शेखर सुमन की जीवनी | Shekhar Suman Biography In Hindi

शेखर सुमन भारतीय अभिनेता, टीवी होस्ट, कॉमेडियन, लेखक, गायक और राजनेता के तौर पर जाने जाते हैं. उनकी बहुमुखी प्रतिभा उभरते कलाकारों के लिए प्रेरणास्रोत है. कला जगत में उन्होंने अपने अद्वितीय योगदान के बल पर कई सम्मान अर्जित किए हैं.
उन्होंने 40 वर्षों से भी अधिक समय मनोरंजन उद्योग को समर्पित किया है, जहाँ रियलिटी कार्यक्रमों, कॉमेडी शो, टीवी सीरियलों और अन्य विभिन्न मंचों के माध्यम से उन्होंने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया है.
इस लेख में हम शेखर सुमन की जीवनी (Shekhar Suman Biography in Hindi), उनके जन्म, परिवार, शिक्षा, करियर, निजी जीवन, संघर्ष, उपलब्धियों, नेट वर्थ और उनसे जुड़े रोचक तथ्यों के बारे में विस्तार से जानेंगे.
Shekhar Tonite डिजिटल टॉक शो
शेखर सुमन ने अपने नए डिजिटल टॉक शो “Shekhar Tonite” के जरिए एक बार फिर दर्शकों के बीच प्रभावशाली वापसी की है. यह लेट-नाइट चैट शो विभिन्न क्षेत्रों की जानी-मानी हस्तियों के साथ गहन, बेबाक और विचारोत्तेजक बातचीत पर आधारित है.

शो में सनसनीखेज सवालों या विवादों की बजाय सार्थक संवाद, शालीन हास्य और शेखर सुमन की विशिष्ट एंकरिंग शैली को प्राथमिकता दी गई है. यही कारण है कि इस शो को दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है.
जन्म तिथि और जन्म स्थान
शेखर सुमन का जन्म 7 दिसंबर 1960 को भारत के पटना, बिहार राज्य में हुआ था। उनका बचपन वहिं बीता, उसी जगह से उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त की. छोटी उम्र से ही उन्हें अदाकारी में गहरी रुचि रही, यही कारण है कि उन्होंने अपने सपने पूरे करने के लिये मुंबई का रुख किया.
शिक्षा और शैक्षणिक योग्यता
शेखर सुमन के घर का माहौल बेहद अनुशासित और शिक्षित था. उनके पिता, डॉ. फणी भूषण सुमन, एक प्रतिष्ठित चिकित्सक थे, जबकि उनकी माता उषा सुमन गृहिणी थीं. ऐसे परिवारों में, जहाँ शिक्षा और अनुशासन को सर्वोच्च महत्व दिया जाता है, बच्चों के लिए अपने जुनून (Passion) को करियर के रूप में चुनना अक्सर आसान नहीं होता. लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था. शेखर सुमन ने अभिनय की दुनिया में कदम रखा और अपनी प्रतिभा के दम पर एक अलग और विशिष्ट पहचान बनाई.
विवाह और बच्चे
शेखर सुमन का विवाह अलका सुमन से हुआ है. वे जानीमानी फिल्म निर्माता है. इस दंपत्ती को 2 संतान थे जिनमें बड़े पुत्र आयुष सुमन थे, ह्रदय रोग के कारण अब वे इस दुनियां में नहीं है. जब की छोटे पुत्र आज एक अभिनेता और गायक के रूप में फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव है. उनका नाम अध्ययन सुमन है. कुछ वर्षों पूर्व अध्ययन और ऐक्ट्रेस कंगना राणावत का Affair बहुत चर्चा में रहा था. फ़िलहाल अब दोनों के रास्ते अलग हो चुके हैं.
पुत्र के साथ संबंध : दो में से एक बेटे को खो देने के बाद शेखर का रिश्ता अपने बेटे अध्ययन से गहरा हुआ है, एक पिता के तौरपर वे अब उसकी ज्यादा Care करते हैं, उनके करियर और पर्सनल ग्रोथ पर विषेश ध्यान देते हैं.
बड़े बेटे की दुर्लभ बीमारी और मृत्यु का दुःख

शेखर सुमन और उनकी पत्नी अल्का सुमन के बड़े बेटे आयुष का निधन 3 अप्रैल 1995 को मात्र 11 वर्ष की आयु में हुआ था. वे Endomyocardial Fibrosis (EMF) नामक एक दुर्लभ हृदय रोग से पीड़ित थे.
