How to become rich in Hindi?
करोड़पति बनना है तो नौकरी छोडिये !
चलिए, पहले एक छोटी से exercise करते हैं। आप अपने शहर के किन्ही पांच करोड़पतियों की list मन में सोचिये….. please इस step को miss मत कीजिये, सोचिये ज़रूर !!!

अब बताइये इस लिस्ट में क्या कोई ऐसा भी है जो नौकरी पेशा है? मेरी लिस्ट में तो नहीं है, मेरे दिमाग में जो नाम आये वो मै आपको बताना चाहूँगा। मैं Gorakhpur, U.P का रहने वाला हूँ और ये लोग वहीँ के हैं:
- चेतना मसाले वाले Uncle,
- डॉ. अग्रवाल, जिनका खुद का Hospital है
- Mr. Jalan- सरिया वाले
- मेरे colony के एक uncle जिनके Engineering College चलते हैं, और
- बरनवाल Uncle, जिनके यहाँ से हम लोग jewellery खरीदते हैं।
इन सभी में एक बात common है। लोग इनके यहाँ नौकरी करते हैं पर ये किसी के यहाँ नौकरी नहीं करते। ये सभी उद्यमी हैं, Entrepreneurs हैं, Businessmen हैं पर employee नहीं हैं।
मैंने कुछ दोस्तों से भी ये प्रश्न किया उनकी सूची में भी किसी नौकरी करने वाले का नाम नहीं था। अब ये बात और है कि आप दीमाग पे जोर डालेंगे तो कुछ ऐसे लोग मिल जायेंगे पर इनमे से ज्यादातर के बाल या तो सफ़ेद हो चुके होंगे या फिर पूरी फसल ही साफ़ हो चुकी होगी। 🙂 अगर बाल सफ़ेद करा कर Crorepati बनना है तो नौकरी बुरी नहीं है। तीन-चार promotion और 15- 20 साल में आप Crorepati बन ही जायेंगे… पर ऐसे बने तो बच्चों के लिए बनेंगे अपने लिए नहीं…और मज़ा तो अपने लिए बनने में है; क्यों? और अगर अपने लिए Crorepati बनना है तो खुद बनना होगा एक Entrepreneur.
यहाँ एक बात कहना चाहूँगा कुछ लोग ज्यादा पैसा कमाने कि इच्छा रखने वालों को उतनी respect से नहीं देखते हैं, पर मुझे लगता है कि इस मंहगाई को देखकर उनके विचार में भी बदलाव आ चुका होगा….कितना कमाना ज्यादा कमाना है इसकी परिभाषा बड़ी तेजी से बदल रही है; मेरी नज़र मैं ज्यादा पैसे कमाने की इच्छा रखना एक अच्छी बात है, बशर्ते उसे कमाने के लिए गलत काम न किये जाएँ। और शायद इस article को भी वही लोग पढ़ रहे होंगे जो ऐसी इच्छा रखते होंगे वरना article का title पढ़ने के बाद ही वो किसी और topic पर चले गए होते। चलिए अब आते हैं main मुद्दे पर :
पर नौकरी छोडें कैसे ?
