
पापा की कार …
Heart Touching Hindi Story
दिल छू लेने वाली हिंदी कहानी
एक मेहनती और ईमानदार नौजवान बहुत पैसे कमाना चाहता था क्योंकि वह गरीब था और बदहाली में जी रहा था। उसका सपना था कि वह मेहनत करके खूब पैसे कमाये और एक दिन अपने पैसे से एक कार खरीदे। जब भी वह कोई कार देखता तो उसे अपनी कार खरीदने का मन करता।
कुछ साल बाद उसकी अच्छी नौकरी लग गयी। उसकी शादी भी हो गयी और कुछ ही वर्षों में वह एक बेटे का पिता भी बन गया। सब कुछ ठीक चल रहा था मगर फिर भी उसे एक दुख सताता था कि उसके पास उसकी अपनी कार नहीं थी। धीरे – धीरे उसने पैसे जोड़ कर एक कार खरीद ली। कार खरीदने का उसका सपना पूरा हो चुका था और इससे वह बहुत खुश था। वह कार की बहुत अच्छी तरह देखभाल करता था और उससे शान से घूमता था।
एक दिन रविवार को वह कार को रगड़ – रगड़ कर धो रहा था। यहां तक कि गाड़ी के टायरों को भी चमका रहा था। उसका 5 वर्षीय बेटा भी उसके साथ था। बेटा भी पिता के आगे पीछे घूम – घूम कर कार को साफ होते देख रहा था। कार धोते धोते अचानक उस आदमी ने देखा कि उसका बेटा कार के बोनट पर किसी चीज़ से खुरच – खुरच कर कुछ लिख रहा है।
यह देखते ही उसे बहुत गुस्सा आया। वह अपने बेटे को पीटने लगा। उसने उसे इतनी जो़र से पीटा कि बेटे के हाथ की एक उंगली ही टूट गयी।
दरअसल वह आदमी अपनी कार को बहुत चाहता था और वह बेटे की इस शरारत को बर्दाश्त नहीं कर सका । बाद में जब उसका गुस्सा कुछ कम हुआ तो उसने सोंचा कि जा कर देखूं कि कार में कितनी खरोंच लगी है। कार के पास जा कर देखने पर उसके होश उड़ गये। उसे खुद पर बहुत गुस्सा आ रहा था। वह फूट – फूट कर रोने लगा। कार पर उसके बेटे ने खुरच कर लिखा था-
Papa, I love you.
यह कहानी हमें यह सिखाती है कि किसी के बारे में कोई गलत राय रखने से पहले या गलत फैसला लेने से पहले हमें ये ज़रूर सोंचना चाहिये कि उस व्यक्ति ने वह काम किस नियत से किया है।

Avdhesh Gupta
Avdhesh Gupta
Kanpur
Mr. Avdhesh works as a Human Resource Executive for a Multinational Company. He also works as a freelance Corporate Trainer and teaches Communicative English and imparts Personality Development Training . Teaching is his passion and he loves gaining & sharing knowledge.
——————————–
इन कहानियों को भी ज़रूर पढ़ें:
We are grateful to Mr. Avdhesh Gupta for sharing this short heart touching Hindi story with AchhiKhabar.Com (AKC). We wish him a great future.
यदि आपके पास Hindi में कोई article, inspirational story या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है:achhikhabar@gmail.com.पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे.

“ek balti doodh” thanks avdhesh ji
Dear Ghanshyam Ji,
Ummeed hai aapko “Ek Balti Dhoodh” bhi “Pachhtawa’ ki tarah hi pasand aai hogi.
Dhanyawad
respected sir.
thanku vry much for great valueable thougts.
very nice story for everyone.
Most beautiful Inspirational Story
Very nice story sir..
Thanks Avdhesh sir
Thanks Brother to learn us wonder full lesson with Story.
Thanks Brother for sharing a wonderfull lesson with the story.
Hello friends,
Thanks for your appreciation. I should not take the credit of this wonderful story because this is not my own creation. I actually received an SMS on my phone long time ago. The SMS had few lines telling the same incident. That SMS touched my heart so deeply that I wrote this story and shared with everyone. I request everybody to keep this story in mind before punishing anyone for anything. Your warm appreciations have made me think about writing more stories like this.
Thanks & Regards
Avdhesh Gupta
So nice of you Avdhesh. Thanks.
Thanks Avdesh ji for sharing the nice story with all of us.
Regards
Its relly amazing story sir
Dear Avdhesh,
Really Very inspirational story…………..
very very good sir