क्या आप जानते हैं भारत में Google पर सबसे ज्यादा search की जाने वाली “How to” query क्या है?
यह जानने के लिए मैंने थोड़ी research की तो पता चला कि ” How to get pregnant ? ” or ” How can I get pregnant ?“ भारत में खोजे जाने वाली नम्बर वन ” How to” query है.

इसका यह मतलब है कि भले भारत दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी आबादी वाला देश हो पर लाखों लोग इस बात कि जानकारी ठीक से नहीं रखते कि आखिर बच्चा पैदा करने में क्या-क्या सावधानियां रखीं जायें . इसकी एक बड़ी वजह यह भी है कि हमारे समाज में sex और उससे संबधित बातों के बारे में बोलना-सुनना बुरा माना जाता है. और सही जानकारी ना मिल पाने के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है.
दुर्भाग्यवश इन्टरनेट पर भी इस विषय पर खोजने पर प्रेगनेंसी पर कुछ अच्छा लेख मिलने की बजाये Hindi sex stories मिलती हैं इसलिए आज मैं AchhiKhabar.Com पर ” How to get pregnant ” Hindi में share कर रहा हूँ, ताकि खोजने वालों को एक अच्छी जानकारी मिल सके.
Friends, यहाँ दी गयी जानकारी मैंने विभिन्न websites से collect की है जहाँ expert doctors ने गर्भावास्ता से related बातें बतायीं हैं. मेरा मानना है कि यह जानकारी आपके लिए काफी उपयुक्त है पर फिर भी आप किसी भी बात पर अमल करने से पहले यदि अपने doctor से concern कर लें तो बेहतर होगा .
HOW TO GET PREGNANT IN HINDI ?
गर्भवती कैसे बनें ?
पहले आपको Pregnancy से related कुछ facts बता देता हूँ:
- जितने भी लोग बच्चा पैदा करना चाहते हैं , उनमे से लगभग 85% लोग एक साल के अन्दर ऐसा करने में सफल हो जाते हैं. जिसमे से 22 % लोग तो पहले महीने के अन्दर ही सफल हो जाते हैं. यदि एक साल तक प्रयास करने पर भी बच्चा ना हो तो यह समस्य का विषय हो सकता है , और ऐसे couples को infertile समझा जाता हैं.
- बच्चा पैदा होने के लिए couples के बीच सेक्स(सम्भोग /intercourse) का होना अनिवार्य है. और इसके दौरान पुरुष का penis (लिंग) स्त्री के vagina (योनी) में जाना चाहिए और उसे स्त्रीके vagina में sperm ( शुक्राणु ) छोड़ने होंगे , जिससे sperm ,uterus(गर्भाशय) के मुख के पास इकठ्ठा हो जायेगा. यह प्रक्रिया सेक्स के दौरान स्वत: ही हो जाती है , इसलिए इसकी चिंता करने की कोई ज़रुरत नहीं है.
- इसके आलावा सम्भोग ovaluation के समय के आस-पास होना चाहिए. Ovaluation एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमे महिलाओं के Ovary (अंडाशय ) से egg ( अंडे) निकलते हैं.Ovulation menstruation cycle(MC) यानि मासिक धर्म चक्र का पार्ट होता है, जो कि MC के चौदहवें दिन, जब bleeding start हो जाती है तब शुरू होता है.
बच्चा पैदा करने के लिए महिलाओं में सेक्स के दौरान orgasm होना अनिवार्य नहीं है. Doctors का कहना है कि दरअसल fallopian tube जो कि अंडे को ovary से uterus तक ले जाता है , sperm को अपने अन्दर खींच ले जाता है और उसे egg से मिलाने की कोशिश करता है. और इसके लिए महिलाओं में orgasm का आना जरूरी नहीं है.
9 Tips to get pregnant in Hindi :
1) Doctor से जांच कराएं :
बच्चे कि planning करने से पहले डॉक्टर से सलाह ले लेना और अपनी जांच करा लेना चाहिए . इससे यह पता चल जायगा कि आपको किसी तरह कि शारीरिक परेशानी तो नहीं है , या कोई infection वगैरह. इससे sexually transmitted disease होने की सम्भावना ख़तम हो जाएगी. साथ ही अगर डिम्बग्रंथि अल्सर, फाइब्रॉएड, endometriosis, गर्भाशय के स्तर की सूजन जैसे परेशानियों की भी जांच हो जाएगी.
