Dev Deepawali Story, History, Pooja, Vidhi

हमारा भारत त्योहारों और धार्मिक परंपराओं का देश है. यहां हर पर्व अपने साथ एक विशेष आध्यात्मिक संदेश और पौराणिक महत्व लेकर आता है. ऐसा ही एक अद्भुत पर्व है “देव दीपावली“, जिसे देवताओं की दीपावली कहा गया है.
देव दीपावली 2026 कब मनाई जाएगी? देव दीपावली हर वर्ष कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि को होती है. इस साल (2026) में यह त्यौहार 24 नवंबर 2026, मंगलवार के दिन होगा.
भगवान शिव और मां गंगा की आराधना
दीपावली के लगभग 15 दिन बाद आने वाला यह पर्व खासकर
भगवान शिव और मां गंगा की आराधना से जुड़ा हुआ है.

वैसे तो इस पर्व को देश के हर कोने में उत्साह से मनाया जाता है, लेकिन वाराणसी के गंगा घाटों पर इस दिन भव्य दीपोत्सव आयोजित किया जाता है.
देव दीपावली पर्व मनाने का कारण
एक प्रचलित पौराणिक कथा अनुसार देव दीपावली के दिन भगवान् शिव ने त्रिपुरासुर नामक असुर का अंत किया था.
त्रिपुरासुर नामक यह असुर बेहद शक्तिशाली था, उसने यह सब शक्तियां घोर तपस्या से अर्जित की थीं.
फिर अपनी शक्ति के अहंकार में उसने देवताओं और ऋषि-मुनियों को तंग करना शुरू किया, उसके अत्याचार दिन पर दिन बढ़ने लगे, जिससे तीनों लोगों में भय का माहौल बन गया, चहुऔर अशांति फैली.
जब देवता त्रिपुरासुर के आतंक से त्रस्त हो गए, तब उन्होंने भगवान शिव से मदद की गुहार लगाई.
देवताओं की प्रार्थना सुनकर भगवान शिव ने इस भयंकर राक्षस से युद्ध किया और उसका अंत कर के तीनों लोकों में शांति स्थापित कर दी.

इस तरह कार्तिक पूर्णिमा का यह दिन बेहद खास बन गया. क्यूँ की शिवजी की कृपा के कारण ही देवतागण, ऋषि मुनि और मानव त्रिपुरासुर की यातनाओं से मुक्त हो पाए थे.
अत्याचार और अधर्म पर धर्म की विजय और शांति स्थापना की ख़ुशी में देवताओं ने दीप जला कर शिवजी की जीत की ख़ुशी मनाई.
इसी परंपरा को प्रति वर्ष याद करते हुए देव दीपावली उत्सव मनाया जाने लगा, साथ ही विजयप्राप्ति के उपरांत भोलेनाथ को “त्रिपुरारी” नाम मिला.
देव दीपावली का धार्मिक महत्व
देव दीपावली केवल दीप जलाने का पर्व नहीं पर इसे आस्था, सकारात्मक ऊर्जा और भक्ति का “प्रतिक दिन” भी कहा गया है.
हिंदू धर्म में कार्तिक पूर्णिमा को अत्यंत पवित्र तिथि कहा गया है.
देव दीपावली पर भगवान शिव, भगवान विष्णु और मां गंगा की पूजा अर्चना करने की परंपरा है.
देव दीपावली पर दीप जलाना एक और बात का सूचक है, की जीवन में कितनी भी कठिनाइयां हो, विश्वास और हिम्मत का प्रकाश सालमत रहे.
काशी में कैसे मनाई जाती है “देव दीपावली”?

- देव दीपावली का सबसे भव्य आयोजन उत्तर प्रदेश (भारत) के वाराणसी शहर में होता है.
- काशी शहर को भगवान शिव की नगरी कहा जाता है और इस पर्व पर यहां का नजारा भव्य होता है.
- गंगा नदी के घाटों पर दीपों की लड़ी लग जाती है, वह स्थान किसी सजी दुल्हन सा मनमोहक बन जाता है.
- दशाश्वमेध घाट पर भव्य गंगा आरती का आयोजन किया जाता है.
- देश के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित मंदिरों और घरों में दीप जलाए जाते हैं.
- श्रद्धालु गंगा में दीपदान करते हैं साथ ही कई जगहों पे धार्मिक कार्यक्रम, भजन और सांस्कृतिक आयोजन होते हैं.
- दीपोत्सव के समय जगमगाते दीपों को देख् कर दिल खुश हो जाता है, श्रद्धालुओं के लिए यह दिन उत्साहजनक रहता है, वे सब इस भक्तिमय वातावरण में मगन हो जाते हैं.
- देव दीपावली के दिन काशी में भीड़-भड़क्का रहता है, क्यों की दूर दूर से श्रद्धालु व पर्यटक इस
दिन काशी का रुख करते हैं.
देव दीपावली पर पूजा और दीपदान?
देव दीपावली के दिन श्रद्धालु अपनी श्रद्धा और सामर्थ्य के अनुसार पूजा-पाठ करें और विवाद-जगड़े से दूर रहें.
सुबह सूरज उगने से पहले उठें, फिर स्नान करके स्वच्छ वस्त्र धारण कर लें.
इस दिन भगवान शिव और भगवान विष्णु की पूजा करना उत्तम बताया गया है.
अगर आप घर पर हैं तो मंदिर में घी या तेल का दीपक अवश्य प्रज्वलित करें और मां गंगा का स्मरण करके दीपदान करें.
हम मनुष्य को इस दिन निर्धन और ज़रूरतमंद लोगों की सेवा और मदद करनी चाहिए. जिसके तहत भोजन, वस्त्र या कोई ज़रूरत की चीज़ दान कर सकते हैं.
देव दीपावली पर घर में रहें, पुरे घर पर या दरवाज़े खिड़कियों पर दीप प्रागट्य करें. आसपास कोई मंदिर हो तो वहां भी दीप जलाना भूलें नहीं.