सवाल बिलकुल ठीक है। पर उससे भी बड़ा एक सवाल है:, “नौकरी छोड़ी तो करेंगे क्या ?” अगर आपके मन में ये दुसरा सवाल आ रहा है तो उसका मेरे पास कोई जवाब नहीं है। क्योंकि ये तो आपके अंदर से आने वाली आवाज़ है कि आप क्या करना चाहते हैं। और यदि यह नहीं आ रही है तो अभी आप इस तरह के step के लिए बिलकुल तैयार नहीं हैं…पर ये बात पक्की है कि यदि आप चाहें तो समय के साथ खुद को तैयार कर सकते हैं।
लेकिन यदि आप उनमे से हैं जिनका कोई सपना है, जो कुछ बड़ा, कुछ महान, कुछ अपना करना चाहते हैं तो आपको पहले प्रश्न के बारे में सोचना ही होगा। क्योंकि अगर आप अभी नहीं सोचेंगे तो आगे आपके लिए ये सोचना और भी मुश्किल हो सकता है भविष्य में:
- आपकी जिम्मेदारियां बढ़ जायेंगी यानी आपकी risk लेने की क्षमता घट जायेगी।
- हो सकता ही आपकी salary बढ़ जाए और आप खुद को समझा लें। कि “चल भाई पैसे आ तो रहे हैं…अब और क्या चाहिए।”
कुछ लोग सोच सकते हैं कि lecture देना आसान है पर करना बहुत मुश्किल है। बात सच है, पर ये भी सच है कि ये करना मुश्किल ज़रूर है पर असंभव नहीं।
अगर Dheerubhai Ambani ने petrol pump की नौकरी नहीं छोड़ी होती तो क्या आज Reliance जैसी company होती? अगर Narayan Murthy ने Patni Computers की अपनी नौकरी नहीं छोड़ी होती तो क्या आज Infosys का कोई वजूद होता? Amitabh Bachchan ने भी पहले Shaw Wallace और बाद में Bird & Co, नाम की एक shipping firm में काम किया, अगर उन्होंने भी अपने दिल कि आवाज़ नहीं सुनी होती तो भला भारत को कहाँ मिलता इतना बड़ा महानायक?
ये बहुत बड़े-बड़े उदाहरण हैं, जिन्हें हम सब जानते हैं पर यकीन जानिए कि ऐसी हजारों success stories हैं, जहाँ पर लोगों ने अपनी सोच को हकीकत में बदल कर दिखाया है…गांव की गलियों से निकल कर शहर की बुलंदियों को अपना बनया है। खुद बने हैं करोड़पति और कईयों को लखपति बनाया है।
पर अभी भी हमारा जो पहला सवाल था कि “पर नौकरी छोडें कैसे?”वो वहीँ का वहीँ बना हुआ है। कहने की बात नहीं है कि ये एक एक बहुत ही बड़ा step है, और बस यूँहीं नहीं लिया जा सकता है। इस क्रांतिकारी कदम को वही उठा सकता है जिसके मन में कुछ अपना करने की तीव्र इच्छा हो और वो अपने plan को execute करने के लिए बहुत ज्यादा passionate हो। जिनके अंदर वाकई में कुछ कर गुजरने की दीवानगी होती है, वो इधर-उधर की बातें ज्यादा नहीं सोचते और बस लग जाते हैं अपने प्रयासों में।
- कैसे छोड़ें नौकरी ? जानने के लिए ये लेख ज़रूर पढ़ें : जेल से निकलना है तो सुरंग बनाइये !
पर हममें से ज्यादातर लोग (including me) कुछ करना तो चाहते हैं, पर हमारे अंदर एक डर सा लगा होता है कि कहीं हम fail हो गए तो जो है वो भी चला जायेगा। ये डर वाजिब भी है। इसीलिए मेरी समझ से एक बीच का रास्ता निकालना अच्छा साबित हो सकता है, जैसे कि कोई Side-Business शुरू कर के। ये एक पुराना अजमाया हुआ तरीका है, जो आपने अपने आस-पास देखा भी होगा। Office timing के बाद और छुट्टी के दिनों में लोग अपने साइड-बिजनेस को करते हैं और जब धीरे-धीरे बिजनेस ट्रैक पर आ जाता है तो अपनी नौकरी छोड़ कर पूरा समय business में लगाते हैं। एक छोटा सा उदहारण देना चाहूँगा जो मैंने Rashmi Bansal जी की “Connect The Dots” book में पढ़ा था।
N Mahadevan के अंदर एक Hotelier बनने की चाहत थी पर भाग्य ने उन्हें एक Professor बना दिया था, पर उन्होंने भाग्य के इस फैसले को चुनौती दी और Madras University में अपनी Professor की prestigious job छोड़ कर उन्होंने multi-million dollar Food Empire खड़ा कर दिया।
