Inspirational Hindi Story To Overcome Depression अमित एक मध्यम वर्गीय परिवार का लड़का था। वह बचपन से ही बड़ा आज्ञाकारी और मेहनती छात्र था। लेकिन जब से उसने कॉलेज में दाखिला लिया था उसका व्यवहार बदलने लगा था। अब ना तो वो पहले की तरह मेहनत करता और ना ही अपने माँ-बाप की सुनता। यहाँ तक की वो घर वालों से झूठ बोल कर पैसे भी लेने लगा था। उसका बदला हुआ आचरण सभी के लिए चिंता का विषय था। जब इसकी वजह जानने की कोशिश की गयी तो पता चला कि अमित बुरी संगती में पड़ गया है। कॉलेज में उसके कुछ ऐसे मित्र बन गए … [Read more...]
लोकतांत्रिक समाजवाद के प्रर्वतक जवाहरलाल नेहरु
उच्चकोटी के विचारक तथा लोकतांत्रिक समाजवाद के समर्थक जवाहरलाल नेहरु महान मानवतावादी थे। बच्चों के प्रिय चाचा नेहरु अपने देश में ही नही वरन सम्पूर्ण विश्व में सम्मानित और प्रशंशनीय राजनेता थे। मानव-मात्र का उत्थान, कल्याण तथा उनका सुख एवं आंनद नेहरु जी के चिंतन की धुरी थे। उनका मानवीय दृष्टीकोंण ही था कि, वे गुलामी को मनुष्य पर होने वाला सबसे बङा अत्याचार मानते थे। स्वतंत्रता प्राप्ति हेतु संघर्ष करने वाले देश उन्हे अपना सच्चा हमदर्द और मसीहा मानते थे। मानवीय गरिमा को उच्चतम शिखर तक … [Read more...]
डिग्रियों की कीमत !
रूस के प्रसिद्ध लेखक लियो टॉलस्टॉय को एक बार अपना काम-काज देखने के लिए एक आदमी की ज़रुरत पड़ी।इस बारे में उन्होंने अपने कुछ मित्रों से भी कह दिया कि यदि उनकी जानकारी में कोई ऐसा व्यक्ति हो तो उसे भेजें। कुछ दिनों बाद एक मित्र ने किसी को उनके पास भेजा। वह काफी पढ़ा लिखा था और उसके पास कई प्रकार के सर्टिफिकेट और डिग्रियां थीं। वह व्यक्ति टॉलस्टॉय से मिला, लेकिन तमाम डिग्रियां होने के बावजूद टॉलस्टॉय ने उसे नौकरी पर नहीं रखा , बल्कि एक अन्य व्यक्ति जिसके पास ऐसी कोई डिग्री नहीं थी उसका चयन कर … [Read more...]
बच्चों पर 21 अनमोल कथन Children Quotes in Hindi
बच्चों पर उद्धरण Quote 1: While we try to teach our children all about life, our children teach us what life is all about. In Hindi : जब हम अपने बच्चों को जीवन के बारे में सब कुछ बताने की कोशिश कर रहे होते हैं तब हमारे बच्चे हमें बता देते हैं कि जीवन असल में है क्या। Angela Schwindt एंजेला स्विंड Quote 2: Before i got married i had six theories about bringing up children; now i have six children and no theories. In Hindi : मेरी शादी होने से पहले , बच्चों कि परवरिश करने से सम्बंधित मेरे … [Read more...]
चार आने का हिसाब
बहुत समय पहले की बात है , चंदनपुर का राजा बड़ा प्रतापी था , दूर-दूर तक उसकी समृद्धि की चर्चाएं होती थी, उसके महल में हर एक सुख-सुविधा की वस्तु उपलब्ध थी पर फिर भी अंदर से उसका मन अशांत रहता था। उसने कई ज्योतिषियों और पंडितों से इसका कारण जानना चाहा, बहुत से विद्वानो से मिला, किसी ने कोई अंगूठी पहनाई तो किसी ने यज्ञ कराए , पर फिर भी राजा का दुःख दूर नहीं हुआ, उसे शांति नहीं मिली। एक दिन भेष बदल कर राजा अपने राज्य की सैर पर निकला। घूमते- घूमते वह एक खेत के निकट से गुजरा , तभी उसकी नज़र एक किसान … [Read more...]
