Karva Chauth Quotes Hindi | करवा चौथ पर अनमोल कथन

Karwa Chauth 2026: संक्षिप्त परिचय, पूजा विधि और महत्व
वर्ष 2026 में करवा चौथ 29 अक्टूबर 2026, गुरुवार को मनाया जाएगा. कार्तिक कृष्ण चतुर्थी पर रखा जाने वाला यह निर्जला व्रत पति की लंबी उम्र और अखंड सौभाग्य के लिए रखा जाता है.
व्रत की शुरुआत : सुबह ‘सरगी’ (Sargi Thali) से होती है. इस दिन सुहागिनें पारंपरिक परिधान (Ethnic Wear) जैसे लाल या गुलाबी वस्त्र पहनती हैं, सोलह श्रृंगार करती हैं और काले-सफेद वस्त्रों से परहेज करती हैं.
पूजा अर्चना : शाम के शुभ मुहूर्त में करवा माता और शिव परिवार की पूजा कर करवा चौथ की कथा (Karwa Chauth Katha) सुनी जाती है, जिसमें मट्ठी और खीर का सात्विक भोग लगाया जाता है.
व्यवहार : इस दिन संयमित आचरण रखते हुए क्रोध और सुई-कैंची जैसी नुकीली चीजों के प्रयोग से बचना चाहिए। रात्रि में चंद्रोदय (Moonrise) के बाद चंद्र देव को अर्घ्य देकर, छलनी से पति का दर्शन कर और आरती गाकर यह प्रेम और समर्पण का पावन व्रत पूर्ण किया जाता है।
करवा चौथ Quotes, Thoughts, Shayri, Lines
Quote 1 : चाँद की यह रौशनी आपके विवाहित जीवन को शांति, समृद्धि और प्रेम से भर दे.
Quote 2 : पति के सुख और आयुष्य के लिए व्रत करने वाली स्त्री देवी समान, पत्नी को सम्मान देने वाला पति देव तुल्य.
Quote 3 : हाथों में मेहंदी, माथे पे सिंदूर, गगन में चाँद और बगल में नाथ, हे परमेश्वर ऐसा पावन दिन दिखाने के लिये शत-शत नमन.
Quote 4 :
करवा चौथ पर श्रृंगार सजाया है…
चाँद से थोड़ा रूप चुराया है…!
Quote 5 :
करवा चौथ तो बस बहाना है,
असल में तुम्हे बताना है…
के इस संसार-रूपी नदिया में…
तुम्हारे बिना, अब मेरा कोई किनारा नहीं.
Quote 6 :
बात अगर प्यार और परवाह की है…
तो “आज” हम भी पहला निवाला, तेरा व्रत
छूटने के बाद ही खाएंगे…
Quote 7 :
आज हमारा चाँद बेकरार है…
गगन के चाँद का इंतज़ार है.

Quote 8 :
आज तेरा रूप सुहाना लगता है…
तेरे आगे चांद पुराना लगता है.
Quote 9 : सजना’ मेरी हर दुआ में हो तेरा ही नाम,
इस जीवन में मेरा हो… “यही मक़ाम” !
Quote 10 :
इस पवित्र व्रत का रिश्ता
सदियों तक कायम रहे,
हमारा-तुम्हारा प्यार
हर करवा चौथ पर दोगुना बढ़े.
Quote 11 : सजा है आसमां चांद के इंतज़ार में, तो मैं क्यूँ ना संजू तुम्हारे लिए, तुम्हारे प्यार में.
Quote 12 :
चाँद से रोशन ये करवा चौथ का त्यौहार,
युही जन्मों-जनम बना रहे तेरा मेरा प्यार.
Quote 13 :
चाँद निकलते ही खिल गया तेरा मुखड़ा…
“बेशक”, तू ही तो है, मेरे दिल का टुकड़ा.
Quote 14 :
ज़मीं का चाँद फलक के इंतज़ार में है,
आज न जाने कौन सा मौसम बहार में है.
Quote 15 :
व्रत की थाली, चूड़ियों की खनक…
करवा चौथ पर है बस तुम्हारी ही ललक.
जल्दी से आ जाओ अब सामने हमारे…
आंखें तरस रही हैं पाने को तुम्हारी झलक.

