Friends, आज से ठीक पांच साल पहले, 29 October 2010 को मैंने AchhiKhabar.Com (AKC) की शुरुआत Chennai से की थी। यानि आज AKC के पांच साल पूरे हो गए हैं। 🙂
इस मौके पर मैं सबसे पहले सभी पाठकों को हृदय से धन्यवाद् करता हूँ। Thanks a lot!
साथ ही मैं इस ब्लॉग पर अपने लेखों के द्वारा बहुमूल्य योगदान देने वाले समस्त contributors को धन्यवाद देता हूँ, जिनके बिना AKC का World’s Most Read Hindi Blog* बनना असंभव था।
चूँकि contributors की लिस्ट बहुत लम्बी है इसलिए मैं सभी का नाम तो नहीं ले सकता पर मैं कुछ नाम ज़रूर लेना चाहूँगा- thank you Anita Ji, Kiran Sahu, Dileep Ji, Rajni Sadana Ji, Vijaya Sati ji, and Dr. Manoj.
साथ ही मैं Kuldeep ji का धन्यवाद् करता हूँ जो AKC से सम्बंधित किसी भी technical problem को resolve करने में मेरी पूरी मदद करते हैं। Thank you all. 🙂
Thanks to all my family members, my wife Padmaja, and all my dear friends. Special thanks to my dear friend Chandan, जिन्होंने शुरूआती दिनों में मुझे Search Engine Optimization (SEO) के बारे में बताया, जसके बिना कभी भी ये साईट इतनी popular नहीं हो सकती थी।
AKC पर मेरी पहली पोस्ट** गणेश जी की वंदना के साथ शुरू हुई थी, please see the screen shot below:

AKC की पहली पोस्ट
तब इस ब्लॉग का नाम था, “AchchiKhabar.Com”, और ये blogspot पर बनाया गया था। बाद में WordPress पर शिफ्ट होते वक़्त जब मैंने “achchikhabar.com” domain name register करना चाहा तो पता चला कि किसी और ने इसे पहले से ही बुक कर रखा है और तब मैंने इसका नाम “AchhiKhabar.Com” कर दिया और इसी नाम से साईट रजिस्टर कर ली और bluehost की शेयर्ड होस्टिंग ले ली।
आज पांच साल बाद जब मैं पीछे मुड़ कर देखता हूँ तो कई सारे scenes आँख के सामने से गुजर जाते हैं- कैसे मैं AchhiKhabar.Com (AKC) को लेकर पागल रहा करता था…कैसे मैं बीस-बाईस किलोमीटर स्कूटी चलाकर ऑफिस से अपने घर आता था और देर रात तक AKC से रिलेटेड कुछ न कुछ करता रहता था…कैसे मैं बार-बार गूगल एनालिटिक्स देखा करता था कि कितने लोग साईट देख रहे हैं और किसी दिन 100 page views हो जाते तो कितना खुश हो जाता था…कैसे मैं किसी छोटी प्रॉब्लम को सोल्व करने के लिए भी घंटों गूगल पर उसके solution search किया करता था और अंत में पता चलता था कि ये करना कितना सिंपल है …कैसे मैं कुछ भी करके अपने दोस्तों को बाहर जाने से मना कर देता था ताकि AKC पर काम कर सकूँ…कैसे मैंने पहली बार AKC से पचास पैसे कमाए थे और कैसे मैं इसी के दम पर अपनी MNC job को छोड़ पाया…सब याद आता है…और चेहरे पे एक हलकी सी मुस्कराहट आ जाती है….!
दोस्तों, आपका नया initiative आपके new born baby की तरह होता है, शुरू में ये बहुत अधिक attention मांगता है, और अगर आप सचमुच उसे प्यार करते हैं तो अपने आप ही वो attention उसे देते हैं। फिर धीरे-धीरे चीजें streamline होने लगती हैं, processes set होने लगते हैं और तब उसे manage करना comparatively आसान हो जाता है। इसलिए अगर आपने भी कोई नया ब्लॉग या कोई बिजनेस शुरू किया है तो शुरू के कुछ सालों में तमाम परेशानियों के बावजूद उसमे लगे रहिये और बहुत अधिक सम्भावना है कि आपको अच्छे results मिलने लगेंगे।
1 Lac Page Views Per Day
किसी वेबसाइट या ब्लॉग की बहुत सारी statistics होती हैं, पर जो नंबर्स मुझे सबसे ज्यादा अपील करते हैं वो हैं – page views, यानि आपके ब्लॉग के कितने pages देखे गए।
For example: अगर किसी एक दिन में आपके ब्लॉग पे 100 लोग विजिट करते हैं और हर visitor दो-दो पोस्ट्स पढता है तो उस दिन कुल page views हुए 100×2 = 200
Friends, जब मैंने AKC शुरू की थी तभी से मैं ये सोचता था कि एक दिन इसपर हर रोज एक लाख पेज व्यूज होंगे। पिछले पांच सालों में मैंने इस बारे में हज़ारों बार सोचा होगा और सैकड़ों बार इसे अपनी success diary में लिखा होगा। और आज वो एक हकीकत है। पिछले एक महीने से लगभग हर रोज AKC पर 1 lac+ पेज व्यूज हो रहे हैं।

