भगवान शिव के जीवन से सीखें सफलता के मंत्र | Shiva Life Motivation Mahashivratri

देवों के देव महादेव परम कृपालु हैं. वे स्वभाव से भोले जरूर हैं, परंतु रुष्ठ होने पर अत्यंत क्रोध भी करते हैं. अपने भक्तों पर वे सदैव कृपा दृष्टि बनाए रखते हैं. शिव पुराण में उनके जीवनचरित्र से जुड़े अद्भुत प्रसंग जानने को मिलते हैं. जीवन में सुख, शांति, समृद्धि, प्रगति और खुशहाली प्राप्त करने के लिए महादेव के कौनसे गुण अपनाने चाहिए, इसी बात को केंद्रस्थान पर रख कर आगे बढ़ते हैं. Shiva Life Motivation Mahashivratri पर बात करने से पहले यह जानना आवश्यक है कि आखिर कौन है Bhagvaan Shiva?
भगवान शिव की उत्पत्ति और परिचय
भगवान शिव हिंदू धर्म के प्रमुख देवताओं में से एक हैं और “त्रिदेव” अर्थात “ब्रह्मा, विष्णु और महेश” में से महेश के रूप में पूजा जाता हैं.
शिव की उत्पत्ति को लेकर अलग अलग पुराणों में विभिन्न तर्क बताए गए हैं. उन्हें अनादि और अनंत माना गया है, अर्थात जिनका न कोई जन्म है न अंत.
भोलेनाथ की काया
शंकर भगवान कैलाश पर्वत पर रहते हैं. उनके गले में वासुकि नाग, मस्तक पर चंद्रमा और जटाओं से बहती गंगा उनकी अनोखी पहचान है.
शिव को वैराग्य, तपस्या और करुणा का प्रतीक बताया जाता है. इसके अलावा वे संहार और सृजन के मूल स्रोत माने जाते हैं. इसी लिए उन्हें महादेव कहा जाता है.
महादेव का परिवार
शिवजी का परिवार हमारी संस्कृति में आदर्श और संतुलन का प्रतीक माना जाता है. माता पार्वती प्रेम, शक्ति और समर्पण की प्रतिमूर्ति हैं.
उनके पुत्र भगवान गणेश बुद्धि, विवेक और विघ्नहर्ता के रूप में पूजे जाते हैं, जबकि कार्तिकेय साहस, शौर्य और नेतृत्व का प्रतीक कहे गए हैं.
नंदी महाराज शिव के परम भक्त और सेवा भाव का उदाहरण बताए जाते हैं. इस दिव्य परिवार से सादगी, प्रेम, त्याग और आपसी सम्मान की बड़ी सीख मिलती है.
भगवान शिव के जीवन चरित्र से प्रेरणा (Motivation)
शिव का परोपकार
समुद्र मंथन के समय शिव ने विष को कंठ में धारण किया. यह दिव्य घटना हमें सिखाती है कि, हमें सदैव दुखियों और ज़रूरतमंद लोगों की मदद करनी चाहिए. विपत्ति के समय ज़िम्मेदारी उठानी चाहिए.
मंथन से जब तक उपयोगी वस्तुएं प्राप्त हो रही थी, सब लेने को आतुर थे. लेकिन जब विष ग्रहण करने की चौनुती मिली तो, केवल “महादेव” ने हिम्मत दिखाई.
हम साधारण मानवी ट्रेन में किसी को अपनी सीट पर बैठाने को तैयार नहीं होते, गल्ले पर छुट्टे पैसे पड़े हों तब भी बोल देते हैं, की छुट्टा तो है ही नहीं.
नौकरी पर साहेब का ध्यान न हो तो कामचोरी से भी नहीं कतराते, रास्ते पर कोई पड़ा तड़प रहा हो तो विडियो बनाते हैं, मदद नहीं करते.
सैल सपाटे में हजारो रूपये उड़ा देंगे लेकिन बनिए और सब्जी तरकारी वाले से तोल के बाद भी एक निम्बू, टमाटर या आलू, या मुट्ठी भर अनाज और डालने को मजबूर करते हैं. यह स्वार्थ की चरम सीमा है.
स्वयं के लिए तो पशु भी जीते हैं, हमारा इन्सान का जीवन तभी सार्थक है जब हम, किसी दिन दुखी का दर्द दूर करने में मदद करें, और ये न हो पाए तो उसे कष्ट भी न दें.
महादेव का क्रोध

शिव का तीसरा नेत्र यह संदेश देता है कि क्रोध विनाश का कारण बन सकता है. इसी लिए तो ब्रह्मांड में कोई भी शिव से उलझना नहीं चाहता.