Quote 16 :
इस जनम…
तुम संग बीता हर पल ख़ास है,
तुम्हारे बिना हर खुशी उदास है।
Quote 17 : करवा चौथ पर मैं तुम्हारे प्यार और शक्ति का जश्न मनाता हूँ क्यूँ की, बिन तुम्हारे अब ना मुझे इस लोक में सुहायेगा और ना ही उस लोक में.
Quote 18 : उझले चाँद की रोशनी आपके रिश्ते में चमक लाए, और आप सब को करवा चौथ की शुभकामनाएं.
Quote 19 :
अगर तेरा साथ ना रहे तो…
मेरा नसीब 100% खोटा है.
और तेरे प्यार और समर्पण के बदले…
“धन्यवाद” शब्द बहुत छोटा है.
Quote 20 :
मेरी लम्बी उम्र की कामना करने का वचन तेरा
तो…तेरा हर सपना पूरा करने का वचन मेरा.
Quote 21 :
आज करवा चौथ के दिन…
अगर मैं रुठ जाऊं तो प्यार से मनाना
कुछ कहे बिना ही, सीने से लगाना.
Quote 22 :
करवा चौथ पर संकल्प हमारा…
हर दिन शुभ रहे तुम्हारा…
बड़े दिल से आशीर्वाद है ये मेरा…
सदा ही “अखंड सौभाग्य” रहे तेरा.
Quote 23 :
जिनकी शादी, सम्मान, विश्वास और प्रेम की नींव पर टिकी हो, उस जोड़े का हर दिन करवा चौथ जैसा बन जाता है.
Quote 24 :
इस करवा चौथ पर, मैं इतनी ही दुआ ही मांगूं की…
खुशियों के दिन हों तो तेरे साथ ही हम मुस्काएं…
और मुसीबतों के पल मिले, तो तेरा हाथ कभी न छूट पाए.
Quote 25 :
करवा चौथ पर सजना संवरना तभी अच्छा लगे…
जब खूबसूरती निहारने वाला दिल से पास रहे.

Quote 26 :
कैद कर लो, इस पुरे चाँद के उगने का सीन…क्यूँ की
364 दिन के इंतज़ार के बाद आता है करवा चौथ का यह पावन दिन.
Quote 27 : जीवनसाथी की खुशी और सलामती की दुआओं का पर्व है “करवा चौथ” त्यौहार, इसे बड़े उत्साह से मनाएं.
Quote 28 : आज चाँद से पहले तेरे चेहरे को देखने की ख्वाहिश है, क्यूँ की मेरे जीवन में उझाला चाँद की नहीं तेरी रौशनी से है.
Quote 29 : अपने भरतार के लिए, करवा चौथ के एक दिन भी Fast ना कर पाए, उन्हें सच्चे प्यार का दम नहीं भरना चाहिए.
Quote 30 : करवा चौथ के दिन, पति और पत्नी दोनों ही एक दूसरे की Long Life के लिए Fast करेंगे तो… घर में जगड़े लगाने वालों का मुह सिंदूर-पिए सा हो जाएगा.
Quote 31 : वैसे तो उत्सव बड़े दिनों बाद आते हैं, लेकिन जिस दंपत्ति में समझदारी, त्याग की भावना और विश्वास हो, उनका एक एक दिन त्यौहार बन जाता है.
Quote 32 : इस करवा चौथ प्रण लीजिए, की अपने अपने हमसफ़र की कमियों को मन से स्वीकार करेंगे और खूबियों का खुल कर…. बखान “ज़रूर” करेंगे.

Quote 33 :
करवा चौथ पर यह…
याद दिलाने के लिये शुक्रिया…
की “मैं” कितना ख़ास हूँ…
और
अपने दिल में इस बात की…
हमेशा ठंडक रखना…
मैं हमेशा तेरे पास हूँ.
Quote 34 : चाँद देखकर व्रत खोलने की खुशी से ज़्यादा जीवनसाथी के हाथों से पानी पी कर तृप्त होने का सुकून अधिक “सुख” देता है.
Quote 35 :
करवा चौथ का यह पर्व हर दंपति के जीवन में प्रेम, खुशियाँ, समृद्धि और हमेशा साथ रहने का अखंड आशीर्वाद लेकर आए, यही हमारी शुभेच्छा.
Quote 36 : इस करवा चौथ यह कसम खाएं, की जिसके साथ पूरा जनम बिताने का निश्चय किया है उसके माथे पर चिंता की लकीरें नहीं पड़ने देंगे.
Quote 37 : करवा चौथ पति की लंबी उम्र पाने का व्रत है, लेकिन इसी व्रत के कारण… एक भारिया अपने कंथ की नज़रों में “त्याग और समर्पण” की देवी बन जाती है.
Quote 38 : आपके जीवनसाथी की ख़ुशी ही आपके की मुस्कान बने, और उसका दर्द, आपकी चिंता का विषय बन जाए, यही है सच्चा प्रेम…और प्रेम का पर्व है “करवा चौथ”.
Quote 39 : एक शादी, बड़े बड़े वादों से नहीं, पर निभाई गई छोटी-छोटी जिम्मेदारियों से सफल बनती है, और करवा चौथ की व्रत-पूजा भी, ऐसी ही अहम् ज़िम्मेदारी का हिस्सा है.
Quote 40 :
करवा चौथ की पावन रात…
सलामत रहे अपना यह साथ!
दिल से कहता हूँ सुन मेरी बात…
आबाद रहे अपनी यह कायनात!