सुबह 9 बजे से शाम को 4:30 बजे तक पढाने के बाद इन्होने काम समझने के लिए एक और जॉब पकड़ ली, वो रोजाना शाम 6 से रात 12 बजे तक एक hotel में duty करने लगे। जब काम समझ आ गया और कुछ पैसे इकठ्ठा हो गए तो उन्होंने खुद का एक Chinese restaurant शुरू कर दिया।आज उनके restaurants 16 देशों में हैं, जिनमे कुल 3000 employee काम करते हैं। इन्होने खुद तो MBA नहीं किया है पर IIM-Ahmedabad से pass-out बन्दों को business सँभालने के लिए रखा हुआ है।
मेरा plan :
शायद आप जानते होंगे कि मैं भी job कर रहा हूँ, और मैंने भी अपने लिए एक रास्ता चुना है, जो मैं आपको बताना चाहूँगा, हो सकता है आपके लिए भी इसमें से कुछ idea निकल आये।
मेरा idea, दर-असल मेरा और मेरी wife Padmaja का idea है । शादी से पहले वो job करती थी, पर हमने decide किया कि शादी के बाद husband और wife दोनों का job करना एक बेवकूफी है। क्योंकि ऐसा करके हम हर महीने अपनी income में 10-20 हज़ार रुपये extra तो जोड़ सकते हैं पर अमीर नहीं बन सकते। इसलिए उसने job छोड़ दी।अब आगे कुछ करना था।
चूँकि शुरू से ही उसका मन beauty related चीजों में ज्यादा लगता था इसलिए हमने decide किया कि हम अपने एक बहुत ही standard beauty parlour खोलेंगे, और धीरे-धीरे इसकी branches आस-पास के अन्य शहरों में खोलेंगे। वो parlour की अंदरूनी चीजों का ध्यान रखेगी और मैं promotional activities और expansion के लिए काम करूँगा। खुशी की बात ये है कि हमने इस प्लान को execute करने की शुरुआत भी कर दी है।
पहला step इस business को करीब से समझने का था, इसीलिए फिलहाल Padmaja VLCC से Beauty से related एक formal certification course कर रही है और part –time एक जान-पहचान के parlour में practice करके अपनी skills को और भी निखार रही है। इसके बाद कुछ चीजें और करनी होंगी और हमारा plan implement हो जायेगा। अब इसमें हमें सफलता मिलेगी या नहीं ये हम नहीं जानते…पर अगर हमने try भी नहीं किया तो ये बिना match खेले ही हार मान लेना होगा। और हमें तो जीतना है।
मेरे कुछ दोस्तों ने भी ऐसा ही कुछ किया है, मेरे friend Vaibhav Srivastava ने job करते हुए एक tuition center की franchisee ली है और कुछ partners की मदद से उसे profitable बनाने में लगे हुए हैं। मेरे एक अन्य मित्र Rahul Sahay ने भी Reliance Life Insurance में काम करते हुए कुछ दोस्तों साथ मिलकर एक Vocational Training Centre, NIPS और एक शानदार restaurant खोल लिया है।
बहुत सारे लोग बहुत सारी ideas के साथ अपने-अपने सपनो को साकार करने में लगे हुए है, और कर रहे हैं,हम इंसानों में यही तो खास बात है,हम जो सपने देखते हैं उन्हें साकार भी कर सकते हैं।
अंत में यही कहना चाहूँगा कि –
कोई risk ना लेना ही जिंदगी का सबसे बड़ा risk है…
और ये risk आप नहीं उठा सकते इसलिए अपने दिल की आवाज़ सुनिए और अपने सपनो को साकार कीजिये।
All the best !
Update Dec 2012: We have started the parlour.
Update May-2015: I have resigned from my job. Read this to know more:
एक MNC जॉब छोड़ कर फुल टाइम ब्लॉगर बनने की कहानी
पैसे कमाने से सम्बंधित इन पोस्ट्स को ज़रूर पढ़ें:
- Passive Income के ज़रिये कमाएं पैसे
- पैसों को लेकर क्या कहते हैं दुनिया के अरबपति
- Money Quotes in Hindi
- Business Ideas – शुरू करें अपना खुद का बिजेनस
- अमीर बनना है तो अपनाएं अरबपति वारेन बफे की इन 10 मन्त्रों को !
- Business शुरू करने में देरी की 3 वजहें !
- Entrepreneur बनने के लिए क्या ज़रूरी है क्या नहीं ?
- कैसे पाएं सफलता? तीन ज़रूरी बातें!
