पापा के लिए 44 Emotional & Heart Touching Lines | Father’s Day Special Quotes

1. पिता वो हस्ती है जो परिवार को जोड़े रखता है, उनकी मुख-मुद्रा भले ही गंभीर दिखे, पर मन में बच्चों के लिए बेशुमार प्यार होता है.
2. माता का स्थान विषेश होता है, उनके अलावा एक Father / पिता ही है जो खुद से ज्यादा अपने बच्चों को सफल होता देख् खुश हो सकता है.
3. स्वभाव में ख़ामोशी और कार्यशैली में समझदारी और जूनून, यही है मेहनती पिता की पिता की पहचान.
4. अपने पुराने जूतों-कपड़ों की चिंता पीछे छोड़ कर, आपकी पॉकेट-मनी देने वाले, उस भले इन्सान की थाली…. घर में भोजन पर, सब से पहले सझे, ये आपकी जिम्मेदारी है.
5. पिता भी चाहता है कि बिना क्रोध, वो भी माँ के जैसे बच्चों को दुलार करे, लेकिन वो कतय नहीं चाहता, की उसने जो मुसीबतें सही, वो आपको सहनी पड़े, यही कारण है उनका स्वर ऊँचा और स्वभाव तीखा होगा.
6. जीवन में अधूरे छुटे सपने बहुत दर्द देते हैं, इसी लिए एक समर्पित पिता चाहता है कि उसके बच्चों का कोई सपना अधूरा ना रहे.
7. चार अंजान लोगों के सामने अगर… आपने अपने पिता को पलट कर जवाब नहीं दिया है, तो खुद को संस्कारी बच्चों की गिनती में जोड़ लेना.
8. पिता की तुलना घर की छत और घटादार पेड़ से की गई है, इस बात से फर्क नहीं पड़ता की, वो निर्बल है या बलवान, जीवन में उनकी मौजूदगी ही हिम्मत देती है.
9. नई पीढ़ी के बच्चे भले ही Faishon और Trend के चक्कर में पिता की दी हुई सीख “बेकार” समझ बैठें, लेकिन मुसीबत के समय, कईं बार उन्ही की सलाह से ही मुसीबत टलती है.
10. प्रेम दिखाना पिता को नहीं आता, लेकिन बिना बताए बच्चों का मन पढ़ लेना उन्हें अच्छे से आता है.
11. जो बच्चा अपने बाप के माथे का पसीना उसके तलवों तक आता देख् लेता है, वो न फ़िजूल खर्ची करेगा और ना ही अपनी जिम्मेदारियों से आँख चुराएगा.
12. परिवार बिखरेगा या संवरेगा, यह पिता का आचरण तय करता है, एक Father कम बोलता हैं, लेकिन सबसे ज्यादा समझता हैं।
13. अपना वर्तमान दूसरी पायदान पर रख कर, आज जिसने मेहनत चुनी, “ताकि आपका फ्यूचर बने”, उस उस इन्सान (पिता) की शान में कभी गुस्ताखी मत करना.