Quote 41 : इस दिन मेरा ये व्रत, मेरे अटूट प्यार का पैगाम है, निशब्द, विनम्र और शालीन… “बहुत सी आशाओं के साथ ह्रदय से प्रणाम”!
Quote 42 : आपकी कृपाओं का आभार शब्दों में प्रकट करना संभव नहीं, फिर भी कहना चाहूंगी कि मेरे जीवन जीवन में खुशियों के रंग भरने के लिए शुक्रिया.
Quote 43 : जैसे चाँद की रौशनी आसमान को उजाले से भर देती है, वैसे ही आपने मेरे अकेलेपन के अंधेरे को दूर किया है.
Quote 44 : तुम्हारे होने से मेरे जीवन को सही अर्थ मिला, मुझे अपना जीवनसाथी चुनने के लिए धन्यवाद.
Quote 45 : मेरे जीवन का एक एक उपवास और व्रत हमारी एकता, खुशहाली, तरक्की और आपसी समझदारी के नाम.
Quote 46 : प्रिये, तुम्हारा प्यार मुझे लंबी आयु तक जीवित रहने का उत्साह देता है, तुम्हे खुश रखना, तुम्हारा साथ देना और तुम्हे हर मुसीबत से बचाना मेरा धर्म है, इसी सोच के साथ करवा चौथ का व्रत रखती हूं.
Quote 47 : करवा चौथ का व्रत भले ही साल में एक दिन रखूं, पर तुम्हारी खुशहाली और तरक्की की कामना हर दिन, हर पल करती हूँ.
Quote 48 : आज भले ही चाँद अपने शबाब पर होगा, लेकिन मेरे जीवन में इंद्र-धनुष के रंग भरने का काम आपने ही किया है मेरे “साथी”!
Quote 49 : मनुष्य अवतार मिलना ही बड़ी बात है, लेकिन करवा चौथ का व्रत रख कर, मेरी सलामती की कामना करना, फिर मेरे ही पैर छू कर मुझसे आशीर्वाद लेना, तुमने तो मुझे जीते जी… “दैव पद” दे दिया.
Quote 50 : चंद्र भले ही आसमान में प्रति एक दिन एक बार उंगता हो, लेकिन तुम मेरे मन के गगन में पल-पल विचरण करती हो.
Quote 51 : हे संगिनी… करवा चौथ पर व्रत के लिए भूखी तुम रहती हो, पर यकीन मानों… तुम से अधिक पीड़ा मुझे होती है.
Quote 52 : पति को परमेश्वर समझने वाली महिलाएं और पत्नी को अर्धांगिनी मान कर सम्मान देने वाले पुरुष समाज में सदैव उंच्च स्थान प्राप्त करेंगे.
Quote 53 : मेरा करवा चौथ का यह व्रत इस बात का प्रमाण है कि कोई दुरी कोई मुसीबत हमारे इस रिश्ते को तोड़ नहीं सकती.
Quote 54 : करवा चौथ पर मेरे मन को पढ़ने की कोशिश करोगी तो पाओगी की… चाँद को देख् कर, तुम्हारे व्रत के पूरा होने की जल्दी, तुमसे ज्यादा मुझे थी.
Quote 55 : तुम वो सपना हो, जिसे हर दिन मैं जीना चाहती हूँ, भाग्य में सुख, दुःख जो भी रहे, हमेशा तेरा साथ रहे, “करवा चौथ” पर यही प्रार्थना.
Quote 56 : हर एक बीतता हुआ साल, हर एक करवा चौथ का व्रत मेरे ह्रदय में बसे हुए तुम्हारे प्यार को बढ़ाता जा रहा है.
Quote 57 : जैसे जीवन का अंतिम सत्य मृत्यु है वैसे ही करवा चौथ का व्रत रखने एक पतिव्रता नारी का परम लक्ष्य है…अपने जीवनसाथी के सुख और समृद्धि की कामना करना.
Quote 58 :
चमकते चाँद को देख कर भी,
मैं प्यार से तेरा नाम पुकारूँ…
तेरी नज़र उतार कर,
सारी ज़िंदगी तुझपे ही वारूँ!
Read Also :
- क्या सन्देश देती है दीपावली ?
- मोहम्मद शमी की प्रशंसा में 50 प्रसिद्ध कथन
- सिन्धी व्यापारियों की सफलता के 6 रहस्य
- रमी गेम क्या है ? “सम्पूर्ण जानकारी”
- पानी बचाओ व जल संरक्षण पर 60 अनमोल विचार व नारे
- क्रिस्टियानो रोनाल्डो की प्रशंसा में 57 प्रसिद्ध कथन
- शाहरुख खान की प्रशंसा में 58 प्रसिद्ध कथन
- हार्दिक पांड्या की प्रशंसा में 50 प्रसिद्ध कथन
- रविन्द्र जडेजा की प्रशंसा में 51 प्रसिद्ध कथन
Did you like Karva Chauth Quotes Hindi | करवा चौथ पर अनमोल कथन यह पोस्ट आपको कैसा लगा ? Please share your comments.
यदि आपके पास Hindi में कोई article, inspirational story या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है: achhikhabar@gmail.com.पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks

So sweet! Happy Karwa Chauth, Advance Me,
Waise to India me Bahut Festival hai lekin Wife Husband ke bond ko explain karne ke liye Karwa Chauth hi best 👍