जेम्स कैमरून की जीवनी | James Cameron Biography Hindi “Avatar Film Maker”

सिनेमा को समाज का आईना कहा जाता है. दुनियां में सैकड़ो देशों में हजारों लाखों फिल्म्स बनती है. जिनमें डान्स, एक्शन, थ्रिलर, सस्पेंस, हिस्ट्री, साइंस, फ्यूचर और कईं सारे विषयों को समाविष्ट किया जाता है. डिमांड है तो सप्लाय बनी रहती है. हर एक विषय पर बनी फिल्म को पसंद करने वाली ख़ास ऑडियंस होती है. लेकिन कुछ Creator ऐसे होते हैं जो सब के दिलों पे राज करते हैं, इनकी कलाकृति की संख्या कम होती है, लेकिन अब भी निर्माण करते हैं लाजवाब करते हैं. James Cameron ऐसी ही महान सख्शियत है. इन्होंने Terminator, Aliens, Titanc, और Avatar (1,2,3), जैसी बढ़िया फिल्म्स बनाई है. Film Making के अलावा उन्हें Deep Sea Exploration (समुद्री खोज) में भी रूचि है, वे “मारियाना ट्रेंच” (सब से गहरे समुद्री बिंदु) तक जाने वाले पहले व्यक्ति बने थे, फिल्म-निर्माण के क्षेत्र में अभूतपूर्व योगदान के लिए उन्हें, दुनियांभर से कई अवार्ड और सम्मान मिल चुके हैं वर्ष 2025 में उनकी Film “Avatar 3 : Fire & Ash” चर्चा का विषय बनी है, आइए इस World Class Film Director जेम्स कैमरून की Life Story पर बात करें. (James Cameron Biography Hindi)
जन्म और अभ्यास : विश्व के सबसे सफल फिल्म निर्देशक और गहरे समुद्र के गुणी खोजकर्ता “जेम्स फ्रांसिस कैमरून” का जन्म 16 अगस्त 1954 के दिन कपुस्कासिंग, ओंटारियो, कनाडा में हुआ. उन्होंने फुलर्टन कॉलेज से भौतिकी (Physics) की पढ़ाई की, लेकिन “स्कूल ड्रॉप-आउट” रहे.
परिवार और प्रसिद्धि : उनके पिता का नाम फिलिप कैमरून था, वे पेशे से इंजिनियर थे, माता का नाम शर्ली था, जेम्स कैमरून ने अपने जीवन में 5 बार विवाह किया है, सूजी एमिस (अभिनेत्री), लिंडा हैमिल्टन (अभिनेत्री), कैथरीन बिग्लो (फिल्म डिरेक्टर), गेल एनी हर्ड (प्रोड्यूसर) और शेरोन विलयम्स.
(More : वर्तमान समय (2025) में वे सुजी एमिस से विवाहित है और इनके 4 बच्चे है.)
पसंद-नापसंद : एक से बढ़ कर एक ब्लॉकबस्टर फिल्म्स बनाने वाले यह इन्सान प्रकृति से भी प्रेम करते हैं, जानवरों की परवाह करते हैं, इसी लिए मांसआहार नहीं करते, और शुद्ध एनर्जी को प्रोत्साहन देते हैं. डायट से वे vigan है. मतलब की डैरी प्रोडक्ट्स और मिल्क भी ग्रहण नहीं करते. इन्हें समुद्री जीवन पर शोध करना पसंद है. वे बाएं हाथ से लिखते हैं और इन्हें पैंटिंग बनाना भी आता है.
Avatar Films से जुड़े कुछ Intresting Facts
अवतार की पात्र 12 फीट लंबी नीली महिला का विचार इन्हें अपनी माता से जुड़े एक सपने से मिला.
सही तकनीक और VFX उपलब्ध नहीं थे तो 15 साल फिल्म बनाने का इंतज़ार किया. (फिल्म अवतार की कहानी वर्ष 1994 में कहानी लिखी थी)
पेंडोरा के अद्भुत जीवों की आवाजें निकालने के लिए “जुरासिक पार्क” के टी-रेक्स और रैप्टर के साउंड इफेक्ट्स का उपयोग हुआ था.
अवतार 2 और अवतार 3 की शूटिंग 2017 में एक साथ शुरू हुई. जब की स्क्रिप्टिंग “सब पार्ट्स की” पहले ही पूरी कर ली है.
