंट पैट्रिक स्कूल, कराची
प्रमुख पद : गृह मंत्री, उपप्रधानमंत्री
सम्मान : पद्म विभूषण (2015) और भारत रत्न (2024)
संतान : प्रतिभा और जयंत
जानिए लालकृष्ण आडवाणी का जीवन परिचय, जन्म, परिवार, शिक्षा, राजनीतिक करियर, राम रथ यात्रा, गृह मंत्री, उपप्रधानमंत्री और भारत रत्न से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी
LK Advani Life Story Hindi
लाल कृष्ण आडवाणी भारत के दिग्गज राजनेता है. उन्होंने वकालत की पढ़ाई भी की है. अटल बिहारी वाजपेयी के प्रधानमंत्री कार्यकाल के समय उन्हें भारतीय डेप्युटी PM का पद सौंपा गया था.
आडवाणीजी ऐसी शख्सियत रहे हैं कि विपक्ष भी उन्हें सम्मान देता है. LK Advani भाजपा से जुड़े हुए हैं, साथ ही RSS यानि कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से भी उनका गहरा नाता रहा है, वे स्वामी विवेकानंद की विचारधारा से प्रेरणा लेते थे.
लाल कृष्ण आडवाणी को देश के लिए अमूल्य योगदान देने के लिए पद्म विभूषण (2015) और भारत रत्न (2024) मिला है. आइए भारत के इस कर्मठ राजनेता की जीवनी पर बात करें. (Lal Krishna Advani Biography Hindi)
अभ्यास : लाल कृष्ण आडवाणी की शुरुआती स्कूल की पढ़ाई St. Patrick’s High School (कराची) में हुई, फिर जब वे बंटवारे के बाद भारत में आ गए तो University of Mumbai, Government Law College, Mumbai India में वकालत पढ़ी.
परिवार : सिंधी हिन्दू परिवार से आनेवाले इस अनुभवी राजनेता के पिता का नाम पिता का नाम किशनचंद डी. आडवाणी और माता का नाम ज्ञानी देवी है, आडवाणीजी का विवाह कमला देवी से हुआ था, इस जोड़े को एक बेटा जिसका नाम जयंत और एक बेटी जिसका नाम प्रतिभा है,
(नोट : आडवाणी जी की पत्नी कमला देवी का वर्ष 2016 में निधन हो चुका है)
लाल कृष्ण आडवाणी का राजनैतिक सफ़र

लाल कृष्ण आडवाणी वर्ष 2026 में 99 साल के हो चुके हैं. उन्होंने अपने जीवन में बहुत उतार चढ़ाव देखे.
भले ही वे अपने पॉलिटिकल करियर में देश के प्रधान मंत्री नहीं बन पाए लेकिन…
उन्होंने वकालत पढ़ी, जर्नलिस्ट बने, डिप्लोमेट बने, ट्रेड यूनियनिस्ट का पद संभाला और तारीफे काबिल राजनीति भी की.
लाल कृष्ण आडवाणी ने भारतीय जनसंघ के माध्यम से भारत की सक्रिय राजनीति में कदम रखा.
उन्हें पहली बार राज्यसभा के सदस्य का पद वर्ष 1970में मिला. फिर 1973 में वे भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष बने.
उन्होंने संगठन को मजबूत करने और देशभर में पार्टी का विस्तार करने के लिए दिनरात काम किया.
वर्ष 1975 में देश में आपातकाल लागू किया गया, तब उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया गया था.
कांग्रेस पार्टी की इस फजीहत के बाद BJP को सत्ता मिली, तब 1977 में जनता पार्टी की सरकार बनी और आडवाणी को सूचना एवं प्रसारण मंत्री बना दिया गया.
BJP के अलावा वे भारतीय जनता संघ (1951-1977) से और जनता पार्टी (1977-1980) से राजनीति कर चुके हैं.
उनकी विचारधारा पर स्वामी विवेकानंद का गहरा प्रभाव रहा है, वे घंटों तक उनकी किताबें पढ़ते थे, आडवाणीजी को सिंधी और अंग्रेजी अच्छे से आती थी, लेकिन उन्हें पहले हिंदी बोलना ठीक से नहीं आता था.
L K Advani भारत के गृह मंत्री बने

वर्ष 1998 में अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में केंद्र में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की सरकार बनी थी.
फिर वर्ष 1999 में दोबारा NDA सरकार बनने के बाद लालकृष्ण आडवाणी को केंद्रीय गृह मंत्री का पद दिया गया.
उन्होंने 1999 से 2004 तक गृह मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाली थी.
गृह मंत्री के रूप में उन्होंने देश की आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद से संबंधित मुद्दों पर काम बहुत कार्य किया.
लालकृष्ण आडवाणी की राम रथ यात्रा
आडवाणीजी ने अपने जीवनकाल में बहुत सारे सराहनीय कार्य किए हैं, लेकिन राम रथ यात्रा उनमें से सब से चर्चित घटना रही.
1990 की वह राम रथ यात्रा गुजरात के सोमनाथ मंदिर से 25 सितंबर के दिन शुरू की गई, और अयोध्या भूमि तक पहुंची.
इस महा यात्रा का उद्देश्य अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के आंदोलन को बल देना था. भारत की राजनीति में यह घटना बहुत चर्चा में रही और लोगों में BJP को ले कर विश्वास बढ़ा.

