सुपरस्टार अक्षय खन्ना की जीवनी | Superstar Akshay Khanna Biography Hindi
आज भारतीय सिनेमा अपने उत्कर्ष पर है। यह भारतीय मनोरंजन जगत के लिए एक बहुत ही अच्छी बात है। सबसे अधिक गौरवान्वित करने वाली बात यह है कि हम सभी मूल्यपरक सिनेमा ही देखना पसंद करते है। ऐसा सिनेमा जो हमारे भीतर हलचल ही मचा दे। और ऐसी ही सभ्यता के एक युवा फिल्मकार तथा अभिनेता आगे भी बढ़ रहे हैं। अभिनेता नवीन भूमिकाएँ स्वीकार कर रहे हैं। कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं। रिकार्ड बना रहे हैं। चुनौतियों को स्वीकार करने और बाधाओं से पार पाने की क्षमता भारतीय कलाकारों में अद्भुत है। अक्षय खन्ना भी ऐसे ही प्रतिभासंपन्न कलाकार हैं। (Superstar Akshay Khanna Biography Hindi)
अक्षय खन्ना भारतीय मूल के एक सशक्त अभिनेता हैं जो मुख्य रूप से हिंदी फिल्मों में काम करते हैं। अपनी अभिनय प्रतिभा और सशक्त प्रस्तुतियों के लिए जाने जाने वाले, वे पचास से अधिक फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं। खन्ना को अक्सर हिंदी सिनेमा में अपनी पीढ़ी के सर्वश्रेष्ठ अभिनेताओं में से एक माना जाता है।
बॉलीवुड एक्टर अक्षय खन्ना आज लगभग 51 साल के हो चुके हैं। ये जाने-माने एक्टर विनोद खन्ना के छोटे बेटे हैं। अक्षय ने पिता विनोद खन्ना के प्रोडक्शन में बनी फिल्म हिमालय पुत्र से बॉलीवुड डेब्यू किया था, लेकिन 1999 में हिट फिल्म ताल से इन्हें पॉपुलैरिटी मिली।
Akshay Khanna की Best Films की List

अक्षय ने ताल, बॉर्डर, हलचल, हंगामा, गांधी माय फादर, रेस, दिल चाहता है जैसी बेहतरीन फिल्मों में काम किया है।
22 साल की उम्र में डेब्यू करने वाले अक्षय 19 साल की उम्र में बाल झड़ने की समस्या से जूझने लगे थे। करियर आगे बढ़ा तो अक्षय की ये समस्या और गहरी हो गई, जिसका असर उनके फिल्मी करियर पर भी पड़ने लगा। अक्षय ने फिल्मों से कुछ सालों का दो बार ब्रेक भी लिया। मगर आज वह हर किसी के दिल में राज कर रहे हैं।
जन्म और परिचय
अक्षय का जन्म 28 मार्च 1975 को मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ था। पिता विनोद खन्ना और मां का नाम गीतांजलि है। अक्षय के माता-पिता दोनों ही अब इस दुनिया में नहीं हैं। विनोद खन्ना की डेथ 2017 में हुई थी, जबकि मां गीतांजलि 2018 में दुनिया से चल बसीं। एक्टर राहुल खन्ना अक्षय के बड़े भाई हैं।
अक्षय की शुरुआती पढ़ाई बॉम्बे इंटरनेशनल स्कूल, बाबुलनाथ में हुई। इसके बाद उन्होंने 11वीं और 12वीं की पढ़ाई लॉरेंस स्कूल, लवडेल, ऊटी से की। अक्षय का पढ़ाई में खास मन नहीं लगता था। वो हमेशा से पढ़ाई से ज्यादा स्पोर्ट्स में इंटरेस्टेड थे। 17 साल की उम्र में अक्षय ने कॉलेज का एग्जाम इसलिए नहीं दिया था, क्योंकि उन्हें डर था कि कहीं वो फेल न हो जाएं। इससे भी ज्यादा वो इस बात को लेकर चिंतित थे कि अगर वो फेल हो गए तो पेरेंट्स को क्या मुंह दिखाएंगे।
पढ़ाई में मन नहीं लगता था, फिर पिता की नाराज़गी
12वीं के बाद अक्षय बिल्कुल भी आगे पढ़ाई नहीं करना चाहते थे, लेकिन पेरेंट्स से ये बात कहने में भी वह झिझक रहे थे। आखिरकार एक दिन अक्षय ने हिम्मत करके पिता से कह दिया कि वो आगे नहीं पढ़ना चाहते। ये बात सुनते ही विनोद खन्ना भड़क गए, लेकिन काफी मनाने के बाद मान गए। इसी दौरान अक्षय ने ये इच्छा भी जाहिर कर दी कि वो फिल्मों में करियर बनाना चाहते हैं।

