
नशा = नाश
नशा ऐसी बीमारी है जो हमें,हमारे समाज को ,हमारे देश को तेजी से निगलते जा रही है आज शहर और गावों में पढ़ने खेलने की उम्र में स्कूल और कॉलेज के बच्चे एवं युवा वर्ग मादक पदार्थों के बाहुपाश में जकड़ते जा रहे हैं l
इस बुराई के कुछ हद तक जिम्मेदार हम लोग भी हैं हम अपने काम धंधों में इतना उलझ गए हैं कि हमें फुर्सत ही नहीं है ये जानने की कि हमारा बच्चा कहाँ जा रहा है, क्या कर रहा है कोई परवाह नहीं,बस बच्चों की मांगे पूरी करना ही अपनी जिम्मेदारी समझ बैठे हैं l
क्यों करते हैं लोग नशा –
कभी शौक के नाम पर तो कभी दोस्ती की आड़ में,कभी दुनियाँ के दुखों का बहाना करके तो कभी कोई मज़बूरी बताकर ,कभी टेंशन तो कभी बोरियत दूर करनेके लिए लोग शराब ,सिगरेट,तम्बाकू आदि अनेक प्रकार के मादक द्रव्यों का सेवन करते हैं लेकिन नशा कब उनकी जिंदगी का हिस्सा बन जाता है उन्हें पता ही नहीं चलता, जब पता चलता है तब तक बहुत देर हो चुकी होती है l
नशे से नुकसान:
हिंसा,बलात्कार,चोरी,आत्महत्या आदि अनेक अपराधों के पीछे नशा एक बहुत बड़ी वजह है l शराब पीकर गाड़ी चलाते हुए एक्सीडेंट करना, शादी शुदा व्यक्तियों द्वारा नशे में अपनी पत्नी से मारपीट करना आम बात हैl मुँह ,गले व फेफड़ों का कैंसर, ब्लड प्रैशर,अल्सर,यकृत रोग,अवसाद एवं अन्य अनेक रोगों का मुख्य कारण विभिन्न प्रकार का नशा है l
उपचार -नशा छोड़ने के लिए निम्न उपाय करें :
- डायरी बनायें – नशा कब और कितनी मात्रा में लेते हैं लिखें l
- विचार करें -आपके लिए आपका परिवार,बच्चे ,कैरियर और स्वास्थय कितनी अहमियत रखता है ,आपके नशा करने से इन चीजों पर कितना असर हो रहा है l
- नशा छोड़ने से आपको क्या फायदे और क्या नुकसान होंगे एवं यदि आप नशा जारी रखते हैं तो आपके भविस्य पर क्या असर होगा ,गम्भीरता से विचार करें l
- पॉजिटिव रहें ,अपने आपको खेल कूद ,किताबें पड़ना,फ़िल्म देखना एवं गाने सुनना जैसी गतिविधियों में व्यस्त रखें ,अकेले ना रहें l
यदि इतने उपाय करने के बाद भी नशा छोड़ने में सफल न हों तो विशेषज्ञ एवं नशा मुक्ति केंद्र से राय लेना बेहतर होगा l

Dr. Manoj Gupta
Dr.Manoj Gupta
B-3 Palam Vihar, Gurgaon (Haryana)
Mob & WhatsApp#: 09929627239
Email: drgupta178@gmail.com
Blog: drmanojgupta.blogspot.in (plz visit for Health Articles in Hindi)
डॉ० मनोज गुप्ता राज्य स्तरीय आयुर्वेद के सर्वोच्च पुरस्कार धन्वंतरि पुरस्कार से सम्मानित सीनियर आयुर्वेद विशेषज्ञ हैं। आयुर्वेद एवं स्वास्थ्य लेखन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए आपको माननीय स्वास्थ्य मन्त्री तथा अनेक संस्थाओं द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। आपके लेख राजस्थान पत्रिका, निरोगसुख जैसे प्रतिष्ठित पत्र-पत्रिकाओं में पब्लिश होते रहे हैं।
Related Posts:
- तम्बाकू का नशा – कारण, लक्षण, बचाव एवं उपचार
- तंबाकू से होते हैं इतने रोग फिर क्यों नहीं डरते हैं लोग!
- नशा छोड़ें, घर जोड़ें
- शराब की लत – कारण, लक्षण, नुकसान एवं छोड़ने के उपाय
- स्वस्थ शरीर है सबसे बड़ा खजाना !
- थायराइड के लक्षण कारण व उपचार
- दांतों की सड़न – कारण, लक्षण, बचाव व उपचार
We are grateful to Dr. Manoj Gupta for sharing this informative Hindi article on prevention of Alcoholism and Tobacco Addiction.
यदि आपके पास Hindi में कोई article, inspirational story या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है:achhikhabar@gmail.com.पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!

realy good for society if you doing heath spread campaign
धन्यवाद मिश्रा जी ! आपके पोस्ट हमेशा मुझे प्रेरित करते हैं ! डॉ गुप्ता की यह पहल वाकई अच्छी है. मैं भी नशे का आदि हूँ. अब धीरे धीरे छोड़ने की कोसिस कर रहा हूँ. नशा छोड़ने के लिए खुद के अन्दर positive attitude विकसित करना बेहद जरुरी है. डॉ गुप्ता से मैं जानना चाहता हूँ क्या खान-पान में कोई बदलाव मुझे नशे की तरफ जाने से रोक सकता है ? या कोई आयुर्वेदिक उपाय है इसके लिए ?
धन्यवाद !
Ser me sarab chodna chats hiu koi upchaar battaye
Chamdi pe khujli aa rahi he to uska koi upay bataye …
Dear Mr.Gohil,if ur problem is new u can take simply over the counter tabs and if u have chronic problem than we need more information from u,if need than sms ur mail id
Dr.Manoj Gupta
09929627239
mai tobbaco bhut khata hu din me15 baar khata hu.mai ese chhorna chahta hu.mujhe kuch upay bataye.
Sir,
Please give suitable suggestion for me. Because this habit is going to dangerous for me, my all teeth is almost became black.
दुनिया में अमन लाने के लिए नशा की आहुती देनी पडेगी।
Thanks to share
Mai bahut jyada gutkha kata hu mujhe ye chhodna hai pleas mujhe rasta bataye
if u want ,you can quit definately,we need more information related you ,like quantity of gutka/day,any other addiction ,how long are u addicted and other information ,so u just sms me ur email id ,so we will take other relevent information-Dr.manoj gupta-9929627239
यह दुर्गुण तो छोड़ना ही होगा, किसी भी हालत में।
Yes Praveen ji,Addiction is like a cancer for our family for our country,so we have to quit definately.
Thanks for sharing this good informative article Dr Manoj Gupta.
I appreciate your work in spreading Health awareness.
You will like to read this also http://www.nirogikaya.com/2013/11/how-to-quit-smoking-in-hindi.html
Keep it up !
Thnx Dr.Paritosh,I read ur articles ,ur articles r good.