अवैध बाबरी ढांचा टूटने से और लेफ्ट की ओछी राजनीति के कारण कई जगहों पर सांप्रदायिक तनाव उत्पन्न हुआ, परंतु राम काज के लिए RSS और BJP प्रतिबद्ध थे, वे रुके भी नहीं और झुके भी नहीं.
आडवाणीजी इस प्रसिद्ध यात्रा के बाद वे BJP के Fire Brand नेता बन गए थे. पार्टी में उनका कद बहुत बढ़ गया था.
लालकृष्ण आडवाणी उप प्रधान मंत्री
29 जून 2002 को लालकृष्ण आडवाणी को भारत का उपप्रधानमंत्री बनाया गया.
BJP की अटल बिहारी बाजपेयी के नेतृत्व वाली सरकार में उन्होंने 2002 से 2004 तक यह पद संभाला.
वे भारतीय राजनीति में अटल बिहारी बाजपेयी के सबसे प्रमुख सहयोगियों में से एक बने रहे.
दोनों नेताओं की जोड़ी ने भाजपा को राष्ट्रीय राजनीति में मजबूत बनाने में बड़ा योगदान दिया है.
प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार
वर्ष 2009 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने लालकृष्ण आडवाणी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार तो बना दिया,
लेकिन कांग्रेस पार्टी जीत गई, और संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (UPA) की सरकार बनी, जहां फिर से डॉ. मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री बन गए.
PM की कुर्सी न मिल, फिर भी आडवाणी भारतीय राजनीति में सक्रिय बने रहे और पार्टी के वरिष्ठ मार्गदर्शक के रूप में भूमिका निभाते हुए, युवा राजनेताओं और कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया.
लालकृष्ण आडवाणी के प्रमुख पद और उपलब्धियां

वर्ष 1970 – पहली बार राज्यसभा सांसद बने.
वर्ष 1973 – भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष बने.
वर्ष 1980 – भाजपा की स्थापना के प्रमुख नेताओं में शामिल हुए.
वर्ष 1986 – भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने.
वर्ष 1990 – सोमनाथ से अयोध्या तक राम रथ यात्रा शुरू की.
वर्ष 1999 – भारत के केंद्रीय गृह मंत्री बने.
वर्ष 2002 – भारत के उपप्रधानमंत्री बने.
वर्ष 2009 – भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार बने.
वर्ष 2015 – पद्म विभूषण सम्मान मिला.
वर्ष 2024 – भारत रत्न से सम्मानित हुए.
Lesser Known Facts लाल कृष्ण आडवाणी
केवल 14 वर्ष के थे तभी RSS में भर्ती हुए और राजस्थान में प्रचारक के तौर पर काम करने लगे. वर्ष 1951 में वे भारतीय जनता संघ से जुड़ गए, इस पार्टी की स्थापना श्याम प्रसाद मुखर्जी ने की थी…..
बहुत कम लोग जानते हैं कि लाल कृष्ण आडवाणी ने राजनीति में आने से पहले कराची के मॉडल हाई स्कूल में मास्टर के रूप में काम किया है.
आडवाणी का बचपन कराची (वर्तमान पाकिस्तान) में बीता था, 1947 में भारत आने के समय उन्हें मुख्य रूप से अंग्रेजी और सिंधी भाषा आती थी, उन्होंने भारत आने के बाद हिंदी पढ़ना, लिखना और बोलना सीखना पड़ा.
कॉलेज के दिनों में जब राजनीतिक परिस्थितियों के कारण पढ़ाई में बाधा हुई तो उन्होंने काफी समय लायब्रेरी में बिताना शुरू किया. वे वहां चार्ल्स डिकेंस, अलेक्जेंडर ड्यूमा और जूल्स वर्न जैसे लेखकों की किताबें पढ़ते थे.
लालकृष्ण आडवाणी से जुड़े विवाद
लालकृष्ण आडवाणी का राजनीतिक जीवन विवादित भी रहा, वर्ष 1990 में उनकी राम रथ यात्रा ने देश की राजनीति में बड़ा बदलाव लाया, लेकिन इसके कारण देश में सांप्रदायिक तनाव भी बढ़ा था. वर्ष 1992 में बाबरी मस्जिद विध्वंस के मामले में उनका नाम प्रमुखता से सामने आया था.