14. कईं बच्चे माँ-बाप से पूछते हैं… आपने हमारे लिए किया ही क्या है? याद रहे, ये वो माँ-बाप है जो त्यौहार और इतवार नहीं मनाते थे, ताकि आपके स्कूल फीस और कपड़ों के पैसे कम न पड़े.
15. जीवन में मेहनत करने की प्रेरणा लेने के लिए Books पढ़ने या Biography देखने की जरुरत नहीं, अपने पिता के परिश्रम और संघर्ष पर गौर कर लेना, इतना काफी होगा.
16. दुनियां का काम है राय बनाना, शक करना, ऊँगली उठाना, ऐसे समय में पिता ही होता है जिसके मन में होता है कि “मेरा बच्चा कर लेगा”.
17. कहते हैं कि पिता से विमुख हो कर, स्वर्ग में जाने से भी सम्मान नहीं मिलता, संतान का सब से पहला धर्म है अपने जनक (माता) और पालक (पिता) का सम्मान करे, उसके बाद भगवान्, परिवार, समाज और दुनियां.
18. मन में सवाल उठे की आखिर एक पिता कौन है? तो ये जवाब ध्यान में रख लेना… बच्चों के सुनहरे जीवन का अदृश्य रचयता “पिता”.
19. इन्सान का स्वाभाव है, जब जीत संभव दिखे तभी विवाद और लड़ाई में उतरता है. लेकिन जब बात संतान पर आ जाती है तो पिता का एक ही लक्ष्य होता है, किसी भी कीमत पर अपने बच्चों से मुसीबत दूर करना.
20. सख्त होने का दिखावा, एक पिता से बेहतर शायद ही कोई और कर सके, क्यूँ की नाराज़ बच्चा जब, रात 12 बजे तक खाना नहीं खाता तो, सब से ज्यादा बेचैन डांट लगाने वाला पिता ही होता है.
21. हिसाब किए बिना खर्च करने की हिम्मत पिता में ही होती है, इसी लिए तो पिता को बिना अपेक्षा के प्रेम करने वाले इंसान माना गया है.
22. अगर जिंदगी में किसी महान परिवार से मुलाकात हो जाए, तो समझ लेना, उसे बनाने में एक समर्पित पिता ने दिन रात एक कीए होंगे.
23. जो इन्सान जवानी में अपने सिर के बालों को हाथ लगाने नहीं देता था, वो अब अपने बालों में अतरंगी चोटियां बनी देख् मुस्कुरा देता है, यही है “बच्चे के लिए पिता का प्यार”.

24. लगभग हर एक बच्चे का पहला सुपरहीरो उसका पिता ही होता है. उसके बाद एक दौर वो भी आता है जब बच्चों को अपना पिता “अंडर अचीवर” लगेगा, लेकिन जब वे खुद पेरेंटिंग के रोल में आ जाते हैं तो अपने पिता को एक forever champion की तरह ही याद करते हैं.
25. अपने अनगिनत त्याग और बलिदान के लिए एक पिता कभी भी यश नहीं मांगता, लेकिन बिना कहे, इसपर उसका हक़ तो है ही…
26. जग की रीत : कहते बहुत हैं, करते कम, लेकिन एक पिता इसके “बिलकुल” उलट होता है, बातों से भले ही ना जताए, लेकिन उसके एक्शन बता देते हैं कि उसे अपने बच्चों की कितनी अधिक परवाह है.
27. दुनियां तब मानेगी जब आप हकीकत में विजेता बनेंगे, लेकिन एक पिता की नजरों में बच्चा स्पर्धा में उतरने से पहले ही विजयी बन जाता हो. यही है उसका विश्वास, सच्चा प्यार.
28. पिता वो है जो भले ही सब कुछ सही ना कर सके, लेकिन बच्चों के जीवन में “सब कुछ Fix करने का प्रयास करना” वो… कभी नहीं छोड़ता.
29. बच्चों की जरुरत पूरी करने के लिए…अपनी Super Bike बेच कर scooter या bus में चलने का जिगरा एक पिता ही दिखा पाता है, तो याद रहे, जब अपनी कार खरीदो तो Front Seat पर पहले “पिता” को बैठाना है.
30. एक कुशल पिता सिर्फ अपने बच्चों को बड़ा ही नहीं करता वो उनमें आशा जगाने, स्वप्न देखने और हिम्मत बनाए रखने की सीख भी देता है.
31. जब तुम अपने आपसे पहले परिवार की खुशियों और ज़रूरतों को जगह देने लगो तो समझ जाना, पिता के गुण तुममें आने लगे हैं.
32. खुद पर भरोसा खो देने की सूरत में पिता के पास जाना, उनका हाथ अपने माथे पर रख कर, अपनी व्यथा सुना देना, रास्ता मिले न मिले, हिम्मत ऐसी मिलेगी की मुसीबत ही दम तोड़ देगी.
33. सलाह देने तो सब आते हैं, लेकिन मदद बहुत कम लोग कर पाते हैं, एक पिता इस कार्य में सब से आगे खड़ा रहेगा, और अगर वो मदद नहीं कर पाया तो भी “साथ नहीं छोड़ेगा”.
34. अगर बाप गरीब है तो उससे मेहेंगा तौफा ना मिलने का गम ना करना, उसका साथ होना ही आपके लिए “बेशकीमती सौगाद” है.
35. बार बार गलत साबित होने पर भी 2 किस्म के लोग दांव लगाएंगे, एक तो हारा हुआ जुआरी… जीत की आस में, दूसरा, आशाओं से भरा हुआ एक बाप, बच्चे के सफल होने की Hope में. (Father is great)
36. एक आदर्श पिता अपनी मुसीबतों की लकीरें चेहरे से छिपा लेता है, क्यूँ की वो जानता है कि परिवार उसे प्रसन्न देख् कर खुश होगा और उदास देख् कर चिंतित.
37. पिता का काम है बच्चों को डिसिप्लिन सिखाना, इस प्रक्रिया में वो बच्चों की नफ़रत झेलने से भी नहीं डरता, क्यूँ की वो जानता है दुनियां बड़ी बेरहम है, अनाड़ी बच्चों पे दया नहीं दिखाएगी.
38. एक पिता अपने बच्चों को अपना नाम ही नहीं देता, अपनी ताकत, विरासत, सुरक्षा और संस्कार भी देता है, इसी लिए तो उसका स्थान देवों से भी ऊपर बताया गया है.
39. बच्चे कितने भी मील दूर रहें, कितनी भी नाराज़गी हो, बाप को एक फोन कॉल और उसमें ये शब्द… “मुझे आपकी मदद चाहिए“, बड़े से बड़े पत्थर-दिल बाप को पिघला देते हैं.

