नहीं, मैं कोई ज्योतिषी नहीं हूँ, पर फिर भी मैं बता सकता हूँ कि आपकी life कैसी होगी!

इसके लिए आपको मुझे बस इतना बताना होगा कि on an average आप अपना दिन किस तरह बिताते हैं.
दोस्तों, ये ज़िन्दगी एक-एक दिन करके ही बनी होती है और जिस तरह हम अपना दिन बिताते हैं उसी तरह हमारे हफ्ते-महीने, और साल बीतते हैं और उन्ही सालों में हमारी ज़िन्दगी बीत जाती है.
इसलिए अगर आप ध्यान से ये देख लें और समझ लें कि आपका एक-एक दिन कैसे बीत रहा है तो आप समझ सकते हैं कि आपकी लाइफ कैसी होने वाली है.
- आप दिन भर बस यूँही बिना प्लान किये हुए इधर-उधर टाइम waste करते हैं तो end में आपको life waste लगेगी.
- आप हर दिन सोच समझ कर किसी लक्ष्य को पाने के लिए कदम बढाते हैं तो end में आपको life worth living लगेगी.
- आप इन दोनों के बीच में हैं (like most of us) तो आप आपकी लाइफ एक average human being की life होने वाली है.
मोटिवेशनल गुरु रॉबिन शर्मा ने कहा है-
आज आप जो कर रहे हैं वो दरअसल आपका भविष्य बना रहा है. आप जो शब्द बोल रहे हैं, जो thoughts सोच रहे हैं, जो खाना खा रहे हैं और जो एक्शन ले रहे हैं वही आपकी destiny को define कर रहा है- यह तय कर रहा है कि आप क्या बन रहे हैं और आपकी लाइफ कैसी होगी.
एक real self-assessment करके हम अपनी life trajectory देख सकते हैं. देख सकते हैं कि अगर हम यूँही चलते रहे तो अंत में कहाँ पहुंचेंगे.
ये देखना ज़रूरी है क्योंकि हो सकता है आज एक-एक दिन बर्बाद जाने पर आपको realize ना हो रहा हो कि इसका परिणाम क्या होगा लेकिन जब आज ही आप अपने मौजूदा living pattern का परिणाम देख लेंगे तो आप आपने अन्दर बदलाव लाने के लिए प्रेरित हो सकते हैं.
और आज लाया एक छोटा सा बदलाव आपकी पूरी life trajectory को बदल कर रख सकता है.
याद रखिये आज जो लोग सफलता के शिखर पर हैं वो हमसे-आपसे बहुत अलग नहीं हैं… ना appearance में , ना intelligence में, ना circumstances में… पर फिर भी आज वे वहां हैं जहाँ वे होना चाहते थे…और वे ऐसा सिर्फ एक बड़ा step लेकर नहीं कर पाए हैं…. बल्कि हर दिन लिए गए छोटे-छोटे steps से वे अपनी मंजिल तक पहुँच पाए हैं.
दोस्तों, मैंने भी AchhiKhabar.Com (AKC) को एक दिन में #1 हिंदी ब्लॉग नहीं बनाया. मैंने इसकी शुरुआत October 2010 में की थी…और HCL Technologies में अपनी नौकरी करने के साथ-साथ हर रोज मैं इस पर कई घंटे काम करता था…मैंने एक बार में ही हज़ार आर्टिकल्स नहीं लिखे… बल्कि हर दिन थोड़ा-थोड़ा लिखता रहा, धीरे-धीरे ही सही पर लगातार आगे बढ़ता रहा और एक दिन वो भी आ गया जब AKC दुनिया का सबसे अधिक पढ़ा जाने वाला हिंदी ब्लॉग बन गया और मैं अपनी IT company की जॉब छोड़ कर full time blogger बन पाया.
क्या आप भी आज वो छोटे-छोटे steps लेने को तैयार हैं जो आपके कल को बदल कर रख देंगे? क्या आज आप अपने दिन को एक नए ढंग से जीने को तैयार हैं ताकि इन दिनों को जोड़ कर बनने वाली आपकी ज़िन्दगी भी नयी बन जाए?
याद रखिये हर दिन आपकी बाकी की ज़िन्दगी का पहला दिन है… उस दिन को महान बनाइये….ज़िन्दगी अपने आप महान बन जायेगी.
All the best!
पर्सनल डेवलपमेंट से सम्बंधित अन्य पोस्ट्स:
- तीन कहानियाँ- जो बदल सकती हैं आपकी ज़िन्दगी !
- 7 Habits जो बना सकती हैं आपको Super Successful
- दिल की सुनने में आने वाले 7 challenges !
- आप जो करना चाहते हैं वो हो सकता है…
- कैसे डालें कोई अच्छी आदत? 4 Ideas
Did you like this article on “Importance of Time in Hindi”. Please share your comments.
यदि आपके पास Hindi में कोई article, inspirational story या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है:achhikhabar@gmail.com.पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!

Sir ye jo blog aap likhtey hai main issay bhut hi zayada aaj inspire hua really a awesome blog sir….
Sir aapka blog bahut hi badhiya hai kyonki yeh well desging and fast loading hai. Yeh khubi kisi aur site me bhi ho sakti hai magar aapke blog ka content bahut pasand aaya. Aap bahut hi achcche tarike se apni bat ko users ke samne present karte hai. Thank you.
gopal misra ji,
maine aapke first post 2014 nov me pada tha,but mujhe iss post se sab se jyda laabh huwa कैसे डालें सुबह जल्दी उठने की आदत. fir nokri choro wali, fir Steve Jobs wali, iss se hi mujhe apne hobby ko choose krne ka moka mila, fir maine delhi se IT ki job chood kr Kerala me spa therapist (spa and Ayurveda n yoga) ki training li n ab mai kafi aage aa chuka hoo life happy bhi hai and motivated bhi…..kisi chiz ko karne me chote chote steps lene padte hai ye maine sikha muskil hai but fark padta hai. mai aapko dil se dhanywaad doonga. n maafi iss baat k liye ki last 6-7 months se aapke blog ko read nahi kar paya. iss post mai itna hi….
god bless youu
Thanks and congrats!
Hello Gopal jee,maine aapka bahut SA article padha or usse sikhne Ko bhi Mila,Mai bhi ek instrumentaion engineer Hun,or thoda bahut Mai bhi likh let’s Hun…aapse bahut jyada inspire Hun blogging Ko lekar thanks…aapke is article ke liye.
Thanks 🙂
Mai apke post se bhut inspire hota hu aise he post karte raha kariye.
Thanks
nice
great……I am inspire
achikhabar se acha koi blog ho hi nahi skta ye ek aisi site hai jha sachi or kam ki bate milti koi faltu post nahi hoti yah good work sir
वाकई यह सच है की कई छोटे छोटे प्रयासों से ही सफलता मिलती है.
बहुत बढ़िया लेख गोपाल जी, दिन दिन से हमारा जीवन बनता हैं और उस दिन को हम कैसे बिताते हैं उस पर हमारा भविष्य होता हैं. और अगर हम एक दिन प्रयास कर हमें असफ़लता मिले तो जीवन में कभी रुकना नहीं बल्कि हर दिन नया प्रयास करते रहना एक दिन सफ़लता आपको मिलनी ही मिलनी हैं.
sir, I am following your blog since 2012 age of 15 now I am 21 and your story guide me in a right direction and I am very grateful to you for everything
Thanks Danendra. It is so nice to know this. 🙂