अधिकतर ध्यान और तपस्या में लीन रहने वाले यह भगवान जब तक शांत है तब तक है, लेकिन इन्होने अगर तांडव नृत्य शुरू कर दिया, तो फिर दशों दिशाओं में इनके ताप से कोई सुरक्षित नहीं.
प्रभु की इस लीला से हमें सीख मिलती है की, क्रोध से दूर रहना चाहिए, यह विनाश लाता है, जब तक शांति का एक भी द्वार खुला हो, युद्ध और जगड़े को टालते रहें.
परन्तु सरकार की भ्रष्ट निति, स्त्री अपमान, शिशु का शोषण, पशु-पंखिओं पर क्रूरता, प्रकृति का दोहन ये सब ऐसे घोर पाप है जिन्हें अनदेखा करना, इनका समर्थन करने जैसा है.
महादेव भी अपना तीसरा नेत्र तभी खोलते थे जब अत्याचार और पाप चरम पर होता था, तो हम मनुष्यों का भी कर्तव्य है की समाज के ऐसे दुर्गुणों और दुरात्माओं के विरूद्ध आवाज़ उठाएं. याद रहे, शांति कल्याणकारी है, लेकिन अधर्म के विरुद्ध मौन रहना कायरता है.
भगवान शंकर का नटराज रूप
यह बताता है कि परिवर्तन जीवन का शाश्वत सत्य है, समय के साथ साथ जो बदलता है वही आगे बढ़ता है. लाइफ में परिवर्तन से डरने के बजाय उसे स्वीकार करना चाहिए.
वर्क प्लेस में बुक्स की जगह कंप्यूटर आ गया, टास्क पुरे करने के लिए AI आ गया, मार्केटिंग के लिए अख़बार और टीवी के साथ अब सोशल मिडिया आ गया, तो मतलब साफ़ है, आज जो चलन में है कल उसकी जगह कुछ और ले लेगा.
आप भी तो बालक थे, फिर युवाअवस्था फिर अधेड़ उम्र फिर वृद्धाअवस्था. वस्तुओं और सेवाओं का भी कुछ ऐसा ही है. ऐसे में हमें चाहिए की, नई तकनिकी, नए लोग और बदलते वातावरण में अनुकूल होने का प्रयास करें, इसी में समझदारी है.
भोलेनाथ नहीं करते कोई भेदभाव
वे सभी को समान दृष्टि से देखते हैं देव, दानव, मानव या पशु. इससे हमें सीख मिलती है कि भेदभाव छोड़कर समभाव अपनाना ही सच्चा धर्म है.
साधारण कपड़े पहन कर किसी 5 स्टार होटल के गेट पर चले जाइए, शायद चौकीदार अंदर ही ना जाने दे, मठ-मैले कपड़े पहन कर किसी सरकारी दफ्तर पे पूछताछ या मदद के लिए जा के देख लीजिये, जवाब ऐसे मिलेगा जैसे आप उनकी किडनी मांग बैठे हों.
अमिर इन्सान मसखरी करे तो हेल्दी फ्लर्ट और आम इन्सान मजाक करे तो, हलकट, लफंगा क्रिमिनल, उद्योगपति लोन न चूका पाए तो वो “राहत का हक़दार”, आम आदमी Loan का EMI चुक गया तो फ्रोड, पैसा-चोर.
रसूखदार किसी पे गाड़ी चढ़ा दे तो अनजाने में अकस्मात् और गरीब से एक्सीडेंट हो गया तो, “गैर इरादतन हत्या”, मानो या ना मानों, हम कुछ ऐसे ही इको सिस्टम में आजकल जी रहे हैं.
तो मैसेज साफ़ है, दुनियां बदले के न बदले, हमारा कर्तव्य है की गरीब अमीर बलवान और निर्बल सब के साथ “शिव के जैसे” एक सा मधुर बर्ताव करें. सब का सम्मान करें.
शिव का मौन
एक बार देवताओं ने भगवान शिव से संसार की सबसे बड़ी शक्ति के बारे में पूछा, शिव मुस्कुराए, पर मौन रहे. देवता प्रतीक्षा करते रहे, तब माता पार्वती ने पूछा, “प्रभु, आप कुछ कहते क्यों नहीं?”
तब शिव ने अपने नेत्र खोले और बोले, “मौन ही मेरा उत्तर है. शब्द सीमित हैं, पर मौन में अनंत सत्य छिपा है”.
शिव का यह मौन बर्ताव बताता है कि क्रोध, अहंकार और भय से ऊपर उठने की शक्ति मौन में ही है.