वर्ष 2005 में पाकिस्तान यात्रा के दौरान उन्होंने मोहम्मद अली जिन्ना की प्रशंसा की थी, जब की जिन्ना ही भारत पाक विभाजन की जड़ था, इस दुखद घटना के कारण हजारों लाखों हिंदू मुस्लिम दंगों में मारे गए थे, ऐसा कहा जाता है.
भारत का PM बनना उनका सब से बड़ा सपना था, लेकिन हर बार वे चूक गए, इस बात को ले कर BJP के अंदर भी कई बार खटराग की अफवाएं उड़ाई गई.
लालकृष्ण आडवाणी विचारधारा
लालकृष्ण आडवाणी की विचारधारा सदैव राष्ट्रवादी रही है, वे सांस्कृतिक चेतना और भारतीय परंपराओं के हिमायती रहे हैं.
उन्होंने मजबूत राष्ट्र बनाने की ठानी थी, वे हमेशा सुशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों का जतन करने की बात करते रहे हैं.
राम जन्मभूमि आंदोलन के माध्यम से उन्होंने भारतीय राजनीति में गहरी छाप छोड़ी है, वे हमेशा राष्ट्रीय एकता और नैतिक मूल्यों को बल देने का काम करते रहे हैं.
QNA (लाल कृष्ण आडवाणी)
Q – अटल बिहारी बाजपेयी के PM कार्यकाल के समय लाल कृष्ण आडवाणी को कौनसा खास पद मिला था?
A – अटल बिहारी बाजपेयी के PM कार्यकाल के समय आडवाणीजी भारत के 7th डेप्युटी PM बने थे. (2002-2004)
Q – L K Advani कहां और कब जन्मे थे?
A – उनका जन्म 08 नवंबर, 1927 के दिन आज़ादी से पहले कराची, भारत (हालिया पाकिस्तान) में हुआ था.
Q – लाल कृष्ण आडवाणी किस महापुरुष के प्रशंसक थे?
A -L K Advani RSS से जुड़े हुए थे और वे स्वामी विवेकानंद को बहुत पढ़ते थे.
Q – L K Advaniji के मातापिता का नाम बताएं?
A – उनके पिता का नाम किशन चंद डी. आडवाणी (उद्यमी) और माता का नाम ज्ञानी देवी (संस्कृत स्कॉलर) था.
Q – समृद्ध परिवार से होने के बाद भी L K Advaniji को क्या दुख पड़े थे?
A – वर्ष 1947 में भारत – पाक बंटवारे के बाद वे इंडिया में मुंबई शहर में आ बसे. जहां करांची में उनका बहुत कुछ छूट गया.
Q – लाल कृष्ण आडवाणी का विवाह किनसे हुआ और उन्हें कितनी संतान है?
A – उन्होंने कमला देवी से शादी की थी और इस दंपत्ति को एक बेटा है जिसका नाम जयंत है और एक बेटी जिसका नाम प्रतिभा है.
Q – भाजपा के अलावा आडवाणीजी कौनसी पार्टी से राजनीति कर चुके हैं?
A – BJP के अलावा वे भारतीय जनता संघ (1951-1977) से और जनता पार्टी (1977-1980) से राजनीति कर चुके हैं.
Q – LK Advani कौनसी जाति के हैं?
A – वे सिंधी जाति के हिन्दू है.
Q – LK Advani को भारत रत्न किनके हाथों मिला?
A – उन्हें यह सम्मान भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों दिया गया, जहां PM Modi भी उपस्थित थे.
Q – L K Advani को कौनसे प्रमुख राष्ट्रीय सम्मान मिले हैं?
A – उन्हें पद्म विभूषण (2015) और भारत रत्न (2024) सम्मान मिला है.
Also Read:
- शेखरसुमन की कहानी: बेटे की मौत के दर्द से टीवी के सुपरस्टार बनने तक
- जंगल का “गुंडा” “हनी बेजर”
- जेम्स कैमरून की जीवनी (अवतार फिल्म के निर्देशक)
- श्री राम के जीवन से सीखें व्यापार के 6 नियम
- अयोध्या राम मंदिर का सम्पूर्ण इतिहास
- अटल बिहारी वाजपेयी से जुड़े 60 महत्त्वपूर्ण और रोचक तथ्य
- “अटल” के जाने पर दिल भारी क्यों हो गया?
Did you like लालकृष्ण आडवाणी का जीवन परिचय |Lal Krishna Advani Biography Hindi यह पोस्ट आपको कैसा लगा ? Please share your comments.
यदि आपके पास Hindi में कोई article, inspirational story या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है: achhikhabar@gmail.com.पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks

लाल कृष्ण आडवाणी PM बनना डिजर्व करते थे, लेकिन उन्हें सही वक्त पर मौका नहीं दिया गया