2) Ovulation के समय के आस-पास sex करें
Gynaecologists का मानना है कि बच्चा पैदा करने के लिए स्त्रीके eggs ovary से निकलने के 24 घंटे के अन्दर ही fertilize होने चाहियें. आदमी के sperms औरत के reproductive tract (प्रजनन पथ) में 48 से 72 घंटे तक ही जीवित रह सकते हैं. चूँकि बच्चा पैदा करने के लिए आवश्यक embryo (भ्रूण ) egg और sperm के मिलन से ही बनता है , इसलिए couples को ovulation के दौरान कम से कम 72 घंटे में एक बार ज़रूर sex करना चाहिए और इस दौरान पुरुष को स्त्रीके ऊपर होना चाहिए ताकि sperms के leakage की सम्भावना कम हो. साथ ही पुरुषों को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि वो 48 घंटे में एक बार से ज्यादा ना ejaculate करें वरना उनका sperm count काफी नीचे जा सकता है , जो हो सकता है कि egg जो fertilize करने में पर्याप्त ना हो.
Ovulation का समय कैसे पता करें ?
Ovulation का समय पता करने का अर्थ है उस समय का पता करना जब ovaries से fertilization के लिए तैयार egg निकले. इसे जानने के लिए आपको अपने period-cycle (मासिक-धर्म) का अंदाजा होना चाहिए. यह 24 से 40 दिन के बीच हो सकता है. अब यदि आप को अपने next period के आने का अंदाजा है तो आप उससे 12 से 16 दिन पहले का समय पता कर लीजिये , यही आपका ovulation का समय होगा .
For Example: यदि period की शुरुआत 30 तारीख को होनी है तो 14 से 18 तारिख का समय ovulation का समय होगा.
बच्चा पैदा करने के लिए उपयुक्त समय का पता करने का एक और तरीका है :
Vagina से निकलने वाले चिपचिपे तरल को अपने ऊँगली पर लीजिये और उसकी elasticity check कीजिये, जब ये अधिक और देर तक लचीला रहे तो समझ जाइये कि ovulation हुआ है और अब आप बच्चा पैदा करने के लिए सम्भोग कर सकते हैं.
अगर अभी भी क्लीयर ना हो तो इसे पढ़ें : Pregnant होने के लिए कब करें SEX ?
3) एक healthy lifestyle बनाए रखें.
बच्चा पैदा करने के chances बढ़ाने के लिए बेहद आवश्यक है कि पति-पत्नी एक स्वस्थ्य- जीवनशैली बनाये रखें. इससे होने वाली संतान भी अच्छी होगी. खाने – पीने में पर्याप्त भोजन और फल की मात्रा रखें . Vitamins कि सही मात्र से पुरुष-स्त्री दोनों की fertility rate बढती है .रोजाना व्यायाम करने से भी फायदा होता है.
सिगरेट पीने वाली महिलाओं में conceive करने के chances 40 % तक घट जाते हैं
4) Stress-free (तनाव-मुक्त) रहने का प्रयास करें:
इसमें कोई शक नहीं है कि अत्यधिक तनाव आपके reproductive function में बाधा डालेगा. तनाव से कामेक्षा ख़तम हो सकती है , और extreme conditions में स्त्रियों में menstruation कि प्रक्रिया को रोक सकती है. एक शांत मन आपके शरीर पर अच्छा प्रभाव डालता है और आपके pregnant होने की सम्भावना को बढ़ता है. इसके लिए आप regularly breathing- exercises और relaxation techniques का प्रयोग कर सकती हैं.
5) Testicles (अंडकोष) को ज्यादा heat से बचाएँ :
यदि sperms ज्यादा तापमान में expose हो जायें तो वो मृत हो सकते हैं. इसीलिए testicles (जहाँ sperms का निर्माण होता है) body के बहार होते हैं ताकि वो ठंढे रह सकें. गाड़ी चलते समय ऐसे beaded सीट का प्रयोग करें जिसमे से थोड़ी हवा पास हो सके. और बहुत ज्यादा गरम पानी से इस अंग को ना धोएं .वैसे आम तौर पर इतना अधिक precaution लेने की ज़रुरत नहीं है पर जो लोग आग की भट्टी या किसी गरम स्थान पर देर तक काम करते हैं उन्हें सावधान रहने की ज़रुरत है. X-Ray technicians को हमेशा lead coat पहन कर काम करना चाहिए अन्यथा बच्चे में जन्मजात विसंगतियां हो सकती हैं.
6) सेक्स के बाद थोड़ी देर आराम करें:
सेक्स के बाद थोड़ी देर लेटे रहने से महिलाओं कि योनी से sperms के निकलने के chances नहीं रहते. इसलिए सेक्स के बाद 15-20 मिनट लेटे रहना ठीक रहता है.
7) किसी तरह का नशा ना करे:
ड्रग्स , नशीली दवाओं, सिगरेट या शराब के सेवन आदमी-औरत , दोनों के hormones का संतुलन बिगड़ सकता है. और आपकी प्रजनन क्षमता को बुरी तरह प्रभावित कर सकता है.और बच्चों में भी जन्मजात विसंगतियां हो सकती हैं.
