25 दिसंबर 2014 को भारत सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के 90 वें जन्मदिन को सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया और आधिकारिक तौर पर हर वर्ष इस दिन को सुशाशन दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की गयी। इस अवसर पर जनता के लाभ के लिए अनेक योजनायें शुरू की गईं। इसी के साथ सुशासन सभी रेडियो एवं टीवी चैनलो पर चर्चा का विषय बना और सुशासन शब्द जन-जन की जुबान पर छाया रहा। वास्तव में सुशासन की अवधारणा का विकास कौटिल्य, अरस्तु तथा प्लेटो के दर्शन शास्त्र में देखा जा सकता है। राम राज्य के रूप में … [Read more...]
सपनों का घर
किसी शहर से कुछ दूर एक किसान अपने गाँव में रहता था । वैसे तो वह संपन्न था पर फिर भी वो अपने जीवन से खुश नहीं था । एक दिन उसने निश्चय किया कि वो अपनी सारी ज़मीन -जायदाद बेच कर किसी अच्छी जगह बस जाएगा । अगले ही दिन उसने एक जान -पहचान के रियल एस्टेट एजेंट को बुलाया और बोला , " भाई , मुझे तो बस किसी तरह ये जगह छोड़नी है, बस कोई सही प्रॉपर्टी दिल दो तो बात बन जाए !" "क्यों , क्या दिक्कत हो गयी यहाँ आपको ?", एजेंट ने पुछा । "आओ मेरे साथ ", किसान बोला , " देखो कितनी समस्याएं हैं यहाँ पर , ये … [Read more...]
अमेरिकन मोटिवेटर टोनी रॉबिंस के 30 इंस्पायरिंग थॉट्स | Tony Robbins Quotes in Hindi
Tony Robbins Quotes in Hindi अमेरिका के leading motivational speaker, personal development guru और एक सफल ऑथर टोनी रॉबिन्स के विचार हमें अन्दर तक इंस्पायर कर सकते हैं. आइये देखते हैं इन्हें: Name Tony Robbins/ टोनी रॉबिंस (born Anthony J. Mahavorick) Born February 29, 1960 (age 55) North Hollywood, California, U.S. Occupation Peak performance coach,Self-help author,Professional speaker,Actor Nationality American Achievement अमेरिका के सफलतम मोटिवेशनल … [Read more...]
शब्दों की ताकत
एक नौजवान चीता पहली बार शिकार करने निकला। अभी वो कुछ ही आगे बढ़ा था कि एक लकड़बग्घा उसे रोकते हुए बोला, " अरे छोटू , कहाँ जा रहे हो तुम ?" "मैं तो आज पहली बार खुद से शिकार करने निकला हूँ !", चीता रोमांचित होते हुए बोला। "हा-हा-हा-", लकड़बग्घा हंसा ," अभी तो तुम्हारे खेलने-कूदने के दिन हैं , तुम इतने छोटे हो , तुम्हे शिकार करने का कोई अनुभव भी नहीं है , तुम क्या शिकार करोगे !!" लकड़बग्घे की बात सुनकर चीता उदास हो गया , दिन भर शिकार के लिए वो बेमन इधर-उधर घूमता रहा , कुछ एक प्रयास भी किये पर … [Read more...]
बिज़नेस में सफल होना है तो याद रखिये ये चार सबक
बिज़नेस में सफल होना है तो याद रखिये ये चार सबक विश्व की कुछ जानी-मानी कंपनियों के सीईओ दे रहे हैं कुछ बेहद ज़रूरी टिप्स जो हमें भी अपना बिज़नेस सफल बनाने में मदद कर सकती हैं। आइये देखते हैं इन्हे : टाइम को करें मैनेज : स्टारबक्स के चेयरमैन और सीईओ हावर्ड डी शुल्ज़ समय के पाबन्द हैं और अपनी टीम से भी यही अपेक्षा रखते है की समय का पूरा ख़याल रखा जाए | वह कहते है कि समय को मैनेज करना एक कला है ज्यादातर लोग इसे नजरंदाज कर देते हैं जबकि जो सफल लोग होते है वह कभी भी समय न होने का बहाना नहीं … [Read more...]