अवतार 3 में “ऐश पीपल” जनजाति की कहानी दिखाई है, और 2031 तक सभी 5 सिक्वल (भाग) दर्शकों के लिए रिलीजी कर दिए जाएंगे.
फिल्म मेकिंग करियर के उतार चढ़ाव (James Cameron)

अक्सर ज्यादा पढ़े लिखे लोग अनपढ़ या कम एड्यूकेटेड लोगों के यहाँ नौकरी करते पाए जाते हैं. इसका मतलब नहीं की पढ़ाई बेकार है, ज्ञान तो सर्वोपरी है, लेकिन जिन लोगों के पास कम संसाधन है, या किसी कारण पढ़ नहीं पाए, उन्हें निराश नहीं होना चाहिए, जेम्स कैमरून को ही देख् लीजिये, वो तो कॉलेज ड्रॉप आउट थे, फिर स्कूल में सफाई कर्मचारी की नौकर करनी पड़ी, उसके बाद स्कूल बस की ड्राइवरी भी की, लेकिन आज देखिये, वे अपने फिल्ड के महारथी बने बैठे हैं.
पैशन को Follow किया, खुद को एज्युकेट किया
जेम्स कैमरून ने पढाई छोड़ने के बाद कोई सिनेमा क्रिएशन का कोर्स नहीं किया, बस फुरसद के पलों में लाइब्रेरी में बैठ कर उसके बारे में जानकारी पढ़ते रहते थे. इसी तरह उन्होंने तकनीकी और स्पेशल इफेक्ट्स पर पकड़ बनाई. तो मैसेज साफ़ है, इंटरेस्ट फॉलो कीजिये, डिग्री मिले न मिले, ज्ञान बटोरते रहिए. वही सफलता देगा.
वर्तमान में आप जहाँ भी हो, आपके जीवन का लक्ष्य निर्धारित होना चाहिए, कैमरून ने 1977 में “स्टार वोर्स” फिल्म देखी, तो ठान लिया, मैं फिल्म मेकिंग में जाऊँगा, ड्राइवरी अब और नहीं.
उधारी ली, फिल्म से निकाला गया, जूठन खाई
नया काम और नए जूते बहुत कम लोगों को रास आते हैं, स्ट्रग्ल के दिनों में जेम्स कैमरून ने 20 हजार USD कर्ज ले कर एक शार्ट फिल्म बनाई, नामा था “जेनोनेनेसिस” (वर्ष 1978). कुछ बात बनी नहीं.
उसके बाद वो “पिराना 2” फिल्म से निर्देशन डेब्यू करते हैं, लेकिन किसी कारण उन्हें फिल्म से ही निकाल दिया गया, हालात इतने ख़राब हुए की, रोम के एक होटेल में रहते हुए उन्हें जूठन खा कर दिन गुजारने पड़े.

बुरे दिन आते हैं, लेकिन महेनतकश लोगों के पास हमेशा टिक नहीं पाते, इन महाशय के साथ भी यही हुआ, ग़ुरबत के दिनों में इन्होंने “द् टर्मिनेटर” फिल्म की कहानी लिखी, मार्केट में नामा तो था नहीं, तो जेम्स ने केवल 1 डॉलर में “अपनी मेहनत” अपनी स्क्रिप्ट बेच दी, बस प्रोड्यूसर के सामने ये शर्त रखी के Film का निर्देशन वो करेंगे. ख़ुद्दार युवक की बात प्रोड्यूसर को भा गई, फिल्म बनी, सुपर-डुपर हिट हुई और Hollywold को मिल गया एक बेहतरीन World Class Director.
CGI और विज़्यूएल इफेक्ट्स के जरिये सुर्ख़ियों में आए
गरीब और बेवकूफ बन कर पेश आओ, दुश्मनों और सलाह देने वालों की कमी नहीं रहेगी, कुछ अचिव कर लो, नाम बना लो, दूर दूर से ऐसे लोग रिश्तेदारी निकालते हुए, पास आने लगेंगे, जिन्हें आपने, Life में देखा भी नहीं होगा. टर्मिनेटर धमाल मचा चुकी थी, अब कैमरून प्रोड्यूसर्स की रेडार में आ चुके थे, वर्ष 1986 में एलियंस फिल्म और फिर 1981 में टर्मिनेटर 2 बनी, इन दो फिल्मों ने तेहल्का मचा दिया, कारण… फिल्म की स्क्रिप्ट और आर्टिस्ट्स की एक्टिंग तो थे ही, लेकिन CGI और विज़्यूएल इफेक्ट्स आकर्षण के प्रमुख केंद्र बने.
