दोस्तों जाने अनजाने हम ऐसी कई चीजें करते हैं जो हमारे personal development के लिए ठीक नहीं होतीं. वैसे तो इन चीजों की list बहुत लम्बी हो सकती है पर मैं आपके साथ सिर्फ पांच ऐसी बातें share कर रहा हूँ जो मैं follow करता हूँ. हो सकता है कि आप already इनमे से कुछ चीजें practice करते हों, पर अगर आप यहाँ से कुछ add-on कर पाते हैं तो definitely वो आपके life को better बनाएगा. So, let’s see those 5 things:
5 चीजें जो आपको नहीं करनी चाहिए और क्यों ?
1) दूसरे की बुराई को enjoy करना
ये तो हम बचपन से सुनते आ रहे हैं की दुसरे के सामने तीसरे की बुराई नहीं करनी चाहिए, पर एक और बात जो मुझे ज़रूरी लगती है वो ये कि यदि कोई किसी और की बुराई कर रहा है तो हमें उसमे interest नहीं लेना चाहिए और उसे enjoy नहीं करना चाहिए. अगर आप उसमे interest दिखाते हैं तो आप भी कहीं ना कहीं negativity को अपनी ओर attract करते हैं. बेहतर तो यही होगा की आप ऐसे लोगों से दूर रहे पर यदि साथ रहना मजबूरी हो तो आप ऐसे topics पर deaf and dumb हो जाएं, सामने वाला खुद बखुद शांत हो जायेगा.
For example यदि कोई किसी का मज़ाक उड़ा रहा हो और आप उस पे हँसे ही नहीं तो शायद वो अगली बार आपके सामने ऐसा ना करे. इस बात को भी समझिये की generally जो लोग आपके सामने औरों का मज़ाक उड़ाते हैं वो औरों के सामने आपका भी मज़ाक उड़ाते होंगे. इसलिए ऐसे लोगों को discourage करना ही ठीक है.
2) अपने अन्दर को दूसरे के बाहर से compare करना
इसे इंसानी defect कह लीजिये या कुछ और पर सच ये है की बहुत सारे दुखों का कारण हमारा अपना दुःख ना हो के दूसरे की ख़ुशी होती है. आप इससे ऊपर उठने की कोशिश करिए, इतना याद रखिये की किसी व्यक्ति की असलियत सिर्फ उसे ही पता होती है, हम लोगों के बाहरी यानि नकली रूप को देखते हैं और उसे अपने अन्दर के यानि की असली रूप से compare करते हैं. इसलिए हमें लगता है की सामने वाला हमसे ज्यादा खुश है, पर हकीकत ये है की ऐसे comparison का कोई मतलब ही नहीं होता है. आपको सिर्फ अपने आप को improve करते जाना है और व्यर्थ की comparison नहीं करनी है.
- Related: क्यों बचें Facebook से? 7 reasons.
3) किसी काम के लिए दूसरों पर depend करना
मैंने कई बार देखा है की लोग अपने ज़रूरी काम भी बस इसलिए पूरा नहीं कर पाते क्योंकि वो किसी और पे depend करते हैं. किसी व्यक्ति विशेष पर depend मत रहिये. आपका goal; समय सीमा के अन्दर task का complete करना होना चाहिए, अब अगर आपका best friend तत्काल आपकी मदद नहीं कर पा रहा है तो आप किसी और की मदद ले सकते हैं, या संभव हो तो आप अकेले भी वो काम कर सकते हैं.
ऐसा करने से आपका confidence बढेगा, ऐसे लोग जो छोटे छोटे कामों को करने में आत्मनिर्भर होते हैं वही आगे चल कर बड़े -बड़े challenges भी पार कर लेते हैं, तो इस चीज को अपनी habit में लाइए : ये ज़रूरी है की काम पूरा हो ये नहीं की किसी व्यक्ति विशेष की मदद से ही पूरा हो.
