Hi friends,
आज मुझे एक बड़ी ही interesting mail मिली. इसे पढने के बाद मेरी Decision Making या निर्णय लेने की क्षमता के विषय में समझ और भी बेहतर हुई है. इसलिए मैं इसे आपके साथ भी share कर रहा हूँ. उम्मीद है आपको भी फायदा होगा. पहले मैं उस mail को आपके साथ as it is share करूँगा और अंत में मैं उससे मिलने वाली सीख को point out करूँगा.
मान लीजिये की आपके सामने एक समस्या है :
कुछ बच्चे रेलवे ट्रैक के आस पास खेल रहे हैं. इनकी उम्र 8 -10 साल के लगभग है. उनमे से तीन बच्चे एक ऐसे ट्रैक पर खेल रहे हैं जो functional है , यानी उसपे ट्रेनें आती जाती हैं, जबकि एक अकेला बच्चा उसके बगल वाले ट्रैक पर खेल रहा है जो unused है यानि बहुत समय से प्रयोग में नहीं है.
एक पैसेंजर ट्रेन तीव्र गति से functional पटरी पर आ रही है, सौभाग्य से आप ट्रैक बदलने वाली जगह पर खड़े हैं.आप ट्रेन का मार्ग बदल कर उसे unused track पर भेज सकते हैं और तीनो बच्चों की जान बचा सकते हैं. लेकिन इसके लिए आपको अकेले खेल रहे बच्चे की कुर्बानी देनी होगी. या आप उस ट्रेन को अपने मार्ग पर जाने दे सकते हैं?
ऐसी दशा में आप क्या decision लेंगे ……………. (अपना उत्तर सोचने के बाद नीचे scroll कर के जाइये )
#
#
#
शायद ज्यादातर लोग ये निर्णय लें कि ट्रेन का मार्ग बदल कर उसे unused track पर भेज दिया जाये , ताकि सिर्फ एक ही बच्चे कि मौत हो और बाकी बच जाएं. शायद आप भी यही decision लें. बिलकुल, एक बच्चे की अपेक्षा अधिक बच्चों की जान बचाना ज्यादातर लोगों की समझ से एक उचित निर्णय होगा, morally और emotionally भी. पर क्या आपने ये सोचा कि जो बच्चा unused track पर खेल रहा है उसने दरअसल एक सुरक्षित जगह खेलने का निर्णय लिया है?
पर फिर भी उसकी कुर्बानी दी जा रही है क्योंकि उसके कुछ बेवकूफ दोस्त ऐसी जगह खेल रहे हैं जहाँ खतरा है . इस तरह की असमंजस की इस्थिति हमारी ज़िन्दगी में आये दिन आती रहती है. Office में, समाज में, politics में , ख़ासतौर से जहाँ democracy हो , अक्सर मुट्ठी भर सही लोगों को बहुत सारे गलत लोगों के हित के लिए बलिदान कर दिया जाता है.इस case में जो बच्चा functional track पर ना खेल के एक unused tack पर खेल रहा था उसको sacrifice कर दिया जाता है, और कोई इतना दुखी भी नहीं होता है.
महान आलोचक Leo Velski Julian जिन्होंने ये कहानी बतायी उनका कहना है कि वो ट्रेन का ट्रैक नहीं बदलेंगे क्योंकि उनका मानना है कि जो बच्चे functional track पर खेल रहे थे उन्हें अच्छी तरह पता होगा कि इस ट्रैक पर ट्रेनें आती जाती हैं , और जब वो ट्रेन का साइरन सुनते तो पटरी पर से भाग जाते …अगर ट्रेन का मार्ग बदल दिया जाये तो उस अकेले बच्चे की मौत पक्की थी क्योंकि उसे इस बात का अंदाजा ही नहीं होता की ट्रेन उस ट्रैक पर भी आ सकती है. और चूँकि वो ट्रैक use में नहीं था तो सम्भावना है कि वो सुरक्षित नहीं रहा होगा. अगर ट्रेन उस ट्रैक की तरफ मोड़ दी जाती तो शायद उसमें बैठे सैकड़ों यात्रियों की जान भी खतरे में पड़ जाती.
हम अच्छी तरह से जानते हैं कि life में हमें कई बार tough decisions लेने पड़ते हैं , लेकिन शायद हम ये नहीं realize करते कि जल्दबाजी में लिए गए decisions हमेशा सही नहीं होते.याद रखिये जरूरी नहीं है कि जो सही हो वो लोकप्रिय हो और जो लोकप्रिय हो वो सही हो .