महादेव से सीखें की कम बोलना और अधिक समझना जीवन में संतुलन लाता है. इससे घर्षण कम होता है, माहौल से तनाव दूर होता है, विपत्ति का निराकरण मिल सकता है.
Lord Shiva की वाण विद्या

महाभारत काल में अर्जुन से बड़ा कोई “मनुष्य” धनुर्धर नहीं था. इसी बात पर उसे घमंड हुआ. तभी एक बार जंगल में तपस्या में लीन अर्जुन को, भनक लगती है कि कोई जंगली पशु आक्रमण कर रहा है.
वो तुरंत तीर चला कर प्रहार कर देता है, लेकिन मृत पशु के तन पर 2 वाण लगे होते हैं, तभी अर्जुन और एक अन्य योद्धा में बहस हो जाती है कि पहला वाण किसने मारा, और शिकार पर किसका अधिकार सिद्ध है.
बात नहीं बनी तो दोनों का युद्ध हुआ, तब अर्जुन ने एडि-चौटी का जोर लगा दिया, लेकिन वो परास्त हो जाता है, इस घटना से अर्जुन स्तब्ध हो गया. अंत में महादेव ने अपना असल रूप दिखा कर यह परीक्षा करने का मर्म बताया.
इस प्रसंग से हमें सीख मिलती है कि कभी भी अपनी सिद्धियों और शक्ति का अहम् नहीं रखना चाहिए, ऐसा करेंगे तो कोई न कोई महादेव के जैसे प्रगट हो कर हमारा गुरुर तोड़ के रख देगा.
शिव के मन में कैसे लोग बसते हैं…
बैराज और सादगी के प्रतीक महादेव, एक बार कैलाश पर्वत पर बिराजमान थे. जहाँ भिन्न भिन्न तपके के लोग उनके दर्शन को पहुंचे. उन सब संपन्न लोगों के बीछ एक गरीब, भस्मधारी, टुटा हुआ निर्धन मनुष्य भी था, महादेव ने उसे देखते ही, स्वयं उठ कर अपने गले लगा लिया.
इस बर्ताव से उन्होंने सब को ये संदेश दे दिया की, उन्हें आडंबर का मोह नहीं. “जो स्वयं को ऊँचा समझता है, वह उनके मन से दूर ही रहता है. लेकिन सच्चे मन से उनकी शरण में आने वाला शीग्र ही उनकी कृपा दृष्टि पा लेता है, यही शिव का सत्य है.
कलियुग में हमें भले ही शिव के दर्शन न हो पाए, लेकिन शिवजी के इस प्रसंग से सीख मिलती है कि, जब मन में किसी से मदद या सहकार की आस हो तब, विनम्र बर्ताव करना चाहिए.
ईमानदारी से अपनी सच्चाई पेश करनी चाहिए, ताकि सामने वाले के मन में भी शिवजी के जैसी अपनेपन की भावना जगे और वो हमारे दुःख दूर करने को तुरंत आगे आ जाए.
कामदेव और शिव भगवान का प्रसंग
देवताओं के कहने पर एक बार कामदेव ने शिव की तपस्या भंग करने का प्रयास किया. इस कार्य सिद्धि के लिए उन्होंने पुष्प वाण चला दिया.
तभी महादेव ने तीसरी आंख खोल कर उन्हें वहिं भस्म कर दिया. शिवजी को इच्छाएं तनिक भी विचलित नहीं कर सकीं, क्यूँ की उनका संपूर्ण ध्यान तपस्या पर था.
हमें भी सफल होने के लिये इसी तरह एकचित्त हो कर लक्ष्य की और बढ़ना चाहिए, तभी मनचाही सफलता मिल सकेगी.
बैराग और मोक्ष का मर्म… “सुख दुख एक समान”
एक साधक मुक्ति मार्ग की खोज में था. उसने शिव से पुछा संसार की इच्छाओं से मुक्ति कैसे मिले?
तब भोलेनाथ उसे शमशान ले आए. जहाँ न छल, न कपट, न सजावट, न मोह माया, न कोई बंधन. ये सब देख् साधक गभरा गया.
तब शिव बोले, मुक्ति चाहिए तो सभी तरह की परिस्थिति को स्वीकार करो, समस्याओं से भागना बंधन बढ़ाता है, उन्हें स्वीकार कर लेना मुक्त कर देता है.
शिव का संदेश बड़ा सरल था लाभ, हानि, सुख, दुःख, भय, प्रीत सभी परिस्थिति में धैर्य धारण करना चाहिए, स्वीकृति ही मोक्ष का मार्ग है.
