Hindi Story on Changing With Time समय के साथ बदलने की सीख देती कहानी जंगल के बीचो बीच जामुन का एक बहुत पुराना वृक्ष था. पीढ़ियों से गिलहरियों का एक परिवार उस वृक्ष पर रहता आ रहा था. वह वृक्ष उन्हें हर वो चीज देता आ रहा था जो जीने के लिए ज़रूरी थी...खाने के लिए फल, रहने के लिए अपने खोखले तनों में आसरा और खतरनाक पक्षीयों और जानवरों से सुरक्षा. यही वजह थी कि आज तक गिलहरियों के कुनबे में से किसी ने कहीं और जाने की नहीं सोची थी. लेकिन अब परिस्थितियां बदल रहीं थीं… हर चीज जो शुरू हुई है वो ख़त्म भी … [Read more...]
क्या आप सही रास्ते पर हैं?
बहुत समय पहले की बात है, घास के मैदानों से भरा एक जंगल था जिससे भैंसों का एक झुण्ड गुजर रहा था. झुंड अभी कुछ ही आगे बढ़ा था कि अचानक शेरों ने उनपर हमला कर दिया. बाकी भैंसे तो बच गयीं पर एक बेचारी भैंस झुण्ड से अलग हो गयी. शेर उसका पीछा करने लगे और वो घबराहट के मारे इधर-उधर भागने लगी… कभी दाएं…. कभी बाएँ...कभी ढलान पर … तो कभी चढ़ाई पर… भैंस इतनी डरी हुई थी कि उसने पलट कर देखा तक नहीं कि शेर कब के वापस लौट गए हैं...उसे तो बस अपने जान की फ़िक्र थी! काफी देर तक भागने के बाद जब वो रुकी तब उसे … [Read more...]
दड़बे की मुर्गी !
एक शिष्य अपने गुरु के पास पहुंचा और बोला, " लोगों को खुश रहने के लिए क्या चाहिए?" "तुम्हे क्या लगता है?", गुरु ने शिष्य से खुद इसका उत्तर देने के लिए कहा. शिष्य एक क्षण के लिए सोचने लगा और बोला, "मुझे लगता है कि अगर किसी की मूलभूत आवश्यकताएं पूरी हो रही हों... खाना-पीना मिल जाए ...रहने के लिए जगह हो...एक अच्छी सी नौकरी या कोई काम हो... सुरक्षा हो...तो वह खुश रहेगा." यह सुनकर गुरु कुछ नहीं बोले और शिष्य को अपने पीछे आने का इशारा करते हुए चलने लगे. वह एक दरवाजे के पास जाकर रुके और बोले, "इस … [Read more...]
Selfless बनिए selfish नहीं! | दो खरगोशों की कहानी
एक बार की बात है, दो खरगोश थे. एक का नाम वाईजी था और दूसरे का नाम फूली. वाईजी अपने नाम के अनुसार वाइज यानी बुद्धिमान था और फूली अपने नाम के अनुरूप फूलिश यानी बेवकूफ था. दोनों में गहरी दोस्ती थी. एक दिन उन्हें गाजर खाने का बड़ा मन किया और वे फ़ौरन इनकी खोज में निकल पड़े. कुछ दूर चलने पर उन्हें अगल-बगल लगे दो गाजर दिखे. एक गाजर के ऊपर बड़े-बड़े पत्ते लगे थे जबकि दूसरे के पत्ते काफी छोटे थे. फूली बिना देर किये बड़े पत्तों वाले गाजर के पास दौड़ा और उसे उखाड़ते हुए कहने लगा, "ये वाला मेरा है... … [Read more...]
छोटे बच्चों के लिए 3 नयी कहानियाँ | Kids Stories in Hindi
Kids Stories in Hindi छोटे बच्चों के लिए नयी कहानियाँ दोस्तों, आज हम आपके साथ शेयर कर रहे हैं 6 छोटी-छोटी कहानियां जो बच्चों को बहुत पसंद आती हैं. आप इन कहानियों को अपने नन्हे-मुन्नों को सोते वक़्त सुना सकते हैं और इनसे मिलने वाली सीख के बारे में उनसे प्रश्न कर सकते हैं. तो आइये देखते हैं इन short kids stories in Hindi को. Kids Stories in Hindi #1: साधू की झोपड़ी एक गाँव के पास दो साधू अपनी अपनी झोपड़ियाँ बना कर रहते थे। दिन के वक्त वह दोनों गाँव जा कर भिक्षा मांगते और उसके बाद पूरा … [Read more...]