——————-
हम यहाँ से क्या सीख सकते हैं:
- जहाँ तक संभव हो जल्दबाजी में निर्णय ना लें. जाहिर है यदि आप सचमुच ऊपर दी गयी या उस जैसी किसी स्थिति में होंगे तो आपको तुरंत ही अपना decision लेना होगा. पर कई बार ऐसा होता है की जहाँ हम अपने निर्णय के लिए समय निकाल सकते हैं वहां भी तुरंत ही आनन्-फानन में कोई निर्णय ले लेते हैं और कहते हैं , ” जो होगा देखा जायेगा”
- कसी भी decision को लेने से पहले उस से सम्बंधित अधिक से अधिक जानकारी जुटा लें. Generally एक informed decision यूँ ही लिए गए decision से बेहतर होगा.
- जिस field से related decision आपको लेना है उसी field के किसी जानकार व्यक्ति से सलाह लेना उचित होगा.
- याद रखिये कि एक ही समस्या के कई समाधान हो सकते हैं, अक्सर हमारे दिमाग में जो पहला हल आता है हम उसी को पकड के बैठ जाते हैं, जबकि और भी कई अच्छे उपाय हो सकते हैं.
- Lateral thinking approach अपना कर एक चीज को कई angle से देखा जा सकता है, और तब एक innovative solution मिलने के chances बढ़ जाते हैं.
- कभी भी इस overconfidence में मत रहिये कि आपका decision ही best है. और भी अच्छे विकल्प हो सकते हैं.
- एक दूसरा पहलू ये भी है कि हो सकता है आपके द्वारा लिया गया decision ज्यादातर लोगों द्वारा oppose किये जाने के बावजूद एक सही decision हो .
—————————————————————————-
निवेदन :यदि आपके दिमाग में इस समस्या से सम्बंधित कुछ और interesting बातें आ रही हों तो comments के माध्यम से जरूर शेयर करें.
निवेदन : कृपया अपने comments के through बताएं की Decision Making पर आपको ये HINDI Article कैसा लगा.
यदि आपके पास English या Hindi में कोई good article, news; inspirational story या जानकारी है जो आप हमारे साथshare करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है :achhikhabar@gmail.com


thank you for this article. i am very happy.because i am confuse take decision. thanx very thanx..
बहुत ही प्रेरणादायक लेख है.
आप का बहुत धन्यवाद.
Most of the time It is always tough to take decision .There is a specific duration when you have to take decision.That duration will leads to a good decision .Means If we take more than require time to take a decision there is a possibility that our decision will not be right if we take less time than require there is a possibility that our decision will not be right.So there can be a particular duration to take decision as well.So we can see each situation to take decision also gives us a duration to take decision.This can be one of the factor in taking a decision .
Thanks for adding your valuable points.
hallo Gopal ji aapki post bahut sahi lagi , aapke sabhi artical achche hai. Ek topic par jaroor likhe jab aapka sabse achcha relativ aapke saath har taraf se theek ho bahut bahut achcha ho par jhooth bol jana uski aadat ho tab kya kare?
artical kafi achha likha hai…….
life me bahut difficult hota hai ki zald aur sahi decision lena….
agar hum zald aur sahi decision nahi lesakte…….to phir ham hamara aur dusaro ka phi
nukasan karenge……jise galat decision kaha jayega
ye artical aacha tha ” i like it” mai ise jarur yaad rakhuga .
thanks
(achikhabar.com)
बड़ा पेचीदा प्रश्न है, निर्णय लेना और उसे न्यायोचित भी ठहरा पाना कठिन है।
Bahut achha artical likha hai…
Kahte hain ki ghusse aur jaldbazi me koi faisla na karo aur khushi ki halaat me koi vada na karo …
Dono ke result baad aksar me afsos karne ke layeq hote hain.
Thanks Mujahid jii aapne badi achhi baat kahi hai. Yaad rakhunga.
Really Good……Is article ko padne k baad mujhe lagta hai ki aage main bhi koi sahi Decision le sakta hoon…..Thanks a lot .
Chandan
artical kafi achha likha hai…..mai bhi apne niji jeevan mei iska laabh uthana chahta hoo,
par mera 1 question bhi hai ki jyadatar log decision lene ke baad pachhtate kyoun hai?
Kyonki decision
to unka hi hota hai…fir vo kyoun kahte hai ki kaash mai ye kar pata….
Reply pls
Jab aap decision lete hain to us samay aapki us samasya se sambandhit knowledge ke hisaab se decision lete hain. Par baad mein aksar aapko kayi naye tathya aur jaankariyan milti hain, jab aap us hisaab se dekhte hain to lagta hai ki aap aur achha nirnay le sakte the. isliye pachtava ho sakta hai.
Lekin aisa hone par khud ko kosna nahi chahiye kyonki jab aapne nirnay liya tha us samay aapki samjh se wahi sabse achha nirnay tha. Haan apni galti se seekh jaroor leni chahiye.