Friends, आज से ठीक पांच साल पहले, 29 October 2010 को मैंने AchhiKhabar.Com (AKC) की शुरुआत Chennai से की थी। यानि आज AKC के पांच साल पूरे हो गए हैं। 🙂
इस मौके पर मैं सबसे पहले सभी पाठकों को हृदय से धन्यवाद् करता हूँ। Thanks a lot!
साथ ही मैं इस ब्लॉग पर अपने लेखों के द्वारा बहुमूल्य योगदान देने वाले समस्त contributors को धन्यवाद देता हूँ, जिनके बिना AKC का World’s Most Read Hindi Blog* बनना असंभव था।
चूँकि contributors की लिस्ट बहुत लम्बी है इसलिए मैं सभी का नाम तो नहीं ले सकता पर मैं कुछ नाम ज़रूर लेना चाहूँगा- thank you Anita Ji, Kiran Sahu, Dileep Ji, Rajni Sadana Ji, Vijaya Sati ji, and Dr. Manoj.
साथ ही मैं Kuldeep ji का धन्यवाद् करता हूँ जो AKC से सम्बंधित किसी भी technical problem को resolve करने में मेरी पूरी मदद करते हैं। Thank you all. 🙂
Thanks to all my family members, my wife Padmaja, and all my dear friends. Special thanks to my dear friend Chandan, जिन्होंने शुरूआती दिनों में मुझे Search Engine Optimization (SEO) के बारे में बताया, जसके बिना कभी भी ये साईट इतनी popular नहीं हो सकती थी।
AKC पर मेरी पहली पोस्ट** गणेश जी की वंदना के साथ शुरू हुई थी, please see the screen shot below:

AKC की पहली पोस्ट
तब इस ब्लॉग का नाम था, “AchchiKhabar.Com”, और ये blogspot पर बनाया गया था। बाद में WordPress पर शिफ्ट होते वक़्त जब मैंने “achchikhabar.com” domain name register करना चाहा तो पता चला कि किसी और ने इसे पहले से ही बुक कर रखा है और तब मैंने इसका नाम “AchhiKhabar.Com” कर दिया और इसी नाम से साईट रजिस्टर कर ली और bluehost की शेयर्ड होस्टिंग ले ली।
आज पांच साल बाद जब मैं पीछे मुड़ कर देखता हूँ तो कई सारे scenes आँख के सामने से गुजर जाते हैं- कैसे मैं AchhiKhabar.Com (AKC) को लेकर पागल रहा करता था…कैसे मैं बीस-बाईस किलोमीटर स्कूटी चलाकर ऑफिस से अपने घर आता था और देर रात तक AKC से रिलेटेड कुछ न कुछ करता रहता था…कैसे मैं बार-बार गूगल एनालिटिक्स देखा करता था कि कितने लोग साईट देख रहे हैं और किसी दिन 100 page views हो जाते तो कितना खुश हो जाता था…कैसे मैं किसी छोटी प्रॉब्लम को सोल्व करने के लिए भी घंटों गूगल पर उसके solution search किया करता था और अंत में पता चलता था कि ये करना कितना सिंपल है …कैसे मैं कुछ भी करके अपने दोस्तों को बाहर जाने से मना कर देता था ताकि AKC पर काम कर सकूँ…कैसे मैंने पहली बार AKC से पचास पैसे कमाए थे और कैसे मैं इसी के दम पर अपनी MNC job को छोड़ पाया…सब याद आता है…और चेहरे पे एक हलकी सी मुस्कराहट आ जाती है….!
दोस्तों, आपका नया initiative आपके new born baby की तरह होता है, शुरू में ये बहुत अधिक attention मांगता है, और अगर आप सचमुच उसे प्यार करते हैं तो अपने आप ही वो attention उसे देते हैं। फिर धीरे-धीरे चीजें streamline होने लगती हैं, processes set होने लगते हैं और तब उसे manage करना comparatively आसान हो जाता है। इसलिए अगर आपने भी कोई नया ब्लॉग या कोई बिजनेस शुरू किया है तो शुरू के कुछ सालों में तमाम परेशानियों के बावजूद उसमे लगे रहिये और बहुत अधिक सम्भावना है कि आपको अच्छे results मिलने लगेंगे।
1 Lac Page Views Per Day
किसी वेबसाइट या ब्लॉग की बहुत सारी statistics होती हैं, पर जो नंबर्स मुझे सबसे ज्यादा अपील करते हैं वो हैं – page views, यानि आपके ब्लॉग के कितने pages देखे गए।
For example: अगर किसी एक दिन में आपके ब्लॉग पे 100 लोग विजिट करते हैं और हर visitor दो-दो पोस्ट्स पढता है तो उस दिन कुल page views हुए 100×2 = 200
Friends, जब मैंने AKC शुरू की थी तभी से मैं ये सोचता था कि एक दिन इसपर हर रोज एक लाख पेज व्यूज होंगे। पिछले पांच सालों में मैंने इस बारे में हज़ारों बार सोचा होगा और सैकड़ों बार इसे अपनी success diary में लिखा होगा। और आज वो एक हकीकत है। पिछले एक महीने से लगभग हर रोज AKC पर 1 lac+ पेज व्यूज हो रहे हैं।