सुकरात और आईना
दार्शनिक सुकरात दिखने में कुरुप थे। वह एक दिन अकेले बैठे हुए आईना हाथ मे लिए अपना चेहरा देख रहे थे। तभी उनका एक शिष्य कमरे मे आया ; सुकरात को आईना देखते हुए देख उसे कुछ अजीब लगा । वह कुछ बोला नही सिर्फ मुस्कराने लगा। विद्वान सुकरात शिष्य की मुस्कराहट देख कर सब समझ गए और कुछ देर बाद बोले ,"मैं तुम्हारे मुस्कराने का मतलब समझ रहा हूँ.......शायद तुम सोच रहे हो कि मुझ जैसा कुरुप आदमी आईना क्यों देख रहा है ?" शिष्य कुछ नहीं बोला , उसका सिर शर्म से झुक गया। सुकरात ने फिर बोलना शुरु किया … [Read more...]
डॉ. सिअस उद्धरण Dr. Seuss Quotes in Hindi
डॉ. सिअस के अनमोल विचार महान लेखक व कार्टूनिस्ट डॉ. सिअस बच्चों की किताबें लिखने के लिए जाने जाते हैं. आइये आज हम उनके अनमोल विचारों को जानते हैं: Name Theodor Seuss Geisel / थियोडोर सिअस गेज़ेल Pen name : Dr. Seuss, Theo LeSieg, Rosetta Stone, Theophrastus Seuss Born March 2, 1904 Springfield, Massachusetts, U.S. Died September 24, 1991 (aged 87)La Jolla, California, U.S Nationality American Occupation Writer, cartoonist, animator, book publisher, … [Read more...]
हरित क्रान्ति के जनक डॉ एम.एस. स्वामीनाथन
कुछ समय पूर्व 14 जुलाई 2014 को भारतीय मूल के कृषी वैज्ञानिक एम एस स्वामीनाथन को हैदराबाद में आयोजित एक समारोह में ‘एंबेसडर ऑफ गुडविल पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया। हैदराबाद कृषि संस्थान द्वारा आयोजित समारोह में ‘इंटरनेशनल क्राप्स रिसर्च इंस्टीट्यूट फॉर द सेमी एरिड ट्रॉपिक्स’ (आइसीआरआइएसएटी) के महानिदेशक श्री विलियम डी डार ने स्वामीनाथन जी को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। हरित क्रान्ति के जनक तथा भारत को कृषी के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने वाले एम.एस.स्वामीनाथन का जन्म 7 अगस्त 1925 में … [Read more...]
उपयुक्त समय
अमावस्या का दिन था। एक व्यक्ति उसी दिन समुद्र-स्नान करने के लिए गया, किन्तु स्नान करने के बजाय वह किनारे बैठा रहा। किसी ने पूछा, "स्नान करने आये हो तो किनारे पर ही क्यों बैठे हो ? स्नान कब करोगे ? उस व्यक्ति ने उत्तर दिया कि "इसी समय समुद्र अशान्त है। उसमे ऊँची-ऊँची लहरे उठ रही है; जब लहरे बंद होगी और जब उपयुक्त समय आएगा तब मैं स्नान कर लूंगा। " पूछने वाले को हँसी आ गयी । वह बोला, "भले आदमी ! समुद्र की लहरे क्या कभी रुकने वाली हैं ? ये तो आती रहेंगी । समुद्र-स्नान तो लहरो के थपेड़े … [Read more...]
चार मोमबत्तियां
रात का समय था, चारों तरफ सन्नाटा पसरा हुआ था , नज़दीक ही एक कमरे में चार मोमबत्तियां जल रही थीं। एकांत पा कर आज वे एक दुसरे से दिल की बात कर रही थीं। पहली मोमबत्ती बोली, " मैं शांति हूँ , पर मुझे लगता है अब इस दुनिया को मेरी ज़रुरत नहीं है , हर तरफ आपाधापी और लूट-मार मची हुई है, मैं यहाँ अब और नहीं रह सकती। …" और ऐसा कहते हुए , कुछ देर में वो मोमबत्ती बुझ गयी। दूसरी मोमबत्ती बोली , " मैं विश्वास हूँ , और मुझे लगता है झूठ और फरेब के बीच मेरी भी यहाँ कोई ज़रुरत नहीं है , मैं भी यहाँ से जा रही … [Read more...]
- « Previous Page
- 1
- …
- 69
- 70
- 71
- 72
- 73
- …
- 125
- Next Page »