उस समय इस बीमारी का कोई प्रभावी इलाज उपलब्ध नहीं था. अपने बेटे को बचाने के लिए शेखर और अल्का ने विदेशों तक में इलाज के विकल्प तलाशे, लेकिन उनके सभी प्रयास असफल रहे.
शेखर सुमन ने बताया कि आयुष अपने अंतिम दिनों में लगातार दर्द और असहनीय तकलीफ से गुजर रहे थे. एक पिता के रूप में अपने बेटे को उस हालत में देखना उनके जीवन का सबसे करुण और दर्दनाक अनुभव था.
वे कहते हैं कि बेटे को इस दुनिया से गए कई वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन उससे बिछड़ने का दर्द आज भी कम नहीं हुआ है.
शेखर के अनुसार, आयुष की मृत्यु ने उन्हें और उनकी पत्नी अल्का को लंबे समय तक गहरे अवसाद (डिप्रेशन) में डाल दिया था.
इस घटना का सदमा इतना गहरा था कि कुछ समय के लिए उनका ईश्वर से विश्वास उठ गया. उन्होंने घर से धार्मिक मूर्तियाँ तक हटा दीं और पूजा-पाठ भी बंद कर दिया. इस व्यक्तिगत त्रासदी का असर उनके निजी जीवन के साथ-साथ पेशेवर जीवन पर भी पड़ा.
हालाँकि, समय के साथ धीरे-धीरे उनके घाव भरने लगे. छोटे बेटे अध्ययन के आने के बाद परिवार में फिर से खुशियाँ लौटने लगीं.
शेखर सुमन का कहना है कि माता-पिता अपने बच्चे की मृत्यु का दुख कभी पूरी तरह नहीं भूल सकते, लेकिन उन्हें विश्वास है कि आयुष किसी न किसी रूप में एक दिन उनके परिवार में वापस लौटेगा. यह उनका व्यक्तिगत आध्यात्मिक विश्वास है.
अभिनय में आने की प्रेरणा
करियर की शुरुआत में उन्होंने बहुत स्ट्रग्ल किया, कॉलेज और स्कूल टाइम पे नाटक-रंगमंच कार्यक्रम में अभिनय करना, और Real world में एक्टिंग का चांस हासिल करना… अलग-अलग चुनौती है. राह कठिन थी, सैकड़ों चुनौतियाँ मिली लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी…
वर्ष 1984 में किस्मत के दरवाज़े खुले, युवा शेखर को “उत्सव” नाम की फिल्म में काम मिला. अभिनय उन्हें आता था, लेकिन Bollywood में सिर्फ Skill के दम पर राज नहीं किया जा सकता, मानव हत्या, संसार, पति परमेश्वर, त्रिदेव, रानभूमि, चोर मचाए शोर, बूम और हार्टलेस जैसी फिल्मों में काम करने के बाद भी उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में वो मुकाम नहीं मिला, जो उन्हें चाहिए था.
टेलीविजन करियर और लोकप्रिय धारावाहिक
फिल्मजगत में साधारण करियर रहा. लेकिन TV Industry में शेख़र सुमन का सिक्का चलता था, जब वे अपने प्राइम में थे तो Hosting और Anchoring में उनका दूर दूर तक कोई मुकाबला नहीं था. कैमरा रोल होते ही उनका सेन्स ऑफ ह्यूमर, अदायगी और एक्टिंग का जादू ऑडियंस के सिर चढ़ कर बोलता था…..
टीवी होस्ट के रूप में सफलता

- उनके द्वारा होस्ट किए गए प्रमुख टीवी शो की लिस्ट बड़ी लंबी है.
- Movers & Shakers (1997–2001, 2022)
- The Great Indian Laughter Challenge
- Poll Khol
- Comedy Circus
- Simply Shekhar
- Reporter (टॉक शो)
- The Big Fight (विशेष एपिसोड/होस्टिंग)
इस तरह उन्होंने कॉमेडी और मनोरंजन जगत में अद्वितीय
योगदान दिया है. साथ ही वे रियलिटी शो में जज के रूप में भी भूमिका अदा कर चुके हैं.
पोलिटीक्स में प्रवेश और “राजनीतिक सफर”
एक्टिंग की दुनियां में बनावटी डायलॉग और स्क्रिप्ट्स के बल पर समाज सुधार और बढ़िया एंडिंग दिखाना बहुत आसान है.