40. आपकी जरूरतें और मुसीबतें लोगों को जब सुआनोगे तो पहले उनके कानों तक बात पहुंचेंगी, फिर दया आ गई या फायदा दिखा तो दिल तक बात जा सकती है, लेकिन माता-पिता का उल्टा है, वे दिल से अपने बच्चो की बात सुनते हैं.
41. अपनी जिंदगी की किताब के सभी पड़ाव पर एक नज़र डाल कर देखना, आपके पिता ने ही सब से महत्वपूर्ण चैप्टर लिखा होगा.
42. अभी तो बस पढ़ाई करता हूँ, अभी अच्छी जॉब मिली नहीं है, ये लक्ज़री डायलॉग बोलने की छूट उन्ही बच्चों के पास होती है, जिनके माँ-बाप काम पर लगे हों. बाकियों का नसीब तो दुनियां ही… “Fix” कर देती है.
43. तुम जो काम (छोटा काम) अपने दोस्तों से डिस्कस करने से भी हिचकते हो, वो काम सालोंसाल कर के, तुम्हारे पिता ने, तुम्हे पाला है, ये बात उनके बुढ़ापे में याद ज़रूर रखना.
44. पिता का प्रेम ढाल और तलवार दोनों का प्रतिक है, अगर बच्चा गलत राह पर निकल पड़े तो क्रॉध की धार और उसपर मुसीबत आन पड़े तो ढाल सी मजबूत सुरक्षा.
Read Also :
- गामा पहलवान : अभ्यास में ही 40 पहलवानों को पटक देता था “रुस्तम ए हिन्द”
- किशोरअवस्था में माँ बाप से नहीं बनती तो… बच्चे “सावधान”
- भारत के 20 महान भक्त और उनकी चौंकाने कहानियां
- संत दामाजी पंत की जीवनी व् कथा
- सचिन तेंदुलकर की जीवनी “संघर्ष से सफलता का सफर”
- जीवन शिक्षा और संघर्ष की कहानी “डॉ भीमराव अंबेडकर”
- गायिका आशा भोसले की जीवनी
Did you like “पापा के लिए 44 Emotional & Heart Touching Lines | Father’s Day Special Quotes ” यह पोस्ट आपको कैसा लगा ? Please share your comments.
यदि आपके पास Hindi में कोई article, inspirational story या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है: achhikhabar@gmail.com.पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks

Join the Discussion!