विनोद खन्ना ने अपने बेटे के इस सपने का विरोध नहीं किया। उन्होंने अक्षय को पहले एक्टिंग सीखने की सलाह दी और उनका दाखिला किशोर नमित कपूर के एक्टिंग स्कूल में करवा दिया। यहां एक्टिंग की बारीकियां सीखने के बाद विनोद खन्ना ने उनके लिए हिमालय पुत्र नाम की फिल्म में पैसा लगाया। इस फिल्म के डायरेक्टर पंकज पाराशर थे।
1997 में हिमालय पुत्र के जरिए अक्षय को बॉलीवुड में ड्रीम लॉन्चिंग मिली, लेकिन फिल्म फ्लॉप रही। इसके बावजूद अक्षय को फिल्म में सराहा गया। उन्हें हिमालय पुत्र के लिए बेस्ट मेल डेब्यू का स्क्रीन अवॉर्ड मिला।
इस फिल्म के बाद अक्षय जेपी दत्ता की वॉर ड्रामा फिल्म बॉर्डर में सनी देओल, सुनील शेट्टी और जैकी श्रॉफ जैसे स्टार्स के साथ नजर आए। फिल्म में अपने किरदार के लिए अक्षय को बेस्ट मेल डेब्यू का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला। बॉर्डर 1997 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी फिल्म थी।
Star Kid को बड़ी फ़िल्में मिली, पर Success नहीं
1997 में ही अक्षय की तीसरी फिल्म मोहब्बत रिलीज हुई जिसमें उनके अपोजिट माधुरी दीक्षित थीं। फिल्म फ्लॉप रही। इसके बाद भी अक्षय की बैक टु बैक फिल्में आईं जिनमें डोली सजा के रखना, कुदरत जैसी फिल्में शामिल थीं। ये सभी फ्लॉप रहीं। क्रिटिक्स ने अक्षय की नाकामयाबी पर कहा कि वो कन्वेंशनल हीरो की छवि में फिट नहीं बैठते, इसलिए दर्शकों के बीच उनके लिए अपनी जगह बनाना आसान नहीं।
वर्ष 1999 में मिली सबसे ज्यादा कामयाबी : अक्षय के लिए यह साल सबसे कामयाब साबित हुआ। इस साल पहले उन्हें ऋषि कपूर की बतौर डायरेक्टर पहली फिल्म आ अब लौट चलें में काम करने का मौका मिला। ये फिल्म इंडिया में तो खास कमाल नहीं दिखा पाई, लेकिन ओवरसीज में इसने अच्छी कमाई की थी।
1999 में अक्षय की दूसरी फिल्म लावारिस पिट गई। हालांकि, इसी साल ताल ने उन्हें सही मायनों में असली कामयाबी दिलाई। सुभाष घई की इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म में अक्षय ऐश्वर्या के अपोजिट कास्ट किए गए थे।
ताल 1999 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली चौथी फिल्म थी। ताल ही वो फिल्म थी जिससे अक्षय ने अपने करियर में बॉर्डर के बाद पहली बार कॉमर्शियल सक्सेस पाई थी। हालांकि, ताल के बाद अक्षय की ज्यादातर फिल्में फ्लॉप साबित हुई लेकिन उनको एक शानदार दर्शक वर्ग भी मिला। ऐसा वर्ग जो उनकी फिल्में टेलीविजन पर देखना पसंद करता है। यू टयूब पर भी उनकी कुछ फिल्मो को करोड़ों लोगो ने देखा तथा सराहा है।
अक्षय खन्ना का Hair Loss Problem
सभी को यह जानकर हैरानी होगी कि 22 साल की उम्र में डेब्यू करने वाले अक्षय 19 साल की उम्र में बाल झड़ने की समस्या से जूझने लगे थे। करियर आगे बढ़ा तो अक्षय की ये समस्या और गहरी हो गई, जिसका असर उनके फिल्मी करियर पर भी पड़ने लगा। अक्षय ने फिल्मों से कुछ सालों का दो बार ब्रेक भी लिया। 27 साल के करियर में अक्षय करीब पांच साल तक घर पर भी बैठे। इनको काम तक न मिला। पर अक्षय ने हिम्मत नहीं हारी। इनकी पिछली फिल्म दृश्यम 2 भी आज तक लोगों की जुबान पर है जो कि 2022 में रिलीज हुई थी। अक्षय हमेशा एक बेहतरीन छाप छोड़ने में माहिर रहे हैं। गाँधी माय फादर फिल्म ने भले ही टिकट खिड़की पर जादू न किया हो। लेकिन इस फिल्म ने अक्षय को अनगिनत चाहने वाले दिये हैं।