और इसके लिए मैं आप सभी का आभारी हूँ। Thanks a lot!
दोस्तों, AKC की सफलता एक बार फिर इस बात को prove करती है कि अगर कोई साधारण इंसान भी focussed हो कर किसी काम में लगा रहेगा और उसमे पूरी तरह से यकीन करेगा तो वो अपने लक्ष्य को पा सकता है। इसलिए आज आप जो कुछ भी कर रहे है या आगे करना चाहते हैं तो विश्वाश रखिये कि आप उस काम को कर सकते हैं, इससे मतलब नहीं है कि आज आप कहाँ खड़े हैं, एक दिन आप वहां पहुँच सकते हैं जहां आप खड़े होना चाहते हैं। इसलिए निरंतर अपने लक्ष्य की ओर बढ़ते रहिये, याद रखिये जिसके पास धैर्य है वो जो चाहे वो पा सकता है।
Thank You! 🙂
—मेरी blogging journey से सम्बंधित अन्य लेख पढने के लिए यहाँ क्लिक करें—
*We don’t have any official rankings as such.
**वर्डप्रेस पे शिफ्ट होते वक़्त मेरी शुरू की कुछ पोस्ट्स मिस हो गयीं थीं, इसलिए Archives में आपको पहली पोस्ट कुछ और दिखती है.
यदि आपके पास Hindi में कोई article, Story या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है:achhikhabar@gmail.com.पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!

Sir Aapki blogging life se bahut se logon ko bahut prerna mili aapka bahut-bahut dhanywad.
Parul Agrawal :
Blog : http://hindimind.in
गोपाल जी AKC के पांच साल पूरे होने पर आपको पर हार्दिक हार्दिक बधाइयाँ
गोपाल जी मेरा नाम विजय सिंह हैं और मैं AKC नियमित पाठक हूँ यहाँ की पोस्ट को पढ़कर मैंने बहुत कुछ सीखा है
चूँकि मैं एक टीचर हूँ और और अपने शहर में एक कंप्यूटर एकाउंटिंग एंड टैक्सेशन सॉफ्टवेर के जॉब ओरिएंटेड ट्रेनिंग प्रोग्राम रन करता हूँ में अपने नोलेज और एक्स्पेरिंस आपकी AKCके द्वारा शेयर करना चाहता हूँ
सेल-9827333167
धन्यवाद. कृपया अपना लेख achhikhabar@gmail.com पर भेजें.
बधाई हो आपको गोपाल जी ,ये आपकी मेहनत का नतीजा है ऐसे ही करते रहिये ……………
बहुत अच्छी पहल व पृयास है
ईश्वर स९ैव सफलता देगें
वाह! मुझे बहुत ख़ुशी हो रही है कि AKC के 100000 page views per day हो गए हैं। जाहिर सी बात है कि जो ब्लॉग 3.5 साल से मेरा प्रेरणा का स्रोत रहा है वह अगर तरक्की करता है तो आप सोच सकते हैं कि मुझे कितनी ख़ुशी हो रही होगी। इसी ब्लॉग से प्रेरणा लेकर मैने हिंदी टाइपिंग सीखी और अपना एक हिंदी ब्लॉग aapkisafalta भी बनाया। AKC ही वह ब्लॉग है जिससे मैने बहुत सी बातें सीखीं और अपने जीवन में उतारीं। गोपाल सर को मैं बहुत धन्यवाद देता हूँ जिन्होंने इतना अच्छा ब्लॉग बनाया जिससे लाखों लोग लाभान्बित हो रहे हैं। मेरी दुआएं हमेशा AKC के साथ हैं।
All the best Gopal ji. I am a big fan of your writing style.
Bus aise hi aage badhte rahiye.
All the best for your bright future 🙂
Sir
Thanks for reply
Jo post publish kar chuki hoon usme se bhejun ya nai post aur kitne word me hona chahiye aur kis type ki.
कृपया नई पोस्ट भेजें, जिस तरह की पोस्ट्स आप AKC पर देखती हैं उसी तरह की भेजें . और कृपया इस तरह की queries आप कमेन्ट के माध्यम से न पूछ कर achhikhabar@gmail.com पर मेल कर के पूछें.
Thanks.
Apko bahut-bahut badhai ho !!.
Main Apke Website Ko 3 Saal Se Padhta Aa Rha Hu..
Aise Hi Hume Motivate Karte Rahiye…All The Best.
Hindi Me Jane
गोपालजी! आपको बहुत-बहुत बधाई हो इस सफलता के लिए। यह आपकी मेहनत और लगन का ही नतीजा है कि १००००० से ज्यादा पाठक प्रतिदिन आपको पढ़ते हैं। हिंदी blogging की दुनिया में यह एक अद्वितीय सफलता है।
किसी भी सफल व्यक्ति की सफलता सामान्य लोगों को tip of iceberg की तरह दिखाई देती है। वो सफलता को तो देख सकते हैं पर उसके पीछे छुपे massive hard work और dedication को समझ नहीं पते और थोड़ी मेहनत के बाद ही disappoint होकर हार मान लेते हैं या फिर किस्मत का रोना रोने लगते हैं।
लेकिन आपने यह सफलता पाई है because you really deserve it.
अंत में हिंदी भाषा में लिखने वालों को सफलता की राह दिखने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद!
Rajesh Yadav
http://safalbharat.com
धन्यवाद्, just a small correction, प्रतिदिन 1 लाख पेज व्यूज होते हैं, पाठक इस magical figure से अभी दूर हैं. एक दिन वो भी हो जायेंगे. 🙂
Congratulations for your big achievement of your life!!