Titanic फिल्म ने बदली किस्मत, रिकॉर्ड तोड़ कमाई
जेम्स कैमरून एक साहसी व्यक्ति है, साइंस और फिक्शन के अलावा वे चाहते थे की लोग उन्हें वर्सेटाइल डिरेक्टर के रूप में जाने, इस लिए उन्होंने Titanc जैसी फिल्म बनाने का निश्चय किया, लोगों ने पहले ही जजमेंट दे दिया था कि Film डब्बा साबित होगी, क्यों की कैमरून ठहरे एलियंस, टेक्नोलॉजी और मशीनों की बात करने वाले, भला इमोशन, लव और ड्रामा उनके पल्ले कैसे पड़ेगा?
लेकिन जब ये लव स्टोरी परदे पर आई, तो दर्शक चौधियां गए, फिल्म की कहानी, डायलॉग्स, स्पेशल इफेक्ट्स, म्यूजिक सब आउट ऑफ द् वर्ल्ड जैसा लग रहा था, सोने पे सुहागा फिल्म के कलाकार लियोनार्डो कैप्रियो (Jack), कैट विंस्लेट (Rose), और बील्ली ज़ेन (कैलेडॉन) जैसे आर्टिस्ट ने धुआंदार परफॉर्मेंस दी. फिल्म इतनी चली के मेकर्स की झोली में 11 ऑस्कर अवार्ड भर गए, साथ ही Titanc विश्व में 1 बिलियन डॉलर कमाने वाली प्रथम फिल्म बन गई थी.
Avtaar फिल्म की सीरीज ने बनाया अपने फिल्ड का बेताज बादशाह
अब तक मुकाबला दूसरों से था, लेकिन Avtaar फिल्म का पहला पार्ट आने के बाद कंपीटिशन तो रहा ही नहीं, क्या हॉलीवुड क्या बॉलीवुड, World की कोई ऐसी फ्रेंचाइजी नहीं थी जो जेम्स कैमरून की बनाई फिल्म्स से स्पर्धा में टिके, टाइटेनिक, अवतार 1 और अवतार 2 इन तीन फिल्म्स ने 2 बिलियन डॉलर छाप डाले, यकीन मानिए 3 फिल्मों के हिसाब से ये बहुत बड़ी कमाई है.
Latest 2025 में उनकी Avtaar : Fire & Ash आई है, इस फिल्म ने भी अच्छाखासा Buzz बना दिया है, इसी वजह से जेम्स कैमरून की कुल संपत्ति $ 1.1 बिलियन डॉलर पार कर गई है.
मशहूर निर्देशक “जेम्स कैमरून” से जुड़े विवाद
टाइटेनिक और द् एबिस फिल्म की शूटिंग के समय वे गुसैल और सख्त मिजाजी व्यक्ति के रूप में जाने जाते थे, जिस कारण एक क्रु मेंबर ने उसे दुनियां का सब से डरावना व्यक्ति तक करार दे दिया.
फिल्म के सेट पर उनके अख्हड़ बर्ताव से कोई तो इतना नाराज हो गया कि जेम्स के खाने में नशीला पदार्थ ही मिला दिया.
ओशनगेट की टाइटन पनडुब्बी दुर्घटनाग्रस्त की तुलना टाइटेनिक शिप से कर दी, इस बयान से कुछ एक्सपर्ट्स नाराज हुई, इसके बाद Film Making में AI के बढ़ते प्रभाव से जेम्स नाराजगी जता चुके हैं, ये बात भी कई लोगों को अच्छी नहीं लगी.
हरलन एलिसन ने द् टर्मिनेटर की कहानी चुराने का आरोप लगाया, उन्होंने केस भी जीत लिया, जिसकी वजह से जेम्स कैमरून को, फिल्म में उन्हें क्रेडिट भी देना पड़ा. इसके अलावा उनपर अवतार की कहानी चुराने का भी आरोप लगा, लेकिन कुछ साबित नहीं हुआ.
