गायिका आशा भोसले की जीवनी|Asha Bhosle Biography Hindi

प्रारंभिक जीवन
दिग्गज पार्श्व गायिका Asha Bhosle भारतीय सिनेमा की शान थीं. उन्होंने अपने 80 साल से भी लंबे करियर में 12000 से अधिक गीतों को अपनी आवाज़ दी है. उनके स्तर की बात करें तो वे Bollywood की “A List” प्लेबेक सिंगर मानी जाती थीं. मराठी मूल की यह कुशल गायिका 14 से अधिक भाषाओं में Songs गा चुकी है. आशा भोसले एक वर्सेटाइल सिंगर मानी जाती थीं, वे ग़ज़ल से ले कर पॉप और हीप-हॉप सभी तरह के गाने गा सकती थीं. इन्सानी शरीर तो माटी का पुतला है, एक दिन मिट ही जाना है, लेकिन, इस धरती पर उसके द्वारा किए अच्छे काम अमर बन जाते हैं. आशा ताई के सदाबहार गानों की लिस्ट इतनी लंबी है कि उनका ज़िक्र करते हुए दिन-महीने बीत जाए. संगीतजगत में अमूल्य योगदान देने के फलस्वरूप, उन्हें पद्म विभूषण, दादा साहब फाल्के पुरस्कार, और ग्रैमी (नामांकन) प्राप्त हुआ है. आइए इस “लीजेंडरी इंडियन सिंगर” की जीवनी पर बात करें. (Asha Bhosle Biography Hindi)
जन्म और परिवार
उनका पूरा नाम “आशालता दीनानाथ मंगेशकर” था. उनका जन्म 8 सितंबर, 1933 के दिन गोर, सांगली महाराष्ट्रा (ब्रिटिश भारत) में हुआ. उनके अभ्यास के बारे में कोई Official Information मीडिया में उपलब्ध नहीं है.

बचपन की परिस्थितियाँ और संगीत की शुरुआत
केवल 9 वर्ष की आयु में पिता का साया उनके सिर से उठ गया, तभी से परिवार को आर्थिक बल देने के लिए उन्होंने Singing शुरू की थी. उन्होंने गायन-कला की शिक्षा अपने पिता से ही ली थी. जिंदगी का पहिया जैसे तैसे आगे बढ़ा. बड़ी बहन लता मंगेशकर को जब काम मिलने लगा तो घर की आर्थिक स्थिति बेहतर हुई, लेकिन माँ-बाप बच्चों को पाल-पोष कर बड़ा करे, और भाई बहन के सहारे जीना पड़े… उसमें फर्क तो रहता ही है.
निजी जीवन
उन्होंने वर्ष 1949 में गणपत राव भोसले से शादी की, जानकारी के अनुसार, 16 साल की उम्र में ही उनका विवाह 31 साल के गणपत राव भोसले से हुआ, जो उनके सेक्रेटरी थे.
कहा जाता है कि पति और आसुराल वालों की तरफ से उन्हें प्रताड़ित किया गया, 2 बच्चे और तीसरा पेट में, इस तरह वे वर्ष 1960 में पति से अलग हुईं. उसके बाद आशा भोसले ने म्यूजिशन आर. डी. बर्मन से वर्ष 1980 में विवाह किया, वे भी वर्ष 1994 में गुज़र गए.
पसंद ना पसंद
आशा जी “मधुबाला” की अदाकारी की प्रशंसक रही हैं. उन्हें मोहम्मद रफ़ी, लता मंगेशकर, किशोर कुमार, फ्रैंक सिनात्रा और शर्ली बैसि का गायन पसंद था, वे चिप्स बहुत खाती थीं, उन्हें मछली खाना और पकाना बेहद पसंद था. उन्हें Audi कार अच्छी लगती थी. एक समय उनका affair ओ पी नैय्यर फिर आर डी बर्मन से होने की ख़बरें भी चली थी.
फिल्मी करियर की शुरुआत