8) दवाओं का प्रयोग कम से कम करें :
कई दवाइयां , यहाँ तक कि आराम से मिल जाने वाली आम दवाइयां भी आपकी fertility पर बुरा प्रभाव डाल सकती हैं.कई चीजें ovulation को रोक सकती हैं , इसलिए दवाओं का उपयोग कम से कम करें. बेहतर होगा कि आप किसी भी दावा को लेने या छोड़ने से पहले डॉक्टर से सलाह ले लें.खुद अपना इलाज करना घातक हो सकता है, ऐसा risk ना लें.
9) Lubricants को avoid करें:
Vagina को lubricate में प्रयोग होने वाले कुछ ज़ेल्स, तरल पदार्थ , इत्यादि sperms को महिलाओं की reproductive tract में travel करने में बाधक हो सकते हैं. इसलिए इनका प्रयोग अपने डाक्टर से पूछ कर ही करें.वैसे किसी artificial lubricant का प्रयोग करने की आवश्यकता ही नहीं है, क्योंकि orgasm के दौरान शरीर खुद ही पर्याप्त मात्रा में liquid produce करता है जो sperm और ova दोनों के लिए healthy होता है.
उम्मीद है आपको इस जानकारी से लाभ मिलेगा.Thanks.
Recommended Articles on Pregnancy in Hindi:
- क्या pregnancy के दौरान Sex करना सुरक्षित है ?
- बिना सेक्स किये कैसे हों गर्भवती? 3 तरीके
- Pregnancy के दौरान क्या ना करें
- क्या pregnancy के दौरान sex करने में condom का प्रयोग ज़रूरी है ?
- बच्चा पैदा होने के कितने दिन बाद sex किया जा सकता है ?
- कैसे जानूँ कि मैं गर्भवती हूँ या नहीं ?
- Pregnant होने के लिए कब करें SEX ?
- कैसे करें कंडोम का प्रयोग? How To Use Condom in Hindi
- मोटापा कम करने के घरेलू व आयुर्वेदिक उपाय
- शारीरिक कमजोरी दूर करने के 35 आयुर्वेदिक व घरेलू उपाय
- बालों का झड़ना रोकने के 10 आयुर्वेदिक व घरेलू उपाय
- गर्भावस्था में स्वस्थ रहने के लिए 5 बेहतरीन जूस
- Masturbation या हस्तमैथुन के बारे में हर वो बात जो आपको जाननी चाहिए
- जानिये क्या है thyroid और pregnancy का सम्बन्ध
- शीघ्रपतन रोकने के बेहद कारगर घरेलू उपाय
- हाई ब्लड प्रेशर : लक्षण कारण व उपचार
- लिस्टीरियोसिस बीमारी | गर्भवती महिलाएं रहें सावधान!
Related article in Hindi on wikipedia.
क्या आप अपना वजन कम करना चाहते हैं? तो इसे पढ़ें : कैसे तेजी से घटाएं अपना वज़न ? 25 तरीके
———–
I am grateful to Dr. Kamal Kishore , Max Healthcare, for reviewing this article and giving his invaluable inputs. Thanks a lot Sir.
निवेदन : कृपया अपने comments के through बताएं कि “How to get pregnant in Hindi language” article आपको कैसा लगा. और यदि आपको यह जानकारी उपयोगी लगी हो तो कृपया अपने दोस्तों के ज़रूर share करें.
Please DO NOT ASK for any suggestions from me, as I am not a Doctor
and
Kindly don’t put any obscene comment as the same will not be approved.


thanks,
for right informatciom.
This is an wonderful article, i like it very much and the sweet language you used its awesome , every one can understand . I m very satisfied after reading this and hope can get child soon!
Take care
God bless you
Vishal panchal
aapene jo tarika bataya mughe bahut sahi laga
yr thax itna to muje knowledge hi thi or share b ni kr pati m to kisi se
thankyou sir..too gud
me aapka sukriya ada kaise karu……..bahut badia
Hellloo Sir me aapka abhari hu jo aapne mujhe hamsab ko itni acchi baat batayi apne hame jo sex pe jagrukta dilaya,ham aapke sare (Ans) se sahmat hu,aap ka bhut bhut sukriya
Facebook usear name [Farhan Alam]
Facebook Email [bakudthis@gmail.com!
apki jankari lene se muje bohot fayda hua mai bohot dino se is njankari ke talash me tha ham dono jivansathi ko iska fayda hoga
boht shi tips h aj m 5 bcho ka baap hu thanks…………………..
i really thankful to u.mujhe kush nhi pta tha.thanks…………….
thanks pregnant tips,