प्रभु यीशु के जन्म की कहानी Jesus Christ Birth Story in Hindi
Jesus Christ Birth Story in Hindi प्रभु यीशु के जन्म की कहानी आप सभी को क्रिसमस की हार्दिक शुभकामनाएं. आज ही के शुभ दिन जीसस क्राइस्ट ने इस धरती पर जन्म लिया था. आइये, आज हम उनके जन्म की पूरी कहानी जानते हैं. लगभग 2000 साल पहले जब यहूदिया (Judea), जो अब इजराइल का हिस्सा है; में राजा हेरोदेस (King Herod) का शासन था, तब परमेश्वर ने गेब्रियल (Gabriel) नाम के एक फ़रिश्ते को नासरत (Nazareth) में रहने वाली एक युवा महिला के पास भेजा. उसका नाम मरियम (Mary) था और उसकी शादी युसुफ (Joseph) नाम के एक … [Read more...]
ये लूँ कि वो? | Hindi Story on Taking A Decision
Hindi Story on Taking A Decision निर्णय लेने पर कहानी एक पांच साल का लड़का अपने पापा के साथ दिल्ली की एक सुपरमार्केट में घूमने गया. जब शॉपिंग करते-करते वे टॉयज सेक्शन के करीब पहुंचे तो वहन मौजूद रंग-बिरंगे खिलौनों को देखकर उसका जी मचल गया. "पापा-पापा... मुझे ये कार लेना है...प्लीज न पापा", लड़के ने पापा का हाथ खींचते हुए कहा. पापा अपने बेटे को बहुत मानते थे और उसकी ये रिक्वेस्ट ठुकरा नहीं पाए. "ठीक है बेटा तुम ये कार ले लो!", पापा ने बेटे को पुचकारते हुए कहा. बच्चे ने झट से कार … [Read more...]
बाज और पेंगुइन | Hindi Story on Using Your Strengths
Hindi Story on Using Your Strengths समुद्र के किनारे खड़े एक पेंगुइन ने जब ऊँचे आसमान में उड़ते बाज को देखा तो सोचने लगा- "बाज भी क्या पक्षी है...कितने शान से खुले आकाश में घूमता है...और एक मैं हूँ जो चाहे जितना भी पंख फड़-फड़ा लूँ ज़मीन से एक इंच ऊपर भी नहीं उठ पाता..." और ऐसा सोच कर वह कुछ उदास हो गया. ठीक इसी पल बाज ने भी पेंगुइन को नीचे समुद्र में तैरते हुए देखा...और सोचने लगा, "ये पेंगुइन भी क्या कमाल का पक्षी है... जो धरती की सैर भी करता है और समुद्र की गहराइयों में गोता भी लगाता है... और … [Read more...]
कैसे हुई भगवान विष्णु के चक्र की उतपत्ति | भगवान विष्णु की कहानी
भगवान विष्णु की कहानी एक बार नारायण; जिन्हें हम भगवान विष्णु भी कहते हैं; ने सोचा कि वो अपने इष्ट देवों के देव महादेव को प्रसन्न करने के लिए उन्हें एक हजार कमल के पुष्प अर्पित करेंगे. पूजा की सारी सामग्री एकत्रित करने के बाद उन्होंने अपना आसान ग्रहण किया. और आँखे बंद कर के संकल्प को दोहराया. और अनुष्ठान शुरू किया. यथार्थ में शिव जी के इष्ट नारायण है, और नारायण के इष्ट शिव जी है. किन्तु आज इस क्षण भगवान शंकर भगवान की भूमिका में थे और भगवान नारायण भक्त की. भगवान शिव शंकर को एक ठिठोली सूझी. … [Read more...]
अकबर बीरबल की 5 मजेदार कहानियां
अकबर बीरबल की कहानियां अकबर-बीरबल के किस्से कहानियां सदियों से हमारा मनोरंजन करते आ रहे हैं। आज ऐसी ही असंख्य किस्सों में से हम आपके साथ 5 बेहद मनोरंजक कहानियां साझा कर रहे हैं। ये भी पढ़ें: अकबर बीरबल के 3 मजेदार किस्से कहानी #1: तोते की मौत एक बार बादशाह अकबर किसी व्यापारी के पास से तोता खरीद कर लाये। वह तोता देखने में अत्यंत सुंदर था और उसकी बोली भी बड़ी मीठी थी। अकबर ने उस तोते की रखवाली के लिए एक सेवक को नियुक्त कर दिया, और उसे साफ़ हिदायत दे दी कि - अगर तोता मरा तो … [Read more...]
- « Previous Page
- 1
- …
- 5
- 6
- 7
- 8
- 9
- …
- 37
- Next Page »










