मास्टर जी क्लास में पढ़ा रहे थे , तभी पीछे से दो बच्चों के आपस में झगड़ा करने की आवाज़ आने लगी।
“क्या हुआ तुम लोग इस तरह झगड़ क्यों रहे हो ? ” , मास्टर जी ने पूछा।

राहुल : सर , अमित अपनी बात को लेकर अड़ा है और मेरी सुनने को तैयार ही नहीं है।
अमित : नहीं सर , राहुल जो कह रहा है वो बिलकुल गलत है इसलिए उसकी बात सुनने से कोई फायदा नही।
और ऐसा कह कर वे फिर तू-तू मैं-मैं करने लगे।
मास्टर जी ने उन्हें बीच में रोकते हुए कहा , ” एक मिनट तुम दोनों यहाँ मेरे पास आ जाओ। राहुल तुम डेस्क की बाईं और अमित तुम दाईं तरफ खड़े हो जाओ। “
इसके बाद मास्टर जी ने कवर्ड से एक बड़ी सी गेंद निकाली और डेस्क के बीचो-बीच रख दी।
मास्टर जी : राहुल तुम बताओ , ये गेंद किस रंग की है।
राहुल : जी ये सफ़ेद रंग की है।
मास्टर जी : अमित तुम बताओ ये गेंद किस रंग की है ?
अमित : जी ये बिलकुल काली है।
दोनों ही अपने जवाब को लेकर पूरी तरह कॉंफिडेंट थे की उनका जवाब सही है , और एक बार फिर वे गेंद के रंग को लेकर एक दुसरे से बहस करने लगे.
मास्टर जी ने उन्हें शांत कराते हुए कहा , ” ठहरो , अब तुम दोनों अपने अपने स्थान बदल लो और फिर बताओ की गेंद किस रंग की है ?”
दोनों ने ऐसा ही किया , पर इस बार उनके जवाब भी बदल चुके थे।
राहुल ने गेंद का रंग काला तो अमित ने सफ़ेद बताया।
अब मास्टर जी गंभीर होते हुए बोले ,” बच्चों , ये गेंद दो रंगो से बनी है और जिस तरह यह एक जगह से देखने पे काली और दूसरी जगह से देखने पर सफ़ेद दिखती है उसी प्रकार हमारे जीवन में भी हर एक चीज को अलग – अलग दृष्टिकोण से देखा जा सकता है। ये ज़रूरी नहीं है की जिस तरह से आप किसी चीज को देखते हैं उसी तरह दूसरा भी उसे देखे….. इसलिए अगर कभी हमारे बीच विचारों को लेकर मतभेद हो तो ये ना सोचें की सामने वाला बिलकुल गलत है बल्कि चीजों को उसके नज़रिये से देखने और उसे अपना नजरिया समझाने का प्रयास करें। तभी आप एक अर्थपूर्ण संवाद कर सकते हैं। “
———- प्रेरणादायक हिंदी कहानयों का विशाल संग्रह ———-
इस कहानी को YouTube पर देखें

Amazing inspirational story. Thanks for giving us motivation by sharing such an amazing article on your blog.
Sorry bhot acchi hai or lekhak ne use assan bhasha me samzaya hai.
यह वास्तव में भयानक कहानी है और प्रेरक भी। सभी कहानी के लिए धन्यवाद, हमें प्रेरित करते रहें। achhikhabar
आपकी कहानी बहुत ही प्रेरणाप्रद है, शेयर करने के लिए धन्यवाद
Aapne bhut hi aasan tarike se ye bata diya ke har insan ke sochne ka tarika ek jaisa nahi ho sakta. This is very ispirtaional. Thank you so much for sharing.
This is very amzing short story.
Keep it up.
बहोत ही प्रेरणादायक जानकारी शेयर किया है आपने ऐसे उत्साह से भरपूर जानकरी शेयर करते रहे
धन्यवाद .
यह बहुत ही प्रेरणादायक कहानी है. सच में इसने दिल को छु लिया है. ऐसे ही अच्छे अच्छे कहानियाँ लिखते रहिये. धन्यवाद.
sir aapki har bat bahut hi inspirational hoti hai
Sirgi kahani achhi hai