अवतार 2 की रिलीजी के बाद स्वदेशी समूहों (ब्लैक & ब्राउन कम्युनिटी) ने आरोप लगाया कि कैमरून उनकी संस्कृति श्वेत लोगों के नजरिये से पेश करते हैं.

Lesser Known Facts (जेम्स कैमरून)
टाइटेनिक, अवतार और और अवतार: द वे ऑफ वाटर इन तीन फिल्मों ने मिल कर “2 बिलियन अमरीकी डॉलर” का कारोबार किया है, अपनी 3 फिल्मों से इतनी बड़ी रकम कमाने वाले वे पृथ्वी पर अब तक एक अकेले इन्सान है.
इन्सान का दिमाग कल्पनाओं से परे है, हम अपने अतरंगी सपनों में वो सब देख् लेते हैं जो वास्तव जीवन में असंभव सा लगता है, जेम्स कैमरून की Hit Film “टर्मिनेटर” का Idea उनके सपने से जुड़ा हुआ है, उन्होंने अपने Dream में आग से निकलते हुए एक कंकाल को देखा था & The Rest Is History.
धैर्य का उदाहरण है जेम्स कैमरून, उन्होंने अवतार फिल्म 1994 में लिखी थी, लेकिन उस समय Technology इतनी डेवलप नहीं हुई थी तो 15 साल इंतज़ार किया, उसके बाद फिल्म का निर्माण किया और अपने उत्कृष्ट काम से दर्शकों का मन मोह लिया.
योजना बनाओ फिर कार्य करो, ये तो बड़ी आम सलाह है, लेकिन कुछ लोग तब तक रिसर्च करते रहते हैं जब तक उनकी आत्मसंतुष्टि न हो, और ऐसी रिसर्च का परिणाम होता है Titanic जैसी सदाबहार आइकोनिक फिल्म. जेम्स कैमरून इस फिल्म को बनाने के लिए, 33 बार ओरिजनल शिप के मलबे का दौरा करने समुद्र में गए थे.
लियोनार्डो डिकैप्रियो (Jack) ने “टाइटेनिक फिल्म” में ऐक्ट्रेस (Rose) की एक पैंटिंग बनाई थी, दरसल वो Art फिल्म के डिरेक्टर जेम्स कैमरून ने खुद बनाया था ये बहुत कम लोग जानते हैं.
अवतार फिल्म की शूटिंग के लिए इन्होंने कई तरह के यंत्र बनाए जो Under Water Shoot करने में कारगर रहे, इनके पास ऐसे कई Gadgets के पेटेन्ट है.
जन्म कहाँ होगा और परिजन कौन होंगे इस पर हमारा नियंत्रण नहीं होता, लेकिन बुद्धिमत्ता विकसित होने पर सही निर्णय ले सके, वही तो सज्जन व्यक्ति है, धर्म-मजहब में पाखंड पाया तो नास्तिक बन गए, मांस आहार और डेयरी प्रोडक्ट्स में पशु क्रूरता पाई तो शाकाहारी विगन बन गए, इन्होंने हर उस कार्य को बल दिया है जो प्रकृति का जतन करे.
जैसे ताजमहल को प्रेम की प्रतिमा बताया जाता है, वैसे सिनेमा में, Love Story जॉनर में Titanc Movie शीर्ष पर है, इस फिल्म को 11 ऑस्कर अवार्ड मिले, संयुक्त रूप से यह अब तक विश्व रिकॉर्ड है.
वर्ष 2003 में शायद जेम्स कैमरून को हम खो देते, क्यों की उस साल NASA का स्पेस “शटल कोलंबिया” यान अंतरिक्ष गया था, कैमरून भी इसमें जाने वाले थे, लेकिन किसी कारण वे नहीं गए और बच गए, क्यों की दुर्भाग्यवश वो दुर्घटनाग्रस्त हो गया था.
सम्मान और उपलब्धियां
- वर्ष 2025 तक जेम्स कैमरून को कुल 60 प्रसिद्ध अवार्ड मिल चुके हैं और 110 में वे नामांकित हुए थे.
- उनके नाम 3 ऑक्सर अवार्ड है, (फिल्म एडिटिंग, बेस्ट पिक्चर और बेस्ट डिरेक्टर) (फिल्म – टाइटेनिक).
