आपने movies में कोई ऐसा scene ज़रूर देखा होगा जिसमे hero jail से भागने के लिए एक सुरंग बनाता है और finally उस जेल से फरार हो जाता है. काफी exciting होता है ये, नहीं!

पर आज मैं आपको खुद यही काम करने के लिए कह रहा हूँ …मैं आपको एक सुरंग बनाने के लिए कह रहा हूँ..क्योकि आप भी अपनी life के hero हैं और unfortunately एक virtual jail में क़ैद हैं …एक ऐसी जेल जिसमे जाने से पहले आपको पता भी नहीं था की वो एक जेल है….. आप किसी ऐसी job, business या काम में फंस चुके हैं जो आपको बिलकुल पसंद नहीं है …कभी कभी तो आप frustrated feel करते हैं …क्योंकि आप यहाँ वो नहीं कर रहे होते जो आप सबसे अच्छे ढंग से कर सकते हैं…आप खुद इसे छोड़ना भी चाहते हैं लेकिन financial obligations की वजह से छोड़ नहीं पाते..
मत accept करिए इस condition को, अपनी सुरंग बनाना शुरू करिए …अपने दिल का काम शुरू करिए …अगर नहीं पता कि वो क्या है तो उसे तलाशिये ….पर उस काम को ज़िन्दगी भर मत करिए जिसे आप पसंद नहीं करते …. जो आपको mediocre बनाता है. इस बात को हमेशा याद रखिये कि –
जिस चीज को आप चाहते हैं उसमे असफल होना जिस चीज को आप नहीं चाहते उसमे सफल होने से बेहतर है.
कैसे बनाएं सुरंग ?
कैसे से ज्यादा ज़रूरी है की क्यों बनाएं … जेल में बहुत से कैदी होते हैं पर हीरो ही सुरंग क्यों बना पाता है, क्योंकि उसके सामने एक motive होता है, ये motive ही उसे इतना कठिन काम करने की inspiration देता है …आपका motive क्या है ??…क्या already आपके दिमाग में वो चीज है जो आप current job/ work को छोड़ कर करना चाहते हैं ? …अगर नहीं है तो इस बारे में सोचना बेकार है, ऐसे में अगर आप सुरंग बनाने में कामयाब हो भी जाते हैं तो पता है वो कहाँ निकलेगी ???
एक दूसरी जेल में!!
तो अगर आपको लगता है कि आप किसी जेल में बंद हैं तो सबसे पहले आपको जानना होगा कि यहाँ से निकल कर आप करना क्या चाहते हैं, what is that excites you, किस चीज को लेकर आप passionate हैं?
ये कैसे पता करें ?
I really don’t know. पर मैंने कैसे किया ये आपको बता सकता हूँ. ACT करके.
मैंने अपनी life में बहुत experiments किये हैं. Job करने के साथ साथ मैंने NGO found की है, 2 साल तक slum dwellers के लिए school चलाया है, एक consultancy run की है, English में blog बनाया है..और for last 2 and a half years AchhiKhabar.Com(AKC) run कर रहा हूँ ….क्योंकि यही वो चीज है जो मुझे सबसे ज्यादा excite करती है. मुझे इसी की तलाश थी.
Friends, most of us कभी न कभी किसी चीज को लेकर excited होते हैं …सपने बुनने लगते हैं …आपने लोगों को कहते सुना या खुद भी कहा होगा, “ मैं एक restaurant शुरू करने वाला हूँ ”, “ मैं एक xyz company डालने वाला हूँ …”, etc..but most of the people just talk, they don’t act.
- Related: कैसे शुरू करें अपना रेस्टोरेंट
अगर आपको अपना passion जानना है तो ACT करना होगा, जो चीज बहुत appeal करे उसे कर डालिए …don’t let the excitement die. कर के ही जाना जा सकता है की आप सचमुच उस काम के लिए बने हैं या नहीं.
अब लौट कर आते हैं अपने basic question पर, “कैसे बनाएं सुरंग ?”
हीरो क्या करता है ?… किसी औजार का प्रयोग करता है ….आपको भी कुछ ‘औजारों’ की ज़रुरत पड़ेगी और वो औजार हैं …आपकी skills, आपका knowledge. आप जो करना चाहते हैं उससे related knowledge और skills gather कीजिये.
उसके बाद औजार का प्रयोग करिए …. सिर्फ औजार हाथ में आ जाये और Hero उसे लेकर बैठा रहे तो क्या सुरंग बन पायेगी ? नहीं. आपको भी अपने औजारों को प्रयोग में लाना होगा. समय निकालना होगा.
हीरो सुरंग कब बनाता है …दिन में जब सब काम कर रहे होते हैं …नहीं, उस वक़्त तो वो भी काम करता है …आप भी उस वक़्त वही करिए जो आप कर रहे हैं …पर जिस वक़्त सब आराम कर रहे होते हैं …सो रहे होते हैं …मैच के मजे ले रहे होते हैं …facebook से चिपके हुए होते हैं….. उस वक़्त आप अपनी सुरंग बनाइये …अपना काम करिए … ये आसान नहीं है …इसमें time लगेगा … साल -दो साल या फिर और, सुरंग एक दिन में नहीं बनती.., …बहुत कुछ sacrifice करना होगा ….थक कर रुक जाने का दिल करेगा …पर आपको चलते रहेना होगा ….
