Hindi Story on Encouragement
प्रोत्साहन पर कहानी
बहुत समय पहले की बात है ,उन्नीसवीं सदी के मशहूर पेंटर दांते गेब्रियल रोजेटी के पास एक अधेड़ उम्र का व्यक्ति पहुंचा. उसके पास कुछ स्केच और ड्राइंगस थीं जो वो रोजेटी को दिखा कर उनकी राय जानना चाहता था की वे अच्छी हैं , या कम से कम उन्हें देखकर कलाकार में कुछ टैलेंट जान पड़ता है .

रोजेटी ने ध्यान से उन ड्राइंगस को देखा . वह जल्द ही समझा गए कि वे किसी काम की नहीं हैं , और उसे बनाने वाले के नहीं के बराबर आर्टिस्टिक टैलेंट है . वे उसे व्यक्ति को दुखी नहीं करना चाहते थे पर साथ ही वो झूठ भी नहीं बोल सकते थे इसलिए उन्होंने बड़ी सज्जनता से उससे कह दिया कि इन ड्राइंगस में कोई खास बात नहीं है. उनकी बात सुनकर व्यक्ति थोडा निराश हुआ , लेकिन शायद वो पहले से ही ऎसी उम्मीद कर रहा था.
उसने रोजेटी से उनका समय लेने के लिए माफ़ी मांगी , और अनुरोध किया कि यदि संभव हो तो वे एक यंग आर्ट स्टूडेंट के द्वारा बनायीं कुछ पुरानी पेंटिंगस भी देख लें. रोजेटी तुरंत तैयार हो गये, और एक पुरानी फ़ाइल में लगी कृतियाँ देखने लगे .
उन्होंने अपनी ख़ुशी जाहिर करते हुए कहा , ” वाह, ये पेंटिंगस तो बड़ी अच्छी हैं , इस नौजावान में बहुत टैलेंट है , उसे हर तरह का प्रोत्साहन दीजिये, यदि वह इस काम लगा रहता है और जी तोड़ मेहनत करता है तो कोई शक नहीं कि एक दिन वो माहन पेंटर बनेगा.”
Watch Hindi Story on Encouragement on Youtube
रोजेटी की बात सुनकर उस व्यक्ति की आँखें भर आयीं .
” कौन है यह नौजवान ?” , रोजेटी ने पूछा , “तुम्हारा बेटा ?”
“नहीं”, ” ये मैं ही हूँ- तीस साल पहले का मैं !!! काश उस समय किसी ने आपकी तरह प्रोत्साहित किया होता तो आज मैं पछताने की जगह एक खुशहाल ज़िन्दगी जी रहा होता.”
Friends , encouragement एक ऐसी चीज है जो हमारे अन्दर का बेस्ट बाहर लेकर आती है , हमें और भी अच्छा करने के लिए मोटीवेट करती है. AKC को ही ले लें, तो अगर मैं अब तक हज़ारों लोगों से मिले हज़ारों कमेंट्स को minus कर दूँ तो शायद ये साईट आज जितनी है उसकी आधी भी नहीं होती !
और लोग क्या करते हैं इस पर हम control नहीं कर सकते पर हम ये निश्चय कर सकते हैं कि जब कभी हमें किसी को genuinely encourage करने का मौका मिले हम उसे ज़रूर encourage करें .
—————–
Other Related Stories in Hindi:
- ज़िन्दगी के पत्थर, कंकड़ और रेत
- ग्लास को नीचे रख दीजिये
- मकड़ी, चीँटी और जाला
- सौ ऊंट
- तीन प्रसिद्द ज़ेन कथाएँ
250+ प्रेरणादायक कहानियों का विशाल संग्रह
Did you like the Hindi Story on Encouragement ? Please share your comments.
यदि आपके पास Hindi में कोई article, inspirational story या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है:achhikhabar@gmail.com.पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!

this site and all the stories are very gr8 and motivational ….. must read all the stories..
thank you achhikhabar.com
it is very short and easy to understand
nice story sir . Encouragement is really important.
very nice story sir
Very nice, aisi post dete rahiye hum sada aapke aabhari rahenge.
Thanks frd , aapki in story se mene apne life ko sahi tarike se jina sika diya or apki in ko padkar koi duki se duki person apne duk se bahar a jayehga thanks
Sach baat hai,encoueage kerna kitna jaruri hai,ye baat to log bhulte hi ja rahe hai,her koi chahta hai ki usse encourage kiya jaai,but koi khud kisi ko encourage nahi kerta…very nice Akc
Gopal ji sir aapki sabhi hindi story & quotes mai roz padta hu aur inhone mujhe Depression se bahar nikalne me meri bahaut madad ki hai issliye me aapka tahe Dil se shukrgujar hu. ki aapne itni behtrin hindi webside bana kar hum jese logo ka bhala kiya.
nice sir, kafi achi lagi ye motivational story
very Nice story to Motivation to everty one who not successful in his life , i thanks to you for this story