जलियाँवाला बाग – बलिदान की अमरगाथा | Jallianwala Bagh Massacre in Hindi
भारत के स्वतंत्रता आन्दोलन में कुछ ऐसी तारीखें हैं जिन्हे कभी भी भुलाया नही जा सकता। 13 अप्रैल 1919 को अमृतसर के जलियाँवाला बाग में घटी घटना को याद करके आज भी अंग्रेजों के क्रूर अत्याचार की तस्वीर आँखों को नम कर देती है। 13 अप्रैल को जलियाँवाला बाग में उपस्थित अनेक लोगों में जिनमें बच्चे और महिलाएं भी अधिक संख्या में थी, उन सबपर किये गये अमानवीय अत्याचार तथा क्रूरता का उदाहरण अन्यत्र नही मिलता। आज भी जलियाँवाला बाग में अनगिनत गोलियों के निशान जनरल डायर की क्रूरता याद दिलाते हैं। जलियाँवाला बाग … [Read more...]
जुड़वा भाई
एक बार की बात है , दो जुड़वा पोलर बेयर थे . माँ की देख -रेख में दोनों के दिन अच्छे गुजर रहे थे कि एक दिन माँ ने ऐलान कर दिया ,“ कल से तुम्हे खुद अपना ख्याल रखना होगा , न मैं तुम लोगों को खाने के लिए कुछ दूंगी और ना ही अब और शिकार करना सिखाउंगी .” और अगले दिन माँ बिना बताये दोनों को छोड़ कर चली गयी . अब दोनों भाई अपने दम पर थे . कुछ देर बाद उन्हें भूख लगी , और वे सील का शिकार करने निकल पड़े . दोनों समुन्द्र के किनारे पर पहुँच गए . दोनों चुप -चाप बैठ गए की अभी कोई सील तैरते हुए उधर आएगी और … [Read more...]
सफलता का पाठ
इमरान ने बड़े उत्साह के साथ एक बिज़नेस की शुरुआत की , पर 5-6 महीने बाद किसी बड़े घाटे की वजह से उसे बिज़नेस बंद करना पड़ा । इस कारण से वह बहुत उदास रहने लगा । और काफी समय बीत जाने पर भी उसने कोई और काम नहीं शुरू किया । इमरान की इस परेशानी का पता प्रोफेसर कृष्णन को लगा , जो पहले कभी उसे पढ़ा चुके थे । " उन्होंने एक दिन इमरान को अपने घर बुलाया और पूछा , " क्या बात है आज -कल तुम बहुत परेशान रहते हो ?" "जी कुछ नहीं बस मैंने एक काम शुरू किया था पर मैं जैसा चाहता था वैसे रिजल्ट्स नहीं आये और मुझे काम … [Read more...]
राम भक्त हनुमान | तीन भक्तिपूर्ण प्रेरक प्रसंग
Lord Hanuman Stories in Hindi हनुमान जी की कहानियां मित्रों , आज हनुमान जयंती है , इस शुभ अवसर पर हम आपके साथ भगवान राम के प्रति पूर्ण समर्पण और भक्ति को दर्शाते हनुमान जी के तीन प्रेरक प्रसंग साझा कर रहे हैं। जय हनुमान। पहला प्रसंग एक बार माता सीता ने हनुमान जी से प्रसन्न होकर उन्हें हीरों का एक हार दिया, और बाकी सेवकों को भी उन्होंने भेंट स्वरुप मोतियों से जड़े रत्न दिए.. जब हनुमान जी ने हार को अपने हाथ में लिया तब उन्होंने प्रत्येक हीरे को माला से अलग कर दिया और उन्हें चबा-चबाकर … [Read more...]
मूर्ख गधा
एक बार दो गधे अपनी पीठ पर बोझा उठाये चले जा रहे थे, उनको काफी लंबा सफर तय करना था.. एक गधे की पीठ पर नमक की भारी बोरियां लदी हुई थीं तो एक की पीठ पर रूई की बोरियां लदी हुई थीं. जिस रास्ते से वो जा रहे थे उस बीच में एक नदी पड़ी, नदी के ऊपर रेत की बोरियों का कच्चा पुल बना हुआ था.. जिस गधे की पीठ पर नमक की बोरियां थीं, उसका पैर बुरी तरह से फिसल गया और वह नदी के अंदर गिर पड़ा.. नदी में गिरते ही नमक पानी में घुल गया और उसका वजन हल्का हो गया.. वह यह बात बड़ी प्रसन्नता से दुसरे को बताने लगा.. दुसरे गधे … [Read more...]
- « Previous Page
- 1
- …
- 63
- 64
- 65
- 66
- 67
- …
- 125
- Next Page »










