बाज का शिकार
लक्ष्य हासिल करने पर प्रेरणादायक कहानी

बाज के बच्चे ने अभी-अभी उड़ना सीखा था… उत्साह से भरा होने के कारण वह हर किसी को अपनी कलाबाजियां दिखाने में लगा था.
तभी उसने पेड़ के नीचे एक सूअर के बच्चे को भागते देखा, ” माँ वो देखो सूअर, कितना स्वादिष्ट होगा ना, मैं अभी उसका शिकार करता हूँ.”
“नहीं बेटा,” माँ बोलीं, “अभी तुम इसके लिए तैयार नहीं हो, सूअर एक बड़ा शिकार है , तुम चूहे से शुरुआत करो.”
बाज आज्ञाकारी था, उसने फ़ौरन माँ की बात मान ली और जल्दी ही उसने बड़ी कुशलता के साथ चूहों का शिकार करना सीख लिया.
अब उसका आत्मविश्वास बहुत बढ़ चुका था, वह अपनी माँ के पास गया और फिर से सूअर का शिकार करने के लिए कहने लगा.
- ये भी पढ़ें: बाज और किसान
“अभी नहीं बेटा, पहले तुम खरगोश का शिकार करना सीखो”, माँ ने समझाया.
कुछ ही दिनों में बाज ने खरगोशों का शिकार करना भी सीख लिया. उसे पूरा यकीन था कि अब वो अपने पहले लक्ष्य सूअर को ज़रूर मार सकता है…और इसी की आज्ञा लेने वह माँ के पास पहुंचा.
पर इस बार भी माँ ने उसे मना कर दिया और पहले मेमने का शिकार करने को कहा. बाज जल्दी ही मेमनों का शिकार करने में पारंगत हो गया.
फिर एक दिन वह अपनी माँ के साथ यूँही डाल पर बैठा था कि एक सूअर का बच्चा उधर से गुजरा… बाज ने अपनी माँ की ओर देखा…माँ मुस्कुराई और सूअर पर झपट पड़ने का इशारा किया.
बाज ने फ़ौरन नीचे की ओर उड़ान भरी और उस दिन उसने पहली बार अपना मनपसंद खाना खाया.
दोस्तों, सोचिये अगर माँ ने पहली बार में ही उसे सूअर का शिकार करने को कह दिया होता तो क्या होता?
पढ़ें: बाज और पेंगुइन
नन्हा बाज निश्चित तौर पर असफल हो जाता…और संभव है उसका आत्मविश्वास कमजोर हो जाता. लेकिन जब उसने पहले छोटे-छोटे शिकार किये तो उसका आत्मविश्वास और उसकी काबिलियत दोनों निखरती गयीं. और अंततः वह अपने मनपसन्द लक्ष्य को पाने में सफल हुआ.
बाज की ये कहानी हमें अपने बड़े लक्ष्य को छोटे-छोटे आसान हिस्सों में बाँट कर उसे पाने की सीख देती है. इसलिए बड़ा लक्ष्य बनाइये, ज़रूर बनाइये लेकिन उसे पाने के लिए अपने अन्दर धैर्य रखिये, अपने गुरु की बात मानिए और योजनाबद्ध तरीके से उसे छोटे हिस्सों में बांटकर अंततः अपने उस बड़े लक्ष्य को हासिल करिए.
———–
इन कहानियों को भी पढ़ें:
- बाज की उड़ान
- सीख देती बच्चों की तीन कहानियां
- राजा शिवि बाज और कबूतर की बेहद रोचक कहानी
- संगती का असर
- सफलता का रहस्य
लक्ष्य हासिल करने प्रेरणादायक पर कहानी आपको कैसी लगी? कृपया कमेन्ट के माध्यम से अपने विचार शेयर करें.
यदि आपके पास Hindi में कोई article, inspirational story या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है: achhikhabar@gmail.com.पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!

Ye story mujhse bhot achi lagi. Isse hame bhot achi prerna milti hai ki hum apne lakshya mein kaise focus kr sakte hai.
सर आप बहुत बढ़िया मोटिवेशन कहानी लिखते हो और लगे रहो
It is very informative story. It will do guidance of people.
और यह कहानी बहुत अच्छी लगी सर अक्सर जब मैं ऐसी जोश भर देने वाली कहानियो को पढता हूँ तो थोड़ी सी मुस्कुराहट आ जाती है क्योकि कहीं न कही मैं ऐसी ही कहानी से सीखते हुए अपने लाइफ में आगे बढता रहता हूँ , बहुत बहुत धन्यवाद सर ऐसी कहानी शेयर करने के लिए |
Bahut khub sirji.
बहुत ही प्रेरित करने वाली कहानी, बड़े लक्ष्य को पाने के लिए छोटे छोटे लक्ष्य बनाकर आसानी से पूरा कर सकतें हैं।