हां आत्म-प्रचार को भले ही सफलता का ज़रूरी हथियार माना जाता है मगर अक्षय खन्ना इसमें इतना विश्वास भी नहीं करते। वह एक ऐसे स्टार हैं जो फ़िल्में भी कम करते हैं, लाइमलाइट और इंटरव्यूज़ से भी दूर भागते हैं। अपने साउथ बॉम्बे के घर में अकेले रहना उन्हें बेहद पसंद है। उनके बारे में फ़िल्म निर्देशक करण जौहर ने मज़ाक में कहा था कि अगर अक्षय खन्ना को किसी वीकेंड पर ऑस्कर अवॉर्ड भी मिल रहा होगा तो वह यह कहकर मना कर देंगे कि वह वीकेंड पर घर से नहीं निकलते। इस बात से भी अक्षय के अनूठे व्यक्तित्व का पता चलता है।
अक्षय खन्ना ऐसे ही हैं। चमक से दूर, पर जब पर्दे पर आते हैं, तो सबको पीछे छोड़ देते है। आज उनके फॉलोवर्स लाखों नहीं करोडों में हैं।
एक सहज अभिनेता होना आसान नहीं है। एक अभिनेता ही दुनिया का सबसे ज़्यादा निर्भर और संवेदनशील कलाकार होता है। बाकी कोई भी कला जैसे लिखना या संगीत बनाना अकेले भी की जा सकती है. लेकिन एक्टर अकेले कुछ नहीं कर सकता. हमें अच्छे डायरेक्टर, अच्छे लेखक, अच्छे कैमरामैन, और अच्छे साथी कलाकारों की ज़रूरत है. एक्टर का काम बहुत नाज़ुक होता है. अच्छी टीम के बिना हम कुछ भी नहीं।”
धुरंधर फिल्म से हुआ Grand Comeback

उनकी हालिया फिल्म धुरंधर’ ने उनको आज विश्व स्तर पर लोकप्रियता के मुकाम पर पहुँचा दिया है। उनका अभिनय देखकर आज पता चलता है कि वह कितने मंजे हुए कलाकार हैं। अक्षय तो वही हैं, लेकिन ‘धुरंधर’ में उनका रोल जिस तरह लिखा गया, और निर्देशक आदित्य धर ने जिस खूबसूरती से उन्हें पेश किया है उसने पूरी बाज़ी पलट दी।
अपनी प्रतिभा पर यक़ीन और शांत रहकर सिर्फ अपने काम से बोल उठने वाले अक्षय खन्ना का कमबैक यही बताता है कि शोर नहीं, असर सबसे दूर तक जाता है, और कभी-कभी सबसे धीमी वापसी ही सबसे मज़बूत वापसी होती है।
भारत सिनेमा में भी आज विश्व के सबसे बड़े मंच में शुमार है, साथ ही सिनेमा में नवाचार युक्त फिल्मों का केंद्र बनता जा रहा है। यह सच है कि देश में अब भी बेहतरीन कहानी के विकास, अभिनय कला के विकास और लीक से हटकर सिनेमा सृजन के क्षेत्र में बड़ा काम होना है और इसमें अक्षय जैसे अभिनेता की भूमिका महत्त्वपूर्ण होगी।
देश ने आजादी के पचहत्तर साल पूरे कर लिए। इसे मनाने के लिए पचहत्तर हफ्ते पहले आजादी के अमृत महोत्सव की शुरुआत बड़े हर्षोल्लास से हो गई थी।फिल्म धुरंधर भी अमृत महोत्सव को एक आदरांजलि ही कही जायेगी।
मौलिकता का प्रमाण पत्र
मैं पूनम पांडे यह वचन देती हूँ कि संलग्न कथा पूरी तरह मौलिक , अप्रकाशित, अ्प्रसारित है इसका प्रकाशनाधिकार “Achhikhabar(dot)com” को सहर्ष प्रदान करती हूँ धन्यवाद पूनम पांडे अजमेर
Thanks For The Article :
Punam pande
Durgesh,
Pushker road, kotra, Ajmer
305004 Rajasthan (India)
Call : +91 9828792720
Read Also :
- जेम्स कैमरून की जीवनी (अवतार फिल्म के निर्देशक)
- धुरंधर” के रहमान डकैत की असल कहानी
- नंबी नारायणन की जीवनी
- निखिल कामथ की जीवनी
- नितीश कुमार की जीवनी
- अलख पांडे (फिजिक्स वाला) की जीवनी
- हरमनप्रीत कौर की जीवनी
- गुकेश दोम्मराजु की जीवनी
- योगी आदित्यनाथ की जीवनी
- वैभव सूर्यवंशी की जीवनी
Didyou like सुपरस्टार अक्षय खन्ना की जीवनी | Superstar Akshay Khanna Biography Hindi की लाइफ स्टोरी दर्शाता यह लेख आपको कैसा लगा ? Please share your comments.
यदि आपके पास Hindi में कोई article, inspirational story या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है: achhikhabar@gmail.com.पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks


Join the Discussion!