4) जो बीत गया उस पर बार बार अफ़सोस करना
अगर आपके साथ past में कुछ ऐसा हुआ है जो आपको दुखी करता है तो उसके बारे में एक बार अफ़सोस करिए…दो बार करिए….पर तीसरी बार मत करिए. उस incident से जो सीख ले सकते हैं वो लीजिये और आगे का देखिये. जो लोग अपना रोना दूसरों के सामने बार-बार रोते हैं उसके साथ लोग sympathy दिखाने की बजाये उससे कटने लगते हैं.
हर किसी की अपनी समस्याएं हैं और कोई भी ऐसे लोगों को नहीं पसंद करता जो life को happy बनाने की जगह sad बनाए. और अगर आप ऐसा करते हैं तो किसी और से ज्यादा आप ही का नुकसान होता है. आप past में ही फंसे रह जाते हैं, और ना इस पल को जी पाते हैं और ना future के लिए खुद को prepare कर पाते हैं.
5) जो नहीं चाहते हैं उसपर focus करना
सम्पूर्ण ब्रह्मांड में हम जिस चीज पर ध्यान केंद्रित करते हैं उस चीज में आश्चर्यजनक रूप से वृद्धि होती है. इसलिए आप जो होते देखना चाहते हैं उस पर focus करिए, उस बारे में बात करिए ना की ऐसी चीजें जो आप नहीं चाहते हैं.
For example: यदि आप अपनी income बढ़ाना चाहते हैं तो बढती महंगाई और खर्चों पर हर वक़्त मत बात कीजिये बल्कि नयी opportunities और income generating ideas पर बात कीजिये.
इस बात को इस पोस्ट में डिटेल में समझाया गया है: वो सोचो जो चाहते हो वो नहीं जो नहीं चाहते हो ! Please read it.
दोस्तों, मैं उम्मीद करता हूँ कि इन छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देकर आप Self Improvement के रास्ते पर और भी तेजी से बढ़ पायेंगे और अपनी life को खुशहाल बना पायेंगे.
Watch 5 चीजें जो आपको नहीं करनी चाहिए और क्यों? on YouTube
All the best. 🙂
Gopal Mishra
सेल्फ इम्प्रूवमेंट के लिए इन पोस्ट्स को ज़रूर पढ़ें:
- Pleasant Personality Develop करने के 10 Tips
- कैसे सीखें अंग्रेजी बोलना? 12 Ideas
- सफलता के लिए ज़रूरी है Focus !
- दिल की सुनने में आने वाले 7 challenges !
- Motivated हों या Demotivated काम होना चाहिए !
- क्यों बचें Facebook या WhatsApp से ? 7 reasons.
- जेल से निकलना है तो सुरंग बनाइये !
- कैसे पाएं Interview में सफलता?
——–
निवेदन : यदि यह लेख आपके लिए लाभप्रद रहा हो तो कृपया कृपया comment के माध्यम से मुझे बताएं.और इसे अपने Facebook friends के साथ ज़रूर share करें.
यदि आपके पास English या Hindi में कोई article, inspirational story या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है:achhikhabar@gmail.com.पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!


very nice….
doing good job, keep it up…..
yes! it was nice instruction to improve our life in better way.
through follow these 5 things we can enhance our living standard and make some good habits for us and our next generation as well
really helpful points to understand ourself, as we are tempted to do same above things in any manner,but it becomes hard to realize.
Very Nice lines dear friend ,thanks so much
Aaj mujhe bahut acchi baat pata chali hai .
Ab main ise apne life main apply karunga
Bhaut achha laga ye padh ke
Dear Sir,
apka message sach m hamri lyf ko sahi disha dikha m kafi madagar ho sakta hai agr hm b is rules par chle
By reading this line we can go in good path and can our lives.
than you!
ACHHIKHABAR WEB SITE EK BAHUT ACHHI WEB SITE HAI
it’s vry nice thought, i relly like