और इसके लिए मैं आप सभी का आभारी हूँ। Thanks a lot!
दोस्तों, AKC की सफलता एक बार फिर इस बात को prove करती है कि अगर कोई साधारण इंसान भी focussed हो कर किसी काम में लगा रहेगा और उसमे पूरी तरह से यकीन करेगा तो वो अपने लक्ष्य को पा सकता है। इसलिए आज आप जो कुछ भी कर रहे है या आगे करना चाहते हैं तो विश्वाश रखिये कि आप उस काम को कर सकते हैं, इससे मतलब नहीं है कि आज आप कहाँ खड़े हैं, एक दिन आप वहां पहुँच सकते हैं जहां आप खड़े होना चाहते हैं। इसलिए निरंतर अपने लक्ष्य की ओर बढ़ते रहिये, याद रखिये जिसके पास धैर्य है वो जो चाहे वो पा सकता है।
Thank You! 🙂
—मेरी blogging journey से सम्बंधित अन्य लेख पढने के लिए यहाँ क्लिक करें—
*We don’t have any official rankings as such.
**वर्डप्रेस पे शिफ्ट होते वक़्त मेरी शुरू की कुछ पोस्ट्स मिस हो गयीं थीं, इसलिए Archives में आपको पहली पोस्ट कुछ और दिखती है.
यदि आपके पास Hindi में कोई article, Story या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है:achhikhabar@gmail.com.पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!

Dear Sir,
Aap ki ye prernadaee batei hamei bahut achhi lagi. vakee insan ek candel ki tarha hota hai. use khud nahi malum hota ki uske andar kitni power hai. but jab aap jaise log machis ki ek chhoti si low se us mombatti ko jalate hai. tab unhe apni power ka pata chalta hai. ki wo chhoti si candel pure room ko roshan kar sakti hai. aap vo machis ki tili ki tarha hame hamari power ke bare mai batate hai.Thankyou. sir. Thankyou very much.
Congratulation Dear,
Dear Sir,
Mere pass bhi esi bahut si story, poem hai jo mai aap logo tak pahuchan chahti hoon. par kaise. please mujhe poems & story aap logo tak pahuchane ka tarika batae. hindi mai.
Thankyou.
Please send them on achhikhabar@gmail.com
congratulations Gopal Sir,
Really It’s grand success to get 1 lac views per day.
I have dream like that. Hope it may fulfill.
I m concentrating on Content And Seo specially.
आपको बहुत बहुत बधाई. ईश्वर से प्रार्थना आप इसी प्रकार लोगों के दिलों में प्रकाश फैलाते रहे.
आदरणीय गोपाल सर जी,अच्छीखबर डॉट कॉम की इस सफलता के लिए बहुत बहुत बधाई.
ऐसे कुछ बिरले लोग ही होते हैं जो अपने सपनों को साकार करने के लिए लगातार और बिना थके मेहनत करते हैं और एक दिन अपने सपने साकार कर लेते हैं. आप की यह सफलता दृढसंकल्प और निरंतर की गई मेहनत का ही परिणाम है.
उम्मीद है कि यह वेबसाइट भविष्य में भी इसी तरह लाखों-करोड़ों लोगों को उर्जा और प्रेरणा प्रदान करती रहेगी.
Wish you all best for your achhikhabar.com success.
Gopal ji aap duniya ko badalne ki jis abhiyaan me lage hai, wo apne aap me anutha hai. Hum sab aap se lagatar prerna pate hain.
प्रिय गोपाल मिश्राजी,
आप को हरदिन मिल रही इस अपार सफलता के लिए बहोत बहोत बधाई। भगवान आपको ऐसे ही सफलता प्रदान करता रहे !
Thanks Dr.
गोपाल जी, मेरी ओर से भी आपको बहुत-बहुत बधाई| बताना चाहूँगा कि मैं पिछले लगभग दो सालों से AKC का एक नियमित पाठक हूँ, और मैंने लगभग सारे Post पढ़े हैं| शायद, आपको याद भी हो कि मैंने एक बार आपको e-mail भी किया था और आपने website बनाने के लिये कुछ topics भी suggest किये थे.
Website: http://www.realinfo.in