एक बार देवताओं में चर्चा हो रहो थी, चर्चा का विषय था मनुष्य की हर मनोकामनाओं को पूरा करने वाली गुप्त चमत्कारी शक्तियों को कहाँ छुपाया जाये। सभी देवताओं में इस पर बहुत वाद- विवाद हुआ। एक देवता ने अपना मत रखा और कहा कि इसे हम एक जंगल की गुफा में रख देते हैं। दूसरे देवता ने उसे टोकते हुए कहा नहीं- नहीं हम इसे पर्वत की चोटी पर छिपा देंगे। उस देवता की बात ठीक पूरी भी नहीं हुई थी कि कोई कहने लगा , “न तो हम इसे कहीं गुफा में छिपाएंगे और न ही इसे पर्वत की चोटी पर हम इसे समुद्र की गहराइयों में छिपा देते हैं यही स्थान इसके लिए सबसे उपयुक्त रहेगा।”

सबकी राय खत्म हो जाने के बाद एक बुद्धिमान देवता ने कहा क्यों न हम मानव की चमत्कारिक शक्तियों को मानव -मन की गहराइयों में छिपा दें। चूँकि बचपन से ही उसका मन इधर -उधर दौड़ता रहता है, मनुष्य कभी कल्पना भी नहीं कर सकेगा कि ऐसी अदभुत और विलक्षण शक्तियां उसके भीतर छिपी हो सकती हैं । और वह इन्हें बाह्य जगत में खोजता रहेगा अतः इन बहुमूल्य शक्तियों को हम उसके मन की निचली तह में छिपा देंगे। बाकी सभी देवता भी इस प्रस्ताव पर सहमत हो गए। और ऐसा ही किया गया , मनुष्य के भीतर ही चमत्कारी शक्तियों का भण्डार छुपा दिया गया, इसलिए कहा जाता है मानव मवन में अद्भुत शक्तियां निहित हैं।
दोस्तों इस कहानी का सार यह है कि मानव मन असीम ऊर्जा का कोष है। इंसान जो भी चाहे वो हासिल कर सकता है। मनुष्य के लिए कुछ भी असाध्य नहीं है। लेकिन बड़े दुःख की बात है उसे स्वयं ही विश्वास नहीं होता कि उसके भीतर इतनी शक्तियां विद्यमान हैं। अपने अंदर की शक्तियों को पहचानिये, उन्हें पर्वत, गुफा या समुद्र में मत ढूंढिए बल्कि अपने अंदर खोजिए और अपनी शक्तियों को निखारिए। हथेलियों से अपनी आँखों को ढंककर अंधकार होने का शिकायत मत कीजिये। आँखें खोलिए , अपने भीतर झांकिए और अपनी अपार शक्तियों का प्रयोग कर अपना हर एक सपना पूरा कर डालिये।
Watch the YouTube Version
धन्यवाद
किरण साहू
रायगढ़ (छ.ग.)
Blog: www.hamarisafalta.com
Email- hamarisafalta@gmail.com
इन बेहतरीन कहानियों को भी ज़रूर पढ़ें :
पढ़ें प्रेरणादायक कहानियों का विशाल संग्रह
We are thankful to Mr. Kiran Sahu for sharing this short inspirational Hindi story on our inner strength.
किरण जी द्वारा कंट्रीब्यूट किये गए अन्य लेख पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें.
यदि आपके पास Hindi में कोई article, inspirational story या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है: achhikhabar@gmail.com.पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!

सही कहा सर जी मनुष्य दुनिया भर की खाक छानेगा पर अपने अगर झांक कर कभी नहीं देखेगा।
Thanks to post such motivational story. The man has many unique powers. It need to undetstand and utilize them.
its true tnx for rimind
kathao ko sunne k bad hme hme us pr amal karna chahia
thank you for sharing this story & your story is very motivational, please continue this
hi, sir
your valuable story of devtas is very impressive and honorable.
thanks to you.
regards
kailash chander,
सुन्दर, मननीय कथा
Very well said
हमारे अंदर छुपे हुए सुप्त गुणों की पहचान कराने के लिए किरण साहूजी और गोपाल मिश्राजी को हार्दिक धन्यवाद !
हम जो सोच सकते है वह कर भी सकते है, जरुरत है तो सिर्फ परिश्रम और आत्मविश्वास की !
एक कहावत तो हम सब ने सुनी है – छोटी सोच और पैर में मोच इंसान को आगे बढ़ने से रोकती है ।
कहावत बड़ी अच्छी लगी .
एकदम सही कहा आपने..