सबसे कीमती चीज
एक जाने-माने स्पीकर ने हाथ में पांच सौ का नोट लहराते हुए अपनी सेमीनार शुरू की. हाल में बैठे सैकड़ों लोगों से उसने पूछा ,” ये पांच सौ का नोट कौन लेना चाहता है?” हाथ उठना शुरू हो गए.

फिर उसने कहा ,” मैं इस नोट को आपमें से किसी एक को दूंगा पर उससे पहले मुझे ये कर लेने दीजिये .” और उसने नोट को अपनी मुट्ठी में चिमोड़ना शुरू कर दिया. और फिर उसने पूछा,” कौन है जो अब भी यह नोट लेना चाहता है?” अभी भी लोगों के हाथ उठने शुरू हो गए.
“अच्छा” उसने कहा,” अगर मैं ये कर दूं ? ” और उसने नोट को नीचे गिराकर पैरों से कुचलना शुरू कर दिया. उसने नोट उठाई , वह बिल्कुल चिमुड़ी और गन्दी हो गयी थी.
” क्या अभी भी कोई है जो इसे लेना चाहता है?”. और एक बार फिर हाथ उठने शुरू हो गए.
” दोस्तों , आप लोगों ने आज एक बहुत महत्त्वपूर्ण पाठ सीखा है. मैंने इस नोट के साथ इतना कुछ किया पर फिर भी आप इसे लेना चाहते थे क्योंकि ये सब होने के बावजूद नोट की कीमत घटी नहीं,उसका मूल्य अभी भी 500 था.
जीवन में कई बार हम गिरते हैं, हारते हैं, हमारे लिए हुए निर्णय हमें मिटटी में मिला देते हैं. हमें ऐसा लगने लगता है कि हमारी कोई कीमत नहीं है. लेकिन आपके साथ चाहे जो हुआ हो या भविष्य में जो हो जाए , आपका मूल्य कम नहीं होता. आप स्पेशल हैं, इस बात को कभी मत भूलिए.
कभी भी बीते हुए कल की निराशा को आने वाले कल के सपनो को बर्बाद मत करने दीजिये. याद रखिये आपके पास जो सबसे कीमती चीज है, वो है आपका जीवन.”
——————————————–
इन कहानियों को भी ज़रूर पढ़ें:
- बोले हुए शब्द वापस नहीं आते
- गुब्बारे वाला
- शेर , लोमड़ी और भिक्षुक
- गुब्बारे वाला
- महात्मा जी की बिल्ली
Note: The inspirational story shared here is not my original creation, I have read it before and I am just providing a Hindi version of the same.

admirable story………..and magnificent blog.
very nice story 🙂
are you using any paid method for SEO ?
No 🙂
very nice and very true…..
Inspiring Article….!!
Thank Gopal
Nice and true story
thanks sir.. once again… for a wonderful story.
हमारे जीवन में चाहे कितनी भी प्रतिकूल परिस्थितियाँ क्यों न हों ,हमारा ”आत्मविश्वास” कभी भी न डोले -यही प्रार्थना है उस परमपिता परमेश्वर से |
आभार
रजनी सडाना
ARE WAH SIR…………….I LIKE U STORY………AAP KI EH STORY BHUT ACHI HOTI HA…….EH BIL KUL MEANING FULL AUR SAB SE ACHI BAAT PADHNE ME BHUT INTERESTING…….VRY NICE SIR…………AAP KE SATH JOIN HO KAR HUM NE WAKE HI KUCH PAYA HA…………SATSHIRIYA KAL JI..RUB TUHADI CHAD DI KALA RAKHE………!>
very nice and very true
कुचला जाकर भी धूली सा आँधी से और उमड़ता हूँ…