सबसे कीमती चीज
एक जाने-माने स्पीकर ने हाथ में पांच सौ का नोट लहराते हुए अपनी सेमीनार शुरू की. हाल में बैठे सैकड़ों लोगों से उसने पूछा ,” ये पांच सौ का नोट कौन लेना चाहता है?” हाथ उठना शुरू हो गए.

फिर उसने कहा ,” मैं इस नोट को आपमें से किसी एक को दूंगा पर उससे पहले मुझे ये कर लेने दीजिये .” और उसने नोट को अपनी मुट्ठी में चिमोड़ना शुरू कर दिया. और फिर उसने पूछा,” कौन है जो अब भी यह नोट लेना चाहता है?” अभी भी लोगों के हाथ उठने शुरू हो गए.
“अच्छा” उसने कहा,” अगर मैं ये कर दूं ? ” और उसने नोट को नीचे गिराकर पैरों से कुचलना शुरू कर दिया. उसने नोट उठाई , वह बिल्कुल चिमुड़ी और गन्दी हो गयी थी.
” क्या अभी भी कोई है जो इसे लेना चाहता है?”. और एक बार फिर हाथ उठने शुरू हो गए.
” दोस्तों , आप लोगों ने आज एक बहुत महत्त्वपूर्ण पाठ सीखा है. मैंने इस नोट के साथ इतना कुछ किया पर फिर भी आप इसे लेना चाहते थे क्योंकि ये सब होने के बावजूद नोट की कीमत घटी नहीं,उसका मूल्य अभी भी 500 था.
जीवन में कई बार हम गिरते हैं, हारते हैं, हमारे लिए हुए निर्णय हमें मिटटी में मिला देते हैं. हमें ऐसा लगने लगता है कि हमारी कोई कीमत नहीं है. लेकिन आपके साथ चाहे जो हुआ हो या भविष्य में जो हो जाए , आपका मूल्य कम नहीं होता. आप स्पेशल हैं, इस बात को कभी मत भूलिए.
कभी भी बीते हुए कल की निराशा को आने वाले कल के सपनो को बर्बाद मत करने दीजिये. याद रखिये आपके पास जो सबसे कीमती चीज है, वो है आपका जीवन.”
——————————————–
इन कहानियों को भी ज़रूर पढ़ें:
- बोले हुए शब्द वापस नहीं आते
- गुब्बारे वाला
- शेर , लोमड़ी और भिक्षुक
- गुब्बारे वाला
- महात्मा जी की बिल्ली
Note: The inspirational story shared here is not my original creation, I have read it before and I am just providing a Hindi version of the same.

Jiwan ki safalta jiwan ke sath hai.
Gopal jee aapane konsi site se web hosting lee hai ?
Please Bataye
Bluehost
वाह गोपालजी! कितनी प्रेरणास्पद चीजें पोस्ट करते हैं अपनी इस वेबसाइट पर। कुछ पुरानी भी यदि होती हैं तो रिवाइज हो जाती हैं और उन्हें पेश करने का तरीका फिर भी आपका बहुत अच्छा लगता है। मैं तो स्वयं को उनकी तारीफ के काबिल भी नहीं मानता। लेकिन दिल के कहे में आकर प्रतिक्रिया लिखने को विवश हो जाता हूँ।
awasome sir keep it up
thank u sir,
really ye ek bahut insperational story hai aur hame isse ye sikh leni chahiye ki life me kaise bhi situation ho hame khud ko kabhi bhi kam nahi aakna chahiye aur hamesa pryatn karte rahna chahiye ……………………..
Thanks for this Story
SABSE KIMTI CHEEZ, ” TIME ” The time is factoe. JO INSAAN SAMAY KI KIMAT NAHIAN SAMJHATA VAH KABHI KAMYAAB NAHIAN HO SAKTA……….. 9810360393 NEW DELHI
Aapne sach kahaa ki sab log SPECIAL hai.Unique hai
your creations are well said some times., i really appreciate your blog and efforts to make it best… my best wishes are always with you keep it up.
Too inspiring story.
Thanks for it!