“द क्वीन ऑफ़ इंडिपोप” कही जाने वाली इस सुरों की मलिका ने अपने जीवनकाल में करोड़ो लोगों का मनोरंजन किया है. लेकिन करियर की शरुआत में इन्होंने खूब स्ट्रग्ल भी किया.
बच्चे जिस उम्र में खिलौनों की जिद करते हैं, स्कूल जाते हैं, उस कच्ची उम्र में आशा के सिर पर मुसीबतों का पहाड़ टुटा था, लाड़-प्यार करने वाला पिता ही चल बसा.
अब बड़ी बहन लता की उंगली पकड़ कर चलना था, शुरुआत में तो आशा को B Grade फिल्मों में ही गाने का अवसर मिला, पैसे भी कम मिलते थे, बड़े प्रोजेक्ट्स के लिए बुलाया जाता था, लेकिन काम नहीं मिलता था.
फिर लता मंगेशकर को सफलता मिली, तो उनके सहारे नाम बना. पहचान दोधारी तलवार जैसा काम करती थी, एक तरफ काम मिलता तो दूसरी और दोनों की गायिकी की तुलना भी की जाती,
फिर समय ने करवट बदली, आशा भोसले की मुलाकात ओ पी नैयर से हुई, फिल्म नया दौर में उन्हें “मांग के साथ तुम्हारा” और “साथी हाथ बढ़ाना” जैसे गीतों से पहचान मिली.
एक बार सफलता मिली तो आशा ने दम लाग कर मेहनत की. साल पर साल बीते, दशक बदले, लेकिन उनकी सिंगिंग का जादू चलता रहा. काम का सिलसिला उनकी सांसों की डोर थमने तक जारी रहा, उनके द्वारा गाए हुए गाने इतिहास के पन्नों पर अमर हो गए, जो आने वाली अनगिनत पीढ़ियों द्वारा गुनगुनाए जाएंगे.
आशा भोसले द्वारा गाए गए 10 बेहद प्रसिद्ध गाने

- Aaiye Meherbaan – फिल्म (हावड़ा ब्रिज)
- Piya Tu Ab To Aaja – फिल्म (कारवाँ)
- Dum Maro Dum – फिल्म (हरे राम हरे कृष्णा)
- Yeh Mera Dil – फिल्म (डॉन)
- Chura Liya Hai Tumne – फिल्म (यादों की बारात)
- In Aankhon Ki Masti – फिल्म (उमराव जान)
- Dil Cheez Kya Hai – फिल्म (उमराव जान)
- Mera Kuch Saamaan – फिल्म (इज़्ज़त)
- Radha Kaise Na Jale – फिल्म (लगान)
- O Haseena Zulfon Wali – फिल्म (तीसरी मंजिल)
महिलाओं के लिए प्रेरणा “आशा भोसले”
प्लेबेक सिंगिंग के अलावा वे रियलटी शो की जज भी बनी, उन्होंने सुर क्षेत्र और सारेगामापा जैसे पॉपुलर सिंगिंग शो में जज के तौरपर काम किया है.
एक समय ऐसा भी आया, जब वे Proffesional Career छोड़ कर घरेलु जीवन बिताना चाहती थीं. लेकिन कमजोर आर्थिक हालात के चलते ऐसा हो न सका.
जो लोग उम्र का बहाना दे कर बैठे रहते हैं, आशा भोसले उनके मुह पर करारा जवाब है, इन्होंने 79 साल की उम्र में वर्ष 2013 में मराठी फिल्म Mai से एक्टिंग का डेब्यू किया, और इस फिल्म में उनका लीड रोल था.
उन्होंने निस्वार्थ भाव से समाज सेवा के कार्य भी कीए, खुद का जीवन संवारने के अलावा दूसरों को मददगार हो कर, देश-दुनियां की महिलाओं के लिए एक उत्कृष्ट उदाहरण पेश किया.
लता मंगेशकर और आशा भोसले की राइवलरी
वे दोनों बहनें थी, लेकिन बहुत ही प्रॉफेशनल थीं. दोनों में स्पर्धा तो रहती थी लेकिन, एक दूसरे की कला को ले कर परस्पर सम्मान की भावना भी थी, कई मौकों पर दोनों साथ दिख जाती थीं.
शैली की बात करें तो, “स्वर कोकिला” लता मंगेशकर गंभीर, शास्त्रीय और भावपूर्ण गीतों को अधिक गाती थीं, वहिं आशा भोसले कैबरे, पॉप से ले कर शास्त्रीय संगीत और कव्वाली, गज़ल… सब तरह के गीत गाती थीं.
अंतरराष्ट्रीय पहचान
संगीत कोई सीमा नहीं मानता यह बात सत्य है. आशा भोसले ने कॉन्सर्ट और म्यूजिक शॉज के माध्यम से भारतीय संगीत को विदेशों तक फैलाया. यही कारण है कि उन्हें ग्रामी अवार्ड का नामांकन मिला था, वे कईं विदेशी बैंड और म्यूजिक ग्रुप के साथ साझा कार्यक्रम करती थीं.
उनकी उपलब्धियों के सम्मान में लंदन के Madame Tussauds में उनका वैक्स स्टैच्यू स्थापित किया गया, जो किसी भी कलाकार के लिए गर्व की बात है।
पुरस्कार और सम्मान