धरातल पर अलग चुनौतियाँ होती है, शेखर सुमन भी राजनिति में उतरे, ताकि जनसेवा कर सकें. उन्होंने वर्ष 2009 में कोंग्रेस जॉइन की. पटना साहिब से चुनाव में उतरे लेकिन सफलता नहीं मिली.
फिर वही दलबदलू वाली बात हुई, वर्ष 2024 में वे BJP के साथ जुड़ गए, इस पार्टी के साथ उनके काम को सराहा गया, लेकिन आज भी उनकी असल पहचान TV Actor / Anchor के रूप में ही है.
जीवन के संघर्ष और चुनौतियाँ
भारत के इस बेहतरीन अभितेना का जीवन बेहद संघर्षपूर्ण रहा है. इन्होंने 0 से शुरुआत की, अपने बल पर मुंबईनगरी में फिल्म और टीवीजगत में नाम कमाया. इस जर्नी में बेटे की मौत का दर्द झेला और राजनीती में भी असफलता देखी. उनके जिवनचरित्र का संकलन कर के देखें तो सीख मिलती है कि, मुसीबतें आती रहे, घाव लगते रहें, न रुकना और ना ही थकना.
पुरस्कार, सम्मान और उपलब्धियाँ
- Indian सिनेमेटिक वर्ल्ड में Hosting & Anchoring फिल्ड में शेखर Top Player माने जाते हैं.
- Movers & Shakers शो के लिये Indian Television Academy Award (2001) के दौरान
Best Anchor का अवार्ड मिला. - Carry On Shekhar शो के लिए Indian Telly Award (2004) में Best Anchor का ख़िताब मिला.
- Chor Machaaye Shor फिल्म के लिए Bollywood Movie Award समारंभ में Best Comic Actor का अवार्ड मिला.
- Heeramandi फिल्म के लिए International Iconic Award फंक्शन में Web Series, Versatile Actor का ख़िताब दिया गया.
- भारतीय मनोरंजन जगत में 4 दशक से अधिक अवधि तक अभूतपूर्व योगदान दिया (अभी भी सक्रिय).
कुल संपत्ति (Net Worth) और आय के स्रोत
वे सोशल मीडिया ब्रांड वर्क, फिल्म निर्माण, लाइव इंवेन्ट, स्टैज शो, वेब् सीरीज, विज्ञापन, फिल्म एक्टिंग और एंकरिंग से कमाई करते हैं. उनकी सटीक आय को ले कर कोई आधिकारिक पुख्ता जानकारी उपलब्ध नहीं है, लेकिन रूमर्स है कि उनकी Net-worth 20 से 80 करोड़ के बीछ है.
सोशल मीडिया पर सक्रियता

फिटनेस और अपने लुक्स पर विषेश ध्यान देने वाले यह अभिनेता Social Media पर एक्टिव रहना पसंद करते हैं. वे Online आ कर अपने प्रोजेक्ट्स, पुरानी यादें, परिवार से जुड़े ख़ास पल और सामाजिक मुद्दों पर बात करते हैं. वे समय समय पर आम लोगों को प्रेरणादायक संदेश भी देते हैं.
उनके Social Accounts की जानकारी :
- Instagram: @shekhusuman
- X (Twitter): @shekharsuman7
- Facebook: Official Shekhar Suman
- YouTube: Shekhar Suman
शेखर सुमन से जुड़े रोचक तथ्य
बचपन में वे चिकित्सक बनना चाहते थे, लेकिन उम्र बढ़ने के साथ साथ एक्टिंग में रूचि बढ़ गई.
बहुत कम लोग जानते हैं कि शेखर सुमन हिन्दी के अलावा अंग्रेजी और उर्दू की भी गहरी जानकारी रखते हैं, यही कारण है कि उनकी एंकरिंग और एक्टिंग धारदार और शानदार रहती है.
शास्त्रीय संगीत और कविता में उन्हें रूचि रही है, कई मौकों पर उन्होंने अपनी बनाई कलाकृति का प्रदर्शन किया है.
उनका मानना था कि सिफारिश से ज्यादा संघर्ष में असर होता है. इसी लिए बेटे अध्ययन को लॉन्च करने के वजाए खुद स्ट्रग्ल कर के सफलता पाने को मोटिवेट किया.