भोलेनाथ ने जग जीतने का मंत्र बताया
एक नरेश संसार जीतने का वर मांगने उनके पास गया. शिव ने उसे ध्यान करने को कहा, वह विचाराधीन हो गया, शिव ने उसके मन की इस हालत को उसका आंतरिक युद्ध बताया.
धीरे धीरे वह राजा अपने मन पर सैय्यम साधने लगा. तभी उसके मन से लोभ, क्रोध, मोह, माया सब छूटने लगा, उसके मन में शांति का संचारण होने लगा.
वो शिव से पूछने लगा की ये उसके साथ क्या हुआ? अब उसे कोई इच्छा क्यों नहीं रही? तब महादेव ने कहा, तुमने अपना मन जीत लिया है, यह संसार जीतने के जैसा ही है.
आधुनिक युग में हम मोबाइल, घर, गाड़ी, पैसा रुतबा, न जाने कैसी कैसी आलतू-फालतू इच्छाओं को ले कर खुद को कोसते हैं, दूसरों पर इलज़ाम लगाते हैं.
कईं बातों पर समाज और सरकार की निंदा भी करते हैं, हमें इन सब से ऊपर उठना चाहिए, ध्यान करना चाहिए, ऐसा करने से बेमोल चीजों से लगाव छूटेगा और मन की इच्छाओं पर विजय पा लेने से, जग जीतने जैसा महसूस होगा.
निर्धन भक्त और महादेव

एक गरीब लक्कहारा शिव का परम भक्त था. उसे एक बात का बड़ा दुःख था, वो उन्हें भोग प्रसाद नहीं दे पाता था और ना ही दूध का अभिषेक कर पाता था.
बस प्रतिदिन शिवलिंग पर जल चढ़ा आता, एक दिन तो वो जल भी नहीं दे पाया, क्यूँ की उसे रास्ते में एक प्यास भिखारी मिल गया, लक्कड़हारे ने उसे अपना पानी से भरा हुआ लोटा दे दिया ताकि उसकी प्यास बुझे.
अपना नियम टूट जाने से वो दुखी हुआ, बैठा बैठा बड़बड़ाने लगा की, इतनी भक्ति करने का क्या लाभ? जब की दूसरे लोग मन मर्जी अनुसार आराधना पूजा कर सकते हैं. वो अभागा ही रह गया.
उसी वक्त शिवजी प्रकट हुए, उन्होंने कहा, तुम्हारा जल तो तभी मुझ तक पहुंच गया, जब तुमने एक प्यासे को पानी पिलाया, रही बात धनवान भक्तों की, तो उन्हें मेरे दर्शन नहीं हुए, तुम्हे हो गए, इस तर्क से लक्कड़हार संतुष्ट हो गया और धीरे धीरे उसके दिन भी बदल गए.
ऐसी धार्मिक कहानी काल्पनिक हो सकती है, लेकिन इसमें बड़ी सीख छिपी है, स्वयं की तुलना किसी से करने की जरुरत नहीं, आप जिस जगह हैं, जैसे हैं, बहुत ही अद्भुत हैं, जैसे कहानी के लक्कड़हारे को अच्छे कर्मों का फल मिला, आपको भी मिलेगा, धैर्य धारण करें.
हिम्मत कभी भी न हारें. पोस्ट अच्छि लगे तो कमेंन्ट में हर हर महादेव जरूर लिखें. और यह Article अपने सभी मित्रों और परिवार जनों के साथ शेयर करें, ताकि उन्हें भी शिवजी के जीवनचरित्र से प्रेरणा मिल सके.
Read Also :
- गुकेश दोम्मराजु की जीवनी
- मैथिली ठाकुर की जीवनी
- शेर सिंह राणा की जीवनी
- छत्रपति महाराज की कहानी
- भारत में रमी खेलना वैध या अवैध ?
- GPT-4o बनाने वाले प्रफुल्ल धारीवाल की जीवनी
- जेम्स कैमरून की जीवनी (अवतार फिल्म के निर्देशक)
- नितीश कुमार की जीवनी
- अलख पांडे (फिजिक्स वाला) की जीवनी
Didyou like भगवान शिव के जीवन से सीखें सफलता के मंत्र | Shiva Life Motivation Mahashivratri की लाइफ स्टोरी दर्शाता यह लेख आपको कैसा लगा ? Please share your comments.
यदि आपके पास Hindi में कोई article, inspirational story या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है: achhikhabar@gmail.com.पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks

This was a really inspiring read. I love how you broke down such an important concept into simple, relatable ideas. It’s a great reminder that small changes in our mindset can lead to big transformations in life. Thank you for sharing this!