वर्ष 2000 में उन्हें दादा साहेब फालके सम्मान मिला.
वर्ष 2008 में भारत सरकार ने उन्हें “पद्म विभूषण” सम्मान दिया.
वर्ष 2018 में उन्हें बांगला “बिभूषण” अवार्ड दिया गया.
वर्ष 2021 में आशा भोसले ने “महाराष्ट्र विभूषण” अवार्ड अर्जित किया.
अलग-अलग संगीत शैलियाँ
उनकी सिंगिंग एबिलिटी की बात करें तो वे प्रवीण गायिका थीं. क्लासिक, फोक, कव्वाली, ग़ज़ल, गुरुबानी, गीति, नज़रुल, रबिन्द्र संगीत वे सभी तरह के गाने गा सकती थीं. वे मंगेशकर फैमिली से आती थीं जो पहले से इस क्षेत्र में बहुत से सिंगर दे चुकी है, उनका रिश्ता जहाँ हुआ वो माणिक्य डायनेस्टी से संबंध रखते थे.
सामाजिक योगदान
कला जगत में दशकों से एक्टिव रहने वाली यह गायिका समाज की बेहतरी के लिए भी प्रवृत रहीं. वे शिक्षा को महत्त्व देती थीं. गरीब और ज़रूरतमंद लोगों के लिए धन इकट्ठा करने के लिए शोज़ करती थीं.
उन्हें बच्चों से बेहद लगाव था तो, उनकी उन्नति के लिए फंड रेज़ भी करती थीं. वे खुद तो चैरिटी करती थीं, साथ ही अन्य कलाकारों को भी इस काज के लिए मोटिवेट करती थीं. उनका मानना था कि जरूरतमंद लोगों की मदद करना देश के सभी सक्षम नागरिकों का कर्तव्य है.
विरासत और प्रभाव
उनके पास मुंबई में एक 60 करोड़ का डुप्लेक्स है, इसके अलावा “प्रभु कुंज” में 30 करोड़ का घर भी है, आशा भोसले के पास पुणे में भी संपत्ति है.
उन्होंने अपने जीवन का एक बड़ा हिस्सा संगीत को दिया. उनके नाम “गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड” भी बना, वे म्यूज़िक इंडस्ट्री में सब से ज्यादा रिकॉर्डेड होने वाली आर्टिस्ट बनी.
हिमेश रेशमिया और आशा भोसले की कॉन्ट्रोवर्सी