कौनसी पोलिटिकल पार्टी पावर में है, किसके फेवर में बोलना है, किसके खिलाफ राय बनानी है, ऐसा काम उन्होंने कभी नहीं किया, उन्होंने बेबाकी से अपना मंतव्य दिया, उनके ओपिनियन्स में करियर बर्बाद होने का खौफ कभी नहीं दिखा.
शो बिज़ में सारा खेल Looks का है, ये बात उन्हें बहुत कम उम्र में समझ आ गई थी, इसी लिए व्यायाम और सही डाएट को उन्होंने कभी नहीं छोड़ा.
शेखर सुमन लेजेंडरी कलाकार इस लिए भी है क्यूँ की उन्हें बिना स्क्रिप्ट भी धारदार परफॉर्मेंस देना आता है. वे लाइव ऑडियंस को बिना तैयारी के भी अच्छे से एंटरटेन कर लेते हैं.
विवाद और चर्चित घटनाएँ
वर्ष 2010 में एक कॉमेडी शो के दौरान कथित आपत्तिजनक संवाद के चलते FIR हो गई, यही कार्रवाई भारती सिंह पर भी हुई थी, लेकिन 2026 में कोर्ट ने कहा कि इस संवाद में दुर्भावनापूर्ण मंशा नहीं थी, इस लिए इन्हें सज़ा देने की ज़रूरत नहीं है.
कंगना रनौत–अध्ययन सुमन विवाद (2016) हुआ तब शेखर सुमन ने खुल कर बेटे का समर्थन किया.
सार्वजानिक बहस के दौरान कईं बार आक्रामक शाब्दिक रवैया अपनाया, जहाँ आलोचना हुईं और प्रशंसा भी मिली.
समय रैना के India’s Got Latent शो में माता-पिता को ले कर एक विवादित टिप्पणी हुई, इस किस्से पर शेखर सुमन ने तीखी प्रतिक्रिया दी थी.
वर्तमान जीवन और भविष्य की योजनाएँ
हाल ही में वे Heeramandi वेब सीरीज़ में नज़र आए. वे Shekhar Tonite नाम के अपने टॉक शो के माध्यम से कईं बड़ी हस्तियों का इंटरव्यू लेते रहे हैं. आनेवाले समय में वे अभिनय, निर्देशन और डिजिटल कंटेंट के क्षेत्र में नए प्रयोग करने तथा युवा कलाकारों के साथ काम करने की इच्छा जता चुके हैं. उनकी प्राथमिकता मनोरंजन के साथ-साथ सार्थक और प्रभावशाली कंटेंट प्रस्तुत करना है.
शेखर सुमन से मिलने वाली प्रेरणा
इनके जीवन से पहली सीख यह है कि भाषा और आदानप्रदान की कला में महारत ज़रूरी है. साथ ही TV के इस Rockstar की Life story से हिम्मत रखने की प्रेरणा मिलती है,
जीवन का कोई भरोसा नहीं, किस मोड़ पर कैसे दुःख का सामना करना पड़े, ऐसे में टूट कर बिखर जाना बहुत आसान है, लेकिन हिम्मत जुटा कर दुनियां का सामना करने में बहुत जिगरा चाहिए, बाप के कंधे पर बेटे की अर्थी से बड़ा कोई बोज़ नहीं. ये बंदा वो गम भी सह गया.
खोने को कुछ ना हो, वो आदमी बड़ा दांव लगा दे ये हिम्मत की बात है, लेकिन जब सब कुछ बर्बाद होने का खतरा हो, फिर भी समाज के लिए, मानवता के लिए सिस्टम से टकराने की हिम्मत करे, वो इन्सान प्रशंसा का पात्र ज़रूर है, शेखर सुमन ऐसे ही झुजारु इन्सान है.
Read Also :
- शुभांशु शुक्ला की जीवनी
- राज शामानी की जीवनी
- योगी आदित्यनाथ की जीवनी
- वैभव सूर्यवंशी की जीवनी
- शेर सिंह राणा की जीवनी
- छत्रपति महाराज की कहानी
- नंबी नारायणन की जीवनी
- निखिल कामथ की जीवनी
- हरमनप्रीत कौर की जीवनी
Did you like “शेख़र सुमन की जीवनी | Shekhar Suman Biography In Hindi” यह पोस्ट आपको कैसा लगा ? Please share your comments.
यदि आपके पास Hindi में कोई article, inspirational story या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है: achhikhabar@gmail.com.पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks

Join the Discussion!