और चलते -चलते एक दिन आ ही जायेगा जब आप जेल के बहार होंगे ….अपनी नयी दुनिया में, आज़ाद, अपने नए काम के साथ… खुशियाँ बटोरते …खुशियाँ लुटाते …
All the best! 🙂
Watch जेल से निकलना है तो सुरंग बनाइये! on YouTube
Hand Picked Related Posts:
- कैसे बना मैं World’s Youngest CEO
- करोड़पति बनना है तो नौकरी छोडिये…….
- दिल की सुनने में आने वाले 7 challenges !
- Motivated हों या Demotivated काम होना चाहिए !
- कैसे बनता है कोई extraordinary?
- The Magic of थोड़ा-थोड़ा
—————————————
Did you like the motivational Hindi talk on How to quit your job or business and listen to your heart? Please share your comments.
यदि आपके पास Hindi में कोई article, inspirational story या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है:achhikhabar@gmail.com.पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!

Great Article……..
zabardust -your informative message are reality start to karana hoga– this is the main issue we r not due to log kya kaige the world only rog ,
गोपाल जी मैंने कुछ ऐसा ही किया, करीब दो साल पहले अपनी जॉब छोड़कर अपना business शुरू किया था, और में बहुत खुश हूँ।
मैंने बहुत त्याग किया तब जा के मुझे सफलता मिली, और मैंने पैसा भी बहुत कमाया। लेकिन अब मेरे सामने दुविधा ये है की अब मेंरे अन्दर पहले जैसा जोश नहीं रहा और में पहले जैसे त्याग भी नहीं कर पा रहा, ऐसे लगता है जैसे में आलसी हो गया हूँ। in short stability आ गयी है। आप मेरा मार्गदर्शन करें।
🙂 Mashallah bahot achcha likha. Aapse guzarish hay k jis language meN aapne ye article likha hay usi meN hi likha kijiye. Isse pehle kisi article meN aapne kuch kathin Hindi words istemal kiye the jisse sentences meN rawani aor maza nahiN paida ho raha tha.
At last, maiN aapse ek bara phir request karta hooN k mujhe is article ka Urdu meN ‘halki’ si tabdiili aor izafe ke sath translation karne ki ijazat dijiye. 🙂
Is article ke baare meN ek bata aur k, agar isko thoda sa aor phailaiye aor, jo baateN aapne kahi haiN unheN aor mazbooti aor daliiloN ke sath pesh kije to zabardast article ho jaega!!
Shukriya! :->>
Plz contact me at achhikhabar@gmail.com
very motivational story.
Resp sir aap great hain apki soch bahoot hi achhi aapne hum jaise lakhon logon ki soch badal di hai AKC ke madhyam se…. We proud that we are member of AKC
Thanks N Regards
Baldev Bhardwaj
9803039205,9316659205
Bahut hi rochak and inspiration vaqya hai….. hamme time to time apne aap ko motivate karna padta hai.. jo aap ki inn sunder articles se pure ho jate hai……
Thanks for motivating time to time.
बहुत ही रोचक तुलना। टिप्पणी देने के लिये क्या हर बार विवरण भरने से बचा जा सकता है?
Comment dete waqt fields bharni tp padti hain..par wo jaise hi apna naame daalte hain wo automatically populate ho jaati hain…I am not sure aapke case me kya ho raha hai.
सर लेख तो जीवन के कैदियों के लिए अच्छा हैं मगर प्रवीण जी ने जो कहा वह आप समझ नही पाए। असल में पिछले 1 महीने (लगभग)से दिक्कत यह है कि जब आपकी साइट खोलते हैं तो कई वार मोबाइल VIEW खुल जाता है । और पहले मुझे 6 महीने टिपण्णी करते समय दुबारा विवरण भरने की जरूरत नही पड़ती थी अब हर बार यही करना पड़ता हैं. आप जीतने हैं किप्रवीण जी आप के regular reader है मेरे ख्याल से उन्हे यही समस्या आ रही हैं. इस पे ध्यान दीजिए please
Thnaks for telling this….I have deactivated the mobile switcher as of now, so site won’t open in mobile view..will look for a better option to hadle the issues. And I have no idea about the autofill of comment fields…needs some research.
Nice Thought…… This is totally related to my life. i am also working for a pipeline.
Regards,
Ashish Gupta
M-8800966245
It’s really True
I am also find my best from last many year but i can’t success in it.
my encouragement in account’s and manegment but i can’t enable to start my business, i want to start it ,but problem is that i m not clear about my aim business “What type business i can start “.
so at present finding my Favorite.
if you have any suggestions thane tell me i m thankfully to you .
your post is so impressional i m a daily reader of AKC.