म्यूजिक इंडस्ट्री में भी बहुत स्पर्धा रहती है, कईं बार सिंगर एक दूसरे पर छींटा कशी करते रहते हैं, Fans तो कभी भी किसी गायक की बैंड बजा देते हैं.
हिमेश रेशमिया वैसे तो सफल गायक है, लेकिन उनके बारे में कहा जाता है कि वो नाक से गाना गाते हैं, एक बार तहेश में आ कर वो बोल गए की, आर.डी. बर्मन साहब भी मेरी तरह नाक से गाना गाते थे.
यही बात आशा भोसले को बुरी तरह चुभ गई, उन्होंने अपने पति की ऐसी इंसल्ट पर कहा…
अगर किसी को लगता है कि आर.डी. बर्मन साहब नाक से गाते थे, तो ऐसा कहने वाले को “मुह पर तमाचा” पड़ना चाहिए.
अंतिम गतिविधि और मौत का कारण
हाल ही में वे क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी में देखी गईं थीं. उनका आखरी गायन
“The Shadowy Light” रहा.
यह “पर्वत” (The Mountain) एल्बम का हिस्सा है. आशा भोसले अपने जीवन के अंतिम दिनों में डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर भी एक्टिव रही थीं.
11 अप्रैल, 2026 को उन्हें चेस्ट इंफेक्शन की शिकायत हुई, तब ब्रिज कैंडी हॉस्पिटल में एडमिट किया गया.
उनका जीवनकाल 92 वर्ष रहा, उनकी मृत्यु 12 अप्रैल 2026 के दिन महाराष्ट्रा (भारत) में हुई. (मृत्यु का कारण एक से अधिक अंगों का अचानक काम करना बंद हो जाना बताया गया).
आशा भोसले से जुड़े Lesser Known Facts
उनके पास Audi A8 और Audi Q7 जैसी महंगी गाड़ियां थी.
पैसा और प्रसिद्धि पाने के बाद भी वे नशे की चीज़ों से दूर ही रहती थी.
उनके पिता मराठी गायक और एक्टर थे. आशा जब 9 वर्ष की थीं तभी उनका देहांत हो गया था.
बड़ी बहन लता मंगेशकर आशा से बहुत प्यार करती थी, वे हर जगह अपनी छोटी बहन को साथ ले जाती थी.
खाना बनाने का शौख रखने वाली आशा भोसले के मैनचेस्टर, दुबई और कुवैत में रेस्टोरेंट भी है.
एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था, की मैं गायिका ना होती तो कूक बन कर पैसा कमाती.
ओ. पी. नैय्यर पहले कंपोजर थे, जिन्होंने आशा को पहचान दी, उनकी पहली मुलाकात 1952 में “छम छम छम” गाने की रिकॉर्डिंग के समय हुई थी.
1958 में आशा भोसले ने पहला बंगाली गाना गाया.
पहले पति से अलग होने के बाद आशा की मुलाकात राहुल देव बर्मन से हुई, वे उनसे 6 साल छोटे थे, तब आशा 2 बच्चों की माता थी. इन दोनों ने फिर 1980 में शादी कर ली थी.
आशा भोसले आर डी बर्मन को प्यार से “Bubs” कह कर पुकारती थी, फैन्स RD को “पंचम” भी कहते थे.
वर्ष 2012 में डिप्रेशन से परेशान आशा की बेटी वर्षा ने आत्महत्या की थी.
वर्ष 2015 में आशा के बेटे हेमंत की कैंसर से मृत्यु हुई थी. वो स्कॉटलेंड में था.
आशा भोसले और लता मंगेशकर ने कईं गाने साथ भी गए, उनका पहला ड्यूएट था फिल्म “दमन” (1951) से.
उन्होंने अपनी पोती Zanai (अपने बेटे आनद की बेटी) को सिंगिंग की तालीम दी, उसने वर्ष 2013 में Mai नाम की मराठी फिल्म से Singing Debut किया है.
QNA (Asha Bhosle Life Story)
Q – Asha Bhosle क्या करती थीं?
A – वे एक प्लेबैक सिंगर थीं.
Q – गायिका आशा भोसले कितने वर्ष एक्टिव रहीं?
A – वे वर्ष 1943 से 2026 तक प्रवृत्त रहीं.
Q – आशा भोसले के कितने विवाह हुए थे?
A – दो हुए थे, गणपत राव भोसले और उसके बाद आर. डी. बर्मन.
Q – Asha Bhosle का पेट नेम क्या था?
A – उन्हें “द क्वीन ऑफ़ इंडिपोप” कहते थे, लोग प्यार से उन्हें “आशा ताई” भी पुकारते थे.
Q – आशा भोसले के कितने बच्चे है?
A – हेमंत भोसले (बेटा), आनंद भोसले (बेटा), और वर्षा भोसले (बेटी), (कुल तीन संतान).
Q – वर्षा भोसले कौन थीं? अब कहाँ है?
A – वे आशा भोसले की बेटी थी, उन्होंने 8 अक्टूबर 2012 के दिन आत्महत्या कर ली थी, (वे 56 वर्ष की थीं).
Q – आशा भोसले की मृत्यु का कारण क्या रहा?
A – एक से अधिक शरीर के अंग काम करना बंद करने के कारण उनका देहांत हुआ था. (मृत्यु 12-04-2026)
Q – आशा भोसले की रूचि क्या थी?
A – उन्हें खाना पकाने का बेहद शौख था. वे फिश और चिप्स खाना पसंद करती थी.
Q – आशा भोसले की नेटवर्थ क्या थी?
A – मिडिया रिपोर्ट्स अनुसार, उनकी नेटवर्थ करीब 80 से 100 करोड़ बताई जाती है.
Q – आशा भोसले ने एक्टिंग डेब्यू कब किया?
A – इन्होंने 79 साल की उम्र में वर्ष 2013 में एक मराठी फिल्म “Mai” से एक्टिंग का डेब्यू किया था.
Q – आशा भोसले की आय जरिये बताइए?
A – वे मुख्यतः रियलटी शो, स्टैज सिंगिंग, प्लेबैक सिंगिंग और अपनी Singing की रॉयल्टी रेवेन्यू से कमाई करती थीं.
Did you like “Asha Bhosle Biography Hindi || गायिका आशा भोसले की जीवनी” यह पोस्ट आपको कैसा लगा ? Please share your comments.
यदि आपके पास Hindi में कोई article, inspirational story या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है: achhikhabar@gmail.com.पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks
Read Also :
- बॉलीवुड की महान अदाकारा मधुबाला
- विलियम शेक्सपीयर के अनमोल विचार
- ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की जीवनी
- गणितज्ञ आनंद कुमार की सफलता की कहानी
- अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन का जीवन लेख
- प्रेमानंद महाराज की जीवनी
- गुकेश दोम्मराजु की जीवनी
- पीयूष पांडे की जीवनी
- मैथिली ठाकुर की जीवनी
- सोनम वांगचुक की जीवनी
Did you like “Asha Bhosle Biography Hindi || गायिका आशा भोसले की जीवनी” यह पोस्ट आपको कैसा लगा ? Please share your comments.
यदि आपके पास Hindi में कोई article, inspirational story या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है: achhikhabar@gmail.com.पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks

nice
Salute
Salute to the Legend!