कोई संगीत वादक पास है तो उसे बजा के भजन-आरती कर के परिवार के साथ समय बिठाएं.
धार्मिक आस्था अपनी जगह है, लेकिन इसके लिए पर्यावरण को नुकसान न करें, ऐसे में कहीं कचड़ा न फैलाएं, दीप और अन्य सामग्री ऐसी यूज करें जो आसानी से मिट्टी में मिल सके. प्लास्टिक या हानिकारक कैमिकल वाले प्रोडक्ट्स का इस्तमाल कतय ना करें.
देव दीपावली पर “संदेश”
असत्य और अहंकार का अंत निश्चित है, इस लिए सत्य और धर्म के मार्ग पर चलना चाहिए, स्वयं पर विश्वास रखना ज़रूरी है, साथ ही ईश्वर पर आस्था होना भी जरुरी है. कर्म के बिना मनचाहा फल मिलना मुश्किल है,
मनुष्य का कर्त्तव्य है कि दूसरों के प्रति प्रेम, दया और करुणा रखे, साथ ही सकारात्मक माहौल बना रहे ऐसा प्रयास करे. देव दीपावली पर तेल और घी के दीप जलाने के साथ साथ अपने मन में परोपकर और सद्भावना का दीपक भी जलाए.
देव दीपावली पर्व का महत्त्व
देव दीपावली भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का एक अद्भुत त्यौहार है.
यह त्योहार भगवान भोलेनाथ की महिमा, मां गंगा की पवित्रता और दीपों की दिव्य रोशनी से जुड़ा हुआ बताया गया है.
इस देव दीपावली पर आइए हम भी अपने मन से नकारात्मकता, ईर्ष्या और अहंकार को समाप्त कर दें और प्रेम और सद्भाव का दीप जलाएं.
हर हर महादेव! जय मां गंगा! आप सभी को देव दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं। 🙏

QNA (देव दीपावली)
Q- देव दीपावली कब मनाते हैं?
A- देव दीपावली कार्तिक पूर्णिमा के दिन मनाई जाती है.
Q- देव दीपावली के अन्य नाम बताएं?
A- इसे त्रिपुरोत्सव और त्रिपुरारी पूर्णिमा भी कहा जाता है.
Q- देव दीपावली उत्सव का संबंध किस घटना से है?
A- इस पर्व का संबंध भगवान शिव की त्रिपुरासुर “असुर” पर विजय से है.
Q- त्रिपुरारी पूर्णिमा के दिन काशी में। क्या ख़ास होता है?
A- काशी में इस दिन गंगा के घाटों पर भव्य दीपोत्सव होता है.
Q- देव दीपावली पर क्या करने का महत्त्व है?
A- इस दिन गंगा स्नान, दीपदान और दान-पुण्य का विशेष महत्व माना जाता है.
Q- देव दीपावली हमें क्या संदेश देती है?
A- जिस तरह एक छोटा सा दीपक अंधकार को दूर कर सकता है, उसी तरह हमारे छोटे-छोटे अच्छे कर्म किसी के जीवन में खुशियां ला सकते हैं.
Read Also :
- नीम करोली बाबा की रहस्यमयी जीवनी
- शिक्षक दिवस की बहुत बहुत शुभकामनाएं
- तुकाराम मुंढे का जीवन परिचय
- रक्षाबंधन पर कविता
- अलौकिक रक्षा बंधन
- सचिन तेंदुलकर की जीवनी “संघर्ष से सफलता का सफर”
- बर्बरीक से खाटू श्याम बनने की रहस्यमयी कहानी
- शुभांशु शुक्ला की जीवनी
- राज शामानी की जीवनी
Did you like देव दीपावली इतिहास, पौराणिक कथा, महत्व और पूजा विधि | Dev Deepawali Information Hindi यह पोस्ट आपको कैसा लगा ? Please share your comments.
यदि आपके पास Hindi में कोई article, inspirational story या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है: achhikhabar@gmail.com.पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks

Trilok me jab bhi koi aafat aati hai to sab dev pahle bholenath ke paas jate the, kyu ki vo bahut jald madad ko taiyar ho jate the