- वे 4 गोल्डन ग्लोब अवार्ड जीते हैं, फिल्म टाइटेनिक (1998) और अवतार (2010) (बेस्ट डिरेक्टर और बेस्ट मोशन पिक्चर ड्रामा)
- उन्हें वर्ष 2024 में स्टोरी राइटिंग और फिल्म मेकिंग के लिए मल्टिपल सैटर्न अवार्ड मिले हैं, (फिल्म अवतार : द् वे ऑफ़ वॉटर)
- जेम्स कैमरून को DGA (डिरेक्टर्स गिल्ड ऑफ़ अमेरिका) की तरफ से आउटस्टैंडिंग डिरेक्टोरियल अचीवमेंट अवार्ड मिला है, (फिल्म: Titanic).
टेलीविजन और डॉक्यूमेंट्री अवार्डस
- Prime Time Emmey Awards :
(1.यर्स ऑफ लिविंग डेंजर्सली (वर्ष 2014)
(2. “सीक्रेट्स ऑफ़ एलेफन्ट्स” (वर्ष 2023)
- इसके बाद वर्ष 2023 में सीक्रेट्स ऑफ़ एलेफन्ट्स के लिए नॉमिनेशन मिला.
- लाइफटाइम अचीवमेंट्स अवार्ड और स्पेशल ऑनर्स
- 18 दिसंबर 2009 के दिन स्टार फॉर मोशन पिक्चर्स का “हॉलीवुड वॉक ऑफ़ फेम” अवार्ड मिला.
- PGA (प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ़ अमेरिका) ने वर्ष 2011 में “माइलस्टोन अवार्ड” से नवाज़ा.
- उनकी बनाई 3 फिल्म्स ( टर्मिनेटर, टाइटेनिक और टर्मिनेटर 2 : जजमेंट डे, को… वर्ष 2023 में नेशनल फिल्म रजिस्ट्री के लिए चुना गया, जहाँ इन्हें हिस्टोरिकली और क्लचर्ली संरक्षित फिल्म्स माना गया.
- यहाँ सूचि का अंत नहीं होता, Avataar : Fire & Ash फिल्म के लिए गोल्डन ग्लोब और सैटेलाइट अवार्ड के लिए डिरेक्शन, सिनेमेटिक और बॉक्स ऑफिस कैटेगरी में उनका नाम शामिल है, जिसका रिजल्ट 2026 में आएगा.
James Cameron के फ्यूचर प्रोजेक्ट्स
अवतार सीरीज की 3 Hit Films आ चुकी हैं, इसी वजह से कैमरून इसे आगे ले जा रहे हैं, “अवतार 4” फिल्म 21 दिसंबर 2029 को निर्धारित है, इसकी आधी शूटिंग भी हो चुकी है.
इस फिल्म के बाद अवतार 5 भी शेड्यूल है, यह फिल्म 19 दिसंबर 2031 के दिन रिलीज होगी. वैसे तो अवतार की कहानियां धरती से बाहर और समुद्र के भीतर का जीवन दिखाती हैं, लेकिन पांचवे भाग में कुछ कहानी पृथ्वी पर आधारित हो सकती है.
एक और उनका महत्वकांशी प्रोजेक्ट है, The Last Train of Hiroshima इस, सत्यघटना पर आधारित फिल्म में ऐसे व्यक्ति की कहानी होगी जो परमाणु हमले से बच कर नागासाकी जाता है.

AI के खतरों पर भी उनकी एक फिल्म बनेगी, टॉपिक होगा “टर्मिनेटर”, लेकिन कास्ट पूरी अलग होगी. इसके अलावा उनकी कंपनी ने The Devils के अधिकार भी खरीद लिए हैं, इस विषय पर वे सह-निर्माण में एक फिल्म बना सकते हैं.
अन्य प्रोजेक्ट्स में वे नेशनल ज्योग्राफिक्स के सीक्रेट्स जॉफ द् पेंग्विन (2025) डॉक्यूमेंट्री में रूचि रखते हैं और एस.एस. राजमौलि की “वाराणसी” फिल्म में सह-निर्देशन करते दिख सकते हैं.
जेम्स कैमरून के जीवन से Motivation
Hollywood के इस महान फिल्म निर्देशक की जीवनी से सीख मिलती है कि आपके पास सीखने की चाह है तो राहें मिल ही जाती है, जो करना है उसे बस शुरू करना पड़ता है, मुश्किलें आएंगी, दूर होती चली जाएगी, अच्छी चीजें समय लेती है, अगर एक मामूली बस ड्राइवर वर्ल्ड का टॉप फिल्म डिरेक्टर बन सकता है, तो आप अपने सपने क्यूँ पुरे नहीं कर सकते…! “अपना विज़न बनाओ, शरू हो जाओ” Good Luck.