—– व्यक्तित्व विकास से सम्बंधित इन लेखों को ज़रूर पढ़ें —–
Friends, this article is not about, how to become rich in short time, in one day or just overnight. It is about dreaming big and gathering the courage to take risk and change your destiny. Go for it…you have only one life!
निवेदन :कृपया अपने comments के through बताएं कि “How to become rich in Hindi” / “करोडपति कैसे बनें ” Article आपको कैसा लगा।
यदि आपके पास Hindi में कोई article, inspirational story या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें। हमारी Id है:achhikhabar@gmail.com।पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे। Thanks!

मैं आज पहली बार आपकी वेबसाइट पर गया और मुझे बहुत प्रेरणा मिली है मैं भी अपनी जॉब छोरकर स्वयं का कुछ करना चाहता हूँ आपका प्रयास सराहनीय है। आप को मेरी ऒर से अनेको धन्यवाद्
Sir aapne bahot Achchi tarikese bataya hai k Nokari Karate hue bhi side business kar ke aur vo business badhake hum bahot piasa kamake fir nokari chod sakate hai. ye tarika surakshit bhi hai our mumkin bhi.thanks for !!!!
sir aapki baat bilkul thik h. maine bhi ek business start kiya h part time jo m apne office tym k baad krta hu. mujhe bhrosa h k mai jaldi hi job se resign de dunga and is business ko bahut aage tak le jaunga.t aapke blog sir hmari life change kr rhe h aapka blog ab to hmara saathi bn gya h thanku sir.
Bhut sahi likha hai our mai is ko follow kar chuka hu mai bhi aaj 2 beauty salon ka malik hu
Sir
Thank you very much for this article We started to think about the business today and it will take to complete
Thnks for your Best Advice & your’s motivation Articles.
Apne jo likha hai bahoot hi accha likha hai, isko padne ke bad kuch karne ka man karta hai, ki Apni life ko badal dalo, jo aaj tak nahi mila hai ab vo sab pa lena ka ek tarika mila hai . isko jo bhi padhega uske Thoughts jarur change honge or unki Life change ho jayegi.
Navneet Agrawal
Thankyou Mishra sir,
Aaj Aapka ye artical pad kar mujhe ye accha laga ki maine jo step liya hai wo bilkul sahi hai. because maine apne job ko resign kar diya hai, apne sapno ko poora krne aur success ko dekhne ke liye. jahan maine 5 saal MNC comp me waste kar diye aur kucch b achieve nhi kar paaya. wahi me ab kudh ka business start krne jaa rha hu with my full postive energy.
Thanks Again
i am shyam jatava form indore maine aapka lake pada bahut achha kyoki me bhi pehle job karta tha jab pata chala ki muje job karke aaj tak ko corepati nahi bana. isliye bhir maine apne business ki starting ki aur aaj mein kafi ajche mukam par hu. aur bahut jalad hi me apana self ka business start karne ja raha hu.. thanks
Hi, Dear How are you.
Mera naanm vikas hai or last 1 year se job kr rha hu. aaj maine apka ye artical pada to jo mujhe pasand aaya. kaam krne ka maan to kafi tym se hai but starting hi ho paa rhi thi. filhal hi maine apni job chhod di hai or ab apna business start kr diya . is artical se mujhe wo sab baatain clear hui jo mere samne aai thi mujhe bhi ek good entrepreneur banna tha . aaj main ek software company ka malik hu or at present jitna mai job mai kama pa rha tha usse jyada hi mei ab income hai or apne kaam ka khud malik.
Thaks
vikas
9654396201
thanx brother jitna time mene govt. job lene mia gawaya hai utna time mia koi kaam karta tto mia
aaj bahut agai bar gya hota. mai abhi prvt job kar raha hu magar mane abhi apni wife ko
sweter banane kaa kaam sikha raha hu machine par mai issi kaam mai apna sapne pure karna chahat hu
hi sir
my name jyoti srivastava
maine apka artical pada aur mujhe bahut ache laga mujhe lagta hai ki mai bhi kuch life me kar sakti ho.
mai 3yrs se job kar rahi hun but abhi tak kuch bhi nahi kar payi
thanks motivate karne ke liye