QNA (James Cameron Life Story)
Q – अवतार फिल्म के लिए जेम्स कैमरून ने किस विशेष तकनीक का उपयोग किया था?
A – उन्होंने इस प्रोजेक्ट में मोशन-कैप्चर (Motion-capture) और 3D फ्यूजन कैमरा सिस्टम का उपयोग किया था.
Q – जेम्स कैमरून किस प्रकार की फ़िल्में बनाने में रूचि रखते हैं?
A – वे आधुनिक तकनीकी और विज्ञान कथा दर्शाती Films बनाना पसंद करते हैं.
Q – जेम्स कैमरून की सफल Films कौनसी है?
A – उन्होंने Titanc, Avtar और Terminator जैसी Super-hit फिल्में Hollywood को दी है.
Q – जेम्स कैमरून फिल्मों के अलावा और किस क्षेत्र में एक्सपर्ट माने जाते हैं?
A – वे Net Geo खोज-कर्ता है और उन्हें Deep Sea Explore करने का गहन अनुभव है.
Q – समुद्र में “मारियाना ट्रेंच” तक जाने वाले पहले व्यक्ति कौन थे?
A – जेम्स कैमरून दुनियां के सब से गहरे बिंदु “मारियाना ट्रेंच” तक अकेले पहुँचने वाले, प्रथम व्यक्ति बने थे.
Q – Titanc फिल्म से जुड़ा कोई खास किस्सा बताएं?
A – जेम्स कैमरून ने Titanic फिल्म बनाने के लिए, समुद्र में नीचे जा कर जहाज के मलबे का 33 बार निरिक्षण किया.
Q – फरवरी 2025 में जेम्स कैमरून को कौनसा विषेश सम्मान दिया गया है?
A – उन्हें France देश से सर्वोच्च नागरिक सम्मान (Legion of Honour) दिया गया है.
Q – जेम्स कैमरून ने कितनी बार विवाह किया है?
A – उन्होंने 5 शादियां की है, सूजी एमिस (अभिनेत्री), लिंडा हैमिल्टन (अभिनेत्री), कैथरीन बिग्लो (फिल्म डिरेक्टर), गेल एनी हर्ड (प्रोड्यूसर) और शेरोन विलयम्स.
Q – वर्ष 2025 में जेम्स कैमरून की कौनसी बड़ी फिल्म रिलीज हुई?
A – वर्ष 2025 में उनकी “Avatar 3 : Fire & Ash” फिल्म रिलीज हुई.
Q – जेम्स कैमरून पर्यावरण के प्रति कैसे जागरूकता दिखाते हैं?
A – वे मांस-आहार नहीं करते, यहाँ तक की पशुओं से उत्पन्न प्रोडक्ट्स भी नहीं खाते (He Is a Vegan). इसके अलावा प्रदुषण-मुक्त ग्रीन एनर्जी की हिमायत करते हैं.
Q – Film Industry में आने से पहले जेम्स कैमरून क्या काम करते थे?
A – वे स्ट्रग्ल के दिनों में स्कूल “बस ड्राइवर” की नौकरी करते थे.
Q – जेम्स कैमरून की कुल Net-Worth क्या है?
A – वर्ष 2025 में उनकी Net-Worth 1.1 बिलियन डॉलर पार कर गई है.
Read Also :
- निखिल कामथ की जीवनी
- अलख पांडे (फिजिक्स वाला) की जीवनी
- प्रेमानंद महाराज की जीवनी
- पीयूष पांडे की जीवनी
- गोपाल पाठा की जीवनी
- शुभांशु शुक्ला की जीवनी
- राज शामानी की जीवनी
- योगी आदित्यनाथ की जीवनी
- वैभव सूर्यवंशी की जीवनी
Didyou like जेम्स कैमरून की जीवनी | James Cameron Biography Hindi “Avatar Film Maker” की लाइफ स्टोरी दर्शाता यह लेख आपको कैसा लगा ? Please share your comments.
यदि आपके पास Hindi में कोई article, inspirational story या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है: achhikhabar@